Renault | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Sep 2021 12:00:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/renault-launches-all-new-megane-e-tech-electric-suv/ https://www.91mobiles.com/hindi/renault-launches-all-new-megane-e-tech-electric-suv/#comments Tue, 07 Sep 2021 09:19:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66466 Renault ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech electric SUV से पर्दा उठा दिया है। रेनो ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को जर्मनी में आयोजित IAA Munich 2021 में पेश किया है।

The post Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Renault ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech electric SUV से पर्दा उठा दिया है। रेनो ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को जर्मनी में आयोजित IAA Munich 2021 में पेश किया है। Renault Megane कंपनी के पोर्टफ़ोलियो में पिछले 26 साल से मौजूद है, जिसे कंपनी ने चार अलग अलग जेनेरेशन के बाद इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया है। Megane E-Tech electric जीरो इमिशन (उत्सर्जन) क्रॉसओवर कार है जो कंपनी के मॉर्डन इलेक्ट्रिक प्लेटफ़ॉर्म CMF-EV पर तैयार की गई है।

शानदार एयरोडायनेमिक डिज़ाइन

renault-megane

रेनो की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV में 20-इंच के टायर दिए हैं जो 4.21 मीटर लंबी और 1.50 मीटर उंची है। इस गाड़ी का वजन करीब 1,624 किलोग्राम है। इस कार के लुक की बात करें तो इसे एयरोडायनेमिक हैचबैक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इस EV में हाई, नैरो-रिम्ड टायर और फ्रंट बंदर में ख़ास तौर पर स्कलप्टेड शोल्डर एयर वेंटिलेटर दिए हैं, जो इस गाड़ी को स्ट्रीमलाइन देने के साथ इसके फ़्यूल इफिसिएंसी को भी इंप्रूव करते हैं।

Megane E-TECH electric की पावर

renault-megane-e-tech-2

रेनो ने Megane E-TECH electric के लिए नया इंजन तैयार किया है। रेनो ने इस कार को दो वेरिएंट में पेश किया है जिसका सस्ता वेरिएंट का इंजन 130 hp और 250 Nm टॉर्क की पावर जनेरेट करता है। इसकेसाथ ही महंगा वेरिएंट 218 hp और 300 Nm टॉर्क जनेरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल दो इंजन के साथ दो बैटरी पैक 40 kWh और 60 kWh के साथ आता है। दोनों बैटरियां की रेंज क्रमश: 300 किलोमीटर और 470 किलोमीटर है।

Qualcomm और Google ने बनाया इनफोटेनमेंट सिस्टम

renault-megane-infotainment

इंटीरियर की बात करें तो इस इलेट्रिक कार में दिया OpenR सिंगल स्क्रीन इसका हाइलाइट है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल पैनल और सेंट्रल कंसोल मल्टीमीडिया स्क्रीन कनेक्ट करता है। यह लेटेस्ट जेनेरेशन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ आने वाला एडवांस कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इस कार के लिए इनफोटेनमेंट सिस्टम को Qualcomm और Google मिलकर तैयार कर रहे हैं। इसमें ऑनबोर्ड सेफ्टी और ADAS भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम

मिलेगा ज्यादा स्पेस

megne-e-tech

जैसा कि Renault ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक कार को CMF-EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी स्पेसिअस है। गाड़ी के इंटिरियर स्पेस को मैक्सिम यूज के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने कार से ड्राइव साफ्ट टनल और इनटेग्रेट गेयर स्टिक को रिमूव कर दिया है। और कंट्रोल पैनल को सेंटर कंसोल में दिया है। Megane E-TECH electric को छह कलर ऑप्शन राफेल ग्रे, स्चिट ग्रे, मिडनाइट ब्लू, प्लेम रेड, डायमंड ब्लैक और ग्लेसियर व्हाइट में पेश किया है। इस कार को डुअल टोन पेंट स्कीम में भी खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ SoC और 120W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

The post Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/renault-launches-all-new-megane-e-tech-electric-suv/feed/ 1
Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम https://www.91mobiles.com/hindi/qualcomm-google-making-infotainment-system-for-renault-megane/ https://www.91mobiles.com/hindi/qualcomm-google-making-infotainment-system-for-renault-megane/#respond Tue, 07 Sep 2021 07:36:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66453 Qualcomm और Google मिलकर Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए खास इनफोटेनमेंट सिस्टम पर काम कर रहे हैं। यह इनफोटेनमेंट सिस्टम Renault की नेक्स्ट जेनेरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल Megane E-TECH Electric में दिया जाएगा।

The post Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Qualcomm ने ऐलान किया है कि वह Google के साथ मिलकर Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए खास इनफोटेनमेंट सिस्टम पर का कर रहा है। यह इनफोटेनमेंट सिस्टम Renault की नेक्स्ट जेनेरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल Megane E-TECH Electric में दिया जाएगा। रेनो ने आयोजित IAA Mobility 2021 शो में इस कार से पर्दा उठाया है। रेनो की इस कार में थर्ड जेनेरेशन Qualcomm Snapdragon Automotive Cockpit प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जो टेक्नीकली एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। इसमें ऑडियो, वीडियो और नेविगेशन फंशन के लिए पोर्टेट साइज़ का टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है।

Qualcomm, Google, Renault इनफोटेनमेंट सिस्टम

renault-megane-infotainment

कंपनी का कहना है कि रेनो की नई Megane E-TECH Electric कार में दिया इनफोटेनमेंट सिस्टम बिल्ट इन गूगल ऐप्स और सर्विस के साथ आता है। इसके साथ ही इन-व्हीकल कस्टमर एप्लीकेशन और इसकी अपग्रेडेबल कैपेबिलिटीज रेनो की कार को अप-टू-डेट बनाए रखने में मददगार है।

Qualcomm की तीसरे जेनेरेशन Snapdragon Automotive Cockpit प्लेटफॉर्म को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह इन-व्हीकल एक्सपीरियंस को ट्रांसफ़ॉर्म करता है। इस नेक्स्ट जेनेरेशन व्हीकल में हायरिंग लेवल कंप्यूट और इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया गया है। ताकी यूज़र कार के अंदर दिए वर्चुअल असिस्टेंट और AI फ़ीचर को सहजता से इस्तेमाल कर पाएं।

renault-megane-e-tech-2

लेटेस्ट Renault Megane E-TECH Electric कार का डिजिटल कॉकपिट Android Automotive Operating System (AAOS) पर रन करता है जो कि Google की नई इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी है। इसकी मदद से यूजर्स Google Assistant, नेविगेशन मैप, गूगल पैर के साथ ऑटोमोटिव एप्लीकेशन के इकोसिस्टम और गूगल प्ले सर्विस को आसानी से हेंड फ्री यूज कर पाएंगे।

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/qualcomm-google-making-infotainment-system-for-renault-megane/feed/ 0
Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/renaults-electric-car-megane-will-be-launched-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/renaults-electric-car-megane-will-be-launched-soon/#respond Wed, 01 Sep 2021 03:57:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66078 Renault Megane E-Tech कंपनी की पहले इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इस साल सितंबर में लॉन्च की जा सकती है।

The post Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Renault जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगा। रेनो की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Megane E-Tech के नाम से पेश की जाएगी। कंपनी ने पिछले साल इस कार को कॉनसेप्ट दिखाया था। Megane E-Tech कार के साइज़ की बात करें तो यह Renault Captur के बराबर है।

Renault का कहना है कि वह 2025 तक मार्केट में 25 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। Renault Megane E-Tech कंपनी की पहले इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इस साल सितंबर में लॉन्च की जा सकती है।

Renault ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में Megane E-Tech की टीज किया है। कंपनी ने इस कार को टीज करते हुए ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार की पावर को शेयर किया है। Megane E-Tech में 217HP का दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा। रेनो की यह कार CMF-EV प्लेटफ़ॉर्म पर मैन्यूफैक्चर की जाएगी। इस प्लेटफ़ॉर्म पर Renault-Nissan-Mitsubishi ग्रुप आने वाली इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया जाएगा।

renault-megane-e-tech

Renault Megane E-Tech : दमदार पावर और ज़्यादा रेंज

Renault Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार में 217hp दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। यह इलेक्ट्रिक मोटर मैक्सिमम 300NM की टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ ही कंपनी का दावा कि यह मात्र 8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

रेनो की इस कार में 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज में 450 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करेगा। फिलहाल कंपनी ने चार्जिंग टाइम को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि यह ज़रूर बताया है कि 130kW DC रैपिड चार्जिंग पर मात्र 30 मिनट की चार्जिंग में यह कार 198 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करेगी।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/renaults-electric-car-megane-will-be-launched-soon/feed/ 0