Robot 2.0 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Mar 2023 12:42:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 रोबोट 2.0 ही नहीं मोबाइल इंडस्ट्रीज पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में भी रहीं हैं सुपरहिट https://www.91mobiles.com/hindi/apart-from-robot-2-these-mobile-centric-bollywood-films-were-also-superhit-in-hindi/ Mon, 03 Dec 2018 10:19:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24811 मोबाइल इंडस्ट्रीज पर कई बालीवुड फिल्में बनी हैं और ये सभी फिल्में सुपरहिट हुई हैं। क्या आपको याद हैं ये कौन सी फिल्में थीं।

The post रोबोट 2.0 ही नहीं मोबाइल इंडस्ट्रीज पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में भी रहीं हैं सुपरहिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अक्षय कुमार अभिनित फिल्म रोबोट 2.0 को रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी भा रही है। खास कर बच्चों को तो काफी आकर्षित कर रही है। फिल्म में गज़ब के इफेक्ट्स और ग्राफिक्स का उपयोग किया गया है। हालांकि आपको बता दूं इसमें सिर्फ तकनीक का उपयोग ही नहीं किया गया है बल्कि यह फिल्म तकनीक की पठकथा पर भी आधारित है। फिल्म में मोबाइल इंडस्ट्रीज के बारे में काफी बातें की गई हैं। हालांकि आपको बता दूं कि यह पहली फिल्म नहीं है इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में मोबाइल इंडस्ट्रीज पर बन चुकी हैं जो सुपरहिट रही हैं। आगे हमनें ऐसी फिल्मों का जिक्र किया है।

ऐतराज़
apart-from-robot-2-these-mobile-centric-bollywood-films-were-also-superhit-in-hindi
ऐतराज़ फिल्म नवंबर 2004 में रिलीज़ हुई थी। यह वह दौर था जब मोबाइल कंपनियां भी सुर्खियों में आने लगी थीं। नोकिया व सैमसंग की बातें होने लगी थी और बॉलीवुड स्टार मोबाइल कंपनियों के ब्रांड एंबेसेडर हुआ करते थे। इसी दौरान बॉलीवुड फिल्म ऐमराज़ रिलीज हुई और सुपरहिट हो गई। इस फिल्म का क्लाइमैक्स भी मोबाइल के इर्द गिर्द ही है। अक्षय कुमार ने इसमें राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था। वहीं करीना कपूर उनकी पत्नी प्रियंका सक्सेना थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नकारात्मक भूमिका में थीं और उन्होंने सोनिया रॉय का रोल अदा किया था। एंडरॉयड फोन के लिए 10 बेस्ट फ्री गेम

अक्षय कुमार मोबाइल निर्माता कंपनी एयर वाइस में इम्लोई रहते हैं और यह कंपनी अम्बरिश पूरी जो कि प्रियंका चोपड़ा के पति होते हैं उनकी होती है। फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा पर सेक्सुवल हरासमेंट का आरोप लगाते हैं। वह केस हार रहे होते हैं परंतु मोबाइल के एक बग अर्थात कमी उन्हें बचा लेती है और वो जीत जाते हैं। यह फिल्म उस वक्त 100 करोड़ से ज्यादा का करोबार करने में सफल रही।

जब वी मेट
jab-we-met
शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनित फिल्म जब वी मेट अक्टूबर 2007 में रिलीज हुई थी और यह वह दौर था जब लंबे रिलेशनशिप के बाद करीना-शाहिद का ब्रेकअप हुआ था। इसमें शाहिद एक ऐसी कंपनी के मालिक थे जो मोबाइल सेवा प्रदान करती थी और अब तक आम लोग भी मोबाइल से रू-ब-रू हो गए थे। उस वक्त कॉलिंग पैक, मैसेजिंग पैक और म्यूजिक व वैस सेवाएं काफी लोकप्रिय थीं। फिल्म की शुरुआत में आदित्य कश्यप अपनी जिंदगी से काफी निराश नज़र आते हैं और वो आत्महत्या तक करने की सोचते हैं लेकिन गीत करीना कपूर की वजह से वह फिर से खुशहाल जिंदगी जीने लगते हैं। हालांकि इसमें मोबाइल का कोई ज्यादा रोल नहीं है लेकिन जब वो दोबारा इंडस्ट्री में वापस आते हैं तो गीत नाम से सिम कार्ड लॉन्च करते हैं। जानें रियलमी यू1 के टॉप 5 फीचर्स

गजनी
apart-from-robot-2-these-mobile-centric-bollywood-films-were-also-superhit-in-hindi
आमिर खान और असीन अभिनित यह फिल्म दिसंबर 2008 में रिलीज हुई थी। यह वह दौर था जब भारत सहित विश्व भर में मोबाइल की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोल रही थी। परंतु आपको मालूम है कि इस फिल्म में आमिर खान क्या बने थे। नहीं! चलिए आपको बताते हैं। उनका नाम संजय सिंघानियां था और एयर वाइस कंपनी के मालिक थे। एयर वॉइस मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी थी और फिल्म में होर्डिंग लगाने के सिलसिले ही उनकी नज़र असीन पर पड़ी थी और प्यार हो गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा और यह कई अवार्ड जीतने में सफल रही।

रोबोट 2.0
rajinikanth-akshay-kumar-robot-2-0-piracy-12564-websites-blocked-in-hindi
अब एक बार फिर से मोबाइल जगत पर रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनित फिल्म रोबोट 2.0 आई है। इस फिल्म में मोबाइल के बढ़ते यूज़ और मोबाइल टॉवर निकलने वाली हानिकारक फ्रिक्वेंसी किरणों के नुकसान को बताया गया है। रोबोट 2.0 में यह समझाया गया है कि ये फ्रिक्वेंसी कितनी ज्यादा घातक होती है और हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदेह व पक्षियों की मौत का कारण बनती है।

The post रोबोट 2.0 ही नहीं मोबाइल इंडस्ट्रीज पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में भी रहीं हैं सुपरहिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
रोबोट 2.0 के रिलीज होते ही कोर्ट ने की 12,564 वेबसाइट्स ब्लॉक, जानें क्या है पूरा माजरा https://www.91mobiles.com/hindi/rajinikanth-akshay-kumar-robot-2-0-piracy-12564-websites-blocked-in-hindi/ Thu, 29 Nov 2018 14:10:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24753 इससे पहले किसी भी हाईकोर्ट द्वारा फिल्म पाइरेसी को लेकर इतनी संख्या में वेबसाइट्स ब्लॉक नहीं कराई गई है।

The post रोबोट 2.0 के रिलीज होते ही कोर्ट ने की 12,564 वेबसाइट्स ब्लॉक, जानें क्या है पूरा माजरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ के सुपर हीरो यानि रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 आज भारत में रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 2010 में आई हिट फिल्म रोबोट का सिक्वेल यानि सेकेंड पार्ट है। रजनीकांत की कोई भी फिल्म हो वह चर्चा में जरूर रहती है। रोबोट 2.0 भी चर्चाओं में छाई हुई है, लेकिन इस चर्चाओं की वजह कुछ अलग है। रोबोट की रिलीज के साथ ही हाईकोर्ट ने देश में मौजूद 12,000 से भी अधिक वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। और यह आदेश 35 से भी ज्यादा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को सख्ती से मानने के निर्देश हाईकोर्ट द्वारा दिए गए हैं।

मद्रास हाईकोर्ट ने दिए आदेश

रोबोट 2.0 को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईपीएस) को 12,000 से भी अधिक वेबसाइट्स का तत्कालिन प्रभाव से ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। इन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने की वजह 2.0 की प्राइवेसी रोकना है। यह मामला अपनेआप में अनूठा इसलिए भी हो जाता है कि इससे पहले किसी भी हाईकोर्ट द्वारा फिल्म पाइरेसी को लेकर इतनी संख्या में वेबसाइट्स ब्लॉक नहीं कराई गई है।

hacker-2

12,564 वेबसाइट्स वेबसाइट्स हुईं ब्लॉक

दरअसल 2.0 फिल्म बनाने वाली एलवाईसीए (लाइका) प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। इस याचिका के मद्देनज़र जस्टिस एम सुंदर ने कल यानि बुधवार को उन सभी वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है जिनपर से फिल्मों का पाइरेटेड वर्ज़न डाउनलोड किया जाता है। हाईकोर्ट के आदेश की लिस्ट में 12,564 वेबसाइट्स शामिल हैं। हाईकोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स मोबाइल व कंम्प्यूटर डिवाईसेज़ पर इन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

याचिका दायर होने पर सामने आया है कि इन 12,564 वेबसाइट्स में से 2,000 के अधिक वेबसाइट्स ‘तमिलरॉकर्स’ की है। तमिलरॉकर्स एक ऐसा हैकिंग ग्रुप है जो उनकी वेबसाइट ब्लॉक होने के कुछ ही मिनटों बाद यूआरएल या किसी अन्य एक्सटेंशन के हिस्से को बदलकर तुंरत बिल्कुल नई वेबसाइट बना लेते हैं। यह नई बनी वेबसाइट पूरी तरह से पुरानी वेबसाइट जैसी ही होती है।आपको जानकार हैरानी होगी कि तमिलरॉकर्स के एडमिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी इनकी वेबसाइट चल रही है।

500 करोड़ में बनी रोबोट 2.0

रोबोट 2.0 की बात करें तो यह फिल्म 500 करोड़ से भी अधिक के बजट में बनी फिल्म है, जिससे इंडस्ट्री को काफी उम्मीदे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में विलेन बने अक्षय कुमार मोबाइल फोन व मोबाइल टॉवर के जरिये शक्ति पाते हैं, और इसी कॉन्सेप्ट के चलते देश के टेलीकॉम आॅपरेटर रोबोट 2.0 पर बैन लगाने की मांग भी कर रहे हैं।

The post रोबोट 2.0 के रिलीज होते ही कोर्ट ने की 12,564 वेबसाइट्स ब्लॉक, जानें क्या है पूरा माजरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>