The post Reliance Jio ने लॉन्च किए दो नए प्लान, कॉलिंग करने वालों की होगी मौज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने वॉयस और एसएमएस-ओनली प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हालिया निर्देशों के बाद लाए गए हैं। दरअसल, कुछ माह पहले TRAI के निर्देशों थे, जिसमें टेलीकॉम ऑपरेटरों को वॉयस और एसएमएस के लिए अलग-अलग स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STVs) देने के लिए कहा गया था। इसका उद्देश्य यह है कि उपभोक्ता केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करें जिनकी उन्हें आवश्यकता है। आइए आगे आपको जियो के नए कॉलिंग व एसएमएस वाले प्लान्स की जानकारी देते हैं।
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि रिलायंस जियो ने इन प्लान्स को केवल वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की जरूरतों पर केंद्रित किया है। यह उन यूजर्स के लिए आदर्श हैं जो इंटरनेट डाटा की बजाय केवल बेसिक कॉलिंग व एसएमएस सेवाओं का उपयोग करना पसंद करते हैं। कंपनी ने ₹458 और ₹1,958 की कीमत में वॉयस-ओनली प्लान उतारे हैं।
रिलायंस जियो ने ₹458 वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें केवल वॉयस कॉलिंग की आवश्यकता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिससे आपको लंबे समय तक कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है, ताकि आप किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी रुकावट के बात कर सकें। इसके अलावा, आपको 1,200 एसएमएस भी मिलते हैं, जो पूरे 84 दिनों में आपके एसएमएस की सभी जरूरतों को पूरा करेंगे।

रिलायंस जियो ने अपने नए ₹1,958 वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है, जो उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें केवल वॉयस कॉलिंग की जरूरत है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, यानी आप पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान में आपको 3,600 एसएमएस भी मिलते हैं, जो पूरे वर्ष में आपके एसएमएस की जरूरतों को पूरा करेंगे।
गौरतलब है कि यह प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेशानुसार लॉन्च किए गए हैं, जो कि वॉयस और एसएमएस पर आधारित है। इसका उद्देश्य खासकर उन यूजर्स के लिए है जो डाटा का कम इस्तेमाल करते हैं या केवल कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा चाहते हैं।
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो अपनी फोन की जरूरतों को पूरी तरह से वॉयस और एसएमएस तक सीमित रखना चाहते हैं, बिना इंटरनेट डाटा की झंझट के। जियो का यह प्लान किफायती होने के साथ-साथ पूरी तरह से बिना किसी चिंता के कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है।
The post Reliance Jio ने लॉन्च किए दो नए प्लान, कॉलिंग करने वालों की होगी मौज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>अगर आपका बजट कम है और आप जियो सिम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपको आज कंपनी के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे जो कि एक जियोभारत फोन का प्लान। इस प्लान के साथ शर्त सिर्फ इतनी है कि आपके पास JioBhart सीरीज का कोई फोन होना चाहिए। हम जिस रिचार्ज […]
The post 123 रुपये का JioBhart Phone प्लान, पूरे महीने होगी बात और चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आपका बजट कम है और आप जियो सिम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपको आज कंपनी के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे जो कि एक जियोभारत फोन का प्लान। इस प्लान के साथ शर्त सिर्फ इतनी है कि आपके पास JioBhart सीरीज का कोई फोन होना चाहिए। हम जिस रिचार्ज की बात कर रहे हैं वह 123 रुपये का प्लान, जिसमें अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 0.5GB डाटा के साथ 28 दिन की वैधता मिलती है। आइये डिटेल में बताते हैं आपको जियो के इस प्लान के बारे में सबकुछ।

अगर देखा जाए तो यह प्लान उन लोगों के लिए वैल्यू फॉर मनी प्लान है जो डाटा का कम यूज और कॉलिंग ज्यादा करते हैं। ध्यान दें जैसा कि हमने पहले आपको बताया कि जियो के इस प्लान से सिर्फ जियोभारत फोन यूज करने वाले लोग ही रिचार्ज करा सकते हैं। यह प्लान नार्मल यूजर्स व जियोफोन यूजर्स के लिए नहीं है।
इस प्लान के अलावा जियोभारत फोन यूजर्स के लिए दो और रिचार्ज प्लान मौजूद है, जिनकी कीमत 234 रुपये व 1,234 रुपये है।
The post 123 रुपये का JioBhart Phone प्लान, पूरे महीने होगी बात और चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio Prepaid से Jio Postpaid में बदलें अपना कनेक्शन, जानें पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडिया के टेलीकॉम मार्केट पर राज करने वाली कंपनी Reliance Jio इस समय प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के कनेक्शन की सुविधाएं देती है। पोस्टपेड के मुकाबले जियो के प्रीपेड प्लान थोड़े सस्ते पड़ते हैं। लेकिन, प्रीपेड यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप जियो प्रीपेड ग्राहक हैं और पोस्टपेड में अपनी जियो सिम बदलना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है।
यह काम ऑनलाइन भी किया जा सकता है, साथ ही जियो स्टोर पर जाकर भी। लेकिन हम आपको आगे यह प्रोसेस बैठे करने का तरीका बताने वाले हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले MyJio App पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद प्रीपेड से पोस्टपेड माइग्रेशन बैनर पर क्लिक करें।

स्टेप 3- बैनर पर क्लिक करने के बाद ‘लेट्स स्टार्ट’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद आपसे बिलिंग के लिए ईमेल आईडी मांगी जाएगी।
स्टेप 5- इसके बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करने को कहा जाएगा।

स्टेप 6- फिर आपको जियो पोस्टपेड के प्लान्स को सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा।

स्टेप 7- प्रक्रिया पूरी होने के 3-4 दिन बाद जियो एग्जीक्यूटिव आपके घर आएगा और आपके डॉक्यूमेंट देख आपको पोस्टपेड SIM दे जाएगा जो कि लगभग 24 घंटे में एक्टिव हो जाएगी।
Reliance Jio के Postpaid Plus प्लान की बात करें तो यह 299 रुपए से शुरु होते हैं, जिनकी बिलिंग साइकिल एक महीने की होती है। वहीं, यह प्लान 1,499 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान का चुनाव कर सकते हैं। वहीं, काफी समय से मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान ग्राहक बढ़ाने के इरादे से नए-नए प्लान भी पेश कर रही है।
जियो में प्रीपेड और पोस्टपेड क्या है?
पोस्टपेड कनेक्शन के लिए, आप पहले सेवा का उपयोग कर सकते हैं और बाद में बिल का भुगतान कर सकते हैं।
जिओ का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान कौन सा है?
Jio Postpaid Plans की शुरुआत 299 रुपये से होती है। इस प्लान में यूजर्स को 30GB डेटा पूरी वैलिडिटी के लिए मिलता है। यह जियो का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है।
क्या जियो पोस्टपेड प्रीपेड से बेहतर है?
पोस्टपेड कनेक्शन का सबसे अच्छा फायदा यह है कि इसमें डेली डाटा लिमिट नहीं होती है। इसलिए यदि आप बिना किसी नो डेली डेटा सर्विस का उपयोग करने के इच्छुक हैं तो पोस्टपेड चुनें।
The post Jio Prepaid से Jio Postpaid में बदलें अपना कनेक्शन, जानें पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Reliance Jio Air Fiber सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत की सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर Jio आने वाले महीनों में देश में अपनी नई ‘एयर फाइबर’ सेवाएं शुरू कर सकती है। नाम से ही साफ है यह पारंपरिक तारों के बिना हाई-स्पीड इंटरनेट की पेशकश करने वाली सर्विस होगी। वहीं, इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किरण थॉमस द्वारा साझा की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि आने वाले महीनों में जियो एयर फाइबर उपलब्ध होगा। सर्विस को मूल रूप से पिछले साल एजीएम सम्मेलन में पेश किया गया था।
टॉप एग्जीक्यूटिव का कहना है कि यह सर्विस अधिकांश लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा, जियो की प्लानिंग आने वाले 2 से 3 वर्षों में 100 मिलियन घरों में जियो फाइबर और एयर फाइबर सर्विस का विस्तार करने की है। इसके अलावा थॉमस का मानना है कि 5जी नेटवर्क का फायदा मिलने से एयर फाइबर सर्विसेज होम ब्रॉडबैंड बेस को बढ़ाएगी।

दूरसंचार ऑपरेटर ने कुछ क्षेत्रों में पायलट परियोजनाओं के माध्यम से रेडियो फ्रीक्वेंसी योजना, स्थापना प्रक्रिया और सेवा स्थिरता को सत्यापित करने की प्लानिंग कर ली है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही एयर फाइबर सेवाओं लॉन्च किया जाने वाला है।
The post Reliance Jio Air Fiber सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज आ रहा 1Gbps वाला अंबानी का JIO 5G, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जियो यूजर्स को जिस जानकारी का इंतजार था वह सामने आ गई है। दरअसल, रिलायंस जियो की 5G Service कल यानी दशहरे से शुरू हो रही है। 5 अक्टूबर से JIO True 5G Service का बीटा ट्रायल शुरू होगा। वहीं, यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। हालांकि, अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन जियो ट्रू 5जी सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5जी सर्विस (Jio 5G Service Launch) लॉन्च करेगी। आइए आगे आपको JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’, Jio 5G Speed, Jio 5G Data और Jio 5G SIM के बारे में जानकारी देते हैं।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि फिलहाल जियो 5G सर्विस का बीटा ट्रायल देश के चार शहरों Delhi, Mumbai, Kolkata और Varanasi में शुरू की जाएंगी। वहीं, फिलहाल यह सर्विस ऑन इनविटेशन मिलेगी। यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। साथ ही कंपनी इस ऑफर को JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’ का नाम दिया है। इसे भी पढ़ें: Breaking: सस्ता Jio Laptop सेल के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कब कहां और कैसे खरीदें
5 अक्टूबर से शुरू होगा Jio True 5G का बीटा ट्रायल pic.twitter.com/uztBm0J1wx
— 91mobilesHindi (@91mobilesHi) October 4, 2022

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है कि “हमारे प्रधान मंत्री के आह्वान पर ही जियो ने भारत जैसे बड़े आकार के देश के लिए सबसे तेज़ 5G रोल-आउट की योजना तैयार की है। Jio 5G एक ट्रू 5G होगा, और हमारा मानना है कि भारत TRUE-5G से कम का हकदार नहीं है। Jio 5G दुनिया का सबसे एडवांस 5G नेटवर्क होगा, जिसे भारतीयों ने, भारतीयों के लिए बनाया है।“

जियो ट्रू 5जी के बीटा ट्रायल की घोषणा करते हुए कंपनी ने साफ कर दिया है कि जियो 5G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को नई 5G सिम की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि इनविटेशन ‘Jio वेलकम ऑफर’ यूजर्स को अपना मौजूदा Jio सिम नही बदलना होगा। बस उसका मोबाइल 5G होना चाहिए। Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio Prepaid Plans 2022: यहां देखें पूरी लिस्ट, जानें किस रिचार्ज में मिलेगा कितना फायदा

The post आज आ रहा 1Gbps वाला अंबानी का JIO 5G, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post JioPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, Google ने हटाए काम के ये फीचर्स, क्या आप भी करते थे इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Google के साथ मिलकर बनाए गए Reliance Jio Phone Next यानी किफायती 4G स्मार्टफोन की सेल 10 सितंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन, इस तोहफे से पहले टेलीकॉम कंपनी Reliance के JioPhone यूजर्स को तगड़ा झटका मिला है। दरअसल, खबर सामने आ रही है कि KaiOS पर Google Assistant अब मैसेज भेजने, वॉयस कमांड के जरिए कॉल करने आदि की क्षमता का सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इस मामले पर गूगल की ओर से भी बयान जारी किया गया है। आइए आगे जानते हैं कि आखिर क्यूं इन फीचर्स को बंद किया गया है।
कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि Google द्वारा हाल ही में लागू किए गए बदलावों के कारण, KaiOS पर चलने वाले फीचर फोन पर अब Google Assistant का इस्तेमाल करके अपने कॉन्टैक्ट्स को कॉल करना और SMS भेजना अब सपोर्ट नहीं करेगा। इसके अलावा दूसरी सर्विस ठीक से काम करेंगी।
आपको याद दिला दें कि यह समस्या कथित तौर पर अप्रैल के मध्य में KaiOS डिवाइसेज की एक बड़ी सीरीज में स्पॉट की गई थी, जिसमें जियोफोन के साथ ही Nokia के फीचर फोन भी शामिल थे। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 500 रुपये में खरीद सकेंगे JioPhone Next, दो मॉडल्स में बिकेगा फोन, जानें जियो की पूरी स्कीम

वहीं, इस समस्या को देखते हुए एक यूजर ने कंपनी को इस मामले में संपर्क किया तो कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इस सपोर्ट को अब बंद कर दिया गया है। इसका मतलब अब KaiOS यूजर्स अब Google Assistant का इस्तेमाल करके किसी को कॉल नहीं कर पाएंगे और किसी को मैसेज भी नहीं भेज पाएंगे।
जियो फोन के फीचर्स की बात करें तो रिलायंस जियो के इस फर्स्ट जेनरेशन 4G फीचर फोन में 240×320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.4-इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 2-मेगापिक्सल का कैमरा और और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next की सेल से पहले सामने आई ये अहम जानकारी, जानें क्या होगी इस किफायती 4G स्मार्टफोन की कीमत
Jio Phone 2 की बात करें तो इस फोन में 2.4 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है जो 320x 240 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही 4जीबी की इंटरनल मैमोरी और क्वटी कीपैड मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में वीजीए रेजल्यूशन वाला कैमरा दिया गया है।
Qwerty Keyboard के साथ इसमें 4-Way नेवीगेशन बटन है जो यूज को आसान बनाता है। वहीं फोन में आपको टॉर्च लाइट, एफएम रेडियो, वाइस फीचर और मैप्स सपोर्ट भी मिलता है।
The post JioPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, Google ने हटाए काम के ये फीचर्स, क्या आप भी करते थे इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Reliance Jio और Google के सस्ते स्मार्टफोन के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतज़ार, जानें क्यों हो रही देरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह Google के साथ मिल कर सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में यूजर्स को प्रीमियम स्मार्टफ़ोन एक्सपीरियंस ऑफ़र करेगा। इंडियन टेलीकॉम मार्केट में अपनी दमदार एंट्री के बाद रिलायंस जियो के इस स्मार्टफ़ोन के ऐलान के साथ ही इस फ़ोन का काफ़ी दिनों से इंतज़ार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि रिलायंस जियो का यह सस्ता स्मार्टफोन कंपनी के 2021 एनुअल मीटिंग में पेश किया जा सकता है। लेकिन Bloomberg की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन स्प्लाई में कमी के चलते फिलहाल कुछ देरी से लॉन्च हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि, सप्लाई में कमी, कंपोनेंट और असेंबलिंग मशीन की बढ़ती क़ीमत और और गूगल और रिलायंस के कामकाज के तरीक़े में अंतर के चलते इस स्मार्टफ़ोन के मैन्यूफ़ैक्चरिंग में देरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते मैन्यूफैक्चरिंग हब चीन में कई कारख़ाने बंद हैं, जिसके चलते मोबाइल फ़ोन असेंबलिंग के लिए ज़रूरी कंपोनेंट की कमी आई है। इसके चलते हुए दुनियाभर में इलेक्ट्रॉनिक्स की माँग में भी तेज़ी आई है। इसके चलते सप्लाई चैन प्रभावित है। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए भी पिछले कुछ समय में काफ़ी चिप की ख़रीद हुई है, जिसके चलते भी सप्लाई चैन प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सप्लाई चैन में कमी के चलते सोर्सिंग टाइम बढ़कर दो गुना हो गया है। डिस्प्ले और चिपसेट के लिए पहले सोर्सिंग टाइम पहले जहां 30 दिनों का था वह बढ़कर अब 60 से 75 दिन का हो गया है। इसके साथ ही वेंडर्स ने कंपोनेंट्स की कीमत भी बढ़ा दी है। मोबाइल फोन बैटरी चार्जर का कंट्रोल अब 6.6 रुपये का मिल रहा है जिसकी कुछ महीने पहले कीमत 3.7 रुपये थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बल्क (थोक) ऑर्डर की सोर्सिंग में भी परेशानी आ रही है।यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra के डिस्प्ले की जानकारी लीक, जानें क्या होगी खासियत
रिलायंस जियो और गूगल के सस्ते स्मार्टफ़ोन के बारे दावा किया जा रहा है कि यह कम क़ीमत में प्रीमियम सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस ऑफ़र करेगा। इस स्मार्टफ़ोन के सॉफ़्टवेयर और चिपसेट पर काम करने के लिए गूगल के इंजिनियर्स की टीम काम कर रही है। हालाँकि बजट स्मार्टफ़ोन के लिए गूगल का ऐसा ही प्रोजेक्ट Android Go पहले से मौजूद है। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि Reliance और Google का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन किन फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि रिलांयस जियो की एजीएम 24 जून को होनी है।
The post Reliance Jio और Google के सस्ते स्मार्टफोन के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतज़ार, जानें क्यों हो रही देरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio Phone यूजर्स के लिए खुशखबरी, लाखों फोन अब हो जाएंगे एक दम नए, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio के अपकमिंग 5G फोन को लेकर काफी समय ले लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। पिछले साल अपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance AGM 2020) में यह घोषणा की थी कि गूगल और जियो मिलकर सस्ते 4G और 5G स्मार्टफोन लाएंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन की लॉन्च या फीचर्स को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, जल्द ही Jio के सस्ते 4G फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, कम कीमत वाले जियो फोन में शानदार अपडेट आना वाला है, जिससे यह फीचर फोन और भी अप-टू-डेट हो जाएगा।
पॉपुलर टिप्स्टर Abhishek Yadav ने जियो फोन्स के अपकमिंग अपडेट्स की अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। अभिषेक ने जानकारी देते हुए 2 स्क्रीनशॉट शेयर किए। इसके बाद कयास लगने लगे कि कम दाम वाले इस फीचर फोन को जल्द ही बेहतर करने की कोशिश में रिलायंस जुटी हुई है। इसे भी पढ़ें: फ्री मिल सकता है Jio का 5G Phone, जानें क्या है कंपनी का प्लान
???
Jio is pushing new update to their JioPhone weighing 36MB. pic.twitter.com/5FhGr79cCk— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 21, 2021
जियो फोन यूजर्स काफी समय से फोन के कमजोर यूआई और परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत कर रहे थे। वहीं, इस खबर में बताया गया है कि वर्जन नंबर 0258 से Jio Phones में 36.39 MB का अपडेट आ रहा है, जिससे इस फीचर फोन का परफॉर्मेंस पहले से काफी शानदार और फास्ट हो जाएगा।

दरअसल, इस फीचर फोन को लॉन्च हुए 5 साल हो गए हैं और इस अवधि में वह फीचर्स के हिसाब से काफी पुराना हो गया है। अब इसमें करीब 37 एमबी का अपडेट डाला जाएगा, जो कि जियो फोन के लिए काफी ज्यादा है। इसके अलावा खबरें यह भी हैं कि अपडेट के दौरान यूजर्स का फोन डेटा खर्च नहीं होगा। इसे भी पढ़ें: Jio का नया धमाका: एक Recharge पर दूसरा रिचार्ज मिलेगा बिल्कुल फ्री
4G के बाद काफी समय से यह खबरें आ ही हैं कि इंडिया में जल्द ही जियो 5G आने वाला है। वहीं, जियो की ओर ये भी कहा जा चुका है कि कंपनी देश में अपनी खुद की 5जी तकनीक पर ही काम करेगी। वहीं स्पेक्ट्रम के क्षेत्र में भी Jio ने अन्य कंपनियों से बाजी मारते हुए देश के 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम खरीद लिए हैं। जियो यह बात भी कबूल चुकी है कि कंपनी का नेटवर्क 5जी का लोड लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, अभी इसके ऑफिशियल डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
The post Jio Phone यूजर्स के लिए खुशखबरी, लाखों फोन अब हो जाएंगे एक दम नए, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज ही कराएं अपने Jio नंबर को पोस्टपेड से प्रीपेड, बचत के साथ मिलेगा ज्यादा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो इंडियन टेलीकॉम मार्केट में सबसे नई और इस समय की सबसे बड़ी कंपनी है। इस समय एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया से ज्यादा ग्राहक Reliance Jio के पास हैं। कंपनी समय-समय पर अपने पोस्टपेड ग्राहकों के साथ ही प्रीपेड यूजर्स के लिए नए व शानदार प्लान की पेशकश करती रहती हैं। लेकिन, यह बात जगजाहिर है कि जियो पोस्टपेड से ज्यादा लाभ यूजर्स को प्रीपेड प्लान में मिलता है। इसी को देखते हुए आज हम Jio के पोस्टपेड नंबर को प्रीपेड में चेंज करने का पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। जिसे फॉलो कर कोई भी जियो यूजर अपना नंबर चेंज करवा सकता है। इतना ही नहीं आपको इसके लिए नंबर बदलने या नई सिम लेने की जरूरत नहीं होगी। महज 1 घंटे में पोस्टपेड नंबर प्रीपेड हो जाएगा। आइए आगे आपको इस सिंपल प्रोसेसर के बारे में जानकारी देते हैं।
जियो पोस्टपेड यूजर्स को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है। हालांकि, ये रिफंडेबल अमाउंट होता है। जब भी यूजर जियो छोड़ेगा उसके सिक्योरिटी अकाउंट रिफंड कर दिया जाएगा। अगर आप इस सिक्योरिटी डिपॉजिट से बचना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसे भी पढ़ें: एक साथ देखें Reliance Jio के Super Value, Best Selling और Trending प्लान की लिस्ट, कीमत: 199 रुपए से शुरू

अक्सर यूजर्स को यह नहीं पता होता कि उनका Jio नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड। यह पता लगाने का तरीका आसान है। इसके लिए आपको myjio app में जाकर My Plan में जाएं और यहां प्रीपेड और पोस्टपेड नंबर की जानकारी मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio Exclusive Smartphone का इंतजार खत्म, अगले महीने होगा लाॅन्च, कीमत होगी बेहद कम

Jio पोस्टपेड प्लस प्लान की शुरुआती कीमत 199 रुपए प्रति माह है जो कि 1,499 रुपए प्रति माह तक जाती है। जबकि प्रीपेड उपयोगकर्ताओं को पहले से रिचार्ज करने की आवश्यकता होती है, पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं को हर महीने के अंत के बाद एक बिल का भुगतान करना होता है।
The post आज ही कराएं अपने Jio नंबर को पोस्टपेड से प्रीपेड, बचत के साथ मिलेगा ज्यादा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ऐसे चेक करें Jio नंबर का बैलेंस, डाटा और वैलिडिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio शुरुआत से ही भारतीय यूजर्स की सबसे फेवरिट टेलिकॉम कंपनी रही है। कंपनी ने शुरुात से ही कम कीमत में बंपर डाटा और फ्री कॉलिंग से दूसरी सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। ग्राहकों को मिल रहे फ्री कॉलिंग और ज्यादा डाटा बेनिफिट में कितना खर्च हुआ है और कितना बचा है इसकी जानकारी के लिए कभी-कभी परेशानी होती है। हालांकि, कई यूजर ऐसे हैं जिन्हें अपना जियो बैलेंस और ऐक्टिव पैक की वैधता चेक करने में भी दिक्कत आती है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको Jio बैलेंस, डाटा और वैधता चेक करने के चार सबसे आसनी और सही तरीके बताने वाले हैं।
आप अपने कनेक्शन का डाटा बैलेंस और वैधता जानने के लिए अपने स्मार्टफोन पर MyJio ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा प्रदान की गई इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) सेवा का उपयोग फोन कॉल करके अपने Jio बैलेंस और वैधता की जांच करने के लिए कर सकते हैं। आइए आगे आपको इन सर्विस का इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।
आप अपने स्मार्टफोन पर नए MyJio ऐप इंस्टॉल करके अपने Jio अकाउंट की शेष राशि की जांच कर सकते हैं। ऐप एंडरॉयड और आईफोन दोनों मॉडल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने के लिए यूजर के पास कम से कम एंडरॉयड 5.0 या आईओएस 10.0 पर चलने वाले डिवाइस होने चाहिएं। इसे भी पढ़ें: डिटेल में जानें क्या है eSIM और कैसे Jio, Vodafone idea व Airtel यूजर्स करें इसे एक्टिवेट


The post ऐसे चेक करें Jio नंबर का बैलेंस, डाटा और वैलिडिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>