The post 21200mAh बैटरी वाला फोन हुआ पेश! वजन जानकर हो जाएंगे हैरान, फीचर्स भी हैं गजब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बड़ी बैटरी वाले फोन का ट्रेंड चल रहा है और लगभग सभी मोबाइल ब्रांड 6,000mAh या इससे बड़ी बैटरी वाले फोन पेश कर रहे हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि एक टेक कंपनी 21,200mAh battery वाला फोन लाई है, तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? रग्ड स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर Ulefone ने अपना नया मोबाइल Armor 29 Pro पेश किया है जिसमें यही बैटरी लगी है। यह फोन कई अन्य खूबियों से भी लैस है जिसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
यूलेफोन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये Armor 29 Pro 5G Thermal Version को अनविल कर दिया है जो आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक rugged smartphone है जो अत्याधिक गर्मी सर्दी जैसी विषम परिस्थितियों के लिए बना है। यह IP68/IP69K रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है जिसकी बिल्ड क्वालिटी बेहद ज्यादा स्ट्रांग है। पानी में डुबने, बर्फ में जमने या पत्थर से टकराने पर भी यह मोबाइल सुरक्षित रहेगा।

यूलेफोन आर्मर 29 प्रो को कंपनी ने तगड़ी 21,200एमएएच बैटरी से लैस किया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन 1140 घंटे का स्टेंडबाय टाइम दे सकता है। यह 47 दिन यानी 1.5 महीने के बराबर है! वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 120W Flash चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट में ही यह मोबाइल 20 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। यह फोन 10W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर भी एक 1.04-इंच की छोटी सी डिस्प्ले लगाई है जिसमें कई विजेट्स और नोटिफिकेशन्स देखी जा सकती है। यह भी AMOLED पैनल पर बनी है।
यह रग्ड फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 16GB RAM दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह मोबाइल 16जीबी एक्सटेंडेड रैम तकनीक से भी लैस है जो इंटरनल रैम के साथ मिलकर इसे 32GB RAM (16जीबी+16जीबी) की ताकत देती है।

यह रग्ड स्मार्टफोन फोटोग्राफी में भी कमाल है। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर + 50-मेगापिक्सल वाइड मैक्रो लेंस + 60-मेगापिक्सल नाइट विज़न सेंसर फिट किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Ulefone Armor 29 Pro थर्मल वर्ज़न 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में ही 4 Infrared LED लगाई गई है जो अंधेरे में बिना लाइट्स ऑन किए ही फोटो कैप्चर करने में मदद करती है।
Ulefone इंडिया में अपने स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करती है। ऐसे में Armor 29 Pro भी भारतीय बाजार में नहीं लाया जाएगा। यह मोबाइल बेहद खास तरह से यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह उन लोगों के काम आएगा जो जंगल या पहाड़ों पर एडवेंचर के लिए या फिर खोज के लिए जाते हैं। वहीं आर्मी और दुर्लभ इलाकों में काम करने वाले लोग भी इस स्मार्टफोन से फायदा पा सकते हैं।

Ulefone इंडिया में अपने स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करती है। ऐसे में Armor 29 Pro भी भारतीय बाजार में नहीं लाया जाएगा। यह मोबाइल बेहद खास तरह से यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह उन लोगों के काम आएगा जो जंगल या पहाड़ों पर एडवेंचर के लिए या फिर खोज के लिए जाते हैं। वहीं आर्मी और दुर्लभ इलाकों में काम करने वाले लोग भी इस स्मार्टफोन से फायदा पा सकते हैं।
इस फोन के बैक पैनल पर 570 एलइडी लाइट्स को मिलाकर 1000 Max Lumens की पावर वाला लाइट सेटअप लगाया है। यह रात में तेज रोशनी देने की क्षमता रखता है जिसका फायदा अंधेरे में चलने वाले या कैंपिंग करने वाले लोग उठा सकते हैं। जैसा कि हमने पहले ही बताया यूलेफोन आर्मर 29 आम मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं बनाया गया है और इसीलिए कंपनी मोबाइल की सीमित यूनिट्स का ही प्रोडक्शन करती है। जाहिर सी बात है इतनी बड़ी बैटरी और इतनी ज्यादा लाइट्स लगाई जाएगी तो फोन को मोटा तो बनाना ही पड़ेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्मार्टफोन का वजन 688 ग्राम है। यानी आधा किलो से भी ज्यादा!
The post 21200mAh बैटरी वाला फोन हुआ पेश! वजन जानकर हो जाएंगे हैरान, फीचर्स भी हैं गजब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung लाई ऐसा मोबाइल जिसका पत्थर से टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ! सिर्फ वॉटर या डस्ट नहीं, शॉक प्रूफ भी है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऐसा फोन जो पानी के अंदर भी कम करे, हाथ से छूटकर जमीन पर गिरे तो कुछ ना बिगड़े। ऐसे मोबाइल को बिना किसी टेंशन के मस्त चलाया जा सकता है। दिग्गज कंपनी Samsung भी ऐसा ही नया स्मार्टफोन Galaxy XCover7 Pro लेकर आई है जो अपनी मजबूती के लिए फेमस हो रहा है। इस सैमसंग रग्ड फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
गैलेक्सी एक्सकवर 7 प्रो एक रग्ड फोन है जो मजबूत बॉडी और तगड़ी वॉटरप्रूफिंग के साथ आया है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो दर्शाता है कि सैमसंग फोन उंचाई से गिरने, पत्थर पर टकराने से भी सुरखित रहेगा। वहीं अधिक गर्मी व सर्दी के माहौल में भी इसके पार्ट्स सेफ रहेंगे और यह मोबाइल बिना रूकावट काम कर सकेगा। यह मोबाइल शॉक प्रूफ है।

Galaxy XCover 7 Pro को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे पानी, धूल व कीचड़ से भी बचा कर रखता है। वहीं बारिश व ओस में फोन चलाना आसान रहे इसके लिए मोबाइल में Wet Touch और Glove Mode दिया गया है जिसके साथ तेल लगी व मिट्टी में सनी उंगुलियों से भी स्क्रीन टच सही काम करेगा। इस सैमसंग रग्ड फोन की स्क्रीन कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट की गई है।

डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 7 प्रो स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
प्रोसेसर
यह Samsung Rugged Phone एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 720 GPU मौजूद है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy XCover 7 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
यह सैमसंग का रग्ड मोबाइल फोन गैलेक्सी एक्सकवर 7 प्रो पावर बैकअप के लिए 4,350एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। तकरीबन सभी स्मार्टफोन जहां इनबिल्ड बैटरी के साथ आते हैं, वहीं इस सैमसंग फोन में रिमूवेबल बैटरी लगाई गई है। यानी फोन का बैक कवर हटाकर इसकी बैटरी को बाहर भी निकाला जा सकता है। मोबाइल चार्जिंग के लिए इसमें POGO Pin का इस्तेमाल किया गया है।
अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy XCover 7 Pro में कनेक्टिविटी के Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 के साथ NFC भी दिया गया है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। इस फोन में 2TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। वहीं मोबाइल में Samsung Knox सर्विस में भी मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर7 प्रो को ग्लोबल मार्केट में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस रग्ड फोन में 6जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। विदेशी बाजार में इस नए सैमसंग फोन को 609 Euro में लाया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 59,000 रुपये के करीब है। यह 28 अप्रैल से यूरोप और 8 मई से अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy XCover7 Pro इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारें में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
The post Samsung लाई ऐसा मोबाइल जिसका पत्थर से टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ! सिर्फ वॉटर या डस्ट नहीं, शॉक प्रूफ भी है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 25500mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आए ये धाकड़ रग्ड फोन, इनमें मिलेगा Night Vision कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
rugged phone बनाने में माहिर टेक ब्रांड Ulefone ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2025 के मंच से तीन नए डिवाइस टेक मार्केट में पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Armor 34 Pro, Armor 33 Pro और Armor Mini 4 को लॉन्च किया गया है जो मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आए हैं। इन फोंस की बॉडी तो स्ट्रांग है ही तथा साथ ही इनमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार दी गई हैं।
यह एक मजबूत rugged फोन है जो MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है। जमीन पर गिरने तथा पत्थर से टकराने पर भी यह सुरक्षित रहता है। इस मोबाइल को IP68 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे पानी, धूल और कीचड़ में भी सुरक्षित रखता है। वहीं अधिक गर्मी तथा सदी के माहौल में भी यह रग्ड मोबाइल खराब नहीं होगा तथा बिल्कुल सही काम करेगा।

आर्मर 34 प्रो की दूसरी सबसे बड़ी यूएसपी फोन में मौजूद ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 25,500mAh बैटरी दी गई है। कह सकते हैं कि यह फोन नहीं बल्कि पूरी इन्वर्टर है! वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने में ज्यादा समय ना लगे, इसके लिए कंपनी ने 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.95-इंच का 1080p LCD डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन फोन Android 14 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए MediaTek 7300 5G चिपसेट दिया गया है। यह रग्ड 5जी फोन 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।
यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP नाइट विजन कैमरा मौजूद है। इस फोन की एक खासियत यह है कि इसमें 150 ल्यूमेन ब्राइटनेस वाला इनबिल्ट मोबाइल प्रोजेक्टर लगा है जिसके साथ 1,200 ल्यूमेन की क्षमता वाली तगड़ी LED फ्लैशलाइट मिलती है। यानी अंधेरी रात में भी यह आपका साथ निभाएगा।

यह मोबाइल Armor 34 Pro जैसा ही है, लेकिन इसमें प्रोजेक्टर और LED फ्लैशलाइट की जगह रियर पैनल पर 3.4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगाई है। वहीं इस मोबाइल में दमदार आवाज वाला 118dB लाउडस्पीकर दिया गया है। इस फोन में भी 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 25,500एमएएच बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज के बाद लंबा साथ निभाती है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह रग्ड स्मार्टफोन मीडियाटेक के ही Dimensity 7300X 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इस मोबाइल में भी 12GB रैम + 512GB स्टोरेज दी गई है। इसका कैमरा डिपार्टमेंट आर्मर 34 प्रो फोन जैसा ही है। वहीं फोन में 6.95-इंच 1080p स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है।

यह बटन वाला मोबाइल है जिसे आर्मर सीरीज के अन्य फोंस की ही तरह सॉलिड बॉडी पर पेश किया गया है। यह rugged feature phone 64MB RAM के साथ लाया गया है जिसमें 128MB स्टोरेज मिलती है। इस फोन 2.8-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो TFT पैनल पर बनी है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस कीपैड फोन में 2,100mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में हैंड्स-फ्री FM रेडियो और 4G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इन तीनों फोन का प्राइस आने वाले दिनों में अनाउंस होगा।
The post 25500mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आए ये धाकड़ रग्ड फोन, इनमें मिलेगा Night Vision कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10200mAh बैटरी, 24GB RAM की ताकत और दो डिस्प्ले वाला डिजाइन! पत्थर सा मजबूत फोन ये कंपनी ले आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रग्ड स्मार्टफोन बनाने में माहिर टेक कंपनी Doogee ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक नया स्मार्टफोन Doogee S119 टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह Rugged Phone न सिर्फ मिलिट्री ग्रेड मजबूत बॉडी के साथ लाया गया है बल्कि साथ ही इसमें डुअल डिस्प्ले डिजाइन, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स भी दी गई है। इस नए रग्ड मोबाइल फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि रग्ड फोन एक खास तरह का मजबूत मोबाइल होता है जिसे एक बेहद ही सॉलिड लेयर से पूरी तरह सील करने डिजाइन किया जाता है। यह मोबाइल पानी, धूल, शॉक और ड्रॉप रजिस्टेंट होता है जो पानी में डूबने, पत्थर से टकराने, चट्टान पर गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं अत्याधिक गर्म और ठंड भरा मौसम भी Rugged Phone का कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।
यह रग्ड फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। इसे IP68 और IP69K रेटिंग के साथ बाजार में उतारा गया है जो फोन को डस्टप्रूफ व वॉटरप्रूफ बनाता है। इस रेटिंग में ‘K’ का मतलब फोन को 360डिग्री वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करना है। बारिश, गर्मी तथा सर्दी के मौसम में भी इस फोन को तापमान संतुलित रहता है जिससे इसकी प्रोसेसिंग तथा बैटरी परफॉर्मेंस पर असर नहीं पड़ता है।
यह डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है जिसके बैक पैनल पर घड़ी के डायल के जैसी टच स्क्रीन दी गई है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले के जरिये कॉल रिसीव की जा सकती है। इसके जरिये मैसेज देखें व पढ़ें जा सकते हैं, अलार्म लगाया जा सकता है, कैलेंडर एक्सेस किया जा सकता है तथा म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है। इस सेकेंडरी स्क्रीन पर भी अपनी पसंद की फोटो लगाई जा सकती है तथा पर्सनलाइज्ड टेक्स्ट लिखा जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के यह रग्ड स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108MP AI मेन सेंसर दिया गया है जो 20MP IMX350 Night vision लेंस और 5MP Wide-angle एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie कैमरा मौजूद है।
बैटरी : Doogee S119 Rugged Phone को बेहद ही ताकतवर और बड़ी 10,200mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस मोबाइल में OTG Reverse Charging भी मिलती है।
स्क्रीन : इस मोबाइल फोन में 6.72-इंच की FHD+ IPS वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी गई है। वहीं रियर पैनल पर 360 × 360 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.32-इंच की सर्कुलर IPS स्क्रीन मौजूद है।
प्रोसेसर : यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर बना रग्ड स्मार्टफोन है जो Mediatek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G72 MP3 जीपीयू मिलता है।
मेमोरी : Doogee S119 8GB रैम पर लॉन्च हुआ है जो 16GB Extended RAM तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी फिजिकल और वचुर्अल रैम को मिलाकर इसे 24GB RAM की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन में 512GB स्टोरेज मिलती है।
The post 10200mAh बैटरी, 24GB RAM की ताकत और दो डिस्प्ले वाला डिजाइन! पत्थर सा मजबूत फोन ये कंपनी ले आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पत्थर पर पटकने और पानी में डुबोने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ, लॉन्च हुआ 55 घंटे का कॉलिंग टाईम देने वाला बाहुबली फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Doogee smartphone अपनी मजबूती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इस ब्रांड के मोबाइल भारत में नहीं बिकते हैं लेकिन फिर भी इनकी चर्चा जरूर होती रही है। Militry Grade Certification इन स्मार्टफोंस को खास बनाती है। ऐसी ही पावर के साथ नया Doogee S100 चाइना में लॉन्च हुआ है जो पत्थर पर पटकने और पानी में डुबोने पर भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यह फोन MIL-STD-810H certified है, जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H certification के साथ बाजार में आया है जो इसे इंटरनल और एक्सर्टनल दोनों तरह की मजबूती प्रदान करता है। यह मोबाइल फोन अधिक सर्दी व अधिक गर्मी में भी अपना तापमान संतुलित रख सकता है। फोन को IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है जो इसे सिर्फ पानी में ही नहीं बल्कि कीचड़, मिट्टी में भी दबे रहने पर सुरक्षित रखता है। वहीं फोन की बॉडी इतनी सॉलिड बनाई गई है कि पत्थर या चट्टान जैसी सख्त सतह पर गिरने पर भी इसे खरोंच नहीं आती है। यह भी पढ़ें: Vivo V27 Pro Price in India: लॉन्च से पहले ही सामने आई डिटेल, जानें कितना होगा दाम
मजबूत बॉडी के साथ ही इस फोन की दूसरी सबसे बड़ी खासियत इसकी तगड़ी बैटरी है। यह मोबाइल फोन 10,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 66वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि Doogee S100 एक बार फुल चार्ज होने पर 55 घंटे की कॉलिंग टाईम, 17,5 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 43 घंटे का म्यूज़िक प्ले टाईम दे सकता है।

फोन के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी जी99 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 12 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जो 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करती है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह मोबाइल फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो आईपीएस पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

फोटोग्राफी के लिए Doogee S100 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद इस सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मौजूद है जो 20 मेगापिक्सल नाइट विज़न लेंस और 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करती है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 31 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post पत्थर पर पटकने और पानी में डुबोने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ, लॉन्च हुआ 55 घंटे का कॉलिंग टाईम देने वाला बाहुबली फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6200mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ आया ये फौलादी Smartphone, माइनस 40 डिग्री सेल्सियस में भी करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आप भी फोन के बार-बार गिरने से उसके टूटने के डर से परेशान हैं तो आपको बता दें कि एक ऐसे नए फोन की एंट्री हुई है, जिसे कई मंजिल इमारत से गिरने पर भी कुछ नहीं होगा। जी हां, AGM ने अपनी स्मार्टफोन कैटेगरी को आगे बढ़ाते हुए AGM Glory नाम के रग्ड स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जो कि कई शानदार फीचर्स के साथ लाया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक 5जी केनक्टिविटी वाला स्मार्टफोन है। इतना ही नहीं फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग दी गई है जो इसे पानी, धूल व ऊंचाई से गिरने पर भी फोन को कुछ होने नहीं देता। आइए आगे आपको इस फोन की और खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।
फोन की खासियत है कि यह ठंडी से ठंडी जगह पर भी आपका साथ नहीं छोड़ता। कंपनी का दावा है कि यह फोन -27° सेल्सियस पर भी पूरे दिनभर तक का स्टैंडबाय प्रदान करता है। इसके अलावा -30° सेल्सियस पर भी 3 घंटे तक का स्टैंडबाय मिलता है। इसके अलावा, -40° सेल्सियस पर 1 घंटे तक का स्टैंडबाय मिलता है। इतना ही नहीं फोन फोन IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 13200mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगा 48MP का मेन कैमरा भी
AGM Glory स्मार्टफोन की कीमत $399 (लगभग 30,00 रुपए) है। फोन दो कलर ऑप्शन-ऑरेंज ब्लैक और ब्लैक में आता है। हालांकि, फोन अभी ग्लोबल मार्केट में लाया गया है। इंडिया में शायद इस फोन को कभी लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, इंडिया में अगर आप एक Rugged फोन खरीदना चाहते हैं तो नोकिया द्वारा हाल ही में पेश किए गए Nokia XR20 को देख सकते हैं।

इस फोन में 6.53 इंच का LCD Full-HD+ (2340×1080 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। साथ ही यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा जैस कि हमने आपको बताया यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है, जो कि फोन को पानी की 1.5 मीटर की गहराई तक चालू रखता है। साथ ही यह IP69K सर्टिफाइड भी है, जो कि फोन को डस्ट प्रूफ भी बनाता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसे भी पढ़ें: 15,600mAh की बैटरी वाला दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, पटखने और गिरने से भी नहीं टूटेगा
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, फोन पावर बैकअप के लिए 6,200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर कई दिन तक की यूसेज प्रदान करती है। कनेक्टिवटी की बात करें, तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, एफएम, वाई-फाई और 3.5mm ऑडियो जैक आदि मौजूद है।
The post 6200mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ आया ये फौलादी Smartphone, माइनस 40 डिग्री सेल्सियस में भी करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8,300mAh Battery पर लॉन्च हुआ यह दमदार Rugged Smartphone, झेल जाए पानी और पत्थर की भी मार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
किसी भी स्मार्टफोन की पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स का पूरा यूज़ तभी हो सकेगा जब उसमें पावरफुल बैटरी दी गई हो। अगर बैटरी ही कम होगी तो उसके अच्छे कैमरे, ताकतवर प्रोसेसर और अन्य फीचर्स का फायदा मिल ही नहीं सकेगा। आजकल बाजार में 5,000एमएएच बैटरी आम हो चली है तथा कम कीमत में इससे भी अधिक बैटरी पावर वाले स्मार्टफोन खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन आज जिस मोबाइल फोन की बात हम कर रहे हैं वह बैटरी के मामले में अन्यों से चार कदम आगे निकल गई है। OUKITEL WP17 नाम का यह Rugged phone 8,300mAh Battery के साथ लॉन्च किया गया है।
OUKITEL WP17 ने इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री ली है। सबसे पहले फोन की मुख्य यूएसपी की बात करें तो यह एक rugged phone है जो MIL-STD-810G certification के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने अपने मोबाइल फोन को shockproof तो बनाया ही है तथा साथ ही यह स्मार्टफोन IP68/IP69K water proof और dust proof फीचर के साथ पेश किया गया है। फोन की दूसरी बड़ी ताकत फोन में दी गई 8,300mAh battery है जो 18W quick charging support से लैस है।
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। OUKITEL WP17 में 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसमें ग्राफिक्स के लिए माली जी76 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए OUKITEL WP17 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का नाइट विज़न लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन $399.99 यानी तकरीबन 30,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो ब्लैक कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
The post 8,300mAh Battery पर लॉन्च हुआ यह दमदार Rugged Smartphone, झेल जाए पानी और पत्थर की भी मार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post भारत का पहला Rugged फोन easyfone Shield हुआ लॉन्च, न गिरने पर टूटेगा और न पानी में होगा खराब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Easyfone ने इंडिया के पहले और ट्रूली Rugged Phone को ऑफिशियल तौर पर लन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने IP68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। Easyfone Shield को इंडिया का सबसे दमदार फोन माना जा रहा है क्योंकि यह स्क्रैच रेजिस्टेंट, ड्रॉप रेजिस्टेंट और वॉटर रेजिस्टेंट सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है। इसके अलावा फोन में कई और खास फीचर दिए गए हैं चलिए आगे आपको Easyfone Shield फीचर फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं जैसे कि इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन।
अगर बात करें कीमत की तो Easyfone Shield को कंपनी ने 6,499 रुपए की कीमत में पेश किया है। इस फीचर फोन को कंपनी ने Black और Orange कलर ऑप्शन में पेश किया है। डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसकी ऑफलाइन उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: 15,600mAh की बैटरी वाला दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, पटखने और गिरने से भी नहीं टूटेगा

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन की तो Easyfone Shield फोन में 2.8 इंच IPS स्क्रीन दी गई है जो कि 320 x 240 पिक्सल रिजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 32 MB की रैम और 32 MB की स्टोरेज दी गई है। इतना ही नहीं फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 MB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। हालांकि, इसमें फ्रंट कैमरा मौजूद नहीं है। इसे भी पढ़ें: 13200mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगा 48MP का मेन कैमरा भी

कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 2G सपोर्टस जीएसएम, GPRS, Micro USB Port, Bluetooth Support, Wi-Fi और 3.5mm ऑडियो जैक है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप देने के लिए 2500 mAh की बैटरी है। फोन का वजन 170 gm है। इससे पहले किसी कंपनी ने इंडिया के लिए ट्रूली रगड फोन पेश नहीं किया है।
The post भारत का पहला Rugged फोन easyfone Shield हुआ लॉन्च, न गिरने पर टूटेगा और न पानी में होगा खराब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>