The post Samsung Galaxy A03 ने मारी धाकड़ एंट्री, कीमत सिर्फ 10 हजार के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने आज इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन पेश किया है। यह फोन कंपनी की ओर लो बजट में जोड़ा गया है जिसने गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में एंट्री ली है। यह नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 नाम के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। सैमसंग ने अपने इस गैलेक्सी मोबाइल को सिर्फ 10,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा है जो इस प्राइस सेग्मेंट में मौजूद Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo समेत Infinix तथा Tecno जैसे ब्रांड्स के सामने चुनौती पेश करेगा।
Samsung Galaxy A03 प्राइस व सेल
सैमसंग गैलेक्सी ए03 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के एक वेरिंएट में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 10,499 रुपये है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में इस फोन को Black, Red और Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A03 की स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग ने अपने इस मोबाइल फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 16एम कलर सपोर्ट करती है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। सैमसंग ने इसे इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। Samsung Galaxy A03 का डायमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1एमएम और वज़न 196ग्राम है।

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3 जीबी रैम तथा 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी व 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। सभी वेरिएंट्स में फोन मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A03 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है वहीं पवार बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post Samsung Galaxy A03 ने मारी धाकड़ एंट्री, कीमत सिर्फ 10 हजार के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: सिर्फ 10,499 रुपए में लॉन्च होगा सस्ता Samsung Galaxy A03, Xiaomi-Realme के लिए खड़ी करेगा परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग इंडिया बस कुछ ही दिनों में बजट कैटेगरी के अंदर जल्द ही Galaxy A-Series के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले 91mobiles को Samsung Galaxy A03 के इंडिया प्राइस की एक्सक्लूसिव जानकारी हासिल हो गई है। हमें ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा इस बात की जानकारी मिली है। फोन को कंपनी द्वारा दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। आइए आगे आपको सैमसंग के अपकमिंग लो बजट फोन की कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए03 को दो रैम व दो स्टोेरेज वेरिएंट में पेश करेगी। ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A03 के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपए होगा। वहीं, 4GB रैम व 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपए होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज शाम 6 बजे से, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स

ऑफलाइन रिटेलर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी कंपनी ने सिर्फ प्राइस की जानकारी दी है। फिलहाल फोन के फीचर्स और सेल डेट को लेकर पर्दा नहीं उठाया गया है। वहीं, इससे पहले हमने जानकारी दी थी कि सैमसंग जल्द ही भारत में अपना सैमसंग गैलेक्सी ए03 लॉन्च करेगी। अगर कंपनी द्वारा प्लान की गई योजना के अनुसार चीजें होती हैं तो डिवाइस इस महीने के अंत तक या मार्च की शुरुआत में भारत में आ जाएगा।

डिवाइस इंडिया से पहले दूसरी मार्केट में लॉन्च हो चुका है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 के भारतीय वर्जन में 6.5 इंच का एचडी+ इन्फिनिटी-वी नॉच टीएफटी एलसीडी पैनल होगा, जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी के साथ स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं, जहां तक कलर वेरिएंट की बात है, सैमसंग गैलेक्सी ए03 भारत में रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung का सस्ता स्मार्टफ़ोन Galaxy A23 4G जल्द होगा लॉन्च, ऑफिशियल सपोर्ट पेज भी हुआ लाइव
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी A03 में 48MP का मुख्य कैमरा और पीछे की तरफ 2MP का डेप्थ कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और भारत में दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च होगा – एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ। अंत में सैमसंग गैलेक्सी ए03 में 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा और इसका वजन 196 ग्राम होगा।
The post Exclusive: सिर्फ 10,499 रुपए में लॉन्च होगा सस्ता Samsung Galaxy A03, Xiaomi-Realme के लिए खड़ी करेगा परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट में इंडिया आ रहा 5,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A03, जानें क्या होगा प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग भारत में एक नए बजट गैलेक्सी ए-सीरीज़ स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले 91mobiles को Samsung Galaxy A03 के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन के बारे में टिप्सटर मुकुल शर्मा से एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी मिली है। इसके अतिरिक्त, हम भारतीय मॉडल के लिए गैलेक्सी A03 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी हासिल हुई है। आइए आगे आपको सैमसंग के अपकमिंग लो बजट फोन की स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी देते हैं।
टिप्सटर मुकुल के मुताबिक, सैमसंग जल्द ही भारत में अपना सैमसंग गैलेक्सी ए03 लॉन्च करेगी। अगर कंपनी द्वारा प्लान की गई योजना के अनुसार चीजें होती हैं, तो डिवाइस इस महीने के अंत तक या मार्च की शुरुआत में भारत में आ जाएगा। उन्होंने आगे दावा किया कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए03 की कीमत लगभग 12,000 रुपए होगी। साथ ही आपको बता दें कि डिवाइस पिछले साल नवंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh Battery वाला Samsung Galaxy M33 5G फोन आ रहा है इंडिया, जानें कब होगा लॉन्च और क्या होगा प्राइस

डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 के भारतीय वर्जन में 6.5 इंच का एचडी+ इन्फिनिटी-वी नॉच टीएफटी एलसीडी पैनल होगा, जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी के साथ स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं, जहां तक कलर वेरिएंट की बात है, सैमसंग गैलेक्सी ए03 भारत में रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M23 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी A03 में 48MP का मुख्य कैमरा और पीछे की तरफ 2MP का डेप्थ कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और भारत में दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च होगा – एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ। अंत में, सैमसंग गैलेक्सी ए03 में 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा और इसका वजन 196 ग्राम होगा।
The post लो बजट में इंडिया आ रहा 5,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A03, जानें क्या होगा प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung ने बाजार में उतारा 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने नवंबर 2021 में टेक मंच पर अपना लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 पेश किया था। यह मोबाइल फोन 48MP Camera, 4GB RAM, Unisoc T606 चिपसेट और 5,000mAh Battery जैसे फीचर्स से लैस था जिसकी स्पेसिफिकेशन्स तो सैमसंग की ओर से शेयर कर दी गई थी, लेकिन स्मार्टफोन के प्राइस और इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं अब कंपनी ने ऑफिशियली Samsung Galaxy A03 Price और Sale से पर्दा उठा दिया है।
सैमसंग अपने इस नए स्मार्टफोन को सबसे पहले वियतनाम में बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है जो आने वाले दिनों इंडिया समेत अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। वियतनाम में Samsung Galaxy A03 के 3 GB RAM + 32 GB storage वेरिएंट को VND 2,990,000 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 9,781 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का 4 GB RAM + 64 GB storage वेरिएंट VND 3,490,000 (तकरीबन 11,400 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी ए03 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन प्लॉस्टिक बॉडी पर बना है तथा फोन की स्क्रीन पीएलएस आईपीएस पैनल पर बनी है। इस सैमसंग फोन का डायमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1एमएम है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन Snapdragon 888 प्रोसेसर, 12MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4,5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले आक्टकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग अपने इस फोन को 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के दो ऑप्शन्स में लेकर आई है जो अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे।

फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल वाले डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A03 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post Samsung ने बाजार में उतारा 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung ने 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता Galaxy A03 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने चुपके से अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A02 का सक्सेसर है, जिसे कंपनी ने इंडियन मार्केट में पेश नहीं किया था। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन कंपनी के दूसरे बजट फ़ोन्स की तरह दमदार 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने लेटेस्ट Galaxy A03 को कई अपग्रेड के साथ मार्केट में उतारा है। सैमसंग के इस फ़ोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन के बारे में सभी जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ (720p) डिस्प्ले दिया है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके दो प्राइमरी कोर 1.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं और बचे हुए छह सेकेंडरी कोर को 1.6GHz पर क्लॉक किया गया है। सैमसंग ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि फोन में कौन सा चिपसेट लगाया गया है। सैमसंग का यह तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन – 3+32GB, 4+64GB, और 4+128GB के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस दिया गया है। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।सैमसंग के इस फोन में Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का बैक प्लास्टिक का बना है जिसमें टेक्चर दिया गया है। इस फोन के साइज की बात करें तो वह 164.2 x 75.9 x 9.1mm है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार
Samsung ने फिलहाल अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Galaxy A03 की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। हमारा मानना है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन अपकमिंग फेस्टिवल सीजन के दौरान कुछ सलेक्टेड मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च
The post Samsung ने 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता Galaxy A03 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, सामने आई सभी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung के A-series का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें वाटर ड्रॉप शेप नॉच दी जाएगी, जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 2GB की RAM और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Samsung ने Galaxy A03 Core स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। हालांकि फिलहाल फोन की कीमत और सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही फिलहाल सैमसंग ने फोन के भारत में लॉन्च को लेकर भी जानकारी शेयर नहीं की है।
सैमसंग के एंट्री लेवल Galaxy A03 Core स्मार्टफोन में 6.5-inch HD+ Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन ऑक्टा कोर (क्वाड 1.6GHz + क्वाड 1.2GHz) प्रोसेसर से लैस है। इस फोन को 2GB की रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। सैमसंग के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
कैमरा फ़ीचर्स की बात करें तो सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A03 स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा दिया है जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फ्रंट में 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में डुअल-SIM कार्ड स्लॉट और 4G LTE कनेक्टिविटी दी है। इसके साथ ही फोन में एक्सेलेरोमीटरस लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां
The post Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, सामने आई सभी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन की लॉन्चिंग से पहले सामने आया डिज़ाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung इन दिनों अपने एंट्री लेवल Galaxy A03 स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। सैमसंग का यह फोन सबसे पहले इंडिया और रूस में पेश किया जाएगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A03 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स रिवील हो गई है। टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने अब सैमसंग के अपकमिंग एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy A03 के डिजाइन रिवील किए हैं। रिपोर्ट की माने तो Galaxy A03 स्मार्टफोन कंपनी के मौजूदा Galaxy A03s के टोन डाउन वेरिएंट होगा। Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन के केस रेंडर से पता चलता चलता है कि इसका रियर पैनल का डिज़ाइन मौजूदा Galaxy A03s से काफ़ी अलग होगा।
सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A03 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। इसके साथ ही फोन में मोटी चिन मिलेगी। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही Galaxy A03 स्मार्टफोन में 3.5mm का ऑडियो जैक, माइक्रोफ़ोन, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन के टॉप में एक और माइक्रोफ़ोन दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A03 4G renders by casemaker. pic.twitter.com/VaTBdkfj6g
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) October 26, 2021
Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन के बैक पैनल की बात करें तो इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। सैमसंग के इस फ़ोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Galaxy A03 स्मार्टफोन के गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है यह फोन Unisoc SC9863A चिपसेट और 2GB की RAM के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 32GB की स्टोरेज दी जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन Android 11 Go edition पर रन करेगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 5,00mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल सैमसंग के इस फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स पर्दे में हैं। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP प्राइमरी कैमरा, Dimensity 1200 SoC के साथ होगा लॉन्च
Galaxy A03 स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स A03s जैसी होंगी। Galaxy A03s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का PLS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Helio P35 प्रोसेसर, 3GB/4GB की रैम और 32GB/64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का फोन 5,000mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह भी पढ़ें : Samsung ने मिड रेंज Galaxy M33 5G पर शुरू किया काम, जानें क्या होंगी खूबियां
The post Samsung Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन की लॉन्चिंग से पहले सामने आया डिज़ाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post बजट सेगमेंट में Xiaomi और Realme की होगी हवा टाइट, जल्द लॉन्च हो रहा Samsung Galaxy A03 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन भारत और रूस की ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A032F/DS (डुअल सिम) के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले 91mobiles ने रिपोर्ट किया है। सैमसंग के सपोर्ट पेज में डिवाइस की लिस्टिंग को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। सैमसंग का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि ये Unisoc चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर रन करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का यह फ़ोन Galaxy A03s का टोन-डाउन वेरिएंट हो सकता है।

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ 2GB तक RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Android 11 OS पर आधारित Samsung OneUI कस्टम स्किन पर रन करेगा। FCC की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। Galaxy A03s स्मार्टफोन की तरह इसमें 15W फास्ट चार्ज का सपोर्ट नहीं मिलेगा। फ़िलहाल सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में इतनी ही जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स Galaxy A03s की तरह होंगी।
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को लेकर अटकलें है कि इसमें 6.5-इंच HD+। डिस्प्ले होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा और डुअल 2MP लेंस और मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro Plus में मिलेगा 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, जानें क्या होंगी खूबियां
अटकलें है कि अपकमिंग Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की क़ीमत पहले से मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy A03s से कम होगी। यह भी पढ़ें : Apple, Samsung, LG, ZTE, Huawei, और Sony के इन स्मार्टफोन पर 1 नवंबर से नहीं चलेगा WhatsApp
The post बजट सेगमेंट में Xiaomi और Realme की होगी हवा टाइट, जल्द लॉन्च हो रहा Samsung Galaxy A03 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A03 लेने वाला है लो बजट में एंट्री, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, करेगा Xiaomi-Realme की छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung से जुड़ी यह खबर सितंबर महीने में ही सामने आ गई थी कि कंपनी एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Samsung Galaxy A03 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल फोन सिर्फ 11,499 रुपये की शुरूआती की कीमत पर लॉन्च हुए Samsung Galaxy A03s का छोटा मॉडल बताया गया है। वहीं अब कंपनी द्वारा ऑफिशियल किए जाने से पहले ही यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance पर सर्टिफाइड हो गया है जो फोन के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि करता है।
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानी 20 अक्टूबर की है जहां फोन को SM-A032F/DS मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कोई अहम डिटेल्स तो नहीं मिली है लेकिन सर्टिफिकेशन्स से यह साफ कर दिया है कि अब यह सैमसंग फोन बेहद जल्द टेक मार्केट में एंट्री ले सकता है। वाईफाई अलायंस ने फोन में Wi-Fi, Bluetooth और 4G LTE कनेक्टिविटी दिए जाने की पुष्टि कर दी है।

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर भी लिस्ट हुआ था जहां फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने का खुलासा हुआ था। प्राप्त जानकारी अनुसार यह सैमसंग फोन एंडरॉयड 11 आधारित वनयूआई 3.1 पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Unisoc SC9863A चिपसेट दिया जाएगा। इस लो बजट स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम या 3 जीबी रैम मैमोरी ही देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : 5G के बाजार में Motorola ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन Moto G51, 50MP कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च
यहां लगे हाथ सैमसंग गैलेक्सी ए03एस की भी बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 ओएस आधारित वनयूआई 3.1 के साथ इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,499 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A03s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगपिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए03एस सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post Samsung Galaxy A03 लेने वाला है लो बजट में एंट्री, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, करेगा Xiaomi-Realme की छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट के लिए सैमसंग ने फिर कसी कमर, ला रही है बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03s लॉन्च किया था जो सिर्फ 11,499 रुपये की शुरूआती की कीमत पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन 13MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और MediaTek P35 चिपसेट से लैस होकर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर कर रही है जो बेहद जल्द मार्केट में Samsung Galaxy A03 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन दरअसल अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं वहीं दूसरी ओर एफसीसी सर्टिफिकेशन ने यह साफ कर दिया है कि गैलेक्सी ए03 अब जल्द ही टेक मंच पर एंट्री लेने वाला है। एफसीसी पर यह सैमसंग फोन SMA032M मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जहां बताया गया है कि Samsung Galaxy A03 बाजार में 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए03 की सभी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स में यह मालूम पड़ा है कि सैमसंग अपने नए फोन को 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी। यह फोन एंडरॉयड 11 के साथ सैमसंग वनयूआई 3.1 पर काम करेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Unisoc SC9836A चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में Samsung Galaxy A03 पर से पर्दा उठा देगी। यह भी पढ़ें : Samsung अगले साल देगी बड़ा सरप्राइज, नए मोबाइल Galaxy A33 को कर सकती है लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी ए03एस 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,499 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 ओएस आधारित वनयूआई 3.1 के साथ फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगपिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Samsung Galaxy A03s में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post लो बजट के लिए सैमसंग ने फिर कसी कमर, ला रही है बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>