Reliaance digital | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Jan 2017 12:37:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 रिलायंस जियो के नाम पर लग रही है आपकी सुरक्षा में सेंध https://www.91mobiles.com/hindi/spam-message-link-of-reliance-jio-hacking-the-phone-in-hindi/ Fri, 27 Jan 2017 12:24:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4235 इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सऐप पर रिलायंस जियो के नाम पर एक मैसेज खूब प्रसारित हो रहा है जिसमें जियो ग्राहकों के नंबर पर दैनिक डाटा लिमिट बढ़ाने की ट्रिक्स बताते हुए एक लिंक दिया जा रहा है। लेकिन ये कंपनी का कोई मैसेज नहीं बल्कि वास्तव में एक स्पैम है जो स्मार्टफोन यूजर्स के फोन का डाटा चुराने के साथ उनकी निजता में भी प्रवेश कर रहा है।

The post रिलायंस जियो के नाम पर लग रही है आपकी सुरक्षा में सेंध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो की मुफ्त ​सर्विस तो यकिनन आपको इंटरनेट की दुनिया के बेहतरीन अनुभव दे रही है। हर कोई रिलायंस जियो की फ्री डाटा सर्विस के कारण डिजिटल दुनिया से जुड़ रहा है। पहले वैलकम आॅफर और फिर बाद में हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के सा​थ रिलायंस ने भी अपने ग्राहकों का पूरा ध्यान रखा है। लेकिन कंपनी की इसी मुफ्त सेवा के नाम पर कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हैं जो यूजर्स को अधिक इंटरनेट डाटा के नाम पर उनके फोन में सेंध लगा रहे है।

स्मार्टफोन की खरीद पर सरकार देगी 1,000 रुपये की सब्सिडी

दरअसल इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सऐप पर रिलायंस जियो के नाम पर एक मैसेज खूब प्रसारित हो रहा है जिसमें जियो ग्राहकों के नंबर पर दैनिक डाटा लिमिट बढ़ाने की ट्रिक्स बताते हुए एक लिंक दिया जा रहा है। लेकिन ये कंपनी का कोई मैसेज नहीं बल्कि वास्तव में एक स्पैम है जो स्मार्टफोन यूजर्स के फोन का डाटा चुराने के साथ उनकी निजता में भी प्रवेश कर रहा है।

crashed-phone-2

इस मैसेज में एक लिंक दिया जा रहा है तथा साथ में दावा किया जा रहा है​ कि लिंक पर क्लिक करने तथा कुछ स्टैप्स फॉलो करने पर रिलायंस जियो कस्टमर्स की दैनिक इंटरनेट डाटा लिमिट 1जीबी से बढ़कर 10जीबी हो जाएगी। मैसेज में लोगों का फोन नंबर, ई-मेल तथा अन्य जानकारियां मांगी जा रही है।

लेनोवो के इस नए फोन पर मिल रही है 20,000 रुपये तक की छूट

91मोबाईल्स आपको सचेत करते हुए बताना चाहता है कि रिलायंस जियो की ओर से कंपनी के सभी नंबर पर 31 मार्च तक डाटा सुविधा मुफ्त ही रखी गई है तथा दैनिक डाटा बढ़ाने को लेकर कंपनी की ओर से कोई मैसेज या लिंक नहीं दिया गया है। ऐसे में रिलायंस जियो के नाम पर किसी भी तरह के फ्रॉड मैसेज से बचें तथा किसी भी​ लिंक पर कोई जानकारी न दें। ऐसा करना आपकी साइबर सिक्योरिटी के लिए खतरनाक हो सकता है।

The post रिलायंस जियो के नाम पर लग रही है आपकी सुरक्षा में सेंध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
​रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील https://www.91mobiles.com/hindi/snapdeal-will-deliver-reliance-jio-at-your-doorstep-in-hindi/ Thu, 29 Dec 2016 07:29:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3108 4जी ग्राहक अब ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील के ​जरिये भी रिलायंस जियो सिम घर बैठे पा सकेंगे। स्नैपडील की ओर से जल्द ही रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी की जाऐगी।

The post ​रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुफ्त वॉयस तथा डाटा पैक देकर मात्र 83 दिनों में 50 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता आधार पाकर विश्व की सबसे तेजी से उपभोक्ता जोड़ने वाली कंपनी बनने वाली रिलांयस जियो अब सिर्फ रिटेल स्टोर तक ही सीमित नहीं रह गई है। 4जी ग्राहक अब ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील के ​जरिये भी रिलायंस जियो सिम घर बैठे पा सकेंगे।

मार्च 2017 तक तीन नए फोन लॉन्च करेगा एचटीसी

स्नैपडील की ओर से जल्द ही रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी की जाऐगी। इसके ग्राहकों को मात्र अपनी निजी जानकारी, कॉन्टेक्ट डिटेल त​​था डिलिवरी लोकेशन को साइट पर रजिस्टर करना होगा जिसके बाद स्नैपडील की ओर से एक एसएमएस प्राप्त होगा। जिसमें प्रोमो कोड के साथ सिम की डिलिवरी का टाईम बताया जाएगा।

reliance-jio1 91Mobiles

कंपनी द्वारा प्राप्त प्रोमो कोड सिम की डिलिवरी के वक्त स्नैपडील एग्जीक्यूटिव के दिखाना होगा जिसके बाद डिलिवरी एग्जीक्यूटिव द्वारा ही उसी वक्त रिलायंस जियो सिम एक्टिव दी जाएगी। स्नैपडील पर सिम खरीदनें पर ग्राहकों को हैप्पी न्यू ईयर आॅफर ​भी दिया जाएगा जिसमें 4जी डाटा के साथ मुफ्त वॉयस कॉल व अन्य जियो की सुविधाऐं प्राप्त होगी।

क्या लेनोवो के6 नोट और मोटो एम से बेहतर है कूलपैड कूल1 डुअल, जानें

हालांकि स्नैपडील की यह सर्विस अभी कुछ ही शहरों में उपलब्ध होगी जिसका दायरा जल्द ही बढ़ाए जाने की उम्मीद है।

The post ​रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ वाटर 3, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-digital-launches-lyf-water-3-with-octacore-processor-and-13-mp-camera-price-specifications/ Wed, 28 Dec 2016 06:27:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3053 खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 1 साल की वारंटी है और यदि आप लाइफ केयर ऐप का उपयोग करते हैं तो अतिरिक्त एक साल की वारंटी दी जाएगी।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ वाटर 3, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस डिजिटल ने आज अपने लाइफ स्मार्टफोन सीरीज में नया मॉडल वाटर 3 को पेश किया है। यह फोन सेल के लिए एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 6,599 रुपये है। फोन को बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस किया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 1 साल की वारंटी है और यदि आप लाइफ केयर ऐप का उपयोग करते हैं तो अतिरिक्त एक साल की वारंटी दी जाएगी।

फोन के स्पेसि​फिकेशन की बात करें तो इसे 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है।

असूस जेनफोन गो 4.5 एलटीई लॉन्च, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें कार्ड सपोर्ट है। आप 32जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है।

जानें क्यों बैन हुआ इंटेक्स का एक्वा स्मार्टफोन

लाइफ वाटर 3 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम में 4जी का उपयोग कर सकते हैंं। वहीं जाहिर है कि यह फोन रिलायंस लाइफ का है तो इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट तो होगा ही। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम और कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

हाल में लाइफ ने एफ1एस स्मार्टफोन को भी पेश किया है और यह फोन भी दमदार है। 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले इस फोन की कीमत 9,599 रुपये है और यह एजियो स्टोर से लिया जा सकता है। फोन में 5.2—इंच की स्क्रीन दी गई है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में भी 4जी सपोर्ट है।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ वाटर 3, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>