rs 1000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 16 Nov 2016 12:10:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-find-the-nearest-working-atm-has-cash-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 12:10:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1505 । हालांकि कुछ तकनीकी उपाय हैं जिससे आप जान सकते हैं कि आपके आस-पास किस एटीएम में पैसे उपलब्ध हैं और वह कार्य कर रहा है।

The post जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में नोट बैन के बाद बैंक और एटीएम पर लंबी कतार देखी जा सकती है। पैसों के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और जैसे ही एटीएम में पैसे आ रहे हैं लोगों की लंबी कतार वहां खड़ी हो जा रही है। जब तक आप वहां पहुंच रहे हैं तब तक एटीएम से पैसे गायब हो जा रहे हैं। ऐसे में आपको दोगुनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ तकनीकी उपाय हैं जिससे आप जान सकते हैं कि आपके आस-पास किस एटीएम में पैसे उपलब्ध हैं और वह कार्य कर रहा है। आगे हमने ऐसा ही तरीका सुझाया है।

वॉलनट: ​वर्किंग एटीम की जानकारी देने में आपका एंडरॉयड फोन बेहद अहम भूमिका निभाएगा। यह एप्लिकेशन जानकारी देती है कि आपके किस नजदीकी एटीएम में पैसे हैं और कौन सा फिलहाल खाली है। वहीं अच्छी बात यह​ कही जा सकती है कि इस एप्लिकेशन में एटीएम लोकेशन को आप अपने दोस्तों के बीच शेयर भी कर सकते हैं। एप्लिकेशन को जैसे ही इंस्टॉल करेंगे सबसे पहले उपर में ही आॅउट आॅफ कैश का मैसेज आएगा। वहीं नीचे फाइंट ए​टीएम का विकल्प मिलेगा। जैसे आप उस पर क्लिक करेंगे मैप पर आपके आस—पास उपलब्ध सभी एटीम की जानकारी आ जाएगी और इसके साथ ही जिस एटीएम में पैसे होंगे वह हरे रंग में दिखाई देगा। मैप लोकेशन को आप अपने व्हाट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर कॉन्टैकट को बस एक क्लिक से सेंड कर सकते हैं।

जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर

इसके अलावा वॉलनट ऐप्लिकेशन आपके बिल डिटेल्स और खर्चों को मैनेज करने में भी सक्षम है लेकिन फिलहाल एटीएम के लिए इसे सबसे बेस्ट सर्विस कहा जाएगा।

जानें कैसे करें व्हाट्सऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग

कैश नो कैश: वहीं आपके पास दूसरा आॅप्शन कैश नो कैश का है। यह वेब सर्विस है और बेहद ही सटीक जानकारी देने में सक्षम है। इस वेब के माध्यम से आप जान सकते हैं कि किस एटीएम में पैसे हैं और किस में वेटिंग चल रही है। इसके अलावा नो कैश की जानकारी भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैश नो कैश में ए​टीएम की जानकारी लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर पर https://cashnocash.com टाईप करना है। इसके साथ ही स्क्रीन पर फाइंड कैश का विकल्प आ जाएगा और आपको वहां अपने एरिया का पिनकोड लिखकर फाइंड कैश पर क्लिक करना है। इसके साथ ही एटीएम से संबंधित सभी जानकारियां आपके स्क्रीन पर होंगी।

The post जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
काले धन को सफेद बनाने के लिए लोग ले रहे हैं गूगल बाबा का सहारा https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-convert-black-money-to-white-trending-on-google-in-hindi/ Fri, 11 Nov 2016 10:17:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1359 गूगल पर भारी संख्या में काले धन को सफेद बनाने के बारे में सर्च किया जा रहा है। लोग काले धन को सफेद में कैसे बदलें सबसे ज्यादा सर्च कर रहें है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बारे में सबसे ज्यादा सर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में ही किया जा रहा है।

The post काले धन को सफेद बनाने के लिए लोग ले रहे हैं गूगल बाबा का सहारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा काले धन पर बैन लगाने को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया गया। उन्होंने देश भर में 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर बैन लगा दिया है। मीडिया में इस काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया गया है। कुछ तबकों में इसे लेकर बेहद खुशी है वहीं जिनके पास काला धन है उनकी सांसे अटकी हुई है। क्योंकि सरकार ने 2 लाख से ज्यादा की रकम वापस करने पर 200 फीसदी का टैक्स और जुर्माना अलग से लगाया है। ऐसे में जिन लोगोंं ने अब तक ढेर सारा काला धन जमा कर रखा था वे किसी हाल में इसे सफेद बनाने के फिराक में लगे हुए हैं और इसके लिए वे लोग विश्व विख्यात गूगल बाबा का सहारा ले रहे हैं।

जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर

गूगल पर भारी संख्या में काले धन को सफेद बनाने के बारे में सर्च किया जा रहा है। लोग काले धन को सफेद में कैसे बदलें सबसे ज्यादा सर्च कर रहें है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बारे में सबसे ज्यादा सर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में ही किया जा रहा है। इसके बाद नंबर माया नगरी मुंबई और हाल में अपने नाम गुरूग्राम के लिए चर्चा में रहे गुड़गांव में हो रही है।

एप्पल उपभोक्ताओंं के लिए बुरी खबर, आईफोन 7 प्लस हुआ ब्लास्ट

ब्लूमबर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यदि सवाल में थोड़ा बदलाव किया जाए तो जैसे ब्लैक मनी का व्हाइट में कैसे बदलें के बजाय ब्लैक मनी को कैसे बदलें यदि सर्च करते हैं तो उसमें दिल्ली और हरियाणा गुजरात को पीछे छोड़ देते हैं। हाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि यह एक ऐसा निर्णय है जो पैसे जमा और खर्च करने की सामाजिक संस्कृति को ही बदल देगा|

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस फैसले से पूरा समाज बदलेगा, जिस तरह लोग पैसे को रखते हैं और खर्च करते हैं वह सब बदल जाएगा। ईमानदार लोगों को संतुष्टि है कि वे ईमानदार हैं और इसलिए उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। डेढ़-दो लाख रुपये की राशि बहुत छोटी है और प्रशासन इस तरह की जमा राशि के बारे में जांच करने की जहमत नहीं उठाएगा।

The post काले धन को सफेद बनाने के लिए लोग ले रहे हैं गूगल बाबा का सहारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-make-your-photo-on-2000-rupee-notes-just-one-click-in-hindi/ Fri, 11 Nov 2016 07:49:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1342 यदि आप भी इस तरह का शौक रखते हैं तो उसका भी उपाय है। हालां​कि इसके लिए जरूरी नहीं कि आपके पास नोट हो ही। घबराएं नहीं मैं यह नहीं कह रहा कि आप किसी से 2,000 रुपये का नोट मांग कर ले आएं बल्कि आॅनलाइन सॉल्यूशन है।

The post जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काले धन में पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेहद ही कठोर फैसला लिया गया है। उन्होंने भारत में 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इससे थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल है लेकिन सरकार के इस फैसले को लेकर कई लोगों ने खुशी भी जाहिर की है।

जानें गूगल प्ले स्टोर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने का तरीका

भारत सरकार द्वारा 9 नवंबर रात 12 बजे से ही इन नोटो पर बैन लगा दिया गया था और 10 नवंबर से बैंको ने नए नोट देने शुरू कर दिए हैं। इस बार खास बात यह कही जा सकती है कि सरकार द्वारा पहली बार 2,000 रुपये का नोट जारी किया गया है। कल से यह नोट बैंक और आज से एटीएम में उपलब्ध हो गया है और इस नोट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी है। जिन लोगों को नोट मिल रहा है वह नोट के साथ अपनी तस्वीर खींच कर तथा अपनी सेल्फी के साथ फेसबुक और व्हाट्सऐप पर शेयर कर रहे हैं। हर कोई इस नए नोट को देखना चाहता है।

नोट बैन, बैंक बंद लेकिन हर छोटे बड़े लेन-देन के लिए कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, जानें कैसे

यदि आप भी इस तरह का शौक रखते हैं तो उसका भी उपाय है। हालां​कि इसके लिए जरूरी नहीं कि आपके पास नोट हो ही। घबराएं नहीं मैं यह नहीं कह रहा कि आप किसी से 2,000 रुपये का नोट मांग कर ले आएं बल्कि आॅनलाइन सॉल्यूशन है। बस एक क्लिक से आप 2,000 रुपये के नोट पर अपनी तस्वीर लगा सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं। इसके लिए

1. सबसे पहले यहां क्लिक करें।
2. इसके साथ ही एक वेब पेज खुलकर आ जाएगा।
3. यहां 2000 रुपये के नोट पर अपनी तस्वीर लगाने के लिए लिंक दिया होगा।
rs-2000
4. इस पर आप क्लिक करेंगे तो आपको फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। यदि आपका फेसबुक अकाउंट ब्राउजर के साथ लॉगिन है तो लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही 2,000 रुपये के नोट पर आपकी तस्वीर लग जाएगी। नहीं तो ब्राउजर पर लॉगिन करने के साथ ही यह विकल्प आ जाएगा।
5. 2,000 रुपये के ​नोट पर फोटो लगने के साथ ही आपके सामने शेयर का विकल्प होगा।
बस एक क्लिक से आप शेयर कर सकते हैं।

The post जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोट बैन, बैंक बंद लेकिन हर छोटे बड़े लेन-देन के लिए कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-payment-through-upi-in-hindi/ Wed, 09 Nov 2016 07:14:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1254 भारत सरकार द्वारा फिलहाल 21 ​बैंको को यूपीआई सेवा की अनुमति दी गई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता किसी भी खरीदारी के लिए सिर्फ एक क्लिक से पेमेंट कर सकते हैं।

The post नोट बैन, बैंक बंद लेकिन हर छोटे बड़े लेन-देन के लिए कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कालेधन पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा काल रात से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार द्वारा दो दिनों के लिए बैंको और एटीएम को भी बंद करने की घोषणा की गई है। दो दिन बाद बैंक और ए​टीएम खोल दिए जाएंगे जहां से पैसे निकाले जा सकते हैं और अपने 500 और 1,000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं।

परंतु सवाल है कि इन दो दिनों में किस तरह से किसी भी तरह का लेन-देन किया जाए। क्योंकि बैंक और ए​टीएम कार्य नहीं करेंगे, 100 रुपये व उससे नीचे के नोट की संख्या घरों में कम हो गई है तो ऐसे में सवाल है कि किसी भी तरह की खरीदारी के लिए क्या उपाय है। तो आपको बता दें कि सरकार ने आॅनलाइन ट्रांजेक्शन पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई है। आप वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। पंरतु इससे भी बेहतर तरीका है यूपीआई का। इसके माध्यम से बस एक क्लिक से किसी को भी पेमेंट किया जा सकता है और वह भी मोबाइल के माध्यम से। पर सवाल है कि कैसे करें यूपीआई के माध्यम से पमेंट। चलिए बताते हैं आपको वह स्मार्ट तरीका।

क्या है यूपीआई
यूपीआई का आशय है यूनिफाइड पेमेंट इंटरनेफेस। किसी भी तरह की छोटी मोटी खरीदारी को आसान बनाने के लिए भारत सरकार ने इस सेवा को पेश किया है। यूपीआई के माध्यम से पेमेंट के लिए सरकार ने एक ऐप्लिकेशन बनाया है। इस ऐप्लिकेशन का विकास नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया (NPCI) द्वारा किया गया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से पेमेंट रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें वर्चुअल पेमेंट एड्रेस की सुविधा दी गई है जहां आप फोन से किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं और उसे सीधा आॅनलाइन पेमेंट मिल जाएगा। इसमें सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है। पेमेंट के लिए 2 फैक्टर आॅथोंटिकेशन की सुविधा दी गई है जिससे कि कोई इसका गलत उपयोग न कर सके।

1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन

भारत सरकार द्वारा फिलहाल 21 ​बैंको को यूपीआई सेवा की अनुमति दी गई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता किसी भी खरीदारी के लिए सिर्फ एक क्लिक से पेमेंट कर सकते हैं। किसी भी तरह का भुगतान मोबाइल से किया जा सकता है। इससे कैश का बोझ काफी कम होगा।

कैसे करें यूपीआई का उपयोग
यूपीआई सेवा का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपके पास बैंक अकाउंट हो। इसके साथ ही स्मार्टफोन होना भी आवश्यक है।

1. जिस बैंक के साथ आपका अकाउंट है उसकी साइट पर जाकर आप यूपीआई ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं या ​फिर इसे गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
2. ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको अपना एक यूनीक आईडी बनाना होगा। इसके लिए आपको अपना नाम और उम्र सहित कुछ जानकारियां देनी होगी।
3. आपकी यूनिक आईडी आपके नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर के आधार पर तैयार होगी।
4. प्रोफाइल बनाने के बाद आपको अपने बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड को फोन नंबर के साथ लिंक करना होगा।
5. इसके बाद बैंक अकाउंट का चुनाव कर एम-पिन बनाना होगा।
6. एम-पिन जेनरेट करने के लिए आपको अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 डिजिट नंबर डालने है और फिर एक्सपाइरी डेट अर्थात् कार्ड समाप्ति की तिथि डालनी है।
7. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट करना है। ओटीपी आपके फोन पर आएगा और फिर अपना गुप्त एम-पिन डालना होगा। इसके साथ ही आपका कार्य पूरा हो गया।
8. अब आप अपनी वर्चुअल आईडी का उपयोग कर यूपीआई के माध्यम से किसी को पैसे भेज सकते हैं या फिर फंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

जियो लाएगा 1,000 रुपये में 4जी वोएलटीई फोन, जिसमें मिलेगी फ्री कॉलिंग

इसका सबसे बड़ा फायदा है कि आप इस सेवा का लाभ किसी भी समय ले सकते हैं। हां सिर्फ एनईएफटी और आरटीजीएस के लिए कुछ घंटे निर्धारित होंगे। इसके माध्यम से एक बार में 1 लाख रुपए तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है और हर ट्रांजेक्शन पर 50 पैसे का शुल्क चुकाना होगा।

यूपीआई ऐप के माध्यम से आप आॅनलाइन किसी भी चीज की खरीदारी कर सकते हैं, किसी भी सौदे के लिए आॅनलाइन भुगतान कर सकते हैं,​ बिल पेमेंट कर सकते हैं, बार कोड आधारित पेमेंट कर सकते हैं, स्कूल फी जमा कर सकते हैं और रेस्टोरेंट में भुगतान सहित कई अन्य प्रकार के लेन-देन कर सकते हैं।

The post नोट बैन, बैंक बंद लेकिन हर छोटे बड़े लेन-देन के लिए कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/500-and-1000-rs-notes-ban-in-india/ Tue, 08 Nov 2016 16:49:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1241 तत्काल प्रभाव से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर रोक लगा ​दी है। आज रात 12 बजे के बाद इन नोट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

The post 1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काले धन में पर रोक लगाने को लेकर आज मोदी सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है और तत्काल प्रभाव से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर रोक लगा ​दी है। आज रात 12 बजे के बाद इन नोट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि 10 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर तक इन नोट्स को बैंक या पोस्ट आॅफिस में जमा कराया जा सकता है।

इसके साथ ही यह भी घोषणा की है कि 9 नवम्बर और 10 नवम्बर को कुछ स्थानों पर भी एटीएम काम नहीं करेंगे। इसके साथ ही 9 नवम्बर को सभी बैंक बंद रहेगें। हालांकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट ट्रांजेक्शन और आॅनलाइन ट्रांजेक्शन पर कोई भी असर नहीं होगा।

सरकार ने कहा है​ कि कुछ ही दिनों में 2,000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा कई और भी घोषणाएं की गई हैं जिसकी जानकारी हमनें आगे दी है।

1. ब्लैकमनी पर रोक लगाने के लिए आज रात से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

2. 9 नवम्बर और 10 नवम्बर को एटीम काम नहीं करेंगे और कुछ दिनों तक आप 2,000 रुपये से ज्यादा का कैश निकाल नहीं सकते।

3. सरकार ने घोषणा की है कि जिनके पास 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट हैं वे 10 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं।

4. 11 नवम्बर से सभी ए​टीम से 10,000 रुपये तक निकाला जा सकेगा। सप्ताह में 20,000 रुपये तक किसी एक कार्ड से निकाल सकते हैं। हालांकि शुरुआती 2,000 रुपये होंगे। इसके बाद 20 नवम्बर से आप अपने बैंक लिमिट के अनुसार पैसे निकाल सकेंगे।

5. अपातकाल सर्विस जैसे, हॉस्पिटल, दवा दुकान, पेट्रोल पंप और रेल व हवाई जहाज ​बुकिंग के लिए 500 और 1,000 रुपये के नोट उपयोग किए जा सकेंगे।

6. 9 नवम्बर को बैंक बंद रहेंगे। वहां से किसी भी तरह कोई सेवा नहीं दिया जाएगा।

7. क्रेडिट और डे​बिट कार्ड के नियमो में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

8. इंटरनेट बैंकिंग, वॉलेट सर्विस, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लेन देन सहित सभी आॅनलाइन भुगतान मेंं कोई सुचारू रूप से चालु रहेंगे।

9. देश में 500 और 2,000 के नए नोट जारी किए जाएंगे। ये नोट 31 मार्च 2017 तक आ सकते हैं।

10. 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोट पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।

9. देश में 500 और 2,000 के नए नोट जारी किए जाएंगे। ये नोट 31 मार्च 2017 तक आ सकते हैं।

10. 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोट पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।

हालांकि कि 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट को बैन करने के बाद होने वाली परेशानियों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा कि मुझे यकीन है कि इससे मेरे देश का नागरिकों को कठिनाई होगी लेकिन इसे सहकर वह भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा। भ्रष्टाचार,काला धन हमारे देश के लिए बीमारी की तरह है। गरीबी हटाने में भ्रष्टाचार और कालाधन सबसे बड़ी बाधा है। आतंकवाद और जाली नोट देश को तबाह कर रहे हैं। इस कदम से सभी काले घन पर बहुत हद तक रोक लागया जा सकेगा।

दो दिन कैसे करें लेन—देन और खरीदारी
आम उपभोक्ता के लिए यह सवाल बेहद ही बड़ा है कि दो दिनों तक बैंक और एटीम बंद है तो कैसे खरीदारी करें। ऐसे में बता दें कि आप मोबाइल वॉलेट, आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के किसी भी तरह का लेन—देने कर सकते हैं। वहीं यदि यूपीआई का उपयोग किया जा सकता है। यूपीआई के माध्यम से किसी भी तरह का लेन देन बेहद ही आसान होता है। अपने मोबाइल नंबर से ही बैंक अकाउंट को जोड़ सकते हैं और किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन कर सक​ते हैं।

The post 1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>