The post Samsung Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में हुई कटौती, जानें क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung भारत में Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी फरवरी तक भारत में Samsung Galaxy A13 5G और Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। सैमसंग ने Galaxy A13 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले Samsung Galaxy A12 की कीमत में कटौती की है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन पहले भारत में 13,999 रुपये की कीमत में बिक रहा था, जिसे अब 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम के साथ मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ने दोनों ही वेरिएंट की कीमतें घटाई हैं।
91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Samsung Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन के दोनों वेरिएंट में 1000 रुपये की कटौती की गई है। Samsung Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 12,999 रुपये और 6GB RAM और 128GB वेरिएंट को 15,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ Infinity-V PLS TFT डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन ऑक्ट कोर Exynos 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप में 48MP + 5MP + 2MP + 2MP के सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5,000Ah की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : ASUS Zenfone 9 स्मार्टफोन जल्द कर सकता है मार्केट में एंट्री, सामने आया फोन का डिजाइन
The post Samsung Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में हुई कटौती, जानें क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung ने की सबसे आगे निकलने की तैयारी, जल्द लो बजट में लॉन्च करेगा 5G फोन Galaxy A13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung धीरे-धीरे 5G फोन (Samsung 5G Phone) का पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy A22 है। लेकिन, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द A-सीरीज के अंदर एक अफोर्डेबल 5G phone लाने की प्लानिंग कर रही है। GalaxyClub.nl की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि A-series के स्मार्टफोन को Galaxy A13 5G के नाम के साथ पेश किया जाएगा जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A12 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग की ओर से यह फोन मोस्ट अफोर्डेबल 5G फोन होगा।
रिपोर्ट में गैलेक्सी ए13 5जी के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन का मॉडल नंबर SM-A136B होगा। वहीं, अगर बात करें कीमत को तो संभावना है कि A13 5G की कीमत 200 यूरो (लगभग 17,000 रुपए) से कम हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया पानी में चलने वाला लो बजट स्मार्टफोन, एक बार चार्ज करने पर मिलेगा 560 घंटे का स्टैंडबाय टाइम

सैमसंग ने ऑरिजनल Galaxy A12 स्मार्टफोन को MediaTek Helio P35 चिपसेट के साथ पेश किया था। वहीं, हाल ही में कंपनी ने नए Galaxy A12 स्मार्टफोन को 8nm Exynos 850 चिपसेट के साथ पेश किया था। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का PLS TFT LCD पैनल है जिसमें इनफिनिटी वी नॉच है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1,600 पिक्सल से लैस है।
इसके अलावा सैमसंग के बजट फोन Galaxy A12 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन के बैक में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का है जिसके साथ 123 डिग्री FOV वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड स्नाइपर कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 और S22+ स्मार्टफोन में होगा शानदार 3X ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा
सैमसंग Galaxy A12 स्मार्टफोन को कंपनी ने अब Exynos 850 चिपसेट के साथ 4GB/6GB की RAM और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फ़ोन में साइड माउंडेट फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
The post Samsung ने की सबसे आगे निकलने की तैयारी, जल्द लो बजट में लॉन्च करेगा 5G फोन Galaxy A13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफ़ोन कुछ दिनों पहले रूस में Galaxy A12 Nacho नाम के साथ लॉन्च किया है। सैमसंग ने इससे पहले भारत में Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन को फ़रवरी में लॉन्च किया था। अब सैमसंग ने Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन को भारत में इन-होम Exynos 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के नए Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन और ऑरिजनल मॉडल में सिर्फ़ Exynos चिपसेट का ही अंतर है। दोनों स्मार्टफ़ोन में बाकि कोई भी अंतर नहीं है। यहां हम आपको सैमसंग के स्मार्टफ़ोन की पूरी डिटेल दे रहे हैं।
सैमसंग ने ऑरिजनल Galaxy A12 स्मार्टफोन को MediaTek Helio P35 चिपसेट के साथ पेश किया था। अब कंपनी ने नए Galaxy A12 स्मार्टफोन को 8nm Exynos 850 चिपसेट के साथ पेश किया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का PLS TFT LCD पैनल है जिसमें इनफिनिटी वी नॉच दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1,600 पिक्सल है।

सैमसंग के बजट फोन Galaxy A12 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन के बैक में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का है जिसके साथ 123 डिग्री FOV वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड स्नाइपर कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया है।
सैमसंग Galaxy A12 स्मार्टफोन को कंपनी ने अब Exynos 850 चिपसेट के साथ 4GB/6GB की RAM और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फ़ोन में साइड माउंडेट फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया है। यह भी पढ़ें : India vs England 2nd Test Live Streaming : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, Sony Liv और Jio Tv एप में ऐसे देखें फ्री

सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित One UI पर रन करता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm जैक दिया है। यह भी पढ़ें : अपने तो अपने होते हैं… 10वीं सालगिरह पर Xiaomi ने चीनी यूजर्स को दिए फ्री गिफ्ट, इंडियन्स को कुछ नहीं
The Galaxy A12 स्मार्टफोन के Exynos 850 मॉडल को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 13,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
The post Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung ने लो बजट में लॉन्च किया Galaxy A12 Nacho, इसमें है 5000mAh बैटरी, 48MP रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने आज यूरोपीय बाजार में अपनी Galaxy A-सीरीज का विस्तार करते हुए Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के Galaxy A12 की तरह ही है। हालांकि, कंपनी ने Galaxy A12 Nacho में अलग चिपसेट दिया है। इसके अलावा दोनों फोन में कोई खास अंतर नहीं है। डिवाइस काफी हद तक गैलेक्सी ए12 की तरह ही लग रहा है। आइए आगे आपको Galaxy A12 Nacho फोन की कीमत और बाकि की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप के अंदर फिट है। इस सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन इम्बेडेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम जैक स्थित है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A52s 5G फोन इस सर्टिफिकेशन में भी हुआ पास, लॉन्च आया और करीब

Samsung Galaxy A12 को कंपनी की ओर से 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन का डिसप्ले 720×1,600 pixels और 20:9 आसपेक्ट रेश्यो के साथ काम करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन Exynos 850 chipset चिपसेट के साथ बाजार में बिकेगा। साथ ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाई जा सकती है।
Samsung Galaxy A12 में पावर बैकअप के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 3 की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, दमदार होगा सैमसंग का फोल्डेबल फ़ोन
सैमसंग गैलेक्सी ए12 नाचो चार कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट में आता है। रूस में 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत RUB 11,990 (लगभग 12,000 रुपए) और इसके अलावा 4GB रैम व 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RUB 13,990 (14,000 रुपए) है।
The post Samsung ने लो बजट में लॉन्च किया Galaxy A12 Nacho, इसमें है 5000mAh बैटरी, 48MP रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A12 4GB रैम मॉडल सेल के लिए हुआ उपलब्ध, कीमत में हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने फरवरी में Galaxy A12 मॉडल को भारत में पेश किया था। उस वक्त कंपनी ने 4GB RAM और 64GB मैमोरी व 4GB RAM और 128GB मैमोरी मॉडल की घोषणा की थी। हालांकि उस वक्त 6GB RAM मॉडल सेल के लिए उपलब्ध हो गया था लेकिन 4GB रैम मॉडल सेल के लिए नहीं आया था। हालांकि यह फोन अब ऑफलाइन रिटेल स्टोर में सेल के लिए आ गया है लेकिन कंपनी ने कीमत में इजाफा कर दिया है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने 4GB RAM और 64GB मैमोरी मॉडल की कीमत 12,999 रुपये बताई थी लेकिन अब यह फोन 13,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। 91मोबाइल्स को इस बारे में दिल्ली के एक रिटेलर्स से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। जहां उन्होंने हमें एक स्क्रीनशॉट के माध्मय से फोन के प्राइस के बारे में बताया है। वहीं हमने सैमसंग के ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जांचा जहां अब तक Samsung Galaxy A12 के 4GB रैम मॉडल का प्राइस उपलब्ध नहीं है।

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है और बैक पैनल में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है और साइड में पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है। फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ सक्रीन दी गई है।
यह फोन MediaTek Helio P35 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.3 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम + 128GB की स्टोरेज उपलब्ध है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः Jio को फिर मिली चुनौती, Airtel ने पेश किए 210GB तक डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग वाले प्लान

कैमरे की बात की जाए तो Samsung Galaxy A12 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ेंः Motorola Edge 20 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
देखें लेटेस्ट वीडियोः ONEPLUS NORD 2 vs Oneplus Nord vs Oneplus Nord CE: FULL COMPARISON ! [Hindi]
वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A12 में 15वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी उपलब्ध है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी उपलब्ध है।
The post Samsung Galaxy A12 4GB रैम मॉडल सेल के लिए हुआ उपलब्ध, कीमत में हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सस्ते Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की फिर से होगी एंट्री, नया मॉडल Exynos 850 चिपसेट पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने पिछले साल ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 4GB RAM, 48MP Camera और 5000mAh Battery के साथ आया था जो MediaTek Helio P35 चिपसेट पर काम करता है जिसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये था। वहीं अब खबर आ रही है कि सैमसंग इस गैलेक्सी फोन का एक और नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है और इस नए Samsung Galaxy A12 में Samsung Exynos 850 प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
Samsung Galaxy A12 की जानकारी डीलएंडटेक वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग इस फोन का नया मॉडल अपने खुद के बनाए गए एक्सनॉस 850 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। यह नया वर्ज़न SM-A127F मॉडल नंबर के साथ आएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 4×2.0 GHz Cortex-A55 + 4×2.0 GHz Cortex-A55 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी52 जीपीयू देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि पहले से मौजूद गैलैक्सी ए12 का हीलियो चिपसेट 12एनएम फेब्रिकेशन पर काम करता है तथा नए मॉडल का एक्सनॉस 850 चिपसेट 8एनएम तकनीक से लैस है।
बताया जा रहा है कि नए गैलेक्सी ए12 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पुराने मॉडल जैसी ही होगी। इस मोबाइल फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह मोबाइल फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जो 4जी वोएलटीई पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है Samsung का कम कीमत वाला सस्ता 5G फोन Galaxy A22, Redmi – Realme की बढ़ेगी मुसीबत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post सस्ते Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की फिर से होगी एंट्री, नया मॉडल Exynos 850 चिपसेट पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi और OPPO के बाद Samsung ने नाराज किए ग्राहक, सस्ते फोन की कीमत में किया इजाफा, जानें अब क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi, Realme और OPPO सहित कई ब्रांड्स ने अपने मिड-रेंज बजट स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। हालांकि, जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद से ही फोन की कीमत में इजाफा होने का यह सिलसिला अप्रैल से चल रहा है। लेकिन, पिछले एक हफ्तों में कई कंपनियों द्वारा फोन्स की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। हाल ही में ओपो ने एक साथ अपने पांच फोन्स की कीमत में इजाफा किया था, जिसके बाद अब Samsung ने अब अपने तीन फोन्स की कीमत बढ़ा दी है। Samsung के जिन फोन के दाम में इजाफा किया गया है उनमें Galaxy A12, Galaxy M02s और Galaxy F02s शामिल हैं। इन फोन की कीमत के लिए अब आपको 500 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे। आइए आगे जानते हैं इन फोन की कीमत अब कितनी हो गई है।

इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर सपोर्ट है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस ने एंडरॉयड 10 ओएस आधारित वन यूआई 2.5 पर काम करता है। साथ ही डिवाइस 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एफ02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: महंगे हुए कम कीमत और जबरदस्त फीचर्स वाले Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo के ये स्मार्टफोन, चेक करें पूरी लिस्ट

फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट है। इसके अलावा Galaxy M02s को एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च किया गया था जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम02एस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung का नया 5G फोन Galaxy A52s का इंडिया लॉन्च रेडी, इन फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल

फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले है। इसके अलावा फोन गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट को सपोर्ट करता है। वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी है।
The post Xiaomi और OPPO के बाद Samsung ने नाराज किए ग्राहक, सस्ते फोन की कीमत में किया इजाफा, जानें अब क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Days Sale: Galaxy फोंस पर मिल रही है भारी छूट, यही है खरीदारी का सही मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आप अपना अगला फोन सैमसंग का लेना चाह रहे हैं तो फिर जल्दी से खरीदारी का प्लान बना लें। क्योंकि कंपनी ने Samsung Days Sale की शुरुआत की है जहां Galaxy Smartphone पर भारी छूट दी जा रही है। सबसे खास बात यह ऑफर सिर्फ किसी एक मॉडल या किसी एक सीरीज पर नहीं है बल्कि लगभग सभी पॉपुलर मॉडल पर दी जा रही है। कंपनी का यह ऑफर 16 अप्रैल से शुरू हो गया है और यह 19 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान गैलेक्सी एस सीरीज के सबसे नए फोंस Galaxy S21 सीरीज के सभी मॉडल, के अलावा Galaxy A सीरीज, Galaxy M सीरीज और Galaxy F सीरीज के फोंस को नए ऑफर प्राइस में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अधिकारिक रूप से बताया है कि ये ऑफर सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। यानी आप अपने नजदीकी रिटेल शॉप से भी सैमसंग फोंस ऑफर के साथ कम प्राइस पर ले पाएंगे।
सबसे पहले बात करते हैं फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S21 सीरीज के ऑफर के बारे में। Samsung Days Sale के दौरान यदि आप एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग कर Samsung Galaxy S21 Ultra की खरीदारी करते हैं तो आपको 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं यदि आप Galaxy S21 Plus खरीदते हैं तो फिर 7,000 रुपये का कैश बैक और Galaxy S21 मॉडल के साथ 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैश बैक दिया जाएगा। ये सभी ऑफर एचडीएफसी कार्ड पर EMI transactions के दौरान दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ेंः वनप्लस के 9 फोन के दाम 6,000 रुपये तक हुए कम, यहां देखें पूरी लिस्ट
हमने फोंस को रगड़ा, टेबल पर घीसा भी और चाकू से स्क्रैच किया फिर देखें कौन जीता यह टेस्ट
कंपनी द्वारा Samsung Days Sale ऑफर्स Galaxy A, Galaxy M and Galaxy F सीरीज के फोन पर भी दिया जा रहा है। आप एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के उपयोग पर सैमसंग फोन खरीदारी पर 10 परसेंट का बैंक कैशबैक या फिर 1,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ये ऑफर Galaxy M51, Galaxy M31s, Galaxy M31, Galaxy M11, Galaxy M12, Galaxy M02s, Galaxy M02, Galaxy M01 और Galaxy M01s सहित कंपनी के एफ सीरीज के फोन Galaxy F41 और Galaxy F02s पर दिया जा रहा है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज की बात की जाए तो Galaxy A71, Galaxy A51, Galaxy A31, Galaxy A21s और हाल में लॉन्च Galaxy A12 पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ेंः 44MP सेल्फी कैमरे वाली Vivo V21 सीरीज़, 27 अप्रैल को हो सकती है भारत में लॉन्च
The post Samsung Days Sale: Galaxy फोंस पर मिल रही है भारी छूट, यही है खरीदारी का सही मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A12 बनाम Vivo Y20A: जानिए बजट कैटेगरी की जंग में किसका पलड़ा होगा भारी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को भारत में इस हफ्ते कंपनी की गैलेक्सी A सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फोन Samsung Galaxy A02s के साथ नवंबर 2020 में यूरोप में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसे इंडिया लाया गया है। बजट कैटेगरी में पेश किए गए इस फोन में कई ख़ासियत मौजूद हैं, जिसके दम पर यह फोन इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद फोन्स को कड़ी चुनौती पेश करेगी। वैसे तो सैमसंग गैलेक्सी ए12 की टक्कर भारतीय मार्केट में कई स्मार्टफोन्स से होगी। लेकिन, हम इस फोन को आज Vivo के Y20A फोन से कंपेयर कर यह जानने की कोशिश करेंगे की दोनों में ज्यादा दमदार कौन है। दोनों ही फोन बजट कैटगरी में शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। आइए बिना दे करे दोनों फोन को कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कंपेयर करते हैं।
डिजाइन और डिसप्ले
दोनों ही फोन को वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिसप्ले के साथ आते हैं, जिससे इन फोन के डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इसके अलावा रियर लुक में दोनों में फर्क है। अगर बात करें गैलेक्सी ए12 की तो इसमें रियर पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में क्वाड कैमरा सेटअप है। वहीं, वीवो वाई20ए में रियर पर दाईं ओर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy A12 को 720 x 1500 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले से लैस किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Vivo Y20A में 6.51 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) आईपीएस डिसप्ले है।
प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज
गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन ने मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट के साथ इंडियन बाजार एंट्री की है। इसके अलावा फोन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम + 128GB की स्टोरेज दी गई है। वहीं, Vivo Y20A की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है। साथ ही फोन में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन्स की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन मिलता है।
कनेक्टिविटी और बैटरी पावर
Samsung Galaxy A12 में पावर बैकअप के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Vivo Y20A में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर दोनों फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

कीमत
Samsung Galaxy A12 के बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं, इस फोन के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,490 रुपए है। दोनों फोन सेल के लिए उपलब्ध हैं।
The post Samsung Galaxy A12 बनाम Vivo Y20A: जानिए बजट कैटेगरी की जंग में किसका पलड़ा होगा भारी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी और 4GB रैम वाला सस्ता Galaxy A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने सोमवार को ही Samsung Galaxy A12 की भारतीय कीमत का खुलासा किया था। वहीं, आज कंपनी ने एक बार फिर हमारी खबर को सही साबित करते हुए Galaxy A-सीरीज के लेटेस्ट फोन गैलेक्सी ए12 को 12,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। इंडिया से पहले यह फोन पिछले से दूसरी मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है। आइए आगे सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन की खासियतों और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
डिजाइन
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप के अंदर फिट है। इस सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन इम्बेडेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम जैक स्थित है।

कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: 12,999 रुपए में लॉन्च होगा Samsung का नया Galaxy A12, जानें क्या होगा खास

बैटरी
Samsung Galaxy A12 में पावर बैकअप के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

डिसप्ले
Samsung Galaxy A12 को कंपनी की ओर से 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन का डिसप्ले 720×1,600 pixels और 20:9 आसपेक्ट रेश्यो के साथ काम करता है।
प्रोसेसर
गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट के साथ इंडियन बाजार में बिकेगा। इसके अलावा फोन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम + 128GB की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल फोन Galaxy F62, इसमें है 7,000एमएएच बैटरी और 64MP का जबरदस्त कैमरा

कीमत
Samsung Galaxy A12 के बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 12,999, जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 13,999 रुपए में पेश किया गया है। फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। यह 17 फरवरी से रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और अग्रणी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
The post Samsung का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी और 4GB रैम वाला सस्ता Galaxy A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>