Redmi Note 9 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 Apr 2021 10:05:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-blast-in-india-battery-fire-smoke/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-blast-in-india-battery-fire-smoke/#comments Thu, 29 Apr 2021 10:03:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58058 फोन में आगल लगने की यह पहली खबर नहीं है।

The post Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फोन ब्लास्ट और उसमें आग लगने की अब तक आपने कई खबरें सुनी होंगी। वहीं आज एक नया मामला सामने आया है जहां दिल्ली के एक मोबाइल यूजर के Xiaomi Redmi Note फोन में आग लग गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन फोन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे आप नीचे दिए गए तस्वीरों में भी देख सकते हैं। गौरतलब है कि मोबाइल फोन में आग लगने की खबर अक्सर आती रहती है। इस माह के शुरुआत में ही हमने एयरपोर्ट पर Vivo फोन के ढेर सारे लॉट में आग लगने की खबर प्रकाशित की थी। वहीं आज शाओमी फोन की जानकारी मिली है जो मोबाइल यूजर्स को थोड़ा डरा तो जरूर देती है।

क्या है मामला

Xiaomi Redmi Note फोन ब्लास्ट की यह खबर प्रियंका पावरा नाम की एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। प्रियंका का कहना है कि उसने अपने छोटे भाई के लिए पिछले साल दिसंबर में Redmi फोन को खरीदा था। लेकिन, आज अचानक से फोन में से धुआं निकलने लगा और फोन ने आग पकड़ ली, किसी बड़ी दुर्घटना होने से अपना और अपना भाई का बचाव करने के लिए प्रियंका ने तुरंत फोन पर पानी डाला क्योंकि उन्होंने फोन में ब्लास्ट की कई खबरें सुनी हैं।

हालांकि, प्रियंका ने अपनी शिकायत में फोन के मॉडल का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने @RedmiSupportIN और @manukumarjain को टैग किया है। गौरतलब है कि मनु कुमार जैन Xiaomi के वाइस प्रसिडेंट और Mi India के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि फोन शाओमी का Redmi Note 9 Pro या Redmi Note 9 Pro Max है।

screenshot-2021-04-29-at-10-24-17-am

हालांकि अच्छी बात यह भी है कि इस मामले को लेकर Xiaomi ने प्रियंका को तुरंत जवाब दिया है। Redmi India Support पेज के माध्यम से कहा गया है कि “हमें यह सुनकर दुख हुआ और हमें उम्मीद है कि आप और आपका भाई सुरक्षित हैं। Xiaomi में, हमारे सभी डिवाइस कई टेस्ट से गुजरते है और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यूजर का एक्सपीरियंस अच्छा रहे। इस मामले की जांच करने के लिए, कृपया हमें अपनी जानकारी भेजें।”

Xiaomi Redmi Note 6 Pro blast in gujarat india battery fire smoke
Photo: thegoldenpan.com

91मोबाइल्स ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए यूजर से और कंपनी को संपर्क कर पूरी जानकारी मांगी थी। वहीं, शाओमी प्रवक्ता ने हमसे बात करते हुए बताया “रेडमी इंडिया में, ग्राहक सुरक्षा का अत्यधिक महत्व है और हम ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमारे सभी डिवाइस कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के विभिन्न स्तरों से गुजरते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपकरण की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता न हो। वहीं, इस मामले को लेकर हमारी टीम जांच कर रही है। लेकिन, हमारी शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि एक्सटर्नल फोर्स के कारण फोन को नुकसान हुआ है ‘customer induced damage’ के तहत हम ग्राहक से संपर्क में हैं और इस मामले को जल्द से जल्द सॉल्व करेंगे।“

फोन में नही लगेगी आग, बिल्कुल न करें ये गलती

ऑरिजनल चार्जर करें इस्तेमाल

ज्यादातर यूजर्स फोन का ऑरिजनल चार्जर खराब होने पर लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन, फोन के लिए यह घातक हो सकता है। हमेशा अपने फोन का ऑरिजनल चार्जर ही इस्तेमाल करें। ड्युप्लिकेट या किसी दूसरे फोन का चार्जर बैटरी और फोन दोनों के लिए हानिकारक है।

फोन में लगाए ऑरिजिनल बैटरी

फोन में मिलने वाली ऑरिजिनल बैटरी के खराब होने के बाद गलती से भी इसमें नकली या लोकल बैटरी न लगाएं। लोकल बैटरी का इस्तेमाल करना फोन में आग लगने का एक बड़ा कारण हो सकता है।

mobile-blast-reasons-and-how-to-take-legal-action

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का करें रुख

फोन में कोई खराबी आने पर लोकल शॉप्स पर रिपेयर नहीं करवाना चाहिए। हमेशा ऑथेंटिक सर्विस सेंटर पर फोन रिपेयर कराएं क्योंकि वहां आपको ओरिजनल पार्ट्स भी मिल जाते हैं।

सीधी धूप में फोन को न रखें

फोन को कभी सीधी धूप में रखकर चार्ज न करें। ऐसा करने से फोन की स्क्रीन तो खराब होती ही है साथ ही उसमें आग लगने की आशंका भी काफी बढ़ जाती है

The post Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-blast-in-india-battery-fire-smoke/feed/ 1
Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-and-redmi-8a-dual-phone-price-500-rs-increased/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-and-redmi-8a-dual-phone-price-500-rs-increased/#respond Thu, 18 Jun 2020 06:40:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45511 रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत में 500 रुपए का इजाफा किया गया है।

The post Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी काफी समय से अपने फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी Redmi 8 सीरीज के अंदर Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था। वहीं एक बार फिर कंपनी ने रेडमी 8ए डुअल की कीमत बढ़ा दी है। इसी फोन के साथ कंपनी ने अपने पावरफुल रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि रेडमी 8ए डुअल की कीमत में तीसरी बार और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में दूसरी बार इजाफा किया गया है।

91मोबाइल्स को इन दोनों फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की खबर रिटेल सोर्स द्वारा प्राप्त हुई है। नई कीमत के साथ फोन ऑफलाइन स्टोर और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर सेल किया जाएगा। रेडमी 8ए डुअल की कीमत में 300 रुपए और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के दो वेरिएंट पर 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। आइए आगे आपको फोन्स की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा

नई कीमत

अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने Redmi 8A Dual के सिर्फ एक ही वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की है। इस डिवाइस के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज में 300 रुपए का इजाफा किया है। अब यह फोन 8,299 रुपए में सेल किया जा रहा है। इससे पहले इस डिवाइस की कीमत 7999 रुपए थी। वहीं, अगर बात करें रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की तो इस डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 16,999 रुपए (पुरानी कीमत 16,499 रुपए ) और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 18,499 रुपए (पुरानी कीमत 17,999 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: अब इंडिया में बिकेंगे चीन के बने Xiaomi-Oppo फोन्स, जानें क्या है पूरा मामला
redmi-phone-price-hike

इसके अलावा रेडमी 8ए डुअल डिवाइस के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए और 3GB रैम और 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है।

-यहां क्लिक कर जानें Redmi 8A Dual की सभी स्पेसिफिकेशन्स

-यहां क्लिक कर जानें Redmi 8A Dual की सभी स्पेसिफिकेशन्स

The post Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-and-redmi-8a-dual-phone-price-500-rs-increased/feed/ 0
Xiaomi फैन्स का इंतजार खत्म, कल से इंडिया में भी बिकेगा पावरफुल Redmi Note 9 Pro Max फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-first-sale-in-india-know-where-to-buy-price-offer-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-first-sale-in-india-know-where-to-buy-price-offer-discount/#respond Mon, 11 May 2020 09:17:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43952 Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन 12 मई से इंडिया में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post Xiaomi फैन्स का इंतजार खत्म, कल से इंडिया में भी बिकेगा पावरफुल Redmi Note 9 Pro Max फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने मार्च महीने में इंडिया में अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत ‘रेडमी नोट 9’ सीरीज़ को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें से रेडमी नोट 9 प्रो तो 17 मार्च से ही सेल के लिए उपलब्ध हो गया था, लेकिन देश में अचानक हुए लॉकडाउन की वजह से रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू ही नहीं हो पाई थी। लेकिन अब शाओमी फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि ब्रांड का Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन कल यानि 12 मई से इंडिया में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए Redmi Note 9 Pro Max की सेल की जानकारी दी है। यह डिवाईस कल दोपहर 12 बजे से इंडिया में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस फोन को फ्लैश सेल के जरिये ही उपलब्ध कराएगी। फोन को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से भी खरीदा जा सकेगा। यहां आपको याद दिला दें कि फोन की डिलीवरी सिर्फ देश के ग्रीन और येलो ज़ोन में ही की जाएगी, रेड ज़ोन में ​अभी भी सरकार की ओर से डिलीवरी की मनाही है।

Redmi Note 9 Pro Max को Xiaomi की ओर से तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसी तरह फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को को 16,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max

इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में 8एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में एड्रेनो ए618 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A

Redmi Note 9 Pro Max क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी CMOS image sensor दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को कंपनी की ओर से 5,020एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन रिवर्स चार्ज तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन के दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। फोन की सेल कल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

The post Xiaomi फैन्स का इंतजार खत्म, कल से इंडिया में भी बिकेगा पावरफुल Redmi Note 9 Pro Max फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-first-sale-in-india-know-where-to-buy-price-offer-discount/feed/ 0
Redmi Note 9 5G सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ स्पॉट, अहम डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-5g-certified-on-3c-site-with-22-5w-fast-charger-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-5g-certified-on-3c-site-with-22-5w-fast-charger-details-leaked/#respond Fri, 27 Mar 2020 08:29:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42266 Xiaomi अब रेडमी नोट 9 सीरीज़ के 5जी मॉडल पर भी काम कर रही है

The post Redmi Note 9 5G सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ स्पॉट, अहम डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने हाल ही में टेक बाजार में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए तीन नए फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max जहां इंडियन मार्केट में लॉन्च किए गए हैं वहीं Redmi Note 9S को थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के बाजार में उतारा है। ये तीनों फोन कोरोना वायरस के चलते इस वक्त बाजार में सेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं आज इस सीरीज़ से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि शाओमी अब रेडमी नोट 9 सीरीज़ के 5जी मॉडल पर भी काम कर रही है और इस फोन को Redmi Note 9 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 9 5G को दरअसल चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर लिस्ट किया गया है। 3सी की यह लिस्टिंग कल यानि 26 मार्च की है जहां फोन को M2002J9E मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम का जिक्र नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह डिवाईस Redmi Note 9 5G ही बताया जा रहा है। 3सी पर फोन की अधिक डिटेल तो नहीं मिली है लेकिन यहां फोन के चार्जर का मॉडल नंबर MDY-11-EM बताया गया है। गौरतलब है कि यह मॉडल नंबर 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग की ओर ईशारा करता है। बहरहाल इस लिस्टिंग अलावा अभी तक रेडमी नोट 9 5जी और शाओमी के किसी नए 5जी फोन की जानकारी सामने नहीं आई है। लिहाजा पुख्ता खबर का इंतजार किया जाना जरूरी है।

Xiaomi Redmi Note 9 5G certified on 3c site with 22 5w fast charger details leaked

Redmi Note 9 Pro Max

सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल नोट 9 प्रो मैक्स की बात करें तो को कंपनी ने Aura बैलेंस डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन में 6.67-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें रियर पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Xiaomi Redmi Note 9 5G certified on 3c site with 22 5w fast charger details leaked

Redmi Note 9 Pro Max में पावर बैकअप के लिए फोन में 5020एमएएच की बैटरी दी है जो कि 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि सेल्स पैक के साथ सिर्फ 18 वॉट का ही चार्जर है। इस फोन में कंपनी ने नाविक सपोर्ट दिया है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की 18,999 कीमत रुपए है।

Redmi Note 9 Pro

रेडमी नोट 9 प्रो की बात करें तो फोन में 6.67-इंच पंच-होल फुल स्क्रीन डिसप्ले HD+ दी गई है। इस डिसप्ले में (1080 x 2,400p) रिजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। फोन के फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में 2.3GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G ऑक्टा-चिपसेट दिया गया है। शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। हैंडसेट के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। Redmi Note 9 Pro में 8 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Redmi Note 9 5G certified on 3c site with 22 5w fast charger details leaked

फोटोग्राफी के लिए यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL GM2 प्राइमरी सेंसर f/1.79 अपर्चर के सा दिया गया है जो कि सुपर स्टेबलाइजेशन, पीडीएएफ, स्लो-मोशन और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर 120-डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू, 5 मेगापिक्सल मैक्र लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का एआई सेंसर दिया है।

The post Redmi Note 9 5G सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ स्पॉट, अहम डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-5g-certified-on-3c-site-with-22-5w-fast-charger-details-leaked/feed/ 0
इस बार Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max और Realme 6 Pro के बीच है टक्कर, देखें किस फोन को मिलेगी पटखनी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-vs-realme-6-pro-comparison-specifications-features-camera-battery-ram-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-vs-realme-6-pro-comparison-specifications-features-camera-battery-ram-price-sale/#respond Fri, 13 Mar 2020 12:12:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41684 यूजर्स के पास सवाल है कि Realme 6 Pro बेहतर है या फिर Redmi Note 9 Pro Max बेस्ट है।

The post इस बार Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max और Realme 6 Pro के बीच है टक्कर, देखें किस फोन को मिलेगी पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कल ही इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से ये दोनों नए फोन ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ में उतारे गए हैं जिन्होंने Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max नाम के साथ एंट्री ली है। शाओमी इस वक्त भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड है और इसकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। पिछले कुछ महीने से न्यू कमर रियलमी शाओमी को कड़ी टक्कर दे रहा है। रियलमी का फैन बेस भी तेजी से बढ़ रहा है और इस ब्रांड के फोन काफी पसंद किए जा रहे हैं। रियलमी ने पिछले दिनों भारत में Realme 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शाओमी के रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की टक्कर इसी से है। मोबाइल यूजर्स के पास सवाल है कि Realme 6 Pro बेहतर है या फिर Redmi Note 9 Pro Max बेस्ट है। इन्हीं सवालों को जवाब देते हुए आज हमनें इन दोनों स्मार्टफोन के डिजाईन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है जिससे आप जान पाएंगे कि Xiaomi और Realme में किसका फोन आगे निकलता है।

डिजाईन

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max की बात पहले करें तो कंपनी ने इस फोन को Aura Balance डिजाईन पर पेश किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल दिया गया है जो स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में स्थित है। यह होल अपर बेजल से थोड़ा दूर फिट किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। फोन का बैक पैनल काफी ग्लॉसी है जो शाइनी लुक देता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के बैक पैनल बीच में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह सेटअप पैनल से थोड़ा उपर की ओर उठा है और इसी में सेंसर लगे हैं। यह जरूर कहा जाएगा कि इस फोन के साथ शाओमी ने वर्टिकल शेप को पीछे छोड़ते हुए कुछ नया किया है। निजी तौर पर मुझे यह स्टाईल अच्छा लगा जिसमें नयापन है। पैनल पर नीचे की ओर Redmi की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। बाएं पैनल पर सिम स्लॉट तथा लोवर पैनल पर स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है।

Realme 6 Pro को कंपनी की ओर से अटरेक्टिव लुक व डिजाईन पर बनाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर बड़ी स्क्रीन दी गई है जो बेहद ही नैरो बेजल्स वाली है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो पंच-होल दिए गए हैं जिनमें सेल्फी कैमरा फिट है। रियलमी 6 प्रो के बैक पैनल की बात करें तो इसे लाइटिंग ग्रेडिएंट तकनीक पर बनाया गया है जिसपर छपी लेयरिंग और टेक्चर इसे आर्कषक लुक देते हैं।

फोन के रियर पैनल को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी है। रियलमी 6 प्रो के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में बना हुआ है। इसी तरह फोन के साईड पैनल्स पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Realme 6 Pro के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी-सी पोर्ट मौजूद है। बता दें कि यह फोन वॉटरप्रूफ डिजाईन पर बना है।

डिसप्ले

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने इसे डॉटनॉच का नाम दिया है। यह स्क्रीन स्पलैश प्रूफ है जो इसे पानी की छींटों से बचाती है वहीं फोन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की  डिसप्ले 450निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है तथा फोन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 का है। वहीं आंखों की सुरक्षा के लिए इसे पी2आई तकनीक से भी लैस किया गया है।

16 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा अनूठे डिजाईन वाला Moto Razr, 1 लाख से भी ज्यादा होगी कीमत

Realme 6 Pro को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत का है। रियलमी का यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जिसे कंपनी ने अल्ट्रा स्मूथ डिसप्ले का नाम दिया है। Realme 6 Pro की डिसप्ले 480निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के मुकाबले यह 50 प्रतिशत तक ज्यादा बेहतर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी CMOS image sensor दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है जो 119डिग्री का फिल्ड आफ व्यू देने में सक्षम है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के रियर कैमरा सेटअप में तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। यह एक मैक्रो लेंस है जो 2 सेंटीमीटर की दूरी से फोकस करने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन 10x डिजीटल ज़ूम और पीडीएएफ जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 9 Pro Max में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Realme 6 Pro को कंपनी की ओर से 6 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां 4 सेंसर दिए गए हैं वहीं फ्रंट पैनल पर 2 सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GW1 सेंसर दिया गया है। यह एक वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

फोन के बैक पैनल पर एफ/2.5 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। इसी तरह Realme 6 Pro के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां मौजूद डुअल पंच होल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX 471 वाइड एंगल लेंस दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

प्रोसेसर

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है। यह फोन (2x Gold 2.3GHz + 6x Silver 1.8GHz) क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पेश किया गया है जो 8एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में एड्रेनो ए618 जीपीयू मौजूद है।

कॉल करने पर बजती है Corona की घंटी ? तो ऐसे पाएं छुटकारा

Realme 6 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। यह स्मार्टफोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर बना है जो 8एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर रन करता है। गौरतलब है कि Realme 6 Pro दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। ग्राफिक्स के लिए रियलमी 6 प्रो में जहां एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है वहीं यह स्मार्टफोन 5वीं जेनरेशन वाले क्वॉलकॉम एआई इंजन के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

रैम व स्टोरेज

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को कंपनी की ओर से तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दूसरा वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के तीनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi Note 9 Pro Max LPDDR4x रैम और UFS 2.1 फ्लैश स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Realme 6 Pro को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Realme 6 Pro के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की रैम दी गई है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के तीनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी ने अपने फोन को LPDDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज से लैस कर बाजार में उतारा है।

पावर बैकअप

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max को कंपनी की ओर से 5,020एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन रिवर्स चार्ज तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन के दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। Redmi Note 9 Pro Max में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है वहीं शाओमी का दावा है कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखती है।

17 मार्च को लॉन्च होगा Realme 6i, इन खास फीचर्स से करेगा सबकी छुट्टी

Realme 6 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,300एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक से लैस है। बैटरी को यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि रियलमी 6 प्रो की बैटरी 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है तथा 60 मिनट के अंदर फोन फुल चार्ज हो जाएगा।

कीमत व सेल

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह फोन आने वाली 25 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme 6 Pro की कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह रियलमी 6 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन आज यानि 13 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

The post इस बार Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max और Realme 6 Pro के बीच है टक्कर, देखें किस फोन को मिलेगी पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-max-vs-realme-6-pro-comparison-specifications-features-camera-battery-ram-price-sale/feed/ 0
शाओमी का सरप्राइज: 64MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च, रियलमी 6 प्रो को मिलेगी चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-launch-india-64mp-camera-big-display-price-specification-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-launch-india-64mp-camera-big-display-price-specification-sale/#respond Thu, 12 Mar 2020 07:00:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41599 शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को कंपनी ने क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है और यह बड़ी बैटरी के साथ आता है।

The post शाओमी का सरप्राइज: 64MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च, रियलमी 6 प्रो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने आज अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर रेडमी 9 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के अंदर रेडमी 9 और रेडमी 9 प्रो मैक्स को पेश किया है। दोनों ही फोन के डिजाइन में कोई फर्क नहीं है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह थोड़े अलग हैं। आइए आगे जानते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के बारे में सबकुछ।

डिजाइन

Redmi Note 9 Pro Max को कंपनी ने Aura बैलेंस डिजाइन के साथ पेश किया है। अगर बात करें फोन के फ्रंट की तो इसे पंच होल के साथ पेश किया गया है जो कि फोन के मिडल में प्लेस्ड है। वहीं, बॉटम को छोड़कर फोन की डिसप्ले काफी कम बेजल्स के साथ आती है। वहीं, डिवाइस के बॉटम में थोड़े मोटो बेजल्स, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स हैं।

redmi-note-9

साथ ही फोन राइट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि पावर बटन का काम करेगा। वहीं, इसके ऊपर वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। साथ ही लेफ्ट साइट में सिम-कार्ड स्लॉट दिया गया है। अब बात करते हैं फोन के बैक पैनल की। डिवाइस में आपको स्क्वायर शेप क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद है। वहीं, बैक में नीचे की ओर रेडमी की ब्रांडिंग दिखाई देगी।
redmi-note-9-pro-max
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.67-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें रियर पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5020एमएएच की बैटरी दी है जो कि 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि सेल्स पैक के साथ सिर्फ 18 वॉट का ही चार्जर है।
redmi-note-9-pro-max-camera
इस फोन में कंपनी ने नाविक सपोर्ट दिया है। नाविक भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है। उदाहरण के तौर पर समझें तो जिस तरह अमेरिका के पास जीपीएस है, रूस के पास ग्लोनॉस है, यूरोप के पास गैलीलियो है, चीन के पास बायडू (BeiDou) नेविगेशन सिस्टम है, उसी तरह अब भारत पास नाविक (NavIC) है। नाविक नेविगेशन के जरिए पांच मीटर की दूरी से सटीक जानकारी हासिल की जा सकेगी। 

कीमत और सेल
Redmi Note 9 Pro Max के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की 18,999 कीमत रुपए है। वहीं, इस डिवाइस की सेल 25 मार्च को सेल के लिए मी.कॉम और अमेजन पर आएगा। वहीं, डिवाइस मी होम पर भी सेल के लिए 25 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही फोन को जल्द ऑफलाइन सेल के लिए पेश किया जाएगा।

The post शाओमी का सरप्राइज: 64MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च, रियलमी 6 प्रो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-launch-india-64mp-camera-big-display-price-specification-sale/feed/ 0