Samsung Galaxy A04 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Mar 2023 07:20:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP कैमरा और 8GB रैम पावर वाला Samsung Galaxy A04 सिर्फ 11999 में लॉन्च, Realme-Redmi हुए हैरान! https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-samsung-galaxy-a04-launched-in-india-price-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-samsung-galaxy-a04-launched-in-india-price-specifications-details/#respond Mon, 19 Dec 2022 08:20:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94353 सैमसंग गैलेक्सी ए04 में 50MP Camera और 5,000mAh battery की ताकत मौजूद है जिसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

The post 50MP कैमरा और 8GB रैम पावर वाला Samsung Galaxy A04 सिर्फ 11999 में लॉन्च, Realme-Redmi हुए हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
  • यह स्मार्टफोन 50MP Dual Rear Camera सपोर्ट करता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी ए04 RAM Plus फीचर के साथ 8GB RAM पर परफॉर्म कर सकता है।

Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जिनमें से गैलेक्सी ए04 ने जहां 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है वहीं ए04ई केवल 9,299 रुपये में उतारा गया है। ये दोनों मोबाइल फोन RAM Plus फीचर से लैस होकर आए हैं और MediaTek Helio P35 चिपसेट पर रन करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए04 में 50MP Camera और 5,000mAh battery की ताकत मौजूद है। इस प्राइस रेंज में ऐसी स्पेसिफिकेशन्स Realme और Redmi के लो बजट फोंस को टक्कर देने की क्षमता रखती है।

50MP Camera phone Samsung Galaxy A04 launched in india price specifications details

Samsung Galaxy A04 Specifications

  • 8GB RAM (4GB+4GB)
  • 50MP Dual Rear Camera
  • MediaTek Helio P35 चिपसेट
  • 5,000mAh battery

सैमसंग गैलेक्सी ए04 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ‘वी’ डिस्प्ले का नाम दिया है। यह स्क्रीन पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 16एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 164.4 x 76.3 x 9.1एमएम और वजन 192ग्राम है।

50MP Camera phone Samsung Galaxy A04 launched in india price specifications details

नया सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 पर लॉन्च हुआ है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर काम करता है। Samsung Galaxy A04 में 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है जो रैम प्लस फीचर के साथ काम करती है। इस टेक्नोलॉजी के चलते इंटरनल रैम में अतिरिक्त 4जीबी रैम भी जोड़ी जा सकती है जिससे यह गैलेक्सी फोन 8जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है।

50MP Camera phone Samsung Galaxy A04 launched in india price specifications details

सैमसंग गैलेक्सी ए04 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

samsung galaxy a04e price in india features and specifications

डुअल सिम और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस होकर Samsung Galaxy A04 ने भारतीय बाजार में एंट्री ली है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 3.5एमएम जैक और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो कंपनी के अनुसार पूरे दिनभर का बैकअप आराम से दे देती है।

50MP Camera phone Samsung Galaxy A04 launched in india price specifications details

Samsung Galaxy A04 Price

सैमसंग गैलेक्सी ए04 दो स्टोरेज वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो 4GB+64GB प्राइस 11,999 रुपये है तथा 4GB+128GB की कीमत 12,999 रुपये है। इस सैमसंग मोबाइल को Green, Copper और Black कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 50MP कैमरा और 8GB रैम पावर वाला Samsung Galaxy A04 सिर्फ 11999 में लॉन्च, Realme-Redmi हुए हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-samsung-galaxy-a04-launched-in-india-price-specifications-details/feed/ 0
आ रहे हैं दो सस्ते सैमसंग फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e, इसी हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-launch-galaxy-a04-and-galaxy-a04e-in-india-this-week-specifications-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-launch-galaxy-a04-and-galaxy-a04e-in-india-this-week-specifications-price-leaked/#respond Thu, 15 Dec 2022 07:46:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94125 Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e इसी सप्ताह भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं तथा इनकी कीमत 10,000 रुपये के बजट में होगी।

The post आ रहे हैं दो सस्ते सैमसंग फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e, इसी हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e इसी हफ्ते इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।
  • न्यूज़ एजेंसी आईएएनसी ने इस सैमसंग मोबाइल्स की खबर शेयर की है।
  • इन दोनों ही स्मार्टफोंस की कीमत 10 हजार के बजट में हो सकती है।

सैमसंग फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कंपनी दो नए सस्ते स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक ये दोनों स्मार्टफोन इसी सप्ताह भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं  जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। आगे हमने गैलेक्सी ए04 और ए04ई के इंडिया लॉन्च सहित इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स विस्तार से दी है।

Samsung Galaxy M04 launched in india check price features specifications sale offer details

Samsung Galaxy A04 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले
  • एक्सनॉस 850 चिपसेट
  • 8 जीबी तक की रैम
  • 128 जीबी स्टोरेज

सैमसंग गैलेक्सी ए04 स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस मोबाइल फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 8 जीबी तक की रैम मैमोरी और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है।

Samsung to launch Galaxy A04 and Galaxy A04e in india this week specifications price leaked

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A04 के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए04 मेें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें: 9,999 में लॉन्च हुआ Nokia C31 स्मार्टफोन, मिलेगी 5,050mAh Battery और 13MP Camera

Samsung Galaxy A04e की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले
  • हीलियो जी35 चिपसेट
  • 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  • 5,000एमएएच बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी ए04ई की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। बता दें कि यह मोबाइल फोन रैम प्लस तकनीक से लैस है जो वचुर्अल रैम के जरिये इस फोन को 8जीबी रैम पर परफॉर्म करने के काबिल बनाता है।

Samsung to launch Galaxy A04 and Galaxy A04e in india this week specifications price leaked

Samsung Galaxy A04e डुअल रियर सपोर्ट करता है जिसमें 2.2/अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर शामिल है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post आ रहे हैं दो सस्ते सैमसंग फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e, इसी हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-launch-galaxy-a04-and-galaxy-a04e-in-india-this-week-specifications-price-leaked/feed/ 0
Samsung ला रहा है कम कीमत वाला Galaxy M23 5G Phone, सपोर्ट पेज आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-phone-samsung-galaxy-m23-5g-to-launch-in-india-soon-with-galaxy-a04-and-galaxy-a04e/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-phone-samsung-galaxy-m23-5g-to-launch-in-india-soon-with-galaxy-a04-and-galaxy-a04e/#respond Wed, 02 Nov 2022 12:07:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91042 Samsung Galaxy M23 5G के साथ ही कंपनी Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e स्मार्टफोन भी इंडिया में लॉन्च कर सकती है।

The post Samsung ला रहा है कम कीमत वाला Galaxy M23 5G Phone, सपोर्ट पेज आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy M32 Prime Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो 11 हजार रुपये के बजट में 64MP Camera, 6GB RAM, MediaTek Helio G80 चिपसेट और 6,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स देता है। वहीं अब खबर आ रही है कि सैमसंग अब इसी सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy M23 5G इंडिया में लॉन्च करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी एम23 5जी फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है जिसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में Samsung Galaxy M23 5G phone भारत में लॉन्च हो जाएगा।

Samsung Galaxy M23 5G

सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 पर बना है जिसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है। यह सैमसंग फोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

50 mp camera phone samsung galaxy m23 5G to launch in india soon with galaxy a04 and galaxy a04e

Samsung Galaxy M23 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 210W Fast Charging और 200MP Camera! ऐसी ताकत के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 12 Explorer Edition

Samsung Galaxy M23 5G डुअल सिम फोन है जो इंडिया में 5जी व 4जी दोनों नेटवर्क पर काम करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा वहीं पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। इंडिया में सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी प्राइस 20,000 रुपये के बजट में देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A04e launched know price specifications camera processor battery ram storage details
Samsung Galaxy A04e

Samsung Smartphone

Samsung Galaxy M23 5G के साथ ही कंपनी Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e स्मार्टफोन भी इंडिया में लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर सुधांशू ने इस तीनों ही मोबाइल फोंस के सपोर्ट पेज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया है। यहां सैमसंग गैलेक्सी एम23 5जी फोन को SM-M236B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है तथा सैमसंग गैलेक्सी ए04 और सैमसंग गैलेक्सी ए04ई SM-A045F/DS तथा SM-A042F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए हैं।

The post Samsung ला रहा है कम कीमत वाला Galaxy M23 5G Phone, सपोर्ट पेज आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-phone-samsung-galaxy-m23-5g-to-launch-in-india-soon-with-galaxy-a04-and-galaxy-a04e/feed/ 0
50MP Camera और 8GB RAM के साथ Samsung Galaxy A04 हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a04-launched-with-8gb-ram-5000-mah-battery-exynos-850-know-full-specification-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a04-launched-with-8gb-ram-5000-mah-battery-exynos-850-know-full-specification-price/#respond Wed, 24 Aug 2022 05:35:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86623 नया मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी ए04 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

The post 50MP Camera और 8GB RAM के साथ Samsung Galaxy A04 हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ इंडिया में अपने लो बजट स्मार्टफोंस के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा नहीं है कि इस सीरीज़ में बड़े फोन नहीं आते, Samsung Galaxy A73, Galaxy A53 5G और Galaxy A52s 5G जैसे डिवाईस जहां मिडबजट में खुद को हिट साबित कर चुके हैं वहीं Galaxy A03 सस्ते मोबाइल के बाजार में जबरदस्त सेल कर चुका है। इसी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए03 का अपग्रेड वर्ज़न सैमसंग ने आज टेक मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy A04 लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन ग्लोबली अनाउंस हो गया है। कंपनी ने हालांकि अभी मोबाइल फोन की कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह डिवाईस 169 यूरो की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 13,400 रुपये के करीब होगा। यह फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है जिनमें 4जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Samsung Galaxy A04 launched with 8gb ram 5000 mah battery Exynos 850 know full specification price

Samsung Galaxy A04 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए04 स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी वी डिसप्ले का नाम दिया है। इस सैमसंग मोबाइल फोन का डायमेंशन 164.4 x 76.3 x 9.1एमएम और वज़न 192 ग्राम है। यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy A04 एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वनयूआई कोर 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिया गया है। यह फोन तीन वेरिएंट्स में बिकेगा जो 8 जीबी तक की रैम मैमोरी और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy A04 launched with 8gb ram 5000 mah battery Exynos 850 know full specification price

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A04 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: Xiaomi ने भारत में बेचे 70 लाख से भी ज्यादा 5G Smartphones, फैन बोले कहां है Realme ?

Samsung Galaxy A04 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 3.5एमएम जैक के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए04 ने black, white, green और copper कलर में एंट्री ली है।

The post 50MP Camera और 8GB RAM के साथ Samsung Galaxy A04 हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a04-launched-with-8gb-ram-5000-mah-battery-exynos-850-know-full-specification-price/feed/ 0
Realme-Redmi को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रहा है बेहद ही सस्ता मोबाइल फोन Galaxy A04 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a04-specification-feature-price-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a04-specification-feature-price-leak/#respond Sat, 11 Jun 2022 11:08:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82269 Samsung Galaxy A04 इंडिया में Realme और Redmi के लो बजट ​स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर देगा।

The post Realme-Redmi को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रहा है बेहद ही सस्ता मोबाइल फोन Galaxy A04 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung एक ऐसा मोबाइल ब्रांड है जिसके स्मार्टफोंस के प्राइस की बात करें तो गैलेक्सी फोन 10,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक की कीमत पर बिकते हैं। हर बजट के मोबाइल बनाने वाली यह कंपनी एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो Samsung Galaxy A04 नाम के साथ लॉन्च होगा। सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए04 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance पर लिस्ट हो गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि Samsung Galaxy A04 इंडिया में Realme और Redmi के लो बजट ​स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर देगा।

Samsung Galaxy A04

सैमसंग गैलेक्सी ए04 स्मार्टफोन को वाईफाई अलायंस डाटाबेस में स्पॉट किया गया है। जीएसएम एरिना द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सैमसंग फोन SM-A045F/DS मॉडल नबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें डुअल बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी दी गई है। यहां फोन की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि Samsung Galaxy A04 सबसे नए एंड्रॉयड ओएस Android 12 पर लॉन्च होगा जिसमें OneUI 4 भी साथ देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सैमसंग फोन की और भी स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च की जानकारी सामने आ जाएगी।

Samsung Galaxy A04 Specification Feature Price Leak

Samsung Galaxy A03

सैमसंग गैलेक्सी ए03 इस वक्त इंडियन मार्केट में इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है और गैलेक्सी ए04 इसी फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर आएगा। Samsung Galaxy A03 की बात करें तो यह फोन 10,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह फोन के बड़े 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A04 Specification Feature Price Leak

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A03 में 720 × 1600 पिक्सल 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंड्रॉयड 11 के साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48MP + 2MP डुअल रियर कैमरा तथा 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Realme-Redmi को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रहा है बेहद ही सस्ता मोबाइल फोन Galaxy A04 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a04-specification-feature-price-leak/feed/ 0