Redmi S2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 11 May 2018 15:00:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-launched-feature-price-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-launched-feature-price-specifications-in-hindi/#comments Thu, 10 May 2018 07:24:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19672 शाओमी रेडमी एस2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है।

The post शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की रेडमी सीरीज़ के स्मार्टफोन एस2 को लेकर लंबे समय से लीक सामनें आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने स्वयं इस फोन की जानकारी देते हुए 10 मई को रेडमी एस2 के लॉन्च किए जाने की घोषणा की थी। और आज शाओमी फैन्स को नए स्मार्टफोन का तोहफा देते हुए कंपनी ने रेडमी एस2 को लॉन्च ​कर दिया है। शाओमी की ओर से रेडमी एस2 को फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कदम रखेगा।

शाओमी रेडमी एस2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी ने 3जीबी रैम वेरिंएट को 999 चीनी युआन और 4जीबी रैम वेरिएंट को 1,299 युआन में लॉन्च किया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 10,500 रुपये और 13,700 रुपये के करीब है।

xiaomi redmi S2-3

शाओमी रेडमी एस2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये में बिकी फ्लिपकार्ट, अब बदल जाएगी आॅनलाईन शॉपिंग की दुनिया

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी एस2 के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ​फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविफी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में शाओमी रेडमी एस2 ग्रे, पिंक और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-launched-feature-price-specifications-in-hindi/feed/ 1
शाओमी रेडमी एस2 लॉन्च से पहले ही शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-global-variant-listed-on-aliexpress-full-specifications-feature-design-in-hindi/ Mon, 07 May 2018 07:12:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19584 इस लिस्टिंग की बदौलत बाजार में आने से पहले ही शाओमी रेडमी एस2 की पूरी जानकारी सामनें आ गई है।

The post शाओमी रेडमी एस2 लॉन्च से पहले ही शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही शाओमी ने बताया था कि कंपनी आने वाली 10 मई को अंर्तराष्ट्रीय मंच से अपनी नई ‘रेडमी एस’ सीरीज़ पेश करने जा रही है। गौरतलब है कि इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन रेडमी एस2 होगा। फोन का ग्लोबल लॉन्च 10 मई को होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही रेडमी एस2 अंर्तराष्ट्रीय शॉपिंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग की बदौलत बाजार में आने से पहले ही शाओमी रेडमी एस2 की पूरी जानकारी सामनें आ गई है। लिस्टिंग में फोन की फोटो, डिजाईन, फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी मिली है।

शाओमी रेडमी एस2 को दरअसल शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रैस पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में शाओमी रेडमी एस2 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस ​डिसप्ले पर दिखाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के उपरी और नीचले पैनल पर यू-शेप का एंटिना बैंड डिजाईन दिया गया है।

xiaomi redmi S2-2

लिस्टिंग से पता चला है कि रेडमी एस2 मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा ​और फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट दिया जाएगा। टेक जगत में चर्चा है कि शाओमी रेडमी एस2 का एक एंडरॉयड वन एडिशन भी पेश कर सकती है जिसमें मीयूआई की लेयर नहीं होगी। लिस्टिंग की बात करें तो इसमें रेडमी एस2 को 3जीबी रैम से लैस दिखाया गया है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की बताई गई है। हो सकता है कि कंपनी अलग-अलग देशों में ​अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च करें।

एक्सक्लूसिव : 4जीबी रैम और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा वीवो वाई75एस

शाओमी रेडमी एस2 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शॉपिंग साइट पर इस फोन को डुअल रियर कैमरा से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी एस2 के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे जो एआई पोर्टरेट तथा एआई ब्यूटी फीचर्स से लैस होंगें वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश लाईट से लैस 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

xiaomi redmi S2-3

रेडमी एस2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया हैं वहीं हो सकता है कि यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस हो। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही शाओमी के इस फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शॉपिंग साइट पर शाओमी रेडमी एस2 को ग्रे, पिंक और गोल्ड कलर वेरिएंट में ​दिखाया है। शाओमी रेडमी एस2 की इस लिस्टिंग के बाद फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो मिल गई है ​लेकिन यह फोन भारतीय बाजार में कब आएगा और यहां इसकी कीमत क्या होगी, इसके लिए हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

The post शाओमी रेडमी एस2 लॉन्च से पहले ही शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी ‘रेडमी एस’ सीरीज़ का टीज़र हुआ जारी, जल्द लॉन्च होगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-teaser-official-with-letter-s-in-hindi/ Wed, 02 May 2018 11:20:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19472 शाओमी ने एक ईमेज पोस्ट शेयर की है जिस पर बड़े आकार में 'S' लिखा गया है।

The post शाओमी ‘रेडमी एस’ सीरीज़ का टीज़र हुआ जारी, जल्द लॉन्च होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि शाओमी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और इस सीरीज़ के तहत स्मार्टफोन्स को ‘रेडमी एस’ टाईटल के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक्स के जरिये जानकारी मिली थी कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को ‘शओमी रेडमी एस2’ नाम से लॉन्च करेगी। वहीं अब स्वयं शाओमी ने अपनी इस नई सीरीज़ से पर्दा उठाते हुए एक ईमेंज पोस्ट जारी कर दी है।

शाओमी ने चीनी माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट वेईबो पर एक ईमेज पोस्ट शेयर की है जिस पर बड़े आकार में ‘S’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि फोन का पूरा नाम नहीं बताया है लेकिन इतना साफ हो गया है कि यह नई सीरीज़ रेडमी एस टाईटल से ही शुरू होगी। शाओमी के इस नए स्मार्टफोन को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक शाओमी जिस नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है वह रेडमी एस2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन कंपनी का कम बजट वाला स्मार्टफोन होगा।

xiaomi redmi s2 leak

शाओमी रेडमी एस2 को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पेश किया जाएगा तथा फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच बड़ी स्क्रीन होगी। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा तथा 2.02गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा।

xiaomi redmi S2-1

लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। रेडमी एस2 को शाओमी 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है तथा फोन में 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी के स्टोरेज आॅप्शन होंगे। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

शाओमी फैन्स को झटका ! रेडमी नोट 5 प्रो हुआ 1,000 रुपये मंहगा, मी एलईडी टीवी 4 (55) का दाम भी 5,000 रुपये बढ़ा

शाओमी के इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर देखने को मिल सकता है तथा डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,080एमएएच कपैसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा रेडमी एस2 की लॉन्च डेट के लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी ‘रेडमी एस’ सीरीज़ का टीज़र हुआ जारी, जल्द लॉन्च होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>