Samsung Galaxy A05 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Aug 2023 04:40:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 12 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता Samsung Galaxy A05! डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a05-launch-in-india-soon-to-compete-with-redmi-12-4g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a05-launch-in-india-soon-to-compete-with-redmi-12-4g-phone/#respond Tue, 08 Aug 2023 07:43:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113991 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में अपना लो बजट स्मार्टफोन Redmi 12 इंडिया में लॉन्च किया है। इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 50MP Camera, 4GB RAM और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मिलता है। इस सस्ते रेडमी फोन को टक्कर देने के लिए सैमसंग कंपनी भी कीमत वाला मोबाइल फोन […]

The post Redmi 12 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता Samsung Galaxy A05! डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में अपना लो बजट स्मार्टफोन Redmi 12 इंडिया में लॉन्च किया है। इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 50MP Camera, 4GB RAM और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मिलता है। इस सस्ते रेडमी फोन को टक्कर देने के लिए सैमसंग कंपनी भी कीमत वाला मोबाइल फोन Samsung Galaxy A05 इंडिया में लॉन्च कर सकती है। यह गैलेक्सी फोन सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट हो चुका है जो बेहद जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है।

Samsung Galaxy A05 सर्टिफिकेशन डिटेल्स

  • सैमसंग गैलेक्सी ए05 स्मार्टफोन इंडियन स्टेंर्डड सर्टिफिकेशन BIS पर लिस्ट हुआ है जो फोन के भारत लॉन्च की पुष्टि करता है।
  • यह मोबाइल SM-A055M मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुआ है। बीते दिनों FCC सर्टिफिकेशन में भी यही मॉडल नंबर सामने आया था।
  • सर्टिफिकेशन्स में साफ हो गया है कि गैलेक्सी ए05 एक 4जी फोन होगा जिसमें 4G LTE सपोर्ट दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy A05 में 2.4Ghz, 5Ghz और 5.8Ghz फ्रिक्वेंसी वाला Wi-Fi bands सपोर्ट मौजूद रहेगा।
  • यह सैमसंग स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें वनयूआई मिलेगा या नहीं, यह ​अभी साफ नहीं हो पाया है।
  • गैलेक्सी ए05 4जी फोन में Bluetooth v5.3 दिए जाने की पुष्टि भी सर्टिफिकेशन साइट द्वारा कर दी गई है।

Redmi 12 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • शुरूआती कीमत ₹9,999
  • 6.79″ FHD+ 90Hz
  • MediaTek Helio G88
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

कीमत : रेडमी 12 4जी फोन की बात करें तो इसका 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ है।

स्क्रीन : रेडमी 12 4जी फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह डिस्प्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर : यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 12नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक हीलियो जी88 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मैमोरी : Redmi 12 4G को कंपनी ने 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह टेक्नोलॉजी फोन की इंटरनल 6जीबी रैम के साथ मिलकर उसे 12जीबी तक बढ़ा देती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे मैमोरी कार्ड के जरिये 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12 4जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी 12 4जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में यह फोन 27 दिन का स्टैंडबॉय टाईम दे सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

कनेक्टिविटी व फीचर्स : रेडमी 12 4जी में आपको डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मिल जाता है। यह फोन आईआर ब्लास्टर भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे आईपी53 रेटिंग के साथ पेश किया है। वहीं साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

The post Redmi 12 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता Samsung Galaxy A05! डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a05-launch-in-india-soon-to-compete-with-redmi-12-4g-phone/feed/ 0
Samsung Galaxy F14, M14, A05s और A05 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, वाई-फाई एलायंस साइट पर सामने आए फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f14-m14-a05s-a05-wifi-alliance-certification-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f14-m14-a05s-a05-wifi-alliance-certification-details/#respond Thu, 27 Jul 2023 10:43:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112742 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग इन दिनों अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बाजार में Samsung Galaxy F14, Samsung Galaxy M14, Samsung Galaxy A05s और Samsung Galaxy A05 मोबाइल की एंट्री की जा सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन सभी […]

The post Samsung Galaxy F14, M14, A05s और A05 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, वाई-फाई एलायंस साइट पर सामने आए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 4 सस्ते सैमसंग स्मार्टफोंस लॉन्च हो सकते हैं।
  • इनमें डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट मिल सकता है।
  • अभी कंपनी की ओर से ऐलान होना बाकी है।

सैमसंग इन दिनों अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बाजार में Samsung Galaxy F14, Samsung Galaxy M14, Samsung Galaxy A05s और Samsung Galaxy A05 मोबाइल की एंट्री की जा सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन सभी डिवाइस को वाईफाई एलायंस वेबसाइट पर प्राइस बाबा ने स्पॉट किया है। आइए, आगे आपको इस बारे में पूरी डिटेल बताते हैं।

सैमसंग के नए फोंस की वाईफाई एलायंस लिस्टिंग

  • लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी F14 का मॉडल नंबर SM-E145F/DS देखा जा सकता है।
  • Samsung Galaxy M14 फोन SM-M145F/DS मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • अगर गैलेक्सी A05s और A05 की बात करें तो यह SM-A057G/DSN और SM-A055M/DS मॉडल नंबर के साथ देखे गए हैं।
  • लिस्टिंग डिटेल यह भी बताती है कि सभी स्मार्टफोन में डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz) का सपोर्ट होगा।
  • इसके अलावा गैलेक्सी A05 का ऑपरेटिंग सिस्टम भी देखा गया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर रन करने की उम्मीद है।
  • अब देखना होगा की आगे कंपनी की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।

Samsung Galaxy F14 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • 6.5″ IPS LCD Screen
  • MediaTek Helio G80
  • 4GB RAM
  • 50MP Triple Camera
  • 6,000mAh Battery

सैमसंग के Galaxy F14 डिवाइस की बात करें तो इसमें 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलिओ जी80 प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 4GB रैम वाला बेस मॉडल आ सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने की उम्मीद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए 6000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

 

Samsung Galaxy M14 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • 6.6″ PLS LCD Screen
  • Samsung Exynos 1330
  • 4GB RAM
  • 50MP Triple Camera
  • 6,000mAh Battery

Samsung Galaxy M14 डिवाइस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच PLS एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दे सकती है। स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 4GB रैम बेस मॉडल के आने की उम्मीद है। फोन में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच बैटरी, फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ दी जा सकती है।

Samsung new phones

Samsung Galaxy A05 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • 6.6″ IPS LCD Screen
  • Snapdragon 662
  • 4GB RAM
  • 48MP Triple Camera
  • 6,000mAh Battery

अगर सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस में Snapdragon 662 प्रोसेसर की पेशकश की जा सकती है। स्टोरेज के मामले में फोन का बेस मॉडल 4GB रैम वाला हो सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसमें भी 6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

The post Samsung Galaxy F14, M14, A05s और A05 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, वाई-फाई एलायंस साइट पर सामने आए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f14-m14-a05s-a05-wifi-alliance-certification-details/feed/ 0
कम कीमत में Samsung Galaxy A05 जल्द हो सकता है पेश, देखें कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a05-might-launch-soon-see-expected-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a05-might-launch-soon-see-expected-specifications-and-price/#respond Tue, 18 Jul 2023 08:47:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=111240 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग का एक सस्ता ए सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस की एंट्री काफी कम कीमत में की जा सकती है। यानी कि बजट रेंज में फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है। बता दें कि […]

The post कम कीमत में Samsung Galaxy A05 जल्द हो सकता है पेश, देखें कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • बजट रेंज में यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
  • इसमें परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन बेहद जल्द बाजार में एंट्री ले सकता है।

सैमसंग का एक सस्ता ए सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस की एंट्री काफी कम कीमत में की जा सकती है। यानी कि बजट रेंज में फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है। बता दें कि मोबाइल को वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है, जहां इसकी कुछ डिटेल सामने आ चुकी हैं। आइए, आगे लीक स्पेसिफिकेशन, कीमत और लिस्टिंग को विस्तार से समझते हैं।

Samsung Galaxy A05 लिस्टिंग और लीक लॉन्च डिटेल

फिलहाल कंपनी की ओर से इस डिवाइस की लॉन्च डेट के बारे में डिटेल नहीं मिली है। लेकिन लीक में बताया गया है कि यह फोन बेहद जल्द बाजार में एंट्री ले सकता है।

  • डिवाइस को SM-A055F-DS मॉडल नंबर के साथ वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
  • लिस्टिंग में पता चला है कि डिवाइस में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
  • यह भी बताया गया है कि डिवाइस वाईफाई 2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करेगा।
  • इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए कंपनी की ओर से ऐलान होने का इंतजार है।

Samsung Galaxy A05 Receives Wi-Fi Alliance Certification

Samsung Galaxy A05 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Galaxy A05 में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर सामान्य रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर चिपसेट मिल सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला होने की उम्मीद है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के अन्य कैमरा लेंस दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 6000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है। हालांकि फास्ट चार्जिंग तकनीक कितनी पावर की होगी इसके बारे में नहीं बताया गया है।
  • अन्य: अन्य फीचर की बात करें तो यह फोन 4G कनेक्टिविटी डुएल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे बेसिक फीचर्स वाला होगा।

क्या हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A05 की अनुमानित कीमत 10 से 12 हजार आंकी जा रही है। अब देखना होगा कि कंपनी इस डिवाइस को किस बजट रेंज में लाती है। हालांकि जिस हिसाब से कंपनी ने पहले के ए सीरीज स्मार्टफोन पेश किए हैं। इसका प्राइस भी ज्यादा होने की उम्मीद कम ही है।

The post कम कीमत में Samsung Galaxy A05 जल्द हो सकता है पेश, देखें कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a05-might-launch-soon-see-expected-specifications-and-price/feed/ 0