The post शाओमी ने भी बनाया पॉप-अप कैमरे वाला फोन, रेडमी प्रो 2 की असली फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi अपनी रेडमी सीरीज़ के तहत नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे रेडमी प्रो 2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट सामने आई थी जिसमें Redmi Pro 2 की एक फोटो तथा फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। इस पोस्ट से पता चला था कि रेडमी प्रो 2 को शाओमी द्वारा पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा तथा यह एक हाईएंड फ्लैगशिप फोन होगा। इस लीक में फोन की कान्सेप्ट ईमेज दिखाई गई थी वहीं अब Redmi Pro 2 से जुड़ा एक और अहम लीक सामने आया है जिसमें फोन की रियल ईमेज दिखा दी गई है।
Redmi Pro 2 की इस रियल ईमेज को भी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में एक व्यक्ति ने अपने हाथ में फोन पकड़ा हुआ है, जिसका उपरी पैनल और रियर पैनल दिखाई दे रहा है। पोस्ट में बताया गया है कि यह फोन शाओमी का आगामी डिवाईस Redmi Pro 2 है। इस फोटो में फोन में उपरी पैनल पर एक पॉप-अप कैमरा दिखाया गया है। यह पॉप अप कैमरा फोन बॉडी के बिल्कुल बीच में दिया गया है। गौरतबल है कि पहले लीक हुई फोटो में पॉप अप कैमरा बॉडी पर दाईं ओर दिखाया गया था।
रेडमी प्रो 2 डिजाईन
Xiaomi Redmi Pro 2 की लीक हुई इस रियल ईमेज में फोन को रेड कलर में दिखाया गया है। फोन के उपरी पर पैनल पर बॉडी के बीच से सेल्फी कैमरा बाहर की ओर निकला हुआ है। फोन के उपरी पैनल पर पॉप अप कैमरे के दोनों ओर एंटिना बैंड डिजाईन दिया गया है। Redmi Pro 2 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर कैमरा फोन के दाईं ओर स्थित है। तीनों कैमरा सेंसर के उपर या साईड में फ्लैश लाईट नहीं दी गई है, लिहाजा फ्लैश के कैमरा सेटअप के नीचे मौजूद हो सकती है। इस फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी नज़र नहीं आया हैं। माना जा रहा है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

रेडमी प्रो 2 स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Pro 2 की कोई आफिशियल स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स में खुलासा होने के बाद माना जा रहा है कि शाओमी अपने इस फोन को हाईएंड डिवाईस के रूप में फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारेगी। लीक में बताया गया है कि रेडमी प्रो 2 को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसी तरह Redmi Pro 2 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 10X जूम, ट्रिपल कैमरा और 5G के साथ होगा पेश
Xiaomi Redmi Pro 2 मे पॉप-अप कैमरे की पुष्टि होने के बाद यह बात तो साफ हो गई है रेडमी प्रो 2 में कोई भी नॉच या पंच-होल डिसप्ले नहीं दी जाएगी तथा यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि चिपसेट को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि Redmi Pro 2 को 6जीबी रैम मैमोरी या फिर 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकात है। इसी तरह फोन में 128जीबी मैमोरी तथा 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 4 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20 और 20 प्रो, कीमत हुई लीक
Xiaomi ने अभी तक Redmi Pro 2 के लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आई इस रियल ईमेज से यह साफ हो गया है कि रेडमी प्रो 2 निर्माण के दौर से गुज़र चुका है और मार्केट में आने के लिए तैयार हो चुका है। बहरहाल उम्मीद है कि शाओमी की ओर से जल्द ही Redmi Pro 2 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी दी जाए और आने वाले हफ्तों में यह फोन टेक मंच पर दस्तक दे दे।
The post शाओमी ने भी बनाया पॉप-अप कैमरे वाला फोन, रेडमी प्रो 2 की असली फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पॉप-अप सेल्फी कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी का रेडमी प्रो 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने अपनी घरेलू मार्केट में कुछ समय पहले Redmi को सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इस ब्रांड के अंदर कंपनी चीन में अबतक Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi 7 को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी अपने नए रेडमी प्रो 2 फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
रेडमी अपने स्मार्टफोन की लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए ही रेडमी प्रो 2 को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi के प्रेसिडेंट लू वीबिंग ने हाल ही में एक वीबो पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि रेडमी ब्रांड के अंदर जल्द ही स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। वहीं, अब वीबो पर एक पॉप्यूलर ब्लॉगर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रेडमी ब्रांड के अपकमिंग फोन की तस्वीर, नाम और कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है।
वीबो पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार Redmi Pro 2 को पॉप-अप कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, हाल ही में शाओमी सीईओ ली जून की एक वायरल तस्वीर में एक डिवाइस को देखा गया था। यह डिवाइस बिना किसी नॉच के था, जिससे उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस पॉप-अप कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।

बता दें कि साल 2016 में शाओमी ने Redmi Pro को लॉन्च किया था, जिसके बाद साल 2017 में इस बात की खबरें सामने आ रहीं थीं कि कंपनी हीलिये Helio P25 प्रोसेसर के साथ Redmi Pro 2 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, ऐसा कभी हुआ नहीं।
इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार रेडमी प्रो 2 को शाओमी 48-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च करेगी। बताया गया था कि इस कैमरा सेंसर के साथ ही रेडमी प्रो 2 में डुअल एलईडी फ्लैश भी दी जाएगी। वहीं, पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था किकी रेडमी प्रो 2 के फ्रंट पैनल पर ‘पंच होल’ डिसप्ले होगी और इस छोटे से छेद में ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फिलहाल रेडमी प्रो 2 को लेकर जब तक शाओमी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दे देती तब तक सामने आ रही फोन की खबरों को महज़ एक लीक ही माना जा रहा है।
The post पॉप-अप सेल्फी कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी का रेडमी प्रो 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी का नया धमाका, 48एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा रेडमी प्रो 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी के प्रेसिडेंट लीन बिन ने कुछ समय पहले बताया था कि कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से हालांकि इस फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन चर्चा थी कि यह फोन शाओमी मी 9 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं अब नई रिपोर्ट में बात सामने आई है कि शाओमी का 48-एमपी कैमरे वाला यह फोन मी 9 नहीं बल्कि रेडमी प्रो 2 होगा। रेडमी प्रो 2 ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर भी दस्तक दे दी है।
चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक टीज़र शेयर किया गया है जिसमें रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन को दिखाया गया है। इस ईमेज टीज़र में फोन की फोटो तो नहीं दिखाई गई है लेकिन रेडमी प्रो 2 का नाम लिखा गया है। इस टीज़र में रेडमी प्रो 2 के साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 लिखा गया है। वेईबो पर यह ईमेज स्लैशलीक द्वारा शेयर की गई है और इस टीज़र के सामने आने पर माना जा रहा है कि रेडमी प्रो 2 को शाओमी स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस कर लॉन्च करेगी।

शाओमी रेडमी प्रो 2 साल 2016 में लॉन्च हुए रेडमी प्रो का ही उन्नत वर्ज़न होगा। वहीं चिपसेट की जानकारी मिलने के साथ ही नए लीक में यह भी कहा गया है कि रेडमी प्रो 2 को शाओमी 48-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि इस कैमरा सेंसर के साथ ही रेडमी प्रो 2 में डुअल एलईडी फ्लैश भी दी जाएगी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी प्रो 2 के फ्रंट पैनल पर ‘पंच होल’ डिसप्ले होगी और इस छोटे से छेद में ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
रेडमी 7 प्रो का रिटेल बॉक्स आया सामने, वॉटरड्रॉप नॉच और 6जीबी रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च
रेडमी प्रो 2 को लेकर कहा जा रहा है कि शाओमी इस फोन को 20,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि रेडमी सीरीज़ में शाओमी ने अभी तक इस प्राइस रेंज को नहीं छूआ है। शाओमी के सभी रेडमी फोन मीड बजट में ही लॉन्च हुए हैं। बहरहाल रेडमी प्रो 2 को लेकर जब तक शाओमी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दे देती तब तक सामने आ रही फोन की खबरों को महज़ एक लीक ही माना जा रहा है।
लीक हुई मोटो जी7 सीरीज़ की ईमेज, लॉन्च होंगे मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्लस
लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी आने वाली 24 दिसंबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से अपनी ‘मी सीरीज़’ में नया स्मार्टफोन शाओमी मी प्ले नाम के साथ लॉन्च करेगी। यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले वाला होगा तथा इसकी ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्र पोको एफ1 के समान ही बताए जा रहे हैं।
The post शाओमी का नया धमाका, 48एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा रेडमी प्रो 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>