Redmi Turbo 4 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Apr 2025 13:51:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7550mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB रैम के साथ चीन में लॉन्च हुआ REDMI का दमदार फोन, जानें प्राइस और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-launched-in-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-launched-in-china-price-specifications/#respond Thu, 24 Apr 2025 13:50:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172367 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi की सब ब्रांड रेडमी ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्नैपड्रैगन 8s Gen4 SoC द्वारा संचालित पहला फोन है इसमें दमदार चिप के साथ 6.83 इंच हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी 7550mAh बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स […]

The post 7550mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB रैम के साथ चीन में लॉन्च हुआ REDMI का दमदार फोन, जानें प्राइस और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi की सब ब्रांड रेडमी ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्नैपड्रैगन 8s Gen4 SoC द्वारा संचालित पहला फोन है इसमें दमदार चिप के साथ 6.83 इंच हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी 7550mAh बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें एक खास Harry Potter Edition भी शामिल है। आइए, आगे आपको खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

REDMI Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Redmi Turbo 4 Pro में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1.5K (2800 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन) मिलता है। यह 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2560Hz तक की टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Dolby Vision और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट भी है, जो आंखों की सुरक्षा में मदद करता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक की है।
  • चिपसेट: REDMI Turbo 4 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी हाई क्लॉक स्पीड 3.2GHz तक है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU मौजूद है और यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर आधारित है
  • स्टोरेज और रैम: फोन में 12GB और 16GB तक की LPDDR5X RAM और 256GB, 512GB और 1TB तक का UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग की जा सकती है।

  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए REDMI Turbo 4 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) व EIS वाला 50MP का है, जो LYT-600 सेंसर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में OV20B सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 20MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
  • बैटरी और चार्जिंग: यह मोबाइल 7550mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया गया है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग का शानदार कॉम्बो है।
  • अन्य: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, USB Type-C ऑडियो सपोर्ट, और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स हैं।
  • वजन और डायमेंशन: फोन का डायमेंशन 163.1 x 77.93 x 7.98mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम रखा गया है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Redmi Turbo 4 Pro लेटेस्ट Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है।

REDMI Turbo 4 Pro की कीमत और कलर्स

Redmi Turbo 4 Pro मोबाइल चीन में 5 स्टोरेज और एक Harry Potter Edition में लॉन्च हुआ है। जिनकी डिटेल्स आप टेबल में देख सकते हैं। वहीं, कलर्स की बात करें तो फोन ब्लैक, वाइट और ग्रीन जैसे तीन रंगो में आता है।

वैरियंट चाइना प्राइस भारतीय कीमत अनुमानित
12GB + 256GB 2,199 युआन ₹25,760
16GB + 256GB 2,299 युआन ₹26,935
12GB + 512GB 2,499 युआन ₹29,280
16GB + 512GB 2,699 युआन ₹31,620
16GB + 512GB (Harry Potter Edition) 2,799 युआन ₹32,795
16GB + 1TB 2,999 युआन ₹35,135

The post 7550mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB रैम के साथ चीन में लॉन्च हुआ REDMI का दमदार फोन, जानें प्राइस और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-launched-in-china-price-specifications/feed/ 0
7550mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ आ रहा है Redmi Turbo 4 Pro, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-coming-with-7550mah-battery-snapdragon-8s-gen-4-spotted-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-coming-with-7550mah-battery-snapdragon-8s-gen-4-spotted-on-geekbench/#respond Tue, 22 Apr 2025 08:06:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172116 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi ब्रांड अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में ब्रांड Redmi Turbo 4 Pro फोन आने वाले 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च कर रहा है। यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित दुनिया का पहला होगा। कंपनी ने आज इस डिवाइस की पुष्टि करते हुए जानकारी दी […]

The post 7550mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ आ रहा है Redmi Turbo 4 Pro, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi ब्रांड अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में ब्रांड Redmi Turbo 4 Pro फोन आने वाले 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च कर रहा है। यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित दुनिया का पहला होगा। कंपनी ने आज इस डिवाइस की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि यह Xiaomi के अब तक के सबसे बड़े डुअल-रिंग 3D आइस-सील्ड कूलिंग सिस्टम से लैस रखा गया है। जो हिट कम करने में मददगार होगा। इसके साथ ही फोन की गीकबेंच लिस्टिंग भी सामने आई है। जिसके बारे में आप आगे डिटेल्स देख सकते हैं।

Redmi Turbo 4 Pro गीकबेंच लिस्टिंग

  • गीकबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग की बात करें तो Redmi Turbo 4 Pro का मॉडल नंबर 25053RT47C है।
  • डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,127 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,127 स्कोर हासिल किए हैं।
  • गीकबेंच के डेटाबेस में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने की डिटेल्स देखी जा सकती है।
  • फोन में करीब 16GB RAM मिलने की बात सामने आई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस Android 15 के साथ देखा गया है।

Redmi Turbo 4 Pro के प्रमुख फीचर्स

चिपसेट: ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ रेडमी टर्बो 4 प्रो फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉरमेंस का वादा करता है, जिसमें लोकप्रिय आरपीजी गेम 120fps पर चलने में सक्षम हैं। कंपनी का दावा है कि टर्बो 4 प्रो ने AnTuTu बेंचमार्क पर 2.4 मिलियन हासिल किए हैं।

बैटरी: Redmi ने पुष्टि करते हुए यह भी बताया है कि, Redmi Turbo 4 Pro में 7,550mAh की बड़ी दमदार बैटरी के साथ 90W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगा। जोकि, Xiaomi के किसी भी फोन में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। बड़ी बैटरी होने के बावजूद डिवाइस की मोटाई सिर्फ़ 7.98mm होगी।

डिस्प्ले: Redmi Turbo 4 Pro मोबाइल के अन्य स्पेक्स की बात करे तो सामने आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें 6.83-इंच के फ्लैट OLED पैनल के साथ मार्केट में आएगा। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला होगा।

स्टोरेज: Redmi Turbo 4 Pro में 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।

कैमरा: आगामी फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतरीन क्वालिटी करेगा। जबकि पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आएगा। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा।

The post 7550mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ आ रहा है Redmi Turbo 4 Pro, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-coming-with-7550mah-battery-snapdragon-8s-gen-4-spotted-on-geekbench/feed/ 0
24 अप्रैल को आएगा Redmi Turbo 4 Pro, 16GB RAM के साथ मिल सकती है 7,550mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-redmi-turbo-4-pro-launch-date-confirmed-by-brand-with-snapdragon-8s-gen-4-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-redmi-turbo-4-pro-launch-date-confirmed-by-brand-with-snapdragon-8s-gen-4-processor/#respond Mon, 21 Apr 2025 02:57:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171916 इस अपकमिंग रेडमी टर्बो 4 प्रो में क्या मिलेगा, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं

The post 24 अप्रैल को आएगा Redmi Turbo 4 Pro, 16GB RAM के साथ मिल सकती है 7,550mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपनी होम मार्केट में नया रेडमी फोन लेकर आ रही है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह 24 अप्रैल को Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च करेगी। यह मोबाइल सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट चीन में पेश किया गया जाएगा जिसकी कई अहम डिटेल्स रेडमी चाइना हेड Thomas Wang ने शेयर कर दी है। इस अपकमिंग रेडमी टर्बो 4 प्रो में क्या मिलेगा, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च डेट

रेडमी टर्बो 4 प्रो 24 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह मोबाइल इसी साल लाए गए Redmi Turbo 4 का अपग्रेडेड और प्रो वर्जन होगा। कंपनी इस मोबाइल को सबसे पहले चाइना में ही लॉन्च करेगी जो बाद में अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। फोन लॉन्च ईवेंट स्थानीय समयानुसार 24 अप्रैल की शाम 7 बजे शुरू होगा जो इंडियन टाइम के मुताबिक शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसी ईवेंट के मंच से Turbo 4 Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स अनाउंस की जाएगी। फोन लॉन्च ईवेंट को आप शाओमी चाइना वेबसाइट लिंक पर क्लिक करके अपने फोन पर ही लाइव देख सकते हैं।

Redmi Turbo 4 Pro प्रोसेसर

कंपनी द्वारा ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है कि रेडमी टर्बो 4 प्रो में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट है जो 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। इस 8-कोर सीपीयू में 2.02GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 कोर से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने वाले Cortex-X4 कोर शामिल हैं। बताते चलें कि चीन में रेडमी 5जी फोन white, green और black कलर में लॉन्च होगा।

Redmi Turbo 4 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.83″ 1.5K OLED Display
  • 16GB RAM + 1TB storage
  • 50MP Back Camera
  • 20MP Front Camera
  • 7,550mAh Battery
  • 90W fast charging

डिस्प्ले : रेडमी टर्बो 4 प्रो 5जी फोन को 2800 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। इसमें ओएलईडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

मेमोरी : Redmi Turbo 4 Pro 5G को 12GB RAM और 16GB RAM के साथ चीन में पेश किया जा सकता है। इस तगड़ी रैम के साथ ही फोन में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मिल सकती है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.0 storage पर लाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रेडमी टर्बो 4 प्रो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Turbo 4 Pro में तगड़ी 6,550एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

See All Competitors

The post 24 अप्रैल को आएगा Redmi Turbo 4 Pro, 16GB RAM के साथ मिल सकती है 7,550mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-redmi-turbo-4-pro-launch-date-confirmed-by-brand-with-snapdragon-8s-gen-4-processor/feed/ 0
स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ आएगा Redmi Turbo 4 Pro, इसी महीने होगा चीन में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-snapdragon-8s-gen-4-china-launch-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-snapdragon-8s-gen-4-china-launch-teased/#respond Wed, 09 Apr 2025 11:28:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171358 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी की सब-ब्रांड Redmi ने चीन में Redmi Turbo 4 Pro के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। इस जानकारी को Redmi के जनरल मैनेजर ने वीबो पर शेयर किया है। यह फोन पिछले महीने 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया था और इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस जनवरी में लीक हुए थे। बता दें […]

The post स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ आएगा Redmi Turbo 4 Pro, इसी महीने होगा चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi Turbo 4 Pro के ग्लोबल मार्केट में POCO F7 के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • इसमें 90W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।
  • इसके साथ ही जल्द ही और भी Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर वाले फोन लॉन्च हो सकते हैं।

शाओमी की सब-ब्रांड Redmi ने चीन में Redmi Turbo 4 Pro के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। इस जानकारी को Redmi के जनरल मैनेजर ने वीबो पर शेयर किया है। यह फोन पिछले महीने 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया था और इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस जनवरी में लीक हुए थे। बता दें कि यह आगामी डिवाइस इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 का एक अपग्रेडेड वर्जन होने की उम्मीद है।

Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च टीज

  • Redmi के जनरल मैनेजर वांग तेंग थॉमस ने Weibo पर हाल ही में घोषित किए गए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट की परफॉर्मेंस क्षमताओं को हाइलाइट किया है।
  • उन्होंने पुष्टि की कि Redmi का एक नया स्मार्टफोन इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ जल्द ही आने वाला है।
  • एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया कि Redmi Turbo 4 Pro के लॉन्च में देरी की अफवाहें हैं और पूछा कि क्या यह फोन इस महीने लॉन्च होगा।
  • इसके जवाब में Redmi GM ने “हां ” कहा, जो यह इशारा करता है कि यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है।

  • Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ब्रांड आने वाले दिनों में इससे जुड़ी जानकारी शेयर करना शुरू करेगा।
  • Redmi के साथ-साथ, iQOO ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि उसका नया स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo Pro, इसी महीने Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Turbo 4 Pro: के बारे में सब कुछ जो हम जानते हैं:

  • 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, रेडमी टर्बो 4 प्रो 90W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आएगा।
  • यह अफवाह है कि इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी यूनिट होगी।
  • आने वाले फोन में 1.5K डिस्प्ले रिजॉल्यूशन वाली स्ट्रैट स्क्रीन होने की उम्मीद है।
  • इसमें कथित तौर पर मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/69 सर्टिफिकेशन और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

Redmi Turbo 4 Pro, टर्बो सीरीज का पहला प्रो मॉडल होगा। जबकि चीन में लॉन्च हुआ Turbo 4, भारत में POCO X7 के रूप में रीब्रांड होकर इस साल जनवरी में आया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹19,999 रखी गई थी। वहीं, अब जो Redmi Turbo 4 Pro आने वाला है, उसके चीन के बाहर POCO F7 के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। गौरतलब है कि इसका पिछला वर्जन, यानी POCO F6, भारत में पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था।

The post स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ आएगा Redmi Turbo 4 Pro, इसी महीने होगा चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-snapdragon-8s-gen-4-china-launch-teased/feed/ 0
Redmi Turbo 4 Pro में कितनी मिलेगी चार्जिंग स्पीड, 3C साइट पर आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-3c-certification-china-charging-speed/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-3c-certification-china-charging-speed/#respond Mon, 17 Mar 2025 08:59:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169349 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Turbo 4 Pro को Redmi Turbo 4 का एक अधिक पावरफुल वर्जन माना जा रहा है, जिसे इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग से […]

The post Redmi Turbo 4 Pro में कितनी मिलेगी चार्जिंग स्पीड, 3C साइट पर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi Turbo 4 Pro में 7,000mAh+ की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ग्लास बॉडी और मेटल मिडल फ्रेम के साथ आएगा।
  • Redmi Turbo 4 Pro में संभवतः 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Turbo 4 Pro को Redmi Turbo 4 का एक अधिक पावरफुल वर्जन माना जा रहा है, जिसे इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग से Turbo 4 Pro की चार्जिंग डिटेल्स का भी खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि यह ग्लोबली POCO F7 के नाम से लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे आगामी फोन की लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Turbo 4 Pro 3सी लिस्टिंग

  • वीबो पर टिपस्टर Digital Chat Station ने एक नए Redmi फोन की 3C सर्टिफिकेशन डिटेल्स शेयर की हैं, जिसका मॉडल नंबर 25053RT47C है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro हो सकता है।
  • 3C लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Turbo 4 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन 7,000mAh+ की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
  • DCS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में नए Snapdragon 8s सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह संभवतः Snapdragon 8s Elite SoC होगा, जो Snapdragon 8 Gen 3 के समान आर्किटेक्चर और प्रोसेस पर आधारित होगा।
  • इन स्पेसिफिकेशंस के आधार पर, Redmi Turbo 4 Pro को एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन माना जा सकता है, जो फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ आएगा।

Redmi Turbo 4 Pro के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

  • Redmi Turbo 4 Pro में 6.8-इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो हाई-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
  • डिजाइन की बात करें तो, इस नए Redmi फोन में पतले बेजल और राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें मेटल मिडल फ्रेम और ग्लास बॉडी दी जा सकती है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट में यह फोन 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।

फिलहाल, Redmi Turbo 4 Pro को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा।ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन POCO F7 के रूप में आ सकता है, जिसे 27 फरवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, POCO F7 सीरीज के तहत POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra नाम के दो मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post Redmi Turbo 4 Pro में कितनी मिलेगी चार्जिंग स्पीड, 3C साइट पर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-3c-certification-china-charging-speed/feed/ 0
7,550mAh बैटरी वाला Redmi फोन हो रहा है तैयार! Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/7550mah-battery-phone-redmi-turbo-4-pro-specifications-leaked-with-snapdragon-8s-elite/ https://www.91mobiles.com/hindi/7550mah-battery-phone-redmi-turbo-4-pro-specifications-leaked-with-snapdragon-8s-elite/#respond Mon, 10 Mar 2025 03:21:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168795 नए लीक में रेडमी टर्बो 4 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

The post 7,550mAh बैटरी वाला Redmi फोन हो रहा है तैयार! Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने दो महीने पहले ही Redmi Turbo 4 मार्केट में उतारा था। यह मोबाइल 16GB RAM और 6,550mAh battery की ताकत से लैस होकर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसके ‘प्रो’ मॉडल Redmi Turbo 4 Pro पर काम शुरू कर चुकी है। नए लीक में रेडमी टर्बो 4 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 4 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 7,550mAh battery
  • 90W fast charging
  • Snapdragon 8s Elite
  • 6.8″ 1.5K OLED Display

रेडमी टर्बो 4 प्रो हाईएंड डिवाइस होगा जिसमें क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8ए एलिट प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट अभी मार्केट में नहीं आया है तथा कंपनी ने Snapdragon 8 Elite के छोटो वर्जन के रूप में उतार सकती है। जाहिर सी बात है यह प्रोसेसर अपर मिड बजट फोंस को मिलेगा जिनकी प्राइस रेंज 40 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

Redmi Turbo 4 Pro की दूसरी सबसे बड़ी यूएसपी इसकी ताकतवर बैटरी बताई जा रही है। लीक की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन 7,550एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। अभी तक किसी भी रेडमी स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। वहीं इस पावरफुल बैटरी के साथ अपकमिंग टर्बो 4 प्रो में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दिए जाने की बात कही गई है।

Redmi Turbo 4

लीक के अनुसार रेडमी टर्बो 4 प्रो स्मार्टफोन को 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लेट डिस्प्ले बताई जा रही है जिसमें ओएलईडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रेडमी फोन 1.5के रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आ सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। वहीं हमारा अनुमान है कि Turbo 4 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

रेडमी टर्बो 4 प्रो के इस लीक में फोन को IP68+IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की बात सामने आई है। यानी यह मोबाइल पानी व धूल से खुद को काफी हद तक सुरक्षित रख सकता है। बहरहाल यह नया रेडमी मोबाइल कब तक लॉन्च होगा और कंपनी इसे भारतीय बाजार में किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लेकर आएगा, इस जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Redmi Turbo 4

  • 6.67″ 1.5K OLED Display
  • 16GB RAM + 512GB storage
  • MediaTek Dimensity 8400 Ultra
  • 50MP Back Camera
  • 20MP Front Camera
  • 6,550mAh Battery
  • 90W fast charging

रेडमी ने जनवरी 2025 में अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी टर्बो 4 लॉन्च किया था। यह MediaTek Dimensity 8400-Ultra पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। चीन में इसकी कीमत 1999 युआन (12GB RAM + 256GB Storage) से शुरू होती है जो 23,490 रुपये के करीब है। इस रेडमी फोन की स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

डिस्प्ले : यह मोबाइल 6.67-इंच की 1.5के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 3200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

मेमोरी : रेडमी टर्बो 4 5जी फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है। चीन में इसे दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है जिसमें 12जीबी रैम और 16जीबी रैम शामिल है। वहीं फोन को 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज दी गई है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LTY-600 मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल OV20B कैमरा मौजूद है।

बैटरी : Redmi Turbo 4 6,550एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह carbon-silicon battery है जो कंपनी के अनुसार -35°C तापमान में भी ड्यूरेबल रहती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

The post 7,550mAh बैटरी वाला Redmi फोन हो रहा है तैयार! Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7550mah-battery-phone-redmi-turbo-4-pro-specifications-leaked-with-snapdragon-8s-elite/feed/ 0
7,000+mAh बैटरी के साथ आ सकता है Redmi Turbo 4 Pro, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-specifications-leaked/#respond Tue, 14 Jan 2025 06:42:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164289 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Turbo 4 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर पहले वाले मॉडल में MediaTek चिप है, तो एक विश्वसनीय स्रोत के अनुसार, Pro मॉडल Snapdragon 8s Elite के साथ आ सकता […]

The post 7,000+mAh बैटरी के साथ आ सकता है Redmi Turbo 4 Pro, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन में Snapdragon 8s Elite चिपसेट हो सकता है।
  • आपको 7,000+ mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • रेडमी टर्बो 4 प्रो में हाई क्वालिटी वाली बनावट दी जा सकती है।

Redmi Turbo 4 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर पहले वाले मॉडल में MediaTek चिप है, तो एक विश्वसनीय स्रोत के अनुसार, Pro मॉडल Snapdragon 8s Elite के साथ आ सकता है। फोन में एक बड़ी बैटरी भी होने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन ग्लोबली POCO F7 के रूप में लॉन्च होगा। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Redmi Turbo 4 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर Digital Chat Station (DCS) के अनुसार, Redmi Turbo 4 Pro में Snapdragon 8s Elite (मॉडल नंबर S8735) चिपसेट होगा। उन्होंने हाल ही में दावा किया कि Redmi उन पहले ब्रांड्स में से एक होगा जो इस Snapdragon चिप को बाजार में लाएगा। Snapdragon 8s Elite 3.21GHz की अधिकतम फ्रीक्वेंसी और Adreno 825 GPU के साथ आ सकता है। यह MediaTek Dimensity 8400 Ultra (जो 3.2GHz क्लॉक स्पीड तक पहुंच सकता है) के बराबर है, यह Turbo 4 में इस्तेमाल किया गया है।

Redmi Turbo 4 Pro

  • उन्होंने कहा कि फोन में 7,000+ mAh की बैटरी होगी। इससे पहले, टिपस्टर ने कहा था कि यह 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,500mAh की बैटरी हो सकती है। जबकि टर्बो 4 में केवल 6,550mAh की बैटरी है।
  • आगामी Redmi Turbo 4 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है।
  • बैक पैनल पर आपको ग्लास बॉडी मिल सकती है। आगे और पीछे के ग्लास को एक मेटेलिक फ्रेम द्वारा एक साथ रखा जा सकता है। DCS का कहना है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में हाई-क्वालिटी CMF (कलर मटीरियल और फिनिश) को लोकप्रिय बना सकता है।

Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

रेडमी टर्बो 4 प्रो अप्रैल 2025 में लॉन्च हो सकता है क्योंकि पिछले साल इसी समय के आसपास टर्बो 3 लॉन्च हुआ था। टर्बो 3 सीरीज में कोई प्रो मॉडल नहीं था।

ग्लोबली आगामी टर्बो 4 प्रो को चीन के बाहर POCO F7 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। क्योंकि टर्बो 3 ग्लोबल मार्केट में POCO F6 नाम से आया था। इस बीच, टर्बो 4 (वेनिला) वैश्विक बाजारों में POCO X7 प्रो के रूप में लॉन्च हो सकता है।

टर्बो 4 को CNY ​​1,999 (लगभग 23,488 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं, देखना होगा कि Xiaomi सब-ब्रांड चीन और अन्य देशों में फोन की कीमत कैसे तय करता है।

The post 7,000+mAh बैटरी के साथ आ सकता है Redmi Turbo 4 Pro, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-pro-specifications-leaked/feed/ 0
Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro के लिए हो जाइए तैयार, फोंस की डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-and-turbo-4-pro-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-and-turbo-4-pro-details-leaked/#respond Thu, 24 Oct 2024 10:56:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157700 शाओमी की सब ब्रांड रेडमी आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी रेडमी टर्बो सीरीज का विस्तार कर सकती है। इसके तहत Redmi Turbo 4 और Redmi Turbo 4 Pro स्माटफोन लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro के लिए हो जाइए तैयार, फोंस की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की सब ब्रांड रेडमी आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी रेडमी टर्बो सीरीज का विस्तार कर सकती है। इसके तहत Redmi Turbo 4 और Redmi Turbo 4 Pro स्माटफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले ब्रांड ने रेडमी टर्बो 3 पेश किया था। वहीं, अब इसके अपग्रेड के तौर पर आगामी श्रृंखला आएगी। खास बात यह है कि ऐलान से पहले प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दो आगामी रेडमी फोंस की जानकारी दी है। लीक में फोन का नाम नहीं है लेकिन यह Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro के लिए माना जा रहा है।
  • वीबो पोस्ट के अनुसार Redmi Turbo 4 में MediaTek Dimensity 8400 और Redmi Turbo 4 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट मिल सकता है। इन दोनों चिपसेट का आधिकारिक तौर पर लॉन्च अभी बाकी है।
  • टिपस्टर ने आगे बताया कि अपकमिंग रेडमी फोंस में 1.5K फ्लैट स्क्रीन डिस्प्ले और 6000mAh+ बैटरी मिल सकती है।
  • कैमरा आइलैंड लुक को पूर्व में लॉन्च किए गए फोन की तरह ही रखा जा सकता है।
  • फोन में बेहतर डिजाइन और परफॉर्मेंस की पेशकश मिलने का दावा किया गया है।

बता दें कि आगामी Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro चीन में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी ने इसी साल अप्रैल में Turbo 3 उतारा था। जिसे इंडिया में Poco F6 5G नाम से एंट्री मिली थी। उम्मीद है कि इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए Turbo 4 को Poco F7 के तौर पर लाया जा सकता है।

Redmi Turbo 3 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: अप्रैल में आए Redmi Turbo 3 में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: Redmi Turbo 3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट है। इसके साथ ही वीसी चैंबर और Xiaomi का आइस कूलिंग सिस्टम मिलता है।
  • स्टोरेज: फोन में 16GB तक रैम + 1TB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है।

  • कैमरा: Redmi Turbo 3 फोन OIS के साथ 50MP के Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस डुअल कैमरा के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट लेंस है।
  • बैटरी: मोबाइल में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी बड़ी है।
  • अन्य: डिवाइस में कई एआई फीचर्स, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5जी, यूएसबी-सी पोर्ट, वाईफाई-7, ब्लूटूथ, एनएफसी शामिल हैं।

The post Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro के लिए हो जाइए तैयार, फोंस की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-4-and-turbo-4-pro-details-leaked/feed/ 0