The post Samsung Galaxy A10e की फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, यह होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने पिछले महीने टेक मंच पर अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Galaxy A10e पेश किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया था जो फिलहाल सिर्फ अमेरिकी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है। Samsung ने Galaxy A10e को ऑफिशियल करते हुए इसकी अंर्तराष्ट्रीय कीमत का खुलासा तो कर दिया था लेकिन कंपनी द्वारा इस सस्ते स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया था। लेकिन अब Samsung Galaxy A10e की फुल स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
सबसे पहले Samsung Galaxy A10e की कीमत की बात करें तो अमेरिका में यह फोन बंडल ऑफर के तहत 179 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया था। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 12,400 रुपये के करीब है। Galaxy A10e को ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन की लुक की बात करें तो यह ‘वी’ शेप वाली इनफिनिटी वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो बेजल लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है
Samsung Galaxy A10e स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy A10e को 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.38-इंच की एचडीप्लस इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित सैमसंग के ही वनयूआई पर पेश किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर रन करता है। Samsung Galaxy A10e 2जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A10e में कंपनी की ओर से 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए Galaxy A10e एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Galaxy A10e एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Samsung Galaxy A10e सिक्योरिटी के लिए जहां फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Galaxy A10e का डायमेंशन 147.3 x 69.6 x 8.4एमएम और वज़न 141ग्राम है। यह स्मार्टफोन इंडिया आएगा या नहीं इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
The post Samsung Galaxy A10e की फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, यह होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 3,900एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ Samsung Galaxy A10s लीक, सस्ते बजट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने हाल ही में इंडियन बाजार में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ का बढ़ाते हुए Galaxy M40 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले चर्चा थी कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 के साथ ही गैलेक्सी ए सीरीज़ में भी नया फोन जोड़ेगी जिसका नाम Galaxy A10s होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी ए10एस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन वहीं दूसरी ओर Galaxy A10s आज अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर लिस्ट हो गया है जिससे फोन लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।
Samsung Galaxy A10s को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर देखा गया है जहां इसे SM-A107F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन के स्कैच ईमेज भी शेयर की गई है जिससे फोन के डिजाईन की जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर एफसीसी लिस्टिंग में फोन की बैटरी और सेंसर्स से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि Galaxy A10s को कंपनी द्वारा पहले ही लॉन्च किए जा चुके Galaxy A10 के ही दूसरे वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
एफसीसी लिस्टिंग की बात करें तो Samsung Galaxy A10s को कंपनी द्वारा डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्कैच ईमेज से पता चला है कि यह कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में होगा। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दिखाई गई है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं स्कैच ईमेज में गैलेक्सी ए10एस के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी नज़र आया है। एफसीसी के अनुसार Galaxy A10s को 3,900एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए10
Samsung Galaxy A10 को कंपनी द्वारा इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस पर पेश किया है।

Galaxy A10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A10 सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M40 के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल के लिए हुआ उपलब्ध
फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। गैलेक्सी ए10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post 3,900एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ Samsung Galaxy A10s लीक, सस्ते बजट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कम कीमत में V-शेप इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy A10e first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने आज ऑफिशियल तौर पर अपनी A-सीरीज के नए स्मार्टफोन A10e को यूएस में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने यूएस में Galaxy A50 और A20 को भी पेश किया है। हालांकि, यह दोनों फोन पहले भी दूसरे देश में लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन, A10e पहली बार ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें Samsung Galaxy A10e की कीमत की तो इसे अमेरिका में 179.99 डॉलर (लगभग 12,485 रुपए) में पेश किया है। हालांकि, कीमत के अलावा उपलब्धता को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा Galaxy A50 और A20 की कीमत क्रमश: 249.99 डॉलर (लगभग 17,345 रुपए) व 349.99 डॉलर (लगभग 24,209 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: Samsung ला रहा एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, डिजाइन होगा सबसे अलग
सैमसंग के Galaxy A10e स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके Galaxy A10 का छोटा वर्ज़न माना जा रहा है। यह फोन ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई से लैस है। अगे आपके गैलेक्सी ए10ई की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A10e होगा गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन, FCC पर हुआ लिस्ट
Galaxy A10e की स्पेसिफिकेशन्स
ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें गैलेक्सी ए10ई की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें A10e में 5.83-इंच इनफिनिटी-वी डिसप्ले दिया गया है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, लिस्टिंग में डिवाइस की रैम, प्रोसेसर और फ्रंट कैमरा की जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन, सामने आई कुछ जानकारी के अनुसार गैलेक्सी ए10ई में 2जीबी रैम मैमोरी होगी। वहीं, यह एंडरॉयड ओएस के साथ ही इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट होगा जो कि आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। इस फोन को ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई से लैस होगा।
The post कम कीमत में V-शेप इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy A10e first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung का सस्ता फोन Galaxy A10e गीकबेंच हुआ लिस्ट, रैम और चिपसेट की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में Galaxy A70, Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A20 और Galaxy A10 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इसी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A10e को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च करेगी। पिछले दिनों यह फोन अमेरिका की FCC वेबसाइट पर देखा गया था वहीं अब Galaxy A10e को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट कर दिया है। गीकबेंच की लिस्टिंग में Galaxy A10e के लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
गीकबेंच लिस्टिंग
Samsung Galaxy A10e को गीकबेंच पर SM-102U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 29 मई की है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग में पता चला है कि Galaxy A10e को एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। गीकबेंच ने खुलासा कर दिया है कि Galaxy A10e सैमसंग के एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट Galaxy A10 स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था।

Galaxy A10e को गीकबेंच पर 2जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं पहले हुई एफसीसी की लिस्टिंग में बताया गया था कि यह फोन 64जीबी तक का एसडी कार्ड सपोर्ट कर सकेगा। गीकबेंच स्कोरिंग की बात करें तो वेबसाइट ने सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 1163 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में Galaxy A10e को 3581 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं पहले सामने आई जानकारी में इस फोन को ब्लूटूथ 5.0 और डुअल-बैंड वाई-फाई से लैस बताया गया है।
Galaxy A10
Samsung द्वारा इस फोन को इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से Galaxy A10 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 32-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M40, बैटरी होगी 4,000एमएएच से भी ज्यादा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A10 सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।
Galaxy A10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। सैमसंग के इस सस्ते स्मार्टफोन को 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था जो सैमसंग की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट व पेटीएम पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Galaxy A10e को लेकर कहा जा सकता है कि सैमसंग इसे 6,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च कर सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung ने किया कमाल, 2 मिलियन से ज्यादा बेचे Galaxy M सीरीज के फोन
लगे हाथ आपको बता दें कि आने वाली 11 जून को इंडिया में Samsung Galaxy M40 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। यह फोन इनफिनिटी ओ डिसप्ले पर बना होगा जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। Samsung Galaxy M40 को 4,000एमएएच से ज्यादा की बैटरी पर लॉन्च करेगी।
The post Samsung का सस्ता फोन Galaxy A10e गीकबेंच हुआ लिस्ट, रैम और चिपसेट की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A10e होगा गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन, FCC पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung द्वारा नई स्ट्रेटजी के साथ लाई गई गैलेक्सी ए सीरीज़ कंपनी के लिए बेहद सफल साबित हुई है। इस सीरीज़ के तहत सैमसंग इंडियन बाजार में Galaxy A70, Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A20 और Galaxy A10 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। पिछले महीने ही खबर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के सबसे सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Galaxy A10e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब इस स्मार्टफोन को अमेरिका की Federal Communications Commission पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे फोन के जल्द लॉन्च की उम्मीद और भी प्रबल हो गई है।
Samsung Galaxy A10e को FCC पर SM-102U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे एमएसपी से स्पॉट किया है।। आपको बता दें कि अप्रैल महीने में गैलेक्सी ए10ई स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट एसआईजी और वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाईफाई अलायंस पर भी लिस्ट हुआ था। एफसीसी पर हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि सैमसंग बेहद जल्द इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर देगी। FCC ने बताया है कि इस फोन में 64जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकेगा।
Galaxy A10e
सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके Galaxy A10 का छोटा वर्ज़न माना जा रहा है। सामने आए लीक्स के मुताबिक Galaxy A10e इस साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोंस में सबसे सस्ता फोन होगा। इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। एंडरॉयड ओएस के साथ ही इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट दिया जा सकता है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। इस फोन को ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई से लैस बताया गया है।
Galaxy A10
Samsung द्वारा इस फोन को इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से Galaxy A10 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A10 सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रही है बेहद ही सस्ता फोन Redmi 7A, कीमत हो सकती है 6,000 से भी कम
Galaxy A10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। सैमसंग के इस सस्ते स्मार्टफोन को 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था जो सैमसंग की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट व पेटीएम पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Galaxy A10e को लेकर कहा जा सकता है कि सैमसंग इसे 6,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च कर सकती है।
The post Samsung Galaxy A10e होगा गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन, FCC पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post गैलेक्सी ए10 की सफलता के बाद सैमसंग ला रही है गैलेक्सी ए10ई, सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने साल के पहले तीन महीनों में ही अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तहत Galaxy A30, Galaxy A50 और Galaxy A10 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च करके इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पैठ का और भी मजबूत कर लिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के सबसे सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10 को सिर्फ 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था जो सैमसंग की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट व पेटीएम पर सेल के लिए उपलब्ध है। लो बजट सेग्मेंट में हिट होने के बाद अब कंपनी इस फोन का एक और वर्ज़न लाने की तैयारी में है। खबर है कि जल्द ही सैमसंग द्वारा Galaxy A10e स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए10ई
सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट एसआईजी और वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाईफाई अलायंस पर देखा गया है। इस दोनों वेबसाइट पर Galaxy A10e को SM-A102U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट्स पर सर्टिफाइड होने से यह तो साफ हो ही गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10ई को लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर इस वेबसाइट्स पर फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी भी मिली है।
ब्लूटूथ एसआईजी पर Samsung Galaxy A10e को ब्लूटूथ 5.0 से लैस बताया गया है। वहीं वाईफाई अलायंस की लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट करेगा। इस लिस्टिंग में यह खुलासा भी हो गया है कि सैमसंग Galaxy A10 की ही तरह Galaxy A10e भी एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल यह फोन कब तक बाजार में आएगा और फोन के क्या स्पेसिफिकेशन्स होगी, इसके लिए सैमसंग की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए10
Samsung Galaxy A10 को कंपनी द्वारा इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस पर पेश किया है।

Galaxy A10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A10 सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : स्टोर पर उपलब्ध हुआ Oppo 5s स्मार्टफोन, शाओमी Redmi 7 को देगा टक्कर
फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। गैलेक्सी ए10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post गैलेक्सी ए10 की सफलता के बाद सैमसंग ला रही है गैलेक्सी ए10ई, सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>