Review | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 02 Feb 2024 10:43:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Infinix Smart 8 रिव्यू : बन सकता है स्टाइलिश च्वाइस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-8-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-8-review-in-hindi/#respond Fri, 02 Feb 2024 10:43:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=129577 हाल ही में कंपनी ने Infinix Smart 8 को लॉन्च किया है, जो कि एक बजट फोन है, लेकिन इसमें भी आपको 50 एमपी कैमरा, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां मिल जाती हैं।

The post Infinix Smart 8 रिव्यू : बन सकता है स्टाइलिश च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालों में यदि आप भारतीय मोबाइल बाजार पर नजर डालें, तो Infinix ने काफी चौंकाया है। कंपनी ने न सिर्फ अपने नए इनोवेशन से लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि वैल्यू फॉर मनी फोन लॉन्च कर लोगों के बीच अपनी जगह भी बनाई है। हाल ही में कंपनी ने Infinix Smart 8 को लॉन्च किया है, जो कि एक बजट फोन है, लेकिन इसमें भी आपको 50 एमपी कैमरा, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां मिल जाती हैं। यह फोन जब हमारे पास रिव्यू के लिए आया तो हमने भी इसमें वैल्यू फॉर मनी वाला फैक्टर ढूंढ़ने की कोशिश की। आइए जानते हैंः

डिजाइन और डिस्प्ले

बॉक्स खोलते ही सबसे पहले नजर फोन के डिजाइन पर पड़ती है और देखते ही कहेंगे यह 8 हजार रुपये से कम बजट का है! यह बहुत ही अच्छा एहसास कराता है। फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का है, जो काफी चमकदार है। कंपनी ने इसे नियॉन ब्लू कलर में पेश किया गया है और लाइट पड़ने पर ग्रेडियंट का एहसास कराता है। मगरअच्छी बात कही जा सकती है कि चमकदार बॉडी के बावजूद यह न तो काफी चिकना है और न ही इस पर ज्यादा अंगुलियों के निशान पड़ते हैं।

पिछले पैनल में स्क्वायर शेप में कैमरा ब्रैकेट मिलेगा, जिस पर तीन छल्ले बने हैं। दो पर आपको कैमरा नजर आएगा, जबकि एक में फ्लैश दिया गया है।

वहीं दूसरे पोर्ट्स की बात करें, तो इसमें दायीं ओर जहां पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। वहीं नीचे में आपको 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी और लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। बायीं तरफ पैनल में सिम स्लॉट दिख जाएगा, जो कि डुअल सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।

फोन देखने में थोड़ा बड़ा तो लगता है, लेकिन वजन ज्यादा नहीं है। यह मात्र 186 ग्राम का है। ऐसे में आप लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे।

रही बात डिस्प्ले की तो Infinix Smart 8 में 6.6-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। आपको इसमें एलसीडी पैनल मिलेगा और यह 500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। हालांकि इसे कम कहा जाएगा, लेकिन बजट के लिहाज से अच्छा है। इंडोर में व्यू के दौरान आपको कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन आउटडोर में तेज रोशनी के दौरान थोड़ा संघर्ष करता है।

कम बजट के बावजूद इसमें आपको 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिल जाता है, जो कि अच्छा कहा जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 180 हर्ट्ज तक के टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डिस्प्ले भी संतोषजनक है।

कैमरा

Infinix Smart 8 में कंपनी ने 50 एमपी का डुअल कैमरा दिया है। हालांकि सेकेंडरी कैमरा एआई है। फोन का मेन कैमरा एफ/1.85 अपर्चर के साथ आता है, जबकि सेकेंडरी कैमरे का अपर्चर एफ/2.0 है। कैमरे के साथ आपको पोर्टेट, स्लोमोशन और एआर शॉट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। रही बात वीडियो की तो यह एचडी के साथ फुल एचडी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो कह सकते हैं कि थोड़ा धीमा है। यानी कैमरा ऐप जब आप ऑन करेंगे तो थोड़ा समय लेता है एक्टिव होने में। रही बात कैमरा क्वालिटी की तो डे लाइट कंडीशन में अच्छा लगेगा। कलर भी अच्छे से आ रहे थे और डिटेलिंग भी मिल रही थी। परंतु रोशनी कम होते ही फिर यह संघर्ष करने लगता है। कलर थोड़ा डल हो जाता है और न्वाइस भी दिखने लगते हैं। परंतु इस प्राइस में आप इससे बेहतर की आशा भी नहीं कर सकते। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसका भी रिजल्ट एवरेज ही है।

परफॉर्मेंस

इंफिनिक्स स्मार्ट 8 को कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी36 चिपसेट के साथ पेश किया है। हालांकि यह थोड़ा पुराना प्रोसेसर है, लेकिन बजट के 8 हजार रुपये के बजट के लिहाज से काफी अच्छा है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज के क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जो कोर्टेक्स-ए75 आर्किटेक्चर पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 एमसी1 जीपीयू मिल जाता है।

मैमोरी और स्टोरेज के लिए इसमें 4 जीबी का एलपीडीडीआर 4एक्स रैम दिया गया है। वहीं 64 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है। इसके साथ ही फोन में आपको 4 जीबी का वर्चुअल मैमोरी सपोर्ट भी मिलता है।

Infinix smart 8

यह फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है। ऐसे में आप भारी भरकम ऐप को रन करने की आशा नहीं कर सकते। हालांकि रोजाना के काम जैसे कि कॉलिंग, मैसेजिंग और वेब सर्फिंग के लिए यह सही है। वहीं छोटे-मोटे गेम जैसे कि कैंडी क्रश, स्नूकर आदि आराम से खेल सकते हैं। रही बात मल्टीटास्किंग की तो तीन-चार ऐप से ज्यादा एक साथ न खोलें तो बेहतर है।

हमें अच्छी बात यह भी लगी कि इसमें कुछ प्रीलोडेड ऐप तो हैं, लेकिन उनमें से कई को आप अनइंस्टॉल कर सकते हैं। वहीं आपको ज्यादा नोटिफिकेशन या ऐड भी देखने को नहीं मिलते हैं। कंपनी ने इसमें मैजिक रिंग फीचर दिया है, जहां आईफोन की तरह इसमें डायनैमिक आइसलैंड की तरह पंच होल नॉच पर नोटिफिकेशन आ जाते हैं।

बैटरी-चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के साथ 10 वॉट का चार्जर बॉक्स में उपलब्ध है। एक बार फुल चार्ज होने में इसे लगभग 2 घंटे का समय लगता है। रही बात बैकअप की तो औसत उपयोग में यह लगभग 2 दिन भी निकाल लेता है। हालांकि पुराने मॉडल में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी, लेकिन उसकी कमी इस फोन में आपको नहीं खलेगी।

कनेक्टिविटी

डुअल सिम आधारित इस फोन में आप दोनों सिम में 4जी का लाभ ले सकते हैं। वहीं इसमें ब्लूटूथ के साथ आपको वाईफाई मिल जाता है। म्यूजिक के लिए इसमें DTS सर्टिफाइड स्पीकर मिल जाते हैं। फोन का म्यूजिक काफी लाउड है और आपको मजा आएगा।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में Infinix Smart 8 की कीमत 7,499 रुपये है और इस प्राइस में यह एक अच्छा फोन कहा जाएगा। फोन का डिजाइन काफी अच्छा है, 8 हजार रुपये से कम के प्राइस में कंपनी 50 एमपी का कैमरा दे रही है और बड़ी स्क्रीन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिल जाता है। वहीं म्यूजिक अच्छी है और बैटरी बैकअप भी बेहतर है। हां! परफॉर्मेंस में थोड़ा और सुधार की गुंजाइश है। बावजूद इसके यही कहूंगा कि इसे आप खरीद सकते हैं और यदि आप फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो रहे हैं तो कम प्राइस में काफी अच्छा ऑप्शन है।

The post Infinix Smart 8 रिव्यू : बन सकता है स्टाइलिश च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-8-review-in-hindi/feed/ 0
Oneplus Pad Go रिव्यू : बजट में बेहतर च्वाइस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-go-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-go-review-in-hindi/#respond Thu, 04 Jan 2024 09:33:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126750 आज जिस तरह से इंटरनेट आधारित सेवाएं बढ़ रही हैं उसे देखते हुए हर घर में एक बड़ी स्क्रीन वाली डिवाइस की डिमांड बढ़ रही है। एक ऐसा डिवाइस जिसपर ऑफिस की मीटिंग ले सकें, ऐसा डिवाइस जिसपर पूरे परिवार के साथ वीडियो चैट कर सकें, ऐसा डिवाइस जिसमें चीजों को सही से देख कर […]

The post Oneplus Pad Go रिव्यू : बजट में बेहतर च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज जिस तरह से इंटरनेट आधारित सेवाएं बढ़ रही हैं उसे देखते हुए हर घर में एक बड़ी स्क्रीन वाली डिवाइस की डिमांड बढ़ रही है। एक ऐसा डिवाइस जिसपर ऑफिस की मीटिंग ले सकें, ऐसा डिवाइस जिसपर पूरे परिवार के साथ वीडियो चैट कर सकें, ऐसा डिवाइस जिसमें चीजों को सही से देख कर ऑनलाइन खरीदारी कर सकें और ऐसा डिवाइस जिसपर आसानी से पढ़ाई कर सकें। ऐसी ही और कई छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस की जरूरत होती है। इन्हीं जरूरतों को देखते हुए आज घरों में टैबलेट की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है, खासकर बजट टैबलेट की। अब तक भारतीय बाजार में Samsung और Redmi सहित कई ब्रांड इस सेगमेंट में मौजूद थे, लेकिन अब OnePlus ने ‘Padf Go’ को उतारा है। यह टैबलेट 20 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध है और इसे लेकर काफी चर्चा भी है।

वनप्लस का यह टैबलेट हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया है। हमने लंबे समय तक इसका उपयोग किया है। जानते हैं इसकी खूबियों और खामियों के बारे में विस्तार से…

डिजाइन और डिस्प्ले

Oneplus Pad Go के डिजाइन की बात करें, तो देखने में स्लिम है। लुक आपको अट्रैक्ट करेगा। कंपनी ने बैक पैनल में पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का उपयोग किया है, जो डुअल टोन में उपलब्ध है। वहीं पीछे मेटैलिक ग्रेडियंट कलर का उपयोग किया है। बॉडी मेटैलिक के बावजूद हाथों से फिसलता कम है और आपको अच्छा एहसास कराता है।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

पिछले पैनल में 8 MP का सिंगल कैमरा दिखाई देगा। वहीं ऊपर और नीचे डुअल स्पीकर ग्रिल यानी कुल चार स्पीकर ग्रिल मिलेंगे। इसके अलावा, आपको USB Type-C पोर्ट मिल जाता है। साइड में ही वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन और सिम स्लॉट दिया गया है। हमें इसका एलटीई वैरियंट मिला था, जबकि वनप्लस पैड गो में वाई-फाई मॉडल भी है।

ऐजेज की बात करें, तो यह कर्व्ड नहीं है, बल्कि फ्लैट है। ऐसे में किसी को पसंद आ सकता है या फिर कोई शिकायत कर सकता है कि हाथों में ठीक से ग्रिप नहीं होता है। हालांकि जहां तक हमारी बात है हमें यह डिजाइन पसंद आया। डिजाइन में एक बात और कह सकते हैं कि कुछ हद तक रियलमी पैड के समान लगता है। वहीं इस टैबलेट का वजन 532 ग्राम है यानी कि आधे किलोग्राम से ज्यादा है। ऐसे में इसे ज्यादा भारी भी नहीं कर सकते।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

टैबलेट के साथ कंपनी ने फोलियो केस भी लॉन्च किया है। हालांकि यह बॉक्स कंटेंट का भाग नहीं है। इसके लिए अलग से 1,399 रुपये चुकाने होंगे।

डिजाइन के बाद डिस्प्ले की बात करें, तो Oneplus Pad Go में कंपनी ने 11.3 इंच के IPS पैनल का उपयोग किया है। यह टैबलेट 2.5K यानी 2,408 x 1,720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस प्राइस ब्रैकेट में इसे अच्छा कहा जाएगा। वहीं कंपनी ने 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट का उपयोग किया है। यहां पर थोड़ी कमी है। यहां पर Realme Pad 2 जो कि समान प्राइस ब्रैकेट में उपलब्ध है उसमें 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने स्क्रीन पर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

जहां तक डिस्प्ले क्वालिटी की बात है, तो इनडोर के लिए तो यह सही है, लेकिन आउटडोर में थोड़ी समस्या हो सकती है, खास कर थोड़ी भी धूप हो तो परेशानी होती है। जहां तक कलर आउटपुट की बात है, तो डिस्प्ले पसंद आएगी, लेकिन कुछ जगहों पर एमोलेड की कमी खलेगी। हालांकि उपयोग के दौरान हमने इसमें वीडियो देखे, ब्राउजिंग की और रीडिंग भी की। वीडियो स्ट्रीमिंग में तो अच्छा था, लेकिन कुछ ओटीटी ऐप्स में दोनों साइड ब्लैक बार नजर आते हैं। जहां तक पढ़ने की बात है, तो एंज्वॉय करेंगे, लेकिन रीडिंग मोड का न होना कमी कही जा सकती है। वहीं एक और कमी यह है कि बेजल थोड़े बड़े नजर आते हैं।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

oneplus-pad-go-review-in-hindi

Oneplus Pad Go टैबलेट को कंपनी ने मीडियाटेक के हीलियो जी99 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। कह सकते हैं कि यह प्रोसेसर थोड़ा पुराना है और किसी नए प्रोसेसर का उपयोग किया गया होता तो ज्यादा बेहतर रहता। इस रेंज में रियलमी टैब 2 भी इसी चिपसेट के साथ आता है। हां! यदि क्वालकॉम प्रोसेसर की ओर देखें, तो लेनेवो टैब एम10 को देखा जा सकता है, जो स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर उपलब्ध है। साथ ही, यह 5जी को सपोर्ट करता है। हमने वनप्लस टैब गो के 4जी एलटीई मॉडल का रिव्यू किया जो 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में आता है। स्टोरेज के लिए यह टैब यूएफएस 2.2 सपोर्ट करता है, जो कि अच्छा कहा जाएगा। रही बात रैम की तो कंपनी ने इसे 8 जीबी के एलपीडीडीअर4 रैम के साथ पेश किया है और इसके सभी मॉडल में 8 जीबी की ही रैम है।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

अपने रिव्यू के दौरान हमने इस टैब को कई बेंचमार्क पर टेस्ट किया, जहां परफॉर्मेंस बेंचमार्क एनटूट पर यह 3,98,672 का स्कोर कर पाया, जबकि गीकबेंच पर सिंगल कोर में 637 और मल्टीकोर में यह 1,772 तक का स्कोर कर पाया। ग्राफिक्स बेंचमार्क जीएफएक्स बेंच पर यह 2,274 का मैनहटन स्कोर कर पाया। इसके साथ ही 3डी मार्क पर 372 तक स्कोर गया। कुल मिलाकर देखें, तो स्कोर औसत ही है। बहुत अच्छा नहीं कह सकते। परंतु एक बजट टैबलेट से बहुत ज्यादा आशा भी नहीं कर सकते। एक बात जरूर कहूंगा कि मीडियाटेक का यह प्रोसेसर काफी स्थिर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और सीपीयू थ्रॉटलिंग में हमें देखने को भी मिला। टैब 94 प्रतिशत तक स्टेबल था, तो कि अच्छा कहा जा सकता है।

हालांकि टैब को गेमिंग डिवाइस नहीं कह सकते, लेकिन स्ट्रेस टेस्ट के दौरान हमने 30 मिनट की गेमिंग की और उसमें गर्म तो नहीं हुआ, लेकिन 9 प्रतिशत का बैटरी ड्रॉप था, जो कि औसत से ज्यादा कहा जाएगा। ऐसे में कह सकते हैं कि यह टैब हैवी यूज के लिए नहीं है। सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और रीडिंग आदि के लिए सही है।

हार्डवेयर की बात हो रही है, तो यहां म्यूजिक का भी जिक्र करना जरूर चाहूंगा। टैब के स्पीकर डॉल्बी एटमॉस इंटीग्रेशन के साथ आते हैं और आपको अच्छा लगेगा। यह अच्छा खासा लाउड है और कॉन्फ्रेंसिंग, म्यूजिक या वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बिना हेडफोन भी आपका पूरा साथ निभाएगा।

वहीं इसमें ब्लूटूथ 5.2 का सपोट है, जहां हमने इससे कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट कर उपयोग किया और सभी डिवाइस काफी लैग फ्री काम कर रहे थे।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

रही बात ऑपरेटिंग सिस्टम की, तो वनप्लस पैड गो ऑक्सीजन ओएस 13.2 पर काम करता है जो कि एंड्रॉयड 13 आधारित है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने 3 साल सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा दिया है। टैबलेट का इंटरफेस फोन के समान ही साफ-सुथरा है, जो कि हमें काफी अच्छा लगा। हां, मल्टीटास्किंग, स्प्लिट स्क्रीन और ड्रैग ड्रॉप जैसे फीचर्स भी काफी अच्छे लगे।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

कैमरे की बात करें तो फ्रंट और बैक दोनों में 8 एमपी का कैमरा दिया गया है और ये औसत हैं। हां!इनडोर हो या फिर आउटडोर फोटो थोड़े धुले से लगेंगे। आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फैमिली वीडियो कॉल कर सकते हैं परेशानी नहीं होगी। वहीं यदि आप प्रोडक्टिविटी के लिए उपयोग कर रहे हैं, तो डॉक्यूमेंट स्कैन आदि में भी मददगार होगा। वीडियो के लिए यह टैब 1080 पिक्सल 30 फ्रेम पर रिकॉर्ड करता है और वह भी ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है। सच कहें, तो कुछ मामलों में रियर से ज्यादा फ्रंट कैमरा आपको प्रभावित करेगा।

बैटरी

वनप्लस टैब गो में 8,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने 33W सुपर वूक चार्जर दिया है। टैब को चार्ज होने में लगभग 2.5 घंटे का समय लग जाता है। यूज के दौरान स्क्रीन ऑन टाइम 9 घंटा 21 मिनट का मिला, जो कि काफी अच्छा है। हां, एक कमी मिली कि बिना सिम बैटरी काफी कम ड्रेन होता है, जबकि सिम लगाते ही बैटरी काफी तेजी से गिरती है।

oneplus-pad-go-review-in-hindi

प्राइस

वनप्लस टैब गो का शुरुआती वाईफाई मॉडल 19,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं एलटीई वैरियंट का 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि एलटीई का 256जीबी वैरियंट 23,999 रुपये में उपलब्ध है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर देखें, तो टैबलेट का डिजाइन, साफ-सुथरा ऑपरेटिंग और डिस्प्ले आपको पसंद आएगा। वहीं अच्छा बैटरी परफॉर्मेंस और शानदार म्यूजिक क्वालिटी भी आपको इम्प्रेस करता है। कमियों की बात करें, तो साधारण परफॉर्मेंस और औसत कैमरा इसे थोड़ा पीछे ले जाता है, लेकिन तीन साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट इसे लॉन्ग लास्टिंग डिवाइस साबित करता है। कुल मिलाकर, यदि प्राइस के हिसाब से स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स को देखें, तो यह एक ‘वैल्यू फॉर मनी’ प्रोडक्ट कहा जाएगा। इसलिए आप खरीद भी सकते हैं।

The post Oneplus Pad Go रिव्यू : बजट में बेहतर च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-go-review-in-hindi/feed/ 0
Tagg Flex रिव्यू: छोटे पैक में बड़ा धमाका https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-flex-music-player-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-flex-music-player-review/#respond Mon, 15 Apr 2019 11:48:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29719 कम रेंज में टैग फ्लेक्स एक बेस्ट म्यूजिक प्लेयर है जो आपकी जरूरतों को पूरी करने में सक्षम है।

The post Tagg Flex रिव्यू: छोटे पैक में बड़ा धमाका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल से ईयरफोन पर गाना सुनना आपको भी पसंद होगा लेकिन यह तभी अच्छा लगता है जब आप अकेले हों। परंतु जब दोस्त मिलें और पार्टी का मूड बन जाए तो फिर ईयरफोन पर कौन सुनता है। कुछ धमाकेदार म्यूजिक चाहिए जिस पर हर कोई झूम उठे। वैसे तो कई म्यूजिक प्लेयर हैं तो काफी बेहतरीन साउंड के लिए जाने जाते हैं। पंरतु इनमें से कुछ बहुत बड़े हैं तो कुछ की कीमत बहुत ज्यादा। छोट और दमदार डिवाइस बहुत कम है। इन्हीं जरूरत को समझते हुए मोबाइल एक्सेससरीज ब्रांड टैग ने फ्लेक्स नाम से पोर्टेबेल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि छोटा सा यह स्पीकर आपकी पार्टी को शानदार बना सकता है। इस म्यूजिक प्लेयर का प्राइस 1,749 रुपये है और यह डिवाइस हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और हमने लगभग एक माह तक इस डिवाइस का उपयोग किया और जो निष्कर्ष निकला वह आपके सामने है।

डिजाइन
tagg flex music player review
सबसे पहले बात डिजाइन की करते हैं। टैग फ्लेक्स एक स्मार्ट डिवाइस है जिसकी बिल्ट क्वालिटी काफी सॉलिड है। हमारे पास काले रंग का डिवाइस उपलब्ध हुआ जिसके फ्रंट में मैटल का ग्रिल है और इस पर टैग का बड़ा सा लोगो है। वहीं बाकी की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है जिस पर रबर की कोटिंग है। इसका फायदा यह है कि हाथ से जल्दी फिसलता नहीं है। वहीं इसमें नीचे की ओर रबर के दो कटआउट हैं जो इसे अच्छा ग्रिप देते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि चिकने सर्फेस पर आवाज यदि तेज है तो भी हिलता नहीं है। और साथ ही यह नीचे के सर्फेस को स्क्रैच होने से बचाता है। इसे भी पढ़ें: वीवो वी15 प्रो बनाम वी15, जानें कितना अंतर है दोनों फोन में

tagg flex music player review

डिवाइस के पिछले पैनल में आपको पावर बटन, टीएफटी कार्ड स्लॉट और माइक्रो यूएसबी स्लॉट दिया गया है। वहीं उपरी पैनल में कंट्रोल बटन देखने को मिलेंगे। डिवाइस का डिजाइन तो अच्छा है लेकिन हमें इसका साइज बहुत पंसद आया। आप अपने हाथ में लेकर इसे घूम सकते हैं कोई परेशानी नहीं होगी। वजन भी ऐसा कि लंबे समय तक रखें तो भी तकलीक नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एम20 रिव्यू: ऑलराउंडर परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी बनाता है इसे खास

फीचर्स
tagg flex music player review
डिजाइन से हटकर जब फीचर्स पर आते हैं तो बता दूं कि कंपनी ने इसमें 3वॉट के दो स्पीकर दिए हैं। इसके साथ यह डिवाइस ब्लूटूथ 4.0 को सपोर्ट करता है। आप 10 मीटर की रेंज तक इसे अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह 4 घंटे तक का प्ले टाइम देने में सक्षम है। रही बात चार्जिंग की तो लगभग दो घंटे के टाइम में यह पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। म्यूजिक के लिए इसमें ब्लूटूथ के अलावा टीएफटी कार्ड भी सपोर्ट है। मोड चेंज करने के लिए बटन उपरी पैनल में है। वहीं बता दूं कि इसमें कॉलिंग सपोर्ट भी है जहां आप फोन से कनेक्ट कर इससे कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते हैं। फोन में टीएफटी कार्ड सपोर्ट है ऐसे में मोड बदलने के लिए उपर में ही बटन दिया गया है।

परफॉर्मेंस
tagg flex music player review
परफॉर्मेंस की बात करें तो एक वाक्य में यही कह सकते हैं कि यह डिवाइस आपको काफी पसंद आएगा। इसमें डिजाइन तो शानदार है ही साथ ही म्यूजिक क्वॉलिटी भी काफी अच्छी है। इस छोटे से डिवाइस की साउंड इतनी तेज है कि एक बड़े से कमरे में आप आसानी से डीजे का मजा ले सकते हैं। वहीं यदि आप आउटडोर में कहीं मौज मस्ती करने जा रहे हैं तो भी यह आपके काम आएगा। इसकी साउंड काफी तेज है और आप 25 मीटर के दायरे में भी आराम से सुन सकते हैं। हां, यहां पर थोड़ी कमी यह कही जा सकती है कि फुल साउंड में आवाज थोड़ी फटती है। बावजूद इसके इसकी साउंड क्वॉलिटी आपको पसंसद आएगी।

tagg flex music player review
टैग फ्लैक्स के उपयोग के दौरान हमनें इसे कई अलग-अलग फोन से कनेक्ट किया और यह आसानी से पेयर होने में सक्षम था। हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं इसमें कॉलिंग बटन होना एक अतिरिक्त फीचर देता है। कॉलिंग के दौरान आपको स्पष्ट साउंड क्वॉलिटी मिलेगी। इसमें रिवर्स और फॉर्व्ड बटन उपर में दिया गया है जो कि वॉल्यूम कंट्रोल के लिए भी कार्य करता है। इसे एक बार प्रेस करेंगे तो यह म्यूजिक बदल जाता है लेकिन वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए आपको इसे प्रेस करके रखना होगा।

tagg flex music player review
कुल मिलाकर देखें तो टैग फ्लैक्स एक बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर है। हां, यदि आप कमी निकालेंगे तो यही कह सकते हैं कि वाटरप्रूफ नहीं है लेकिन इस बजट में आपको वाटरप्रूफ डिवाइस मिलेगा भी नहीं।

The post Tagg Flex रिव्यू: छोटे पैक में बड़ा धमाका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-flex-music-player-review/feed/ 0
टेनॉर जी रिव्यू: नया है लेकिन दम में किसी से कम नहीं https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g-review-features-and-specifications-in-hindi/ Fri, 13 Oct 2017 12:39:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12740 भारतीय मोबाइल बाजार पर यदि नजर डालते हैं तो देखेंगे कि सबसे ज्यादा भीड़ 12,000 रुपये के सेग्मेंट में है। इस रेंज में सबसे ज्यादा खरीदार हैं और यही वजह से कि सभी कंपनियां इस सेग्मेंट को सबसे ज्यादा टारगेट करती हैं। हालांकि जहां तक मोबाइल उपभोक्ता की बात है तो वह ज्यादातर पुरानी कंपनियों […]

The post टेनॉर जी रिव्यू: नया है लेकिन दम में किसी से कम नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल बाजार पर यदि नजर डालते हैं तो देखेंगे कि सबसे ज्यादा भीड़ 12,000 रुपये के सेग्मेंट में है। इस रेंज में सबसे ज्यादा खरीदार हैं और यही वजह से कि सभी कंपनियां इस सेग्मेंट को सबसे ज्यादा टारगेट करती हैं। हालांकि जहां तक मोबाइल उपभोक्ता की बात है तो वह ज्यादातर पुरानी कंपनियों के फोन पर ही भरोसा दिखाते हैं। ऐसे में नई कंपनियों के लिए अपनी राह बनाना और भी कठिन हो जाता है। नई कंपनियां बेहतर फीचर और आकर्षक कीमत के दम पर मोबाइल यूजर को लुभाती हैं। हालांकि हर साल इस सेग्मेंट में कई कंपनियां आती हैं और चली जाती हैं लेकिन कुछ को जरूर कामयाबी मिलती हैं। इस साल भी एक ऐसी ही नई कंपनी ने भारतीय मोबाइल बाजार में दस्तक दी है। चीनी मोबाइल निर्माता टेनॉर ने 12,000 रुपये के सेग्मेंट में अपने फोन पेश किए हैं जहां इसकी सीधी टक्कर शाओमी और मोटोरोला जैसी पुरानी कंपनियों से है। कंपनी ने दो फोन पेश किए हैं लेकिन हमारे पास टेनॉर जी फोन रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ। अब हमें देखना यही था कि क्या टेनॉर जी पूराने दिग्गजों की बीच अपनी पहचान पाएगा या फिर इस भीड़ में कहीं खो जाएगा?

कैमरा
अक्सर हम रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं लेकिन यहां कैमरे का जिक्र पहले करना जरूरी है। कैमरे की क्वालिटी देखकर कहना बनता है कि भले ही टेनॉर एक नयी स्मार्टफोन कंपनी हो लेकिन इसने क्वालिटी से कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं किया है। टेनोर जी में 13—मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जो बेहद ही शानदार पिक्चर्स क्लिक करता है। इसमें एक सेंसर आरजीबी है और दूसरा मोनोक्रोम। यह सेंसर ज़्यादा लाइट कैप्चर करता है जिससे कि आपको कम रोशिनी में भी क्लियर पिक्चर्स मिलें। चाहे दिन में क्लिक की गयी फोटो हो या फिर रात में ये फोन हर मायने में खरा उतरता है। यही नहीं, इसका कैमरा एकदम सटीक बोके इफ़ेक्ट वाली फोटोज़ क्लिक करने की क्षमता रखता है।

सेल्फी के शौकीन के लिए कंपनी ने इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। सेल्फी कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा और यह अंधेरे में भी बेहतरीन पिक्चर्स क्लिक करता है। अगर आप देखेंगे तोह इस कीमत पर शिओमी और मोटो जैसे फ़ोन्स सेल्फीज़ के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं।

हार्डवेयर
10
टेनॉर जी 12,000 रुपये के बजट में स्पेसिफिकेशन में भी कमजोर नहीं है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट शाओमी और मोटो के फोन में उपयोग किए गए चिपसेट से अपग्रेड है। फोन में आप हैवी ग्राफ़िक गेम आसानी से चला पाएंगे। साथ ही साथ 4जीबी रेम और ऑप्टिमाइज़्ड ओएस की वजह से ये फोन आपके रोजाना के कार्यों को आसानी से निबटाने में सक्षम है।

सॉफ्टवेयर


टेनोर जी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट पर कार्य करता है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आपको इसमें कोई भी लेयरिंग नहीं मिलेगा। यह स्टॉक एंडरॉयड जिसे आप प्योर एंडरॉयडा कहते हैं पर आधारित है। फोन में ज्यादा प्रीलोडेड ऐप्स नहीं है। ऐसे में आप अपने जरूरत के हिसाब से खुद ही ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको एम्बिएंट डिस्प्ले फीचर मिलेगा जो की मोटो डिसप्ले फीचर की तरह काम करता है। कंपनी का कहना है की इसमें बहुत जल्द एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट ओएस ओरिओ का अपडेट भी मिल जायेगा।

बैटरी


इसका बैटरी सेग्मेंट भी कमजोर नहीं है। कंपनी ने इसे 4000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। यह फोन एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग डेड़ दिन का बैकअप देने में सक्षम है। हालांकि यहां एक कमी कही जाएगी कि फोन में फोस्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।

डिजाइन
9
यही वह सेग्मेंट है जहां हम कुछ और बेहतर की चाह रख रहे थे। हालांकि टेनॉर जी को फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है लेकिन हमे यह खास पसंद नहीं आया। देखने में ये एक आम एंडरॉयड फोन की तरह ही है। इसका डिजाइन इसी साल लॉन्च कूलपैड कूल 6 से बहुत ज्यादा मिलता है। डिजाइन में नयापन की कमी है। सामने स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन्स नहीं दिए गए वहीं पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है जो कि बहुत रिस्पॉन्सिव है।

डिसप्ले
6
टेनॉर जी में 5.5—इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का डिसप्ले अच्छा है और तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। यही नहीं इसकी तेज़ साउंड क्वालिटी की वजह से आप इसमें अपने वीडियोस को भी एन्जॉय कर पाएंगे।

कनेक्टिविटी
10
टेनॉर जी में दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी 2.0 है। हालाँकि फोने के साथ यूएसबी ओटीजी सपोर्ट नहीं है लेकिन कंपनी का कहना है की कुछ ही दिन में इससे अपडेट मिल जायेगा जिसमें ओटीजी सपोर्ट मिल जायेगा और आप पेनड्राइव या किसी एक्सटर्नल डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष
7
सब कुछ देखने के बाद अंत में बाद आकर कीमत पर रुकती और आप यह भी जरूर जानना चाहेंगे कि क्या फोन खरीदारी के लायक है या नहीं। टेनॉर जी 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसका डिजाइन साधारण है बुरा नहीं। परफॉर्मेंस अच्छा है और कैमरा भी बेहतर है। वहीं बैटरी भी दमदार है। ऐसे में मेरे हिसाब से यह फोन खरीदारी के लायक है। किसी भी मामले शिओमी मी ए1 और मोटो जी5एस प्लस से कम नहीं है। हमें यह बेहतर ही लगा। हां, नहीं खरीदने का एक ही कारण हो सकता है वह है नया ब्रांड।

The post टेनॉर जी रिव्यू: नया है लेकिन दम में किसी से कम नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नुबिया एन2 : दमदार बैटरी और शानदार डिसप्ले के बाद कैमरा और प्रोसेसर करता है निराश https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-n2-review-with-feature-and-specifications-in-hindi/ Mon, 14 Aug 2017 05:00:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10596 प्रयोग के दौरान हमनें यही जानने की कोशिश की, कि कीमत के अनुरूप क्या नुबिया एन2 कंपनी के दावों पर खरा उतरता है या फिर उपभोक्ताओं को निराशा ही करता है?

The post नुबिया एन2 : दमदार बैटरी और शानदार डिसप्ले के बाद कैमरा और प्रोसेसर करता है निराश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नुबिया ने हाल ही एन2 मॉडल को पेश किया है। भारत में इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है। कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह यह भी आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिवली खरीदा जा सकता है। नुबिया के इस फोन को एक और जहां खूबसूरत लुक दी गई है वहीं कंपनी ने दमदार स्पेसिफिकेशन का दावा किया है। यह फोन हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और हमने भी फोन की परफार्मेंस और क्वालिटी को परखना चाहा। इस दौरान तकरीबन एक महीना इस फोन का उपयोग किया। प्रयोग के दौरान हमनें यही जानने की कोशिश की, कि कीमत के अनुरूप क्या नुबिया एन2 कंपनी के दावों पर खरा उतरता है या फिर उपभोक्ताओं को निराशा ही करता है?

बैटरी
नुबिया एन2 के रिव्यू की शुरुआत हमने डिजाइन और लुक से न कर बैटरी से की है। फोन को 5,000एमएएच की ताकतवर बैटरी के साथ उतारा गया है। इससे पहले भी कंपनी ने एन1 मॉडल में बड़ी बैटरी दी थी। एन2 मॉडल के साथ फिर से एक बार उसी कड़ी को दोहराने की कोशिश की गई है। फोन का बैटरी बैकअप बेहद ही शानदार है। एक बार पूरी तर​ह से चार्ज करने पर आराम से यह दो दिन निकाल देता है। जबकि प्रयोग के दौरान हमनें इस पर काफी देर इंटरनेट चलाया, गाने सुनें और गेम भी खेला।

nubia-n2-back

नुबिया एन2 को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस किया गया है और फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। बैटरी की खपत कम करने के लिए नुबिया एन2 में पावर सेवर मोड भी दिया गया है। वहीं यूज़ करने पर हमने पाया कि 20 प्रतिशत से कम बैटरी होने पर भी रात में फोन को आॅन छोड़ देने पर सिर्फ 2 प्रतिशत पावर में पूरी रात आसानी से निकाल जाती है। इस बजट में आप एन2 को सबसे बेहरीन बैटरी बैकअप वाला फोन कह सकते हैं। वहीं चार्जिंग के दौरान हमें कभी फोन गर्म होने की शिकायत नहीं मिली। सेल्स पैक के साथ फास्ट चार्जर दिया गया है लेकिन फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।

डिजाईन
बैटरी के बाद फोन का डिजाइन भी आपको आ​कर्षित करेगा। इस फोन की बॉडी थिन मैटल एल्यूमीनियम से बनी है जिसके कोने थोड़े कर्व्ड है। फोन का फ्रंट ग्लास पैनल और मेटालिक बैक पैनल का टेक्स्चर यूजर को प्रीमियम अहसास कराता है। नुबिया एन2 में पावर बटन और वाल्यूम रॉकर की प्लेसमेंट बेहद ही स्मार्ट तरीके से की गई है। इन्हें साईड पैनल पर नीचे की ओर दिया गया है। कोई छोटी हथेली वाले लोग भी हैं तो आसानी से बटन का उपयोग कर सकते हैं। फोन के कैमरा सेंसर और होम बटन पर रेड सर्कल दिया गया है जो इसके लुक को और अधिक अटरेक्टिव बनाता है। सब कुछ अच्छा होने के बावजूद कमी यह कही जा सकती है कि यह थोड़ा ज्यादा चौड़ा है और आप ऐज टू ऐज स्क्रीन का उपयोग एक हाथ से नहीं कर सकते। सिर्फ छोटी हथेली वालों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ी हथेली वालों को भी थोड़ी समस्या हो सकती है।

डिसप्ले
नुबिया एन2 में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एमोलेड एचडी डिसप्ले है। कंपनी ने फोन को स्लिम बनाने और हल्का रखने के लिए इनसेल तकनीक वाले डिसप्ले का उपयोग किया है। नुबिया का यह फोन वीडियो के साथ ही फोटो और गेमिंग के दौरान ब्राईटनेस एन्हांस कर क्लीयर ईमेज़ देता है। इसमें आॅटो ब्राईटनेस फीचर है जो तेज व कम लाईट के अनुरूप खुद ही स्क्रीन को अडजस्ट कर लेता है। हां, अगर आप रात के अंधेरें में कुछ पढ़ना चाहते हैं तो डिसप्ले लाईट ज्यादा देर तक आपकी आंखों को सुहाएगी नहीं। हालांकि फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन स्पेसिफिकेशन में यह काफी कमजोर कहा जा सकता है। क्योंकि आज 10,000 रुपये से कम के बजट में भी फुल एचडी स्क्रीन वाले फोन उपलब्ध हैं लेकिन नुबिया एन2 में एचडी डिसप्ले ही है। हालांकि इसकी भरपाई एमोलेड तकनीक करती है लेकिन फिर भी थोड़ा पीछे तो है। फोन का टचस्क्रीन रिस्पॉन्स बेहद ही सॉफ्ट और स्मूथ है।

लॉन्च से पहले असूस ज़ेनफोन 4 की पूरी जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

हार्डवेयर
नुबिया एन2 को मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली-टी860 ​जीपीयू दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में फोन काफी पीछे है। क्योंकि इस रेंज के शाओमी रेडमी 4 और मोटो जी5 प्लस में इससे ताकतवर प्रोसेसर उपलब्ध हैं। एन2 को 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और इमसें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन के उपयोग के दौरान हमनें इसमें एक साथ कई टैब खोले, कई गेम भी चलाए और यह सही तरीके से कार्य करने में सक्षम था।
हालांकि परफॉर्मेंस के मामले में यह नहीं कह सकते कि सबसे बेस्ट है। जब कभी थोड़े बहुत लैग हमें मिले।

सॉफ्टवेयर
यह फोन यूआई 4.0 आॅपरेटिंग सिस्टम ​पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इस यूआई में आपको नुगट के भी कुछ ​फीचर्स मिलेंगे। फोन में स्प्लिट-स्क्रीन और स्मार्ट कवर फीचर है। स्प्लिट स्क्रीन के माध्यम से आप एक समय में दो अलग-अलग ऐप को एक साथ चला सकते हैं। हालांकि सॉफ्टवेयर में बताने लायक बहुत कुछ है नहीं। होम पैनल पर ही आपको ऐप्स मिल जाएंगे जिसे आप स्वाइप करके देख सकते हैं। हालांकि स्वाइप जेस्चर और ऐज जेस्चर इसे दूसरे एंडरॉयड फोन से अलग बनाते हैं और शुरुआत उपयोग में काफी मजेदार भी लगेंगे लेकिन उन्हें आप रोजाना के उपयोग में नहीं ला सकते।

10,000 रुपये के बजट में 10 दमदार फोन जिनमें है 4जीबी रैम मैमोरी

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नुबिया एन2 के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो पीडीएएफ, आॅटो फोकस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। यदि आप किसी साधारण आब्जेक्ट को क्रिएटिविटी से कैप्चर करने के शौकिन है तो इसके लिए नुबिया एन2 के स्लो शटर, ट्राजेक्टरी, स्लोमोशन और प्रो कैमरा जैसे मोड्स आपके काम आ सकता है।

फोन का एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ठीक ठाक सेल्फी लेता है। आप इसे बेहद ही बेहतरीन नहीं कह सकते। इतना ही नहीं यदि आप बिना फिल्टर्स फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालते हैं तो फिर आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि फोन के रियर कैमरे से ली गई पिक्चर क्वालिटी भी हमें बहुत खास नहीं लगी। कम रोशनी में ली गई पिक्चर तो काफी पिक्सलेट कर रहे थे। भले ही आपने फ्लैश का उपयोग किया हो।

डाटा व कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित नुबिया एन2 में दो नैनो सिम सपोर्ट है। इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और आपको बाकी कनेक्टिविटी आॅप्शन भी मिलेंगे लेकिन एनएफसी नहीं है। होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो काफी तेजी से स्क्रीन अनलॉक करने में सक्षम है।

nubia-n2-1

निष्कर्ष
फोन के सभी सेग्मेंट परखने और यूज़ करने पर हमने पाया कि फोन की मुख्य यूएसपी इसकी बैटरी है जो आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने में सक्षम है। वहीं इसका लुक और स्टाइल भी आपको काफी पसंद आएगा। फोटोग्राफी में फ्रंट हो या रियर दोनों कैमरे से औसत दर्जे के परिणाम मिले जबकि कीमत देखते हुए हम और बेहतर की आशा कर रहे थे। प्रोसेसिंग औसतन फास्ट है तथा इसका इंटरफेस भी यूजर फ्रेंडली है।

भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है। इस बजट में नुबिया एन2 अच्छा आॅप्शन तो कहा जा सकता है लेकिन सबसे बेस्ट नहीं। क्योंकि शाओमी रेडमी नोट 4 और मोटो जी5 प्लस से इसे कड़ी टक्कर मिलेगी।

The post नुबिया एन2 : दमदार बैटरी और शानदार डिसप्ले के बाद कैमरा और प्रोसेसर करता है निराश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स रिव्यू: क्या मैक्स परफ़ॉर्मर है यह फोन ? https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-max-review-in-hindi/ Wed, 19 Jul 2017 10:33:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9692 यह फोन आपको दिन में तो अच्छी पिक्चर क्वालिटी देगा ही, साथ ही साथ कम रोशनी में भी आपको निराश नहीं करेगा। हरेक कंडिशन में यह आपको अच्छी पिक्चर क्वालिटी देने में सक्षम है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स रिव्यू: क्या मैक्स परफ़ॉर्मर है यह फोन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज आप ऑफलाइन मार्केट पर नजर डालेंगे तो 15,000 रुपये से 20,000 रुपये तक के सेग्मेंट में आपको ओप्पो और वीवो के ही कुछ फोंस देखने को मिलेंगे। परंतु इसी प्राइस सेग्मेंट में सैमसंग ने गैलेक्सी 7 मैक्स और गैलेक्सी जे7 प्राइम को लॉन्च कर नई जान डाल दी है। उपभोक्ताओं के पास अब कई विकल्प उपलब्ध हो चुके हैं। हमारे पास भी सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स रिव्यू के लिए आया और उस दौरान हमने यह जानने की कोशिश की, कि क्या सैमसंग का यह फोन ओपो और वीवो जैसे ब्रांड के फोन्स को पीछे छोड़ने में सक्षम है या नहीं। हालांकि इस बार अपनी बात को कहने के लिए हमनें ज्यादा शब्दों का उपयोग नहीं किया है बल्कि कम शब्दों में ही सटीक जानकारी देने की कोशिश की है।

img_5769

सैमसंग जे7 मैक्स की बॉडी फुल मैटल की बनी है और थोड़ा चौड़ा लगता है हालांकि अपने बड़े डिस्पले और स्लिम डिजाइन की वजह से यह आपको काफी पसंद आएगा। जहां तक लुक में नएपन की बात है तो हमें नहीं मिला। यह फोन पुराने सैमसंग फोन के समान ही दिखाई देता है।

img_5787

होम बटन पर ही फिरंगेरप्रिंट सेंसर है जो काफी रिस्पॉन्सिव है। वहीं इसकी कपैसिटिव ‘की’ में लाइट नहीं जलती, जिसकी वजह से अंधेरे में आपको थोड़ी तकलीफ हो सकती है। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें स्मार्ट ग्लो लाइट है जो आपको नोटिफिकेशन्स की जानकारी देगी।

img_5774

सैमसंग जे7 मैक्स में 5.7-इंच की 1080 x 1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन दी है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से आप इसमें वीडियो और गेम का अच्छे से लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही साथ अच्छी ब्राइटनेस की वजह से तेज़ धूप में भी आसानी से इसका उपयोग कर पाएंगे।

img_5776

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 मैक्स में 13—मेगापिक्सल का एफ/1.7 अपर्चर वाला रियर कैमरा दिया है और इसमें 13—मेगापिक्सल का ही एफ/1.9 वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन आपको दिन में तो अच्छी पिक्चर क्वालिटी देगा ही, साथ ही साथ कम रोशनी में भी आपको निराश नहीं करेगा। खासतौर पर इसका फ्रंट कैमरा जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाईट मिलती है। हरेक कंडिशन में यह आपको अच्छी पिक्चर क्वालिटी देने में सक्षम है।

img_5789

आप यहां सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स के कैमरा सैंपल्स देख सकते हैं।

कंपनी ने इसके कैमरा इंटरफ़ेस में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। जैसे— एआर फिल्टर्स और सोशल शेयर। इन फीचर्स का उपयोग करके आप बस एक क्लिक से फोटोज़ और वीडियोज़ को सीधे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड कर सकते हैं।

screenshot_20170719-152431

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स को मीडियाटेक एमटीके6757 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी की रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी है जो की मेमोरी कार्ड के ज़रिये बड़ाई जा सकती है। हालांकि इस बजट में क्वालकॉम प्रोसेसर ज्यादा लोकप्रिय हैं लेकिन इसे भी आप कमतर नहीं आंक सकते। हमने इसमें एस्फाल्ट एक्सट्रीम गेम खेली और हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

img_5777

गैलेक्सी जे7 मैक्स में टच विज यूआई दिया है जो की एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम नुगट पर आधारित है। कंपनी ने इस बार सॉफ्टवेयर को काफी स्मूथ बनाया है और साथ ही साथ कई नए फीचर्स से भी लैस किया है। जैसे की सैमसंग पे मिनी, ‘एस’ सिक्योर, मल्टी-विंडो, फेस रिकॉग्निशन और ड्यूल अकाउंट।

img_5782

सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स रियल डुअल सिम फोन है। इसमें आप दो सिम के साथ एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

img_5797

इन् सभी अच्छाइयों के साथ इसमें एक और अच्छी बात है और वो है इसकी 3.300 एमएएच की बैटरी। एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर यह एक पूरा दिन निकालने में सक्षम है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की कीमत 17,990 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को देखकर इसे एक अच्छा फोन कह सकते हैं।

dsc04381

गैलेक्सी जे7 के सेल्स पैक के साथ ईयरफोन, पावर अडाप्टर, माइक्रो यूएसबी केबल और सिम इजेक्टर टूल मिलेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स रिव्यू: क्या मैक्स परफ़ॉर्मर है यह फोन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-review-best-in-camera-design-and-os-but-has-some-lag-in-hindi/ Wed, 12 Apr 2017 12:33:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6643 जियोनी ए1 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने लगभग 20 दिनों तक इसका उपयोग किया और उसका जो परिणाम निकला वह आपके सामने है।

The post जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान जियोनी ने ए सीरीज में दो फोन ए1 और ए1 ​प्लस का प्रदर्शन किया था। इनमें से एक मॉडल जियोनी ए1 को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को जियोनी ने बड़े तामझाम के साथ पेश किया है और टीवी सहित अन्य डिजिटल पोर्टल पर सेल्फीस्थान नाम से कैंपेन भी चलाया है। लगभग 20 हजार रुपये के इस फोन को कंपनी ने खास तौर से सेल्फी फोन के रूप में पेश किया है। इस बजट में वीवो और ओपो जैसी कंपनियों के सेल्फी फोन पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह सवाल बड़ा है कि क्या 20 हजार रुपये के बजट में जियोनी ए1 सबसे बेस्ट सेल्फी फोन है या ​फिर ओपो और वीवो के फोन के आगे जियोनी यह मॉडल सिर्फ प्रदर्शनी पर साबित होगा। जियोनी ए1 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने लगभग 20 दिनों तक इसका उपयोग किया और उसका जो परिणाम निकला वह आपके सामने है।
gionee-a1-design
डिजाइन
बजट कम हो या ज्यादा आज मैटल बॉडी स्टैंडर्ड बन गया है। जियोनी ए1 में भी आपको यही देखने को मिलेगा। फोन देखने में स्टाइलिश है और आपको बेहतर क्वालिटी का अहसास भी कराएगा। जियोनी ए1 की बॉडी ए6000 एयरक्राफ्ट ग्रेड मटेरियल से बनी है जिसका इस्तेमाल आईफोन में किया गया था लेकिन बेंड होने के शिकायत के बाद कंपनी ने इसे बदल दिया। हालांकि ​जियोनी में इस तरह की समस्या हमें नहीं मिली। फोन कोने थोड़े कर्व हैं। ऐसे में बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद बॉडी हाथ में चुभती नहीं है।

देखें एक झलक मोटो जी5 की, कितना दमदार है यह फोन?

gionee-a1-back
पिछले पैनल में आपको एंटीना बैंड डिजाइन देखने को मिलेगा। साइड पैनल में हार्डवेयर बटन और सिम स्लॉट है जबकि नीचे पैनल में आपको लाउडस्पीर ग्रिल मिलेगा। पिछले पैनल में ही ​जियोनी का लोगो उपलब्ध है जो बहुत हद तक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा दिखता है। हालांकि ऐसा नहीं है फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर उपलब्ध है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि थोड़ा वजनदार जरूर कहा जा सकता है। यदि थोड़ा हल्का होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।
gionee-a1-display
डिसप्ले
फोन में 5.5 इंच 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड फुल एचडी ​एमोलेड स्क्रीन दी गई है। जैसा कि मालूम है एमोलेड डिसप्ले में रंग काफी खिलकर आते हैं। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही मिलेगा। फोन का डिसप्ले काफी शानदार और चमकदार है। आप तेज धूप में भी इसे स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। वहीं अच्छी बात लगी कि इस पर ज्यादा उंगलियों के निशान भी नहीं पड़ रहे थे जैसा कि दूसरे टचस्क्रीन फोन में देखने को मिलता है।
gionee-a1-storage
हार्डवेयर
जियोनी ए1 को मीडियाटेक एमटी6755 हेलिया पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए में 2गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4जीबी रैम है और 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी है। फोन में 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो यह फोन सही तरह से कार्य कर रहा था। हमने फोन में एक साथ कई ऐप्स ओपेन किए और भारी भरकम गेम भी खेला। परंतु यह किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं मिली।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

हालांकि इससे पहले हमनें जियोनी के कई फोन का उपयोग किया था और उनमें गर्म होने की काफी शिकायत मिली थी। जबकि इस बार उपयोग के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला। हां फोन चार्जिंग के दौरान जरूर थोड़ा गर्म हो रहा था और इसे देखकर हमें थोड़ा डर भी लगा। हालांकि चार्जर गर्म हो रहा था इस कारण फोन गर्म हो रहा था।
gionee-a1-os
सॉफ्टवेयर
यह फोन अमिगो ओएस 4.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है। हमें स्टॉक एंडरॉयड ज्यादा पसंद है लेकिन अमिगो भी पहले से काफी अपडेट हो गया है। होम पैनल पर ही सभी ऐप्स मिलेंगे जिन्हें आप स्लाइड कर देख सकते हैं। वहीं नुगट के साथ आपको​ स्प्लिट स्क्रीन और डाटा सेवर जैसे फीचर्स पहले से मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट की तरह इसमें कंपनी ने ऐज फीचर दिया है।
gionee-a1-ui
आप अपने पसंदीदा फीचर्स को ऐज पर रख सकते हैं और होम बटन को स्वाइप दाएं या बाएं स्वाइप कर उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यूआई में जो सबसे बुरा लगा वह है पहले से इंस्टॉल ऐप। इनमें से कई ऐप हैं जो बिना काम के हैं और आप उन्हें अनइंस्टॉल भी नहीं कर सकते और डिसेबल करने का भी विकल्प नहीं आता। मूड्स वॉलपेपर इनमें से ही एक है।
gionee-a1-camera
कैमरा
जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी थी कि जियोनी ए1 को कंपनी ने खास तौर से सेल्फी फोन के रूप में पेश किया है। इसमें आपको 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं कैमरे के साथ सॉफ्ट फ्लैश भी है जो सेल्फी के लिए काफी मदगार है। विश्वास करें उपयोग के दौरान हमनें इससे कई सेल्फी लिए और यह काफी अच्छा था। वहीं सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड भी काफी उपयोगी है। यह कलर टोन के हिसाब से खुद ही रंग भर देता है और फोटो काफी आकर्षक हो जाते हैं। वहीं इसमें आपको कई फिल्टर्स भी मिलेंगे जो बेहद उपयोगी हैं।


वहीं फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में आपको नाइट, प्रोफेशनल, टाइम-लैप्स, स्लोमोशन और स्मार्ट सीन जैसे कई मोड्स मिलेंगे। फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है लेकिन आज के कैमरे को देखकर हम और बेहतर की उम्मीद कर रहे थे। इसमें भी ब्यूटी मोड का उपयोग आप कर सकते हैं। ​वहीं हमें फोन के वीडियो से भी बहुत अच्छे परिणाम मिले। यह 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। अच्छी वीडियो के साथ यह बेहतर तरीके से आॅडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था।
gionee-a1-connectivity
जहां तक म्यू​जिक की बात है तो जियोनी ए1 में मैक्स ऑडियो जिसका उपयोग आप ईयरफोन के साथ ही लाउडस्पीकर मोड में भी कर सकते हैं।
gionee-a1-sim
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप दोनों सिम में 4जी का उपयोग कर सकते हैं लेकिन दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। ऐसे में आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस है। फोन में वाईफाई कनेक्टिविटी में हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं मिली।
gionee-a1-battery
बैटरी
पावर बैकअप के लिए फोन में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और उपयोग के बाद कहा जा सकता है कि फोन का बैटरी बैकअप बेहद शानदार है। आप एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद आराम से दो दिनों तक उपयोग कर सकते हैं। जियोनी में हमने पहले भी अच्छे बैटरी बैकअप वाले फोन देखे हैं।
gionee-logo
निष्कर्ष
जियोनी ए1 की कीमत 19,999 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। परिक्षण के दौरान हमने लंबे समय तक इस फोन का उपयेाग किया और इसके बाद कह सकते हैं कि यह फोन किसी भी मामले में अपने प्रतियोगियों से कम नहीं है। फोन का डिजाइन अच्छा है, बैटरी बैकअप शानदार, पिक्चर क्वलिटी भी अच्छी है। हलांकि अच्छा होने के बादवजूद हम इसे सबसे बेहतर नहीं कह सकते। इसका यूजर इंटरफेस शुरुआत में आपको थोड़ा परेशान करेगा। वहीं इस बजट में आप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट वाले फोन उपलब्ध हैं ऐसे में स्पेसिफिकेशन में भी आप इसे थोड़ा पीछे कह सकते हैं।

इस बजट में फोन को कड़ी टक्कर वीवो वी5 और ओपो एफ1एस जैसे फोन से मिल सकती है। ये दोनों फोन जियोनी ए1 से थोड़े कम कीमत में उपलब्ध हैं लेकिन याद रहे कि थोड़े पुराने भी हैं और वे एंडरॉयड के पुराने संस्करण पर रन कर रहे हैं जबकि जियोनी नुगट पर कार्य करता है और आपको अडवांस फंक्शनालिटी देता है।

सेल्स पैक
जियोनी ए1 के सेल्स पैक के साथ आपको मैनुअल, चार्जर, सिम इजेक्टर, माइक्रो यूएसी केबल, ईयरफोन और एक बैक कवर मिलेगा। हालांकि बैक कवर होना अच्छा कहा जाएगा लेकिन हमने बिना कवर के ही इसका उपयोग किया क्योंंकि फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है लेकिन बैक कवर का निम्न स्तर का है और कवर लगाने के बाद वह अहसास नहीं रहता

The post जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>