The post सैमसंग ला रहा है फ्लैप डिजाइन में दो स्क्रीन वाला फोन, स्टाइल ऐसी कि नजर नहीं हटेगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट8 को जहां सैमसंग ने हाई स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया है वहीं ये दोनों ही फोन इनफिनिटी बेज़ल लेस डिसप्ले के लिए भी काफी फेमस हुए हैं। इन दोनों फोन की सफलता के बाद सैमसंग अब अपनी फ्लैगशिप के तहत फ्लैप स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इस फोन को नवंबर माह में लॉन्च किया जाएगा। एक तरफ जहां यह फोन टेक जगत के पुराने फ्लैप स्मार्टफोन्स का अंदाज दोहराएगा वहीं फोन का लुक और डिजाईन इसे आज के स्टाईल की झलक भी दिखाएगा।
सैम मोबाईल ने अपनी खबर में दावा किया है कि सैमसंग अपना नया फ्लैप स्मार्टफोन नवंबर माह में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी। इस फोन को एसएम-एब्ल्यू2018 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन न सिर्फ डिजाईन में खास होगा बल्कि कंपनी इसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में उतारेगी।
लीक में बताया गया है कि सैमसंग का यह फोन डुअल स्क्रीन डिजाईन पर पेश किया जाएगा। अर्थात् इस फोन में दो स्क्रीन होंगी। फोन में 4.2-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2.15गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इस फोन को स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट से लैस भी बताया गया है।
सैमसंग की ओर से इस फोन में 6 जीबी रैम तथा 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,300एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल
रिपोर्ट के अनुसार यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और सैमसंग ने अपने इस फोन के लिए चाईना यूनिकॉम से हाथ मिलाया है। जहां यह एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को करीब 2,000 यूएस डॉलर की कीमत पर पेश करेगी जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 1 लाख 30 हजार होगी। बहरहाल अभी इस फोन को लेकर सैमसंग की टिप्पणी का इंतजार है।
The post सैमसंग ला रहा है फ्लैप डिजाइन में दो स्क्रीन वाला फोन, स्टाइल ऐसी कि नजर नहीं हटेगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग ने लॉन्च किया डुअल डिसप्ले वाला बेहद ही स्टाईलिश फ्लिप स्मार्टफोन, देखें इसकी एक झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही खबर सामनें आई थी कि टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना फ्लिप स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश करेगी जो शानदार डिजाईन के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। वहीं अब कंपनी ने अपने इस फोन से पर्दा उठाते हुए इसे आॅफिशियल कर दिया है। सैमसंग द्वारा इसे लीडरशिप 8 स्मार्टफोन कहा जा रहा है, जो चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।
6-इंच की स्क्रीन पर कॉर्बन ने पेश किया आॅरा नोट प्ले
सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर एसएम-जी9298 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। फोन की बात करें तो इसकी डुअल डिसप्ले फोन के बेहद ही आर्कषक लुक प्रदान करती है। फोन में 4.2-इंच फुलएचडी एमोलेड डिस्पले दी गई है, जिनमें एक फोन के बाहरी पैनल पर तथा दूसरी फोन फ्लिप के अंदर की ओर है।
कंपनी की ओर से इसे एल्यूमिनियम ऐलॉय बॉडी पर पेश किया गया है। इसमें 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
17 अगस्त को पांच फोन लॉन्च करेगा असूस, ज़ेनफोन 4 का भी होगा प्रदर्शन
फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग पे और सैमसंग एस वॉयस फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इसमें 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है तथा भारत में यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा यह नहीं इस पर भी सैमसंग ने हामी नहीं भरी है।
The post सैमसंग ने लॉन्च किया डुअल डिसप्ले वाला बेहद ही स्टाईलिश फ्लिप स्मार्टफोन, देखें इसकी एक झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम के साथ पेश होगा सैमसंग का यह दो स्क्रीन वाला फ्लिप स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन टेक कंपनी सैमसंग 23 अगस्त को अपना स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 पेश कर सकती है। सैमसंग के इस हाईएंड डिवाईस की चर्चाओं के बीच कंपनी के एक अन्य फ्लैगशिप फोन की जानकारी भी सामनें आई है। नए लीक के अनुसार सैमसंग जल्द ही अपना फ्लिप स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश करेगी जो शानदार डिजाईन के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।
शानदार सेल्फी कैमरे के साथ 9,999 रुपये की कीमत पर पेश हुआ माइक्रोमैक्स सेल्फी 2
स्लैशलीक ने फोटो शेयर करते हुए सैमसंग के इस फोन की जानकारी दी है। वेबसाइट पर सैमसंग के आगामी फ्लिप स्मार्टफोन को एसएम-डब्ल्यू2018 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लीक हुई फोटोज़ में सैमसंग के इस फोन का ऐंटिना बैंड डिजाईन देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है तथा कैमरा के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोन के फ्रंट पैनल पर भी फ्लैश लाईट के साथ सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके दाएं ओर वाल्यूम रॉकर तथा बाईं ओर पावर की दिए गए हैं। फोन में नीचे पैनल पर यूएसबी पोर्ट और स्पीकर मौजूद है। सिम ट्रे फोन की फ्लिप स्क्रीन के बाईं तरफ दिखाई गई है। लीक के अुनसार यह फोन 4.2-इंच की दो फुलएचडी स्क्रीन से लैस होगा।
जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ला रहा है 2,500 रुपये में फोन, जिसमें चलेगा फेसबुक व्हाट्सऐप
सैमसंग फ्लिप फोन में आपको 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा तथा फोटोग्राफी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का तथा रियर पैनल पर 12-मेगापिक्स का कैमरा देखने को मिल सकता है।
The post 6जीबी रैम के साथ पेश होगा सैमसंग का यह दो स्क्रीन वाला फ्लिप स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>