Redmi Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 31 Mar 2026 13:26:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अपकमिंग 5G फोन Redmi Note 15 SE की स्पेसिफिकेशन्स हुई अनाउंस, Redmi Note 15 के कितना अलग देखें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-15-se-specifications-camera-battery-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-15-se-specifications-camera-battery-processor/#respond Tue, 31 Mar 2026 13:26:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193312 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह इंडिया में 2 अप्रैल को Redmi Note 15 SE लॉन्च करेगी। यह मोबाइल जनवरी 2026 में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G फोन के Special Edition के तौर पर आएगा। अभी तक मोबाइल यूजर्स को कन्फ्यूजन थी कि मार्केट में बिक रहे रेडमी […]

The post अपकमिंग 5G फोन Redmi Note 15 SE की स्पेसिफिकेशन्स हुई अनाउंस, Redmi Note 15 के कितना अलग देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह इंडिया में 2 अप्रैल को Redmi Note 15 SE लॉन्च करेगी। यह मोबाइल जनवरी 2026 में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G फोन के Special Edition के तौर पर आएगा। अभी तक मोबाइल यूजर्स को कन्फ्यूजन थी कि मार्केट में बिक रहे रेडमी नोट 15 और अपकमिंग मोबाइल रेडमी नोट 15 एसई में क्या समानता और क्या अंतर होगा। वहीं आज ब्रांड की ओर से दोनों स्मार्टफोंस का डिफरेंस बता दिया गया है।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 SE 5G को 5800mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। यह Redmi Note 15 5G फोन से बड़ी है जो 5520mAh बैटरी के साथ आया था। यानी रेडमी फोन के स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा।

यह फोन बैटरी 5 साल की हेल्थ के साथ आएगी। वहीं कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि फुल चार्ज के बाद रेडमी नोट 15 एसई स्मार्टफोन में 44 घंटे से अधिक का बैकअप मिल जाएगा। Redmi Note 15 5G और Redmi Note 15 SE 5G का दूसरा बड़ा अंतर इन दोनों स्मार्टफोंस का कैमरा है। नया नोट 15 एसई 50 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च होगा। यह 4K Video recoding कर सकेगा।

रेडमी नोट 15 5जी फोन की बात करें तो यह 108MP Camera वाला फोन है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल का OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Redmi 5G फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Note 15 SE में भी 20MP Selfie कैमरा मिल सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो रेडमी नोट 15 एसई 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल चिपसेट रेडमी नोट 15 5जी फोन में लगा है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। ब्रांड के मुताबिक यह पिछली जेरनेशन की तुलना में 10% GPU और 30% CPU परफॉर्मेंस बूस्ट कर सकता है। रेडमी का कहना है कि Note 15 SE 5G 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस के साथ आएगा।

अपकमिंग रेडमी नोट 15 एसई 5जी फोन इंडियन मार्केट में तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा। इनके नाम Carbon Black, Frosted White और Crimson Reserve होंगे। Redmi Note 15 SE की थिकनेस 7.35mm है जो ब्लैक कलर मॉडल में मिलेगी। वहीं अन्य दोनों कलर वाले रेडमी फोन की मोटाई 7.4mm और 7.82 बताई गई है। इस रेडमी फोन को Curved AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15 5G की कीमत की बात करें तो यह 22,999 रुपये का मोबाइल है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB Storage मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि अपकमिंग Redmi 5G फोन Note 15 SE को 20 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। बहरहाल प्राइस के लिए 2 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

The post अपकमिंग 5G फोन Redmi Note 15 SE की स्पेसिफिकेशन्स हुई अनाउंस, Redmi Note 15 के कितना अलग देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-15-se-specifications-camera-battery-processor/feed/ 0
108MP कैमरा और 8GB RAM के साथ आया नया Redmi 13x स्मार्टफोन, सिर्फ 15 हजार के करीब है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-redmi-13x-launched-in-vietnam-with-8gb-ram-helio-g91-ultra-and-5030mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-redmi-13x-launched-in-vietnam-with-8gb-ram-helio-g91-ultra-and-5030mah-battery/#respond Fri, 04 Apr 2025 07:53:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170999 इस कम रेट वाले रेडमी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 108MP कैमरा और 8GB RAM के साथ आया नया Redmi 13x स्मार्टफोन, सिर्फ 15 हजार के करीब है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में एक नया लो बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Redmi 13x लॉन्च किया गया है जो सबसे पहले वियतनाम में बिकेगा। यह 15 हजार रुपये से सस्ता मोबाइल है जिसमें 108MP Camera, 8GB RAM MediaTek Helio G91-Ultra प्रोसेसर और 5,030mAh Battery की ताकत मिलती है। इस कम रेट वाले रेडमी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 13x स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.79 FHD+ 90Hz Display
  • MediaTek Helio G91-Ultra
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 108MP Back Camera
  • 13MP Front Camera
  • 33W 5,030mAh Battery
  • डिस्प्ले : रेडमी 13एक्स स्मार्टफोन 1800 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की फुलएचडी+​ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच होल स्टाइल वाली स्क्रीन आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

    प्रोसेसर : यह सस्ता रेडमी फोन मीडियाटेक के 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने हीलियो जी91 अल्ट्रा आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल सीपीयू में Cortex-A55 और Cortex-A76 कोर शामिल हैं जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखते हैं।

    मेमोरी : वियतनाम में यह रेडमी स्मार्टफोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम मेमोरी के साथ पेश किया गया है। ये दोनों ही मॉडल 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं और इनमें एक्स्ट्रनर माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Redmi 13x डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी मोबाइल 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    बैटरी : इस सस्ते मोबाइल में बड़ी बैटरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए नया रेडमी 13एक्स 4जी स्मार्टफोन तगड़ी 5,030एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए डिवाइस में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

    अन्य : Redmi 13x 4G सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसमें 3.5एमएम हेडफोन जैक के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम और ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं मोबाइल को पानी की फुहारों से बचाने के लिए IP53 रेटिंग दी गई है।

    Redmi 13x प्राइस

    रेडमी 13एक्स 4जी फोन वियतनाम में दो वेरिएंट्स में बिकेगा। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट VND 4,290,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 14,300 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका प्राइस VND 4,690,000 यानी तकरीबन 15,590 रुपये है।

    Xiaomi Redmi 13 5G Price
    Rs. 12,499
    Go To Store
    See All Prices

    The post 108MP कैमरा और 8GB RAM के साथ आया नया Redmi 13x स्मार्टफोन, सिर्फ 15 हजार के करीब है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]> https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-redmi-13x-launched-in-vietnam-with-8gb-ram-helio-g91-ultra-and-5030mah-battery/feed/ 0 200MP Camera वाला फोन होगा Redmi Note 14S! स्पेसिफिकेशन्स के साथ प्राइस रेंज भी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-14s-specifications-and-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-14s-specifications-and-price-leaked/#respond Thu, 06 Mar 2025 06:43:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168592 इसमें 200MP Camera, 8GB RAM और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh Battery दी जा सकती है।

    The post 200MP Camera वाला फोन होगा Redmi Note 14S! स्पेसिफिकेशन्स के साथ प्राइस रेंज भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    पिछले सप्ताह ही खबर आई थी कि Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी अपनी ‘नोट 14’ सीरीज में Redmi Note 14S लाने की तैयारी कर रही है। यह मोबाइल फोन दुबई की सर्टिफिकेशन्स साइट TDRA पर 2502FRA65G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं अब नए लीक में रेडमी नोट 14एस की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज भी सामने आ गई है। यह एक मिडबजट फोन हो सकता है जिसमें 200MP Camera, 8GB RAM और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh Battery दी जा सकती है।

    Redmi Note 14S स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

    • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
    • Mediatek Helio G99 Ultra
    • 8GB RAM + 256GB Storage
    • 200MP Rear Camera
    • 16MP Selfie Camera
    • 67W Fast Charging
    • 5,000mAh Battery

    स्क्रीन

    Redmi Note 14S स्मार्टफोन को 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले होगी जिसपर फुलएचडी+ रेजोल्यूशन सपोर्ट मिल सकता है। लीक के अनुसार इस रेडमी फोन में एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट मिलेगा। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया जा सकता है।

    प्रोसेसर

    लीक में अनुमान जताया गया है कि यह रेडमी फोन नोट 14एस एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च होगा जो HyperOS 2.0 UI के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हीलियो जी99 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.2 GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार Redmi Note 14S मोबाइल में 8GB RAM मिल सकती है।

    कैमरा

    फोटोगाफी के लिए रेडमी नोट 14एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के मानें तो यह मोबाइल फोन 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14S मोबाइल फोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

    Redmi Note 14S प्राइस (लीक)

    भारतीय यूजर्स को जानकर खुशी हो सकती है कि लीक में इस फोन को इंडिया में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह रेडमी फोन यूरोपियन देशों सहित भारत में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक में इस फोन का ग्लोबल प्राइस 240 यूरो बताया गया है जो 22 हजार रुपये के करीब है। हालांकि Redmi Note 14S इंडिया प्राइस 18 हजार रुपये के करीब मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

    Xiaomi Redmi 13 5G Price
    Rs. 12,499
    Go To Store
    See All Prices

    The post 200MP Camera वाला फोन होगा Redmi Note 14S! स्पेसिफिकेशन्स के साथ प्राइस रेंज भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-14s-specifications-and-price-leaked/feed/ 0
    अपकमिंग सस्ते स्मार्टफोन Redmi A5 ने पास किया इंडियन सर्टिफिकेशन, लॉन्च का रास्ता हुआ साफ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-cheap-mobile-phone-redmi-a5-listed-on-bis-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-cheap-mobile-phone-redmi-a5-listed-on-bis-check-details/#respond Mon, 10 Feb 2025 12:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166570 इस मोबाइल फोन ने इंडियन सर्टिफिकेशन BIS पास कर लिया है

    The post अपकमिंग सस्ते स्मार्टफोन Redmi A5 ने पास किया इंडियन सर्टिफिकेशन, लॉन्च का रास्ता हुआ साफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Snapdragon 4s Gen 2 पर काम करने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन सबसे पहले इंडिया में आया था। यह Redmi A4 5G फोन था जो सिर्फ 8,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का नेक्स्ट जेन वर्जन Redmi A5 लेकर आ रही है। इस मोबाइल फोन ने इंडियन सर्टिफिकेशन BIS पास कर लिया है जो साफ करता है कि अब रेडमी ए5 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।

    Redmi A5 सर्टिफिकेशन डिटेल

    रेडमी ए5 को बीआईएस पर 25028RN03I मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसे टेकआउटलुक ने स्पॉट किया है। Redmi A4 जहां 5G कनेक्टिविटी के ​साथ आया था वहीं Redmi A5 को सिर्फ 4G सपोर्ट के साथ लाए जाने की चर्चा है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल Android 15 पर लाया जाएगा जिसमें Xiaomi HyperOS 2.0 का सपोर्ट मिलेगा।

    Redmi A5 फोन को चार मेमोरी वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिनमें 3GB RAM + 64GB Storage वाले बेस मॉडल के साथ ही 4GB+64GB, 4GB+128GB और टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी ए5 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ के साथ NFC सपोर्ट भी मिल सकता है।

    Redmi A4 5G

    Redmi A4 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.68″ 120Hz Screen
    • Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2
    • 4GB RAM + 128GB Storage
    • 4GB Virtual RAM
    • 50MP Back Camera
    • 5MP Front Camera
    • 18W 5,160mAh Battery

    कीमत : रेडमी ए4 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 8,299 रुपये में तथा 4GB RAM + 128GB Storage को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Starry Black और Sparkle Purple कलर में बिक रहा है।

    डिस्प्ले : Redmi A4 5G फोन 6.68-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600nits ब्राइटनेस सहित blue light आई प्रोटेक्शन भी मिलती है।

    प्रोसेसिंग : यह मोबाइल क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित HyperOS पर काम करता है जिसमें 2 साल की ओएस अपग्रेड व 4 साल की सिक्योरिटी मिलती है।

    मेमोरी + Redmi A4 5G फोन 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन LPDDR4x RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

    Xiaomi Redmi 13 5G Price
    Rs. 12,499
    Go To Store
    See All Prices

    The post अपकमिंग सस्ते स्मार्टफोन Redmi A5 ने पास किया इंडियन सर्टिफिकेशन, लॉन्च का रास्ता हुआ साफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-cheap-mobile-phone-redmi-a5-listed-on-bis-check-details/feed/ 0
    सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-5g-phone-redmi-a5-to-launch-soon-listed-on-fcc/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-5g-phone-redmi-a5-to-launch-soon-listed-on-fcc/#respond Wed, 22 Jan 2025 07:22:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165030 रेडमी ए5 5जी फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट FCC पर स्पॉट किया गया है।

    The post सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    दुनिया का पहला Snapdragon 4s Gen 2 वाला फोन Redmi A4 नवंबर 2024 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह फोन 10 हजार रुपये के बजट में (5G Phone Under 10000) सेल के लिए उपलब्ध है जो 50MP कैमरा और 5,160mAh बैटरी की ताकत से लैस है। अब शाओमी से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल Redmi A5 5G फोन पर काम कर रही है जिसके जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है।

    Redmi A5 5G सर्टिफिकेशन डिटेल

    • कथित रेडमी ए5 5जी फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट FCC पर स्पॉट किया गया है।
    • वेबसाइट पर इस रेडमी फोन को 25028RN03L मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है।
    • लिस्टिंग में फोन का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि यह Redmi A5 5G होगा।
    • एफसीसी सर्टिफिकेशन के अनुसार यह मोबाइल dual-band Wi-Fi 5 और Bluetooth के साथ 5G सपोर्ट करेगा।
    • लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि इस स्मार्टफोन को Android 15 OS पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ HyperOS 2.0 भी मिल सकता है।
    • Redmi A5 5G फोन को इस लिस्टिंग में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिनमें तीन रैम ऑप्शन शामिल हैं।
    • लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 3GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च हो सकता है।

    Redmi A4 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.68″ 120Hz Screen
    • 4GB Virtual RAM
    • 4GB RAM + 128GB Storage
    • 50MP Back Camera
    • 5MP Front Camera
    • 18W 5,160mAh Battery

    कीमत

    रेडमी ए4 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 8,299 रुपये में तथा 4GB RAM + 128GB Storage को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Starry Black और Sparkle Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

    प्रोसेसिंग

    रेडमी ए4 5जी Snapdragon 4s Gen 2 पर काम करने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। पूरे विश्व में इसे सबसे पहले भारत में लाया गया था। यह Qualcomm प्रोसेसर 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जिसमें दो 2GHz Cortex-A78 कोर तथा छह 1.8GHz Cortex-A55 कोर शामिल हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित HyperOS पर काम करता है तथा इसमें 2 साल की OS अपग्रेड व 4 साल की Security updates मिलती है।

    मेमोरी

    Redmi A4 5G फोन को इंडिया में 4जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। इसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर लाया गया है तथा दोनों ही वेरिएंट LPDDR4x RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करते हैं।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए Redmi A4 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता रेडमी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 1080P/30FPS वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

    बैटरी

    यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। अच्छी बात यह भी है कि इस फोन के साथ 33W charger बॉक्स में मुफ्त मिलता है।

    डिस्प्ले

    रेडमी ए4 5जी फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। Redmi A4 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600nits ब्राइटनेस सहित blue light आई प्रोटेक्शन भी मिलती है।

    अन्य फीचर्स

    Redmi A4 मोबाइल फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और Dual Band WIFI 5 मिलता है। यह स्मार्टफोन IP52 रेटिड है तथा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 1टीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

    Xiaomi Redmi 13 5G Price
    Rs. 12,499
    Go To Store
    See All Prices

    The post सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-5g-phone-redmi-a5-to-launch-soon-listed-on-fcc/feed/ 0
    200MP कैमरा वाला फोन Redmi Note 14 Pro 4G हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें 5G मॉडल से कितना अलग https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-14-pro-4g-launched-globally/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-14-pro-4g-launched-globally/#respond Mon, 13 Jan 2025 07:11:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164175 5जी रेडमी मोबाइल के बाद अब कंपनी ने इसी सीरीज के तहत ग्लोबल मंच पर दो 4जी स्मार्टफोन भी पेश कर दिए हैं।

    The post 200MP कैमरा वाला फोन Redmi Note 14 Pro 4G हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें 5G मॉडल से कितना अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    रेडमी नोट 14 सीरीज पिछले महीने इंडिया में लॉन्च हुई है जिसके तहत तीन 5जी फोन Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ 5G लाए गए हैं। इन 5जी रेडमी मोबाइल के बाद अब कंपनी ने इसी सीरीज के तहत ग्लोबल मंच पर दो 4जी स्मार्टफोन भी पेश कर दिए हैं। ब्रांड की ओर से Redmi Note 14 4G और Note 14 Pro 4G यूएस में लॉन्च किए गए हैं। सीरीज के बेस मॉडल की डिटेल यहां क्लिक कर तथा प्रो मॉडल की जानकारी आगे पढ़ी जा सकती है।

    Redmi Note 14 Pro 4G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ Curved AMOLED Screen
    • MediaTek Helio G100-Ultra
    • 12GB RAM + 512GB Storage
    • 200MP Back camera
    • 32MP Front camera
    • 45W 5,500mAh Battery

    डिस्प्ले

    रेडमी नोट 14 प्रो 4जी स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1800निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है तथा इसे Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

    परफॉर्मेंस

    Redmi Note 14 Pro 4G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया है जो Xiaomi Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। इस रेडमी फोन को मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर हीलियो जी100 अल्ट्रा आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ​रेडमी नोट 14 प्रो 4जी में Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।

    मेमोरी

    शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने नए नोट 14 प्रो 4जी फोन को 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया है। यह फोन LPDDR4X RAM तकनीक के साथ आया है। ग्लोबल मार्केट में इसे 128GB, 256GB और 512GB मेमोरी वेरिएंट्स में बेचा जाएगा। यह UFS 2.2 storage है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.65 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक पर काम करता है। वहीं रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Note 14 Pro 4G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

    बैटरी

    रेडमी नोट 14 प्रो 4जी स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।

    अन्य फीचर्स

  • रेडमी नोट 14 प्रो 4जी फोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे कुछ हद तक धूल तथा पानी की बौछारों से बचा सकता है।
  • म्यूजिक मनोरंजन के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है जिसके साथ Dolby Atmos स्टीरिये स्पीकर्स भी मिलते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए नोट 14 प्रो 4जी फोन में 5GHz Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 के साथ ही NFC तकनीक भी दी गई है।
  • यह स्मार्टफोन Infrared sensor से लैस किया गया है और इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन का इस्तेमाल टीवी रिमोट की तरह भी किया जा सकता है।
  • रेडमी नोट 14 प्रो 4जी फोन की मोटाई केवल 8.24mm बताई गई है तथा इस मोबाइल का वजन सिर्फ 180ग्राम है।
  • Redmi Note 14 Pro 4G और Note 14 Pro 5G में डिफरेंस

    रेडमी नोट 14 प्रो के दोनों मॉडल्स की चिपसेट पावर अलग-अलग है। 4जी मोबाइल में जहां मीडियाटेक हीलियो जी100 अल्ट्रा दिया गया है वहीं 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300-Ultra पर काम करता है। दूसरा सबसे बड़ा अंतर इन दोनों फोंस के कैमरा डिपार्टमेंट का है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो Note 14 Pro 4G में 32 मेगापिक्सल तथा Note 14 Pro 5G में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

    इसी तरह दोनों फोंस का रियर कैमरा मॉड्यूल भी काफी अलग है। रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन इंडिया में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन वहीं ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 14 प्रो 4जी फोन 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लाया गया है। गौरतलब है कि दोनों की आइपी रेटिंग भी अगल है। नोट 14 प्रो 5जी IP68 सर्टिफाइड है जो 4जी फोन की IP64 से बेहतर है।

    The post 200MP कैमरा वाला फोन Redmi Note 14 Pro 4G हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें 5G मॉडल से कितना अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-14-pro-4g-launched-globally/feed/ 0
    Redmi Phones के बढ़े दाम, एक साथ 6 मॉडल हुए महंगे, Xiaomi की पॉलिसी पर उठे सवाल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-phone-price-hike-in-india-redmi-9-prime-power-note-10s-10t-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-phone-price-hike-in-india-redmi-9-prime-power-note-10s-10t-5g/#respond Thu, 02 Sep 2021 04:44:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66182 इनमें Redmi 9, Redmi 9 Prime, Redmi 9 Power, Redmi Note 10s और Redmi Note 10T 5G शामिल है।

    The post Redmi Phones के बढ़े दाम, एक साथ 6 मॉडल हुए महंगे, Xiaomi की पॉलिसी पर उठे सवाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Xiaomi इस वक्त इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी है। इस चीनी कंपनी ने देश के मोबाइल यूजर्स की जरूरत को समझते हुए लो बजट सेग्मेंट को अपना हथियार बनाया था और शाओमी के कम कीमत वाले स्मार्टफोंस काफी पंसद किए गए थे। लो प्राइस पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने वाली शाओमी के फोंस अभी भी हाथोंहाथ खरीदे जाते हैं। लेकिन अब लगता है कि लो बजट वाले शाओमी के इस हथियार को जंग लगने लगा है। एक ओर जहां कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने के कोताही बरत रही है वहीं दूसरी ओर Xiaomi एक के बाद एक लगातार अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी किए जा रही है।

    Xiaomi India ने एक बार फिर से अपने फैंस को झटका देते हुए रेडमी फोंस की कीमतों में ईजाफा किया है। कंपनी ने एक साथ 6 रेडमी फोंस के प्राइस को बढ़ा दिया है। शाओमी ने सभी स्मार्टफोन के दाम में 500 रुपये की वृद्धि की है जो आज से ही देश के रिटेल स्टोर्स पर बढ़ी कीमतों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्टफोंस में Redmi 9, Redmi 9 Prime, Redmi 9 Power, Redmi Note 10s और Redmi Note 10T 5G शामिल है।

    Xiaomi Redmi Phone Price Hike in India Redmi 9 Prime Power Note 10s 10T 5G

    Redmi Phones के बढ़े दाम

    कंपनी की ओर से Redmi 9 के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है जिसके साथ 8,999 रुपये में बिकने वाले इस स्मार्टफोन के लिए 9,499 रुपये चुकाने होंगे। ठीक इसी तरह 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करने वाले Redmi 9 Prime का दाम भी 9,999 रुपये से बढ़कर 10,499 रुपये हो गया है। यानि इस ईजाफे के बाद रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन दस हजार रुपये से कम कीमत वाले फोंस में अपनी जगह खो चुका है। यह भी पढ़ें : 6,000mAh Battery और 6GB RAM वाला यह सस्ता स्मार्टफोन हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम

    इस प्राइस हाईक की मार Redmi 9 Power पर भी पड़ी है। आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाला इस फोन का 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट पहले जहां 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था, वहीं अब इस फोन को खरीदने के लिए 11,499 रुपये की रकम अदा करनी पड़ेगी। शाओमी ने 15,999 रुपये की कीमत वाले Redmi Note 10s स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस भी बढ़ाकर 16,499 रुपये कर दिया है।

    Xiaomi Redmi Phone Price Hike in India Redmi 9 Prime Power Note 10s 10T 5G

    Xiaomi 5G फोन भी कंपनी द्वारा किए गए इस प्राइस हाईक की चपेट में आए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद Redmi Note 10T 5G फोन की कीमतें में भी वृद्धि हो गई है। रेडमी नोट 10टी 5जी का 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट पहले 14,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसका दाम बढ़कर 14,999 रुपये हो गया है। वहीं 16,499 रुपये की कीमत वाले फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस भी ईजाफे के बाद 16,999 रुपये हो गया है।

    The post Redmi Phones के बढ़े दाम, एक साथ 6 मॉडल हुए महंगे, Xiaomi की पॉलिसी पर उठे सवाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-phone-price-hike-in-india-redmi-9-prime-power-note-10s-10t-5g/feed/ 0
    एक महीने में दूसरी बार बढ़े Redmi Note 10 Pro के दाम, यूजर्स ने दागे सवाल जब बेचना था मंहगा तो क्यों किया सस्ता लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-pro-price-hike-in-india-second-time-in-a-month-rs-1000-expensive/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-pro-price-hike-in-india-second-time-in-a-month-rs-1000-expensive/#respond Mon, 05 Jul 2021 06:12:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62094 यह एक महीने में दूसरी बार हुआ है जब Xiaomi Redmi Note 10 Pro की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

    The post एक महीने में दूसरी बार बढ़े Redmi Note 10 Pro के दाम, यूजर्स ने दागे सवाल जब बेचना था मंहगा तो क्यों किया सस्ता लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Xiaomi ने जून की शुरूआत में अपने हिट स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro की कीमत में 500 रुपये का ईजाफा किया था। इस बढ़ोतरी के साथ फोन का दाम 16,999 रुपये के बढ़कर 17,499 रुपये हो गया था। वहीं अब जुलाई शुरू होते ही एक बार फिर से शाओमी ने अपने फैंस को झटका दिया है। इस चीनी कंपनी ने एक बार फिर से रेडमी नोट 10 प्रो के दाम बढ़ा दिया है। यह एक महीने में दूसरी बार हुआ है जब Xiaomi Redmi Note 10 Pro की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। शाओमी इंडिया के इस फैसले के बाद कंपनी की पॉलिसी पर सवाल उठने लगे हैं।

    Xiaomi Redmi Note 10 Pro की कीमत

    इस शाओमी स्मार्टफोन को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। पिछले दिनों कंपनी ने फोन के 6 GB RAM + 128 GB Storage वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की थी तथा इस बार भी इसी वेरिएंट का दाम बढ़ाया गया है। इस बार भी कीमत में 500 रुपये का ईजाफा हुआ है जिसके बाद इस वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये हो गया है। एक महीने में Redmi Note 10 Pro की कीमत 1,000 रुपये बढ़ गई है। वहीं फोन के अन्य दो वेरिएंट्स 6GB + 64GB और 8GB + 128GB की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 18,999 रुपये है।

    xiaomi-redmi-note-10-pro-price-hike-in-india-second-time-in-a-month-rs-1000-expensive

    Xiaomi Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

    शाओमी रेडमी नोट 10 प्रो ग्लास फिनिश वाली कर्व्ड बॉडी पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है। कंपनी ने इस डिसप्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। वहीं Redmi Note 10 Pro की डिसप्ले 1200निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर-10 जैसे फीचर्स से लैस है। यह भी पढ़ें : Nokia G20 स्मार्टफोन 12,999 रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, 7 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग

    Xiaomi Redmi Note 10 Pro एंड्रॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 12 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन LPDDR4x RAM सपोर्ट करता है।

    फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi Note 10 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें है और एफ/1.9 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GW3 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का का सुपर मैक्रो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन को 5,020mAh से लैस किया गया है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

    The post एक महीने में दूसरी बार बढ़े Redmi Note 10 Pro के दाम, यूजर्स ने दागे सवाल जब बेचना था मंहगा तो क्यों किया सस्ता लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-pro-price-hike-in-india-second-time-in-a-month-rs-1000-expensive/feed/ 0
    एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 Redmi फोंस के दाम हुए कम, यही है खरीदने का बेस्ट मौका https://www.91mobiles.com/hindi/price-cut-on-xiaomi-redmi-phones-in-india-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/price-cut-on-xiaomi-redmi-phones-in-india-sale-offer/#respond Tue, 02 Mar 2021 11:36:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54615 इन मोबाइल फोंस को 2,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

    The post एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 Redmi फोंस के दाम हुए कम, यही है खरीदने का बेस्ट मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Xiaomi का नाम उन टेक कंपनियों में शुमार है जिसने अपने कम कीमत वाले सस्ते मोबाइल फोंस के दमपर फैन फॉलोइंग पाई है। कम कीमत वाले फोंस के जरिये इंडिया में हिट होने वाली शाओमी ने अपने फैन्स के लिए एक और नए ऑफर की शुरूआत की है। इस शानदार ऑफर के तहत कंपनी की ओर से एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम कम किए गए हैं और इन मोबाइल फोंस को 2,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

    रेडमी ब्रांड के स्मार्टफोंस पर प्राइस कट लागू करते हुए कंपनी ने Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9, Redmi 9 Prime और Redmi 9i के दाम कम किए हैं। शाओमी का यह ऑफर 1 मार्च से शुरू हो चुका है जो 15 मार्च तक चलेगा। 15 दिन तक चलने वाले इस ऑफर में उपरोक्त सभी स्मार्टफोंस को कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। किस फोन का दाम कितना कम हुआ है यह जानकारी आगे दी गई है।

    कौन सा हुआ कितना सस्ता

     

    Redmi Note 9 Pro Max की बात करें तो 64एमपी क्वॉड रियर और 32एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करने वाले इस फोन की कीमत में कंपनी ने सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी तक 16,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा था लेकिन ऑफर के तहत अब इस वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 18,499 रुपये की कीमत वाला फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट एक हजार की कटौती के बाद 17,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह भी पढ़ें : POCO F3 होगा ब्रांड का पहला 5G फोन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च

    Redmi Note 9 Pro का भी सबसे बड़ा वेरिएंट 2,000 रुपये तथा छोटा वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ते में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से घटकर 13,999 रुपये हो गई है तथा 13,999 रुपये की कीमत वाला 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध हुआ है।

    price cut on xiaomi redmi phones in india sale offer

    Redmi Note 9 स्मार्टफोन की ऑफर के तहत कम दामों पर खरीदा जा सकता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 14,999 रुपये थी जो अब 13,999 रुपये हो गई है। इसी तरह फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 11,999 रुपये की बजाय अब 1,000 रुपये कम में यानि 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी 9 का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी 500 रुपये सस्ता होकर 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। यह भी पढ़ें : 5 मार्च को इंडिया आ रहा Samsung Galaxy A32 4G, लॉन्च से पहले ही जानें इसका प्राइस

    Redmi 9 Prime के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,000 रुपये सस्ता हुआ है जिसके बाद 11,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 500 रुपये के प्राइस कट के बाद इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की दाम 9,999 रुपये के घटकर 9,499 रुपये हो गया है। आॅफर के तहत 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला Redmi 9i भी सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा है।

    The post एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 Redmi फोंस के दाम हुए कम, यही है खरीदने का बेस्ट मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/price-cut-on-xiaomi-redmi-phones-in-india-sale-offer/feed/ 0
    48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुआ शाओमी का नया फोन, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-phone-leaked-snapdragon-730-pop-up-selfie-triple-rear-camera-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-phone-leaked-snapdragon-730-pop-up-selfie-triple-rear-camera-4000mah-battery/#respond Tue, 16 Apr 2019 07:44:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29767 शाओमी के इस डिवाईस में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।

    The post 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुआ शाओमी का नया फोन, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    शाओमी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने को मिलेगा। यह स्मार्टफोन किस नाम के साथ और कब तक लॉन्च होगा यह जानकारी तो अभी नहीं मिली है, लेकिन एक ताजा लीक में शाओमी के दूसरे स्मार्टफोन की खबर सामने आ गई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट शेयर हुई है जिसमें शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की फोटो और उसकी स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन को सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी ए80 फोन की टक्कर का बताया जा रहा है।

    पॉप-अप कैमरा

    इंटरनेट पर शेयर हुई शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन की फोटो में फोन को खास एंगल से क्लिक किया गया है। इस फोटो में शाओमी फोन को उपरी पैनल दिखाया गया है जहां पॉप-अप कैमरा मौजूद है। इस फोटो से साफ हो गया है कि शाओमी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि शाओमी ने अभी तक कोई भी फोन पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च नहीं किया है। वहीं फोन के उपरी पैनल पर पॉप-अप कैमरे के साथ ही 3.5एमएम आडियो जैक भी दिया गया है।

    xiaomi-redmi-phone-leaked-snapdragon-730-pop-up-selfie-triple-rear-camera-4000mah-battery

    ट्रिपल रियर कैमरा

    लीक में शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन की कैमरा डिटेल्स भी बताई गई है। फोन में सेल्फी के लिए जहां पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा वहीं शाओमी का यह आगामी डिवाईस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आए लीक के अनुसार शाओमी के इस स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा तथा तीसरा कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल की पावर वाला होगा।

    स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट

    आपको बता दें कि​ चिपसेट निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने हाल ही में कुछ नए चिपसेट पेश किए हैं। इसमें स्नैपड्रैगन 730 भी शामिल है। सैमसंग ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में गैलेक्सी ए80 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो इसी चिपसेट से लैस है। गैलेक्सी ए80 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से लैस है। वहीं ताजा लीक में शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि यह फोन के क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर ही लॉन्च किया जाएगा।

    xiaomi-redmi-phone-leaked-snapdragon-730-pop-up-selfie-triple-rear-camera-4000mah-battery111

    4,000एमएएच बैटरी

    स्लैशलीक ने कैमरा व चिपसेट की जानकारी देने के साथ ही शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में भी बताया है। लीक के अनुसार शाओमी के इस नेक्स्ट डिवाईस में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर यह भी माना जा सकता है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Vivo Y17 में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की होगी मेमोरी

    लगे हाथ आपको बता दें कि आने वाली 24 अप्रैल को शाओमी इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से रेडमी वाई सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Redmi Y3 लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की है लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Y3 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं इस फोन में 4,500एमएएच या इससे ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है।

    SOURCE

    The post 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुआ शाओमी का नया फोन, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-phone-leaked-snapdragon-730-pop-up-selfie-triple-rear-camera-4000mah-battery/feed/ 0