Redmi Note 8T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 Nov 2019 11:30:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 48MP क्वाड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 8T https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-launch-with-48mp-quad-camera-setup-in-spain/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-launch-with-48mp-quad-camera-setup-in-spain/#respond Wed, 06 Nov 2019 11:17:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37549 इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।

The post 48MP क्वाड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 8T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Redmi Note 8T को कंपनी ने आज ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रहीं थीं। इस फोन को कंपनी ने स्पेन में आयोजित हुए इवेंट के दौरान पेश किया है। वहीं, कंपनी ने इस इवेंट में हाल ही में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro के ग्लोबल वेरिएंट Mi Note 10 और इसके बड़े वेरिएंट Mi Note 10 Pro से भी पर्दा उठा दिया है।

अगर बात करें Redmi Note 8T की कंपनी ने इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 199 यूरो (लगभग 15,672 रुपए) में पेश किया है। फोन को स्पेन में 8 नंबर से सेल किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवंबर से जर्मनी में सेल के लिए आएगा। इतना ही नहीं कंपनी जल्द ही इस फोन को यूके में भी उपलब्ध कराएगी। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।
redmi-note-8t
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi Note 8T में 6.3-इंच फुलएचडी+ डॉट डिसप्ले दी गई है। फोन में रियर और बैक पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है। इतना ही नहीं इसमें 4जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज मौजूद है।
redmi-note-8t-new-1
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा फोन में 8एमपी+2एमपी +2एमपी कैमरा लेंस दिए गए हैं, जिसमें एक मेक्रो लेंस भी है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन का कैमरा दिया गया है।
redmi-note-8t-camera
फोन में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके साथ ही फोन में एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, फोन में सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं।

 

The post 48MP क्वाड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 8T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-launch-with-48mp-quad-camera-setup-in-spain/feed/ 0
Xiaomi Redmi Note 8T शॉपिंग साइट पर लिस्ट, वेरिएंट्स के साथ हुआ कीमत का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-listed-4gb-ram-64gb-storage-on-spanish-retailer-site-price-specification-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-listed-4gb-ram-64gb-storage-on-spanish-retailer-site-price-specification-sale/#respond Thu, 31 Oct 2019 10:30:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37356 Redmi Note 8T स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट हुआ है।

The post Xiaomi Redmi Note 8T शॉपिंग साइट पर लिस्ट, वेरिएंट्स के साथ हुआ कीमत का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Redmi Note 8T को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फोन के रिटेल बॉक्स के साथ ही Redmi Note 8T की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। Xiaomi ने हालांकि अभी तक Redmi Note 8T को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी दी है। लेकिन Redmi Note 8T के लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन स्पेन की एक रिटेलस वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Redmi Note 8T को स्पेनिश रिटेलर वेबसाइट पावर प्लेनेट ऑनलाईन पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर Redmi Note 8T स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट है जिसकी कीमत 199.94 यूरो लिखी गई है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 15,799 रुपये के करीब है। वेबसाइट पर Redmi Note 8T को ग्रे कलर में दिखाया गया है। बता दें कि यह शॉपिंग साइट खरीद पर डिस्काउंट का कूपन लगाने के बाद Redmi Note 8T को 179 यूरो यानि तकरीबन 14,000 रुपये में भी बेचा जा रहा है।

Redmi Note 8T

Xiaomi Redmi Note 8T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार कंपनी इस फोन को 6.3 इंच की फुलएचडी+ डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च करेगी तथा Redmi Note 8T के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। रेडमी नोट सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 14 नवंबर को लॉन्च होगा 108 MP पेंटा कैमरे वाला Xiaomi Mi Note 10

सामने आई जानकारी के अनुसार Redmi Note 8T के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एआई तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर दिए जाएंगे। इस क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में अल्ट्रा वाइड एंगल और डेफ्थ सेंसर के साथ एक मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 8T listed 4GB ram 64GB storage on Spanish retailer site price specification sale

Redmi Note 8T को शॉपिंग साइट पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज पर दिखाया गया है। लेकिन उम्मीद है कि ग्लोबल मंच पर यह फोन एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। वहीं Redmi Note 8T में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : Realme 6 का रिटेल बॉक्स आया सामने, 5 रियर कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 8T में बैटरी चार्ज के लिए यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा वहीं साथ ही Redmi Note 8T में एनएफसी सपोर्ट देखने को मिलेगा। Xiaomi ने अभी तक Redmi Note 8T की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर बाजार में लॉन्च हो जाएगा।

The post Xiaomi Redmi Note 8T शॉपिंग साइट पर लिस्ट, वेरिएंट्स के साथ हुआ कीमत का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-listed-4gb-ram-64gb-storage-on-spanish-retailer-site-price-specification-sale/feed/ 0
4000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8T, फोन की रियल फोटो आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-real-image-snapdragon-665-4000mah-battery-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-real-image-snapdragon-665-4000mah-battery-specifications-revealed/#respond Tue, 29 Oct 2019 05:29:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37242 आज Redmi Note 8T की रियल फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post 4000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8T, फोन की रियल फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi की ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ में लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में हिट साबित हो चुके हैं। Note 8 Pro ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कई दिनों से खबर आ रही है कि शाओमी इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन Redmi Note 8T लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले हफ्ते एक लीक में Redmi Note 8T के बैक पैनल की फोटो सामने आई थी वहीं आज रेडमी नोट 8टी की रियल फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Redmi Note 8T से जुड़े इस नए लीक में फोन की रियल फोटो को शेयर किया गया है। इंडियन टिप्सटर द्वारा शेयर की गई इस फोटो में Redmi Note 8T की रियल ईमेज दिखाई गई है। फोटो में फोन डिसप्ले पर स्क्रीनगार्ड लगा है जिसपर फोन की स्पेसिफिकेशन्स अंकित है। इस नए लीक में एक ओर जहां यह साफ कर दिया है कि Redmi Note 8T बेहद जल्द बाजार में दस्तक देने वाला है वहीं दूसरी ओर इस लीक में फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Redmi Note 8T

Redmi Note 8T की इस फोटो से पता चला है कि रेडमी नोट सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एआई तकनीक से लैस होगा। Redmi Note 8T के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में अल्ट्रा वाइड एंगल और एक मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा। शाओमी अपने इस फोन को 6.3 इंच की डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च करेगी तथा रेडमी नोट 8टी के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा।

xiaomi Redmi Note 8T real image snapdragon 665 4000mah battery specifications revealed

सामने आई फोटो के अनुसार Redmi Note 8T को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी तो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Redmi Note 8T में बैटरी चार्ज के लिए यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा। वहीं साथ ही Redmi Note 8T में एनएफसी सपोर्ट देखने को मिलेगा।

डिजाईन

Redmi Note 8T के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी जाएगी। इसी तरह बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में है तथा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। Redmi Note 8T के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो Redmi Note 8 सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस में नहीं दिया गया था। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबपी पोर्ट के एक ओर स्पीकर और दूसरी ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है। टिपस्टर के अनुसार Xiaomi अपने इस आगामी स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में बाजार में उतारेगी। 

xiaomi Redmi Note 8T real image snapdragon 665 4000mah battery specifications revealed

The post 4000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8T, फोन की रियल फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-real-image-snapdragon-665-4000mah-battery-specifications-revealed/feed/ 0
Xiaomi ला रही है Redmi Note 8T स्मार्टफोन, पहली फोटो आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-render-image-leaked-quad-rear-camera-nfc/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-render-image-leaked-quad-rear-camera-nfc/#respond Tue, 22 Oct 2019 08:59:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37065 आज इस स्मार्टफोन की फोटो भी सामने आ गई है।

The post Xiaomi ला रही है Redmi Note 8T स्मार्टफोन, पहली फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Note 8 Pro ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इन स्मार्टफोंस के इंडिया आने से पहले ही इस सीरीज़ से जुड़ी खबर सामने आई थी कि Xiaomi एक और नए फोन पर काम कर रही है जिसे Redmi Note 8T नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं आज इस स्मार्टफोन की फोटो भी सामने आ गई है।

ताजा लीक में Redmi Note 8T के बैक पैनल की फोटो को शेयर किया गया है। टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोटो में Redmi Note 8T कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन Redmi Note 8 जैसा दिखाया गया है जिनमें बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में है तथा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। Redmi Note 8T के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो Redmi Note 8 सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस में नहीं दिया गया था।

Redmi Note 8T की फोटो शेयर करने के साथ ही टिपस्टर ने बताया है कि Xiaomi अपने इस आगामी स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में बाजार में उतारेगी। टिप्सटर के अनुसार Redmi Note 8T में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया जाएगा और फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं यह फोन एनएफसी भी सपोर्ट करेगा। बहरहाल इंतजार किया जा रहा है कि Xiaomi कब तक Redmi Note 8T से पर्दा उठाएगी।

Redmi Note 8 Pro

Note 8 Pro में 6.53-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कि डॉट नॉच के साथ आती है। इसके अलावा Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट मौजूद है। यह पहला फोन है जिसमें ये नया चिपसेट दिया गया है। फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रावाइड लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है। वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 8

Redmi Note 8 में डॉट नॉच वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत

Redmi Note 8 Pro को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro को गामा ग्रीन, हॉलो वाईट और शेडो ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

xiaomi Redmi Note 8 Pro launch in india 64 mp camera features specifications price sale offer

Redmi Note 8 की बात करें तो फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi Note 8 को स्पेस ब्लैक, नेप्च्युन पर्पल, कॉस्मिक पर्पल और मूनलाईट वाईट कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Xiaomi ला रही है Redmi Note 8T स्मार्टफोन, पहली फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-render-image-leaked-quad-rear-camera-nfc/feed/ 0