Samsung Galaxy A16 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Dec 2024 10:15:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20 हजार के बजट में किसका कैमरा है बेस्ट, Samsung Galaxy A16 या Moto G85? देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-camera-comparison-in-hindi/#respond Wed, 04 Dec 2024 10:15:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161083 दोनों में से किसके कैमरा में ज्यादा कमाल है यह जानने के लिए हमने विभिन्न परिस्थितियों में इनका कैमरा परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है

The post 20 हजार के बजट में किसका कैमरा है बेस्ट, Samsung Galaxy A16 या Moto G85? देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी A16 (रिव्यू) और मोटो G85 (रिव्यू) स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस कंपैरिजन करने के बाद अब हम इन दोनों स्मार्टफोंस का कैमरा कंपैरिजन लेकर आए हैं। ये दोनों मोबाइल 20,000 रुपये से कम (Phone under 20000) में आते हैं जो एक जैसा कैमरा मोड्स प्रदान करते हैं। सैमसंग में जहां 50MP मेन सेंसर के साथ 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है वहीं मोटोरोला मोबाइल में 50MP OIS मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। दोनों में से किसके कैमरा में ज्यादा कमाल की फोटोग्राफी होती है यह जानने के लिए हमने विभिन्न परिस्थितियों में इनका कैमरा परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप फोटो सैंपल के साथ आगे देख सकते हैं।

Daylight

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरों में दोनों स्मार्टफोन्स के बीच मामूली अंतर मिला है। डिटेल और डायनामिक रेंज के मामले में Samsung Galaxy A16 और Moto G85 की तस्वीरें लगभग समान हैं, लेकिन इनका कलर प्रेजेंटेशन का तरीका कुछ अलग है। गैलेक्सी A16 के कलर्स थोड़े म्यूटेड यानी हल्के लगते हैं, जिससे तस्वीरें कम वायब्रेंट और अधिक शार्प दिखती हैं। वहीं मोटो जी85 का कैमरा कलर्स को ओवरसैचुरेट करता है, जिससे फोटो अधिक बोल्ड और आकर्षक दिखती हैं। मोटो जी85 का कलर प्रोफाइल तस्वीरों को सोशल मीडिया रेडी बनाता है।

विजेता : एक समान

Ultrawide

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

दोनों स्मार्टफोन्स अल्ट्रावाइड इमेज के लिए अपने प्राइमरी कैमरा सेंसर जैसी कलर साइंस ही अपनाते हैं। हमारी टेस्टिंग के दौरान सैमसंग गैलेक्सी ए16 और मोटो जी85 दोनों का अल्ट्रावाइड लेंस तस्वीरों में खास डिटेल्स कैप्चर नहीं कर पाया है। Moto G85 की अल्ट्रावाइड फोटोज़ में एक हल्का सेपिया टोन नजर आता है, जो तस्वीरों को फीका और कम आकर्षक बनाता है। वहीं Samsung Galaxy A16 तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन करता है और अधिक सटीक कलर्स प्रदान करता है। कुल मिलाकर, अल्ट्रावाइड शॉट्स के मामले में सैमसंग गैलेक्सी ए16 थोड़ा आगे है।

विजेता : Samsung Galaxy A16

Macro

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

Samsung Galaxy A16 का 2MP डेडिकेटेड मैक्रो कैमरा लगभग कलर एक्यूरेसी के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है। हालांकि यहां Moto G85 का प्रदर्शन कुछ बेहतर लगा। सैमसंग गैलेक्सी A16 का मैक्रो कैमरा सही रंगों के साथ तस्वीरें खींचता है, लेकिन डिटेल्स की कमी रहती है। वहीं मोटो जी85 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा का उपयोग करके क्लोज़-अप शॉट्स लेता है, जो ज्यादा डिटेल और गाढ़े रंग प्रदान करता है। ये तस्वीरें अधिक आकर्षक लगती हैं। मैक्रो फोटोग्राफी में मोटो का प्रदर्शन सैमसंग से बेहतर है।

विजेता : Moto G85

Portrait

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

दोनों स्मार्टफोन्स एज डिटेक्शन के मामले में कमजोर प्रदर्शन करते हैं और इनसे क्लिक हुई फोटोज़ में वास्तविकता कुछ कम नज़र आती हैं। Samsung Galaxy A16 तस्वीरों को ओवरएक्सपोज़ करता है, जिससे स्कीन कलर हल्का आता है और डिटेल्स स्मूद हो जाती हैं। वहीं Moto G85 के शॉट्स में ज्यादा कॉन्ट्रास्ट मिला है और स्कीन कलर को थोड़ा गहरा दिखाता है। हालांकि इसमें फेस डिटेलिंग और फोटो क्वालिटी सैमसंग के मुकाबले बेहतर नजर आती है। उपरोक्त फोटो में नोटिस किया जा सकता है कि मोटोरोला स्मार्टफोन फेस डिटेलिंग और ओवरॉल अपील अटरेक्टिव बनाता है तथा सैमसंग मोबाइल में शर्ट कुछ ज्यादा चमकदार हो गई है।

विजेता : Moto G85

Selfie

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

सैमसंग गैलेक्सी ए16 का 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हल्के रंगों और फीके स्किन टोन के साथ तस्वीरें खींचता है, जिसमें शार्पनेस और डिटेल्स की कमी होती है। इसके विपरीत, मोटो जी85 स्मार्टफोन अधिक कॉन्ट्रास्ट, बेहतर डिटेल्स और शार्पनेस के साथ तस्वीरें प्रदान करता है। हालांकि, G85 में स्किन टोन पूरी तरह से वास्तविक नहीं लगती है लेकिन फिर भी यह Galaxy A16 की तुलना में बेहतर हैं।

विजेता : Moto G85

Lowlight

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

कम रोशनी या धुंधले वातावरण में, Samsung Galaxy A16 लगभग सटीक रंग प्रदान करता है तथा इससे खींची फोटोज़ में फ्लेयर भी बहुत कम दिखाई दिए हैं। वहीं Moto G85 डिटेल्स के मामले में तो बेहतर है लेकिन यह कलर्स, खासकर लाल रंग को ओवरएक्सपोज़ कर देता है। ऊपर दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि इससे साइनबोर्ड के आसपास की शार्पनेस कम हो रही है।

विजेता : Samsung Galaxy A16

निष्कर्ष

दोनों स्मार्टफोन हमारे कैमरा कंपैरिजन में ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हैं, लेकिन उनकी ताकतें अलग-अलग क्षेत्रों में हैं। Samsung Galaxy A16 अल्ट्रावाइड और लो-लाइट फोटोग्राफी में उत्कृष्ट है, क्योंकि यह कलर्स को सटीकता से प्रस्तुत करता है। वहीं Moto G85 स्मार्टफोन इसके डार्क कलर और अधिक डिटेलिंग के कारण मैक्रो, पोर्ट्रेट और सेल्फी शॉट्स में बेहतर परिणाम देता है। इसलिए बेस्ट कैमरा फोन का चयर यूजर्स की प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

अगर आपको सटीक रंग चाहिए, तो सैमसंग गैलेक्सी ए16 एक अच्छा विकल्प है। वहीं अगर सोशल मीडिया रेडी और वायब्रेंट फोटोज़ को पसंद करते हैं तो मोटो जी85 आपको काम आएगा।

 

The post 20 हजार के बजट में किसका कैमरा है बेस्ट, Samsung Galaxy A16 या Moto G85? देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite कैमरा कंपैरिजन: कौन अच्छा फोटो लेता है https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-camera-comparison-in-hindi/#respond Wed, 04 Dec 2024 10:10:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161079 सैमसंग गैलेक्सी ए16 ( Samsung Galaxy A16) और वनपल्स नॉर्ड सीई 4 (OnePlus Nord CE4 Lite) (review) का परफॉर्मेंस और बैटरी कंपैरिजन करने के बाद अब इस आर्किकल में हम दोनों फोन का कैमरा कंपैरिजन करता है। दोनों में ही अलग-अलग कैमरा सेटअप हैं। गैलेक्सी A16 में 50MP प्राइमरी लेंस, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP सेंसर […]

The post Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite कैमरा कंपैरिजन: कौन अच्छा फोटो लेता है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी ए16 ( Samsung Galaxy A16) और वनपल्स नॉर्ड सीई 4 (OnePlus Nord CE4 Lite) (review) का परफॉर्मेंस और बैटरी कंपैरिजन करने के बाद अब इस आर्किकल में हम दोनों फोन का कैमरा कंपैरिजन करता है। दोनों में ही अलग-अलग कैमरा सेटअप हैं। गैलेक्सी A16 में 50MP प्राइमरी लेंस, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP सेंसर है। वहीं, वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

इस तुलना में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट बेहतर साबित हुआ, खासकर डेलाइट शॉट्स और सेल्फी के मामले में। दोनों फोन के कैमरों को विभिन्न फोटोग्राफी सिनेरियो में परखा गया, जैसे कि डेलाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट, सेल्फी और लो-लाइट फोटोग्राफी। नाइट मोड के साथ और बिना इसके भी। दोनों स्थितियों में लो-लाइट परफॉर्मेंस का आकलन किया गया। हालांकि गैलेक्सी A16 में अल्ट्रावाइड लेंस है, लेकिन वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट ने बेहतर डिटेल्स, कलर एक्यूरेसी और शार्पनेस के साथ बढ़त बनाई।

वनप्लस का कैमरा रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए अधिक बैलेंस्ड और प्रभावशाली है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो अल्ट्रावाइड शॉट्स की कमी से समझौता कर सकते हैं। इस तुलना से स्पष्ट होता है कि यदि आप बेहतर डेलाइट फोटोग्राफी और सेल्फी परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट एक बेहतर विकल्प है।

दिन की रोशनी

दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है और डिटेल्स के मामले में इनकी तस्वीरें लगभग समान हैं। हालांकि दोनों के बीच मुख्य अंतर इनके कलर की प्रोसेसिंग में है।

सैमसंग गैलेक्सी A16 की तस्वीरों में हल्का कूल टोन होता है और व्हाइट बैलेंस थोड़ा कम होता है, जिससे तस्वीरें थोड़ी फीकी या सुस्त लगती हैं। वहीं, वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट की तस्वीरों में वॉर्म टोन होता है, कलर अधिक रियल और वाइब्रेंट दिखते हैं।

इस तुलना में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट बेहतर साबित होता है, क्योंकि यह सटीक और आकर्षक कलर पेश करता है, जो सैमसंग गैलेक्सी A16 की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली हैं।

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
OnePlus Nord CE4 Lite

विजेता: OnePlus Nord CE4 Lite

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट शॉट्स में दोनों फोन दिन के समय की तस्वीरों की तरह ही कलर के प्रोफाइल को बनाए रखते हैं, लेकिन कुछ अंतर हैं। वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट कलर में अधिक सटीक है, लेकिन इसकी तस्वीरों में नॉइज और जूम करने पर थोड़ी फीकी डिटेल्स दिखाई देती हैं। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी A16 नॉइज-फ्री इमेजेस जनरेट करता है और हाई कंट्रास्ट देता है, हालांकि इसमें चेहरे की डिटेल्स की कमी होती है।

दोनों डिवाइसेज में एज डिटेक्शन में छोटी-छोटी समस्याएं भी दिखाई देती हैं, जिससे यह कहा जा सकता है कि इस श्रेणी में कोई भी फोन स्पष्ट रूप से आगे नहीं है। इस कारण यह मुकाबला टाई हो जाता है।

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
OnePlus Nord CE4 Lite

विजेता: Tie

सेल्फी

सेल्फी में इन दोनों फोन की तस्वीरें काफी अलग दिखती हैं। सैमसंग गैलेक्सी A16 में व्हाइट बैलेंस को अधिक बढ़ा दिया गया है, जिससे धुंधला इफेक्ट और ब्लोआउट शैडोज दिखाई देते हैं। इसके अलावा, इसमें डीप सेपिया टिंट का इस्तेमाल होता है, जिससे फोटो येलो नजर आता है।

वहीं, वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट अधिक बैलेंस्ड इमेज प्रदान करता है, जिसमें सही स्किन टोन होते हैं। हालांकि इसमें सैमसंग के शॉट्स जैसी चेहरे की डिटेल्स और शार्पनेस की कमी होती है। फिर भी वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट यहां जीतता है, क्योंकि इसकी सेल्फी सामान्यतः से अधिक आकर्षक होती हैं।

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
OnePlus Nord CE4 Lite

विजेता: OnePlus Nord CE4 Lite

लो लाइट

लो-लाइट परफॉर्मेंस का एनालिसिस करने के लिए हमने पहले दोनों फोन पर नाइट मोड को डिसेबल करके तस्वीरें लीं। दोनों तस्वीरों में डिटेल्स समान थीं, हालांकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट में थोड़ी शार्पनेस की कमी थी। सैमसंग गैलेक्सी A16 ने कलर को बेहतर तरीके से दर्शाया, खासकर रेड कलर को और लेंस फ्लेयर को भी बेहतर तरीके से संभाला है। इस राउंड में सैमसंग गैलेक्सी A16 ने बढ़त बनाई।

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
OnePlus Nord CE4 Lite

विजेता: Samsung Galaxy A16

लो लाइट (नाइट मोड)

नाइट मोड इनेबल करने के साथ दोनों फोन में सुधार दिखाई देते हैं। सैमसंग गैलेक्सी A16 बेहतर क्लैरिटी के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है और लेंस फ्लेयर को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट शार्पर इमेजेज और बेहतर कलर प्रदान करता है। हालांकि नॉर्ड CE4 लाइट अभी भी रेड कलर को सही तरीके से प्रस्तुत करने में संघर्ष करता है, जबकि गैलेक्सी A16 कलर सटीकता के मामले में बेहतर प्रदर्शन करता है। यह राउंड अंततः टाई में समाप्त होता है, क्योंकि प्रत्येक फोन अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करता है और निर्णय व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
OnePlus Nord CE4 Lite

विजेता: Tie

निष्कर्ष

वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट इस कैमरा तुलना में सैमसंग गैलेक्सी A16 से थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस करता है और कुल मिलाकर यह विजेता है। यह दिन के समय की तस्वीरों और सेल्फी में बेहतर प्रदर्शन करता है, जबकि पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी में गैलेक्सी A16 के मुकाबले अच्छा करता है। यदि आप दोनों के बीच चयन करने में उलझे हैं और कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट बेहतर विकल्प होगा।

कैमरा सैंपल्स: आदित्य पांडे और उज्जवल शर्मा

The post Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite कैमरा कंपैरिजन: कौन अच्छा फोटो लेता है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs Moto G85 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बजट में कौन है बढ़िया https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-performance-comparison-in-hindi/#respond Tue, 26 Nov 2024 11:57:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160316 सैमसंग गैलेक्सी A16 में MediaTek का किफायती Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Moto G85 में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन 5G सपोर्ट करते हैं और इनमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6nm तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A16 की भारत में कीमत ₹17,499 है, जबकि […]

The post Samsung Galaxy A16 vs Moto G85 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बजट में कौन है बढ़िया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी A16 में MediaTek का किफायती Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Moto G85 में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन 5G सपोर्ट करते हैं और इनमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6nm तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A16 की भारत में कीमत ₹17,499 है, जबकि Moto G85 की कीमत ₹17,999 है।

हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और Moto G85 का परफॉर्मेंस जांचने के लिए बेंचमार्किंग ऐप्स का उपयोग किया, जिसमें AnTuTu ऐप ने पूरे सिस्टम की परफॉर्मेंस मापी। Geekbench ऐप ने प्रोसेसर की सिंगल और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस की जांच की, जबकि Burnout ऐप ने भारी लोड के दौरान उनकी परफॉर्मेंस और स्टेबिविटी का परीक्षण किया। इसके अलावा, हमने इनकी असली परफॉर्मेंस और गर्म होने की समस्या का पता लगाने के लिए BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 जैसे लोकप्रिय गेम खेले। दोनों फोन्स की क्षमता और थर्मल एफिशिएंसी के बारे में जानने के लिए रिजल्ट देखते हैंः

Tests Samsung Galaxy A16 Moto G85
AnTuTu (Overall performance test) 411561 471687
Geekbench (CPU test): Single Core 735 926
Geekbench (CPU test): Multi core 1948 2145
Burnout (CPU throttle) 62.2 percent 53.2 percent
Gaming (Overall temp increase after playing three games for 30 minutes each) 33.6 degree Celsius 15.6 degree Celsius

निष्कर्ष

  • AnTuTu टेस्ट: Samsung Galaxy A16 का AnTuTu स्कोर इसके MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस को दर्शाता है। हालांकि इसका स्कोर Moto G85 के मुकाबले थोड़ा कम है, जिसे Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Moto G85 में 12GB रैम है, जबकि Galaxy A16 में 8GB रैम है और यह लगभग 60,000 अंकों के अंतर का कारण हो सकता है।
  • Geekbench टेस्ट: Geekbench के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में Moto G85 ने रॉ परफॉर्मेंस में बढ़त दिखाई। हालांकि अंतर मामूली है और सामान्य उपयोग में ध्यान देने लायक नहीं है। सीमित टेस्टिंग के दौरान दोनों स्मार्टफोन ने ऐप्स को एक साथ लॉन्च किया और छोटे-मोटे मल्टीटास्किंग को बिना किसी अड़चन के संभाला।
  • Burnout टेस्ट: Burnout CPU थ्रॉटल टेस्ट में हैवी लोड के दौरान Samsung Galaxy A16 ने Moto G85 से बेहतर परफॉर्मेंस दी। इसका मतलब है कि लंबे समय तक कुछ कठिन कार्यों को संभालने में Galaxy A16 अधिक स्थिरता दिखाता है।
  • गेमिंग टेस्ट: इस टेस्ट का उद्देश्य यह जानना था कि डिवाइस रोजमर्रा के उपयोग में कैसा प्रदर्शन करते हैं। गेमिंग के लिए ये दोनों डिवाइस आदर्श नहीं हैं, लेकिन BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 जैसे गेम्स को चला सकते हैं। 30 मिनट के गेमिंग टेस्ट में Samsung Galaxy A16 ने औसतन 52.6 फ्रेम प्रति सेकंड (FPS) दिया, जबकि Moto G85 ने 41 FPS दिया। इससे Galaxy A16 ने ज्यादा स्मूथ गेमप्ले प्रदान किया। हालांकि इसकी थर्मल मैनेजमेंट क्षमता Moto G85 के मुकाबले कमजोर है।

Samsung Galaxy A16 भले ही रॉ परफॉर्मेंस वाला डिवाइस न हो, लेकिन इसके बेंचमार्क स्कोर Moto G85 के करीब हैं। इसका यह मतलब है कि सामान्य उपयोग में Galaxy A16 लगभग Moto G85 के समान स्थिरता और परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। लेकिन इसके अधिक गर्म होने की प्रवृत्ति संभावित खरीदारों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। दूसरी ओर, Moto G85 अपने Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB रैम के कारण रॉ परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग में बेहतर प्रदर्शन करता है, जिससे यह सामान्य उपयोग के लिए एक मजबूत विकल्प बनता है। वहीं, Samsung Galaxy A16 ज्यादा फ्रेम रेट के साथ स्मूथ गेमिंग का अनुभव देता है, लेकिन इसकी थर्मल मैनेजमेंट कमजोर है। यदि आप पावर यूजर हैं, तो ₹20,000 से कम की कीमत में iQOO Z9, Realme Narzo 70 Turbo और Vivo T3 जैसे विकल्प बेहतर प्रदर्शन और ज्यादा वैल्यू प्रदान कर सकते हैं।

The post Samsung Galaxy A16 vs Moto G85 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बजट में कौन है बढ़िया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs Realme 13 बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-realme-13-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-realme-13-battery-comparison-in-hindi/#respond Mon, 25 Nov 2024 13:38:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160194 हमने हाल ही में Samsung Galaxy A16 और OnePlus Nord CE4 Lite की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की, जिसमें पाया गया कि OnePlus का हैंडसेट लंबा बैकअप प्रदान करता है। आज हम Galaxy A16 की तुलना इसकी प्राइस रेंज के एक अन्य लोकप्रिय हैंडसेट Realme 13 से करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि […]

The post Samsung Galaxy A16 vs Realme 13 बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने हाल ही में Samsung Galaxy A16 और OnePlus Nord CE4 Lite की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की, जिसमें पाया गया कि OnePlus का हैंडसेट लंबा बैकअप प्रदान करता है। आज हम Galaxy A16 की तुलना इसकी प्राइस रेंज के एक अन्य लोकप्रिय हैंडसेट Realme 13 से करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सा हैंडसेट आपको लंबी बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है।

बैटरी कंपैरिजन प्रक्रिया में बेंचमार्क टेस्ट और रियल-वर्ल्ड टेस्ट को शामिल किया है, ताकि ओवरऑल विजेता का निर्धारण किया जा सके। बैटरी की स्टैंडबाय समय का अनुमान लगाने के लिए हम PCMark बैटरी बेंचमार्किंग टूल का उपयोग करते हैं, जबकि बैटरी ड्रेन को वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे रियल वर्ल्ड टेस्ट के माध्यम से मापा जाता है। इसके अलावा, 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगने वाले समय को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि कौन-सा हैंडसेट बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है।

पीसीमार्क टेस्ट (higher is better)

PCMark बैटरी टेस्ट यह मापता है कि एक फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत से कम होने तक कितने समय तक चलती है। दोनों फोन के लिए हमने स्क्रीन की ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत पर सेट किया। हाई स्कोर आमतौर पर लंबी स्क्रीन-ऑन टाइम की ओर इशारा करता है। इस टेस्ट का रिजल्ट फोन की स्टैंडबाय टाइम को दर्शाता है।

Samsung Galaxy A16 (L) vs Realme 13 (R)

Samsung Galaxy A16 का टेस्ट स्कोर Realme 13 की तुलना में काफी कम था। यह थोड़ा अजीब है, क्योंकि दोनों फोन समान बैटरी क्षमता के साथ आते हैं। आमतौर पर जब दो हैंडसेट की बैटरी क्षमता समान होती है, तो उनके PCMark समयांतराल में बहुत अंतर नहीं होता। यह दर्शाता है कि Realme 13 नियमित कार्यों को करते हुए अपनी बैटरी लाइफ को बेहतर तरीके से बनाए रखने में सक्षम है।

Samsung Galaxy A16 Realme 13
पीसीमार्क स्कोर  9 hours, 42 minutes 11 hours, 12 minutes

विजेता: Realme 13

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट (lower is better)

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए दोनों फोन पर एक ही हाई-रिजॉल्यूशन YouTube वीडियो को 30 मिनट तक 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर चलाया गया ताकि बैटरी ड्रेन का पता लगाया जा सके। इस टेस्ट में Samsung Galaxy A16 की बैटरी 4 प्रतिशत और Realme 13 की बैटरी 3 प्रतिशत तक गिरी।

जैसा कि आप खुद देख सकते हैं, इतनी छोटी अवधि में दोनों फोन की बैटरी ड्रेन में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। हालांकि लंबे समय तक रियल उपयोग में Realme का हैंडसेट थोड़ा बेहतर साबित होगा और आपको थोड़ी अधिक स्ट्रीमिंग टाइम प्रदान कर सकता है।

Samsung Galaxy A16 Realme 13
बैटरी ड्रॉप (30 mins of YouTube) 4 percent 3 percent

विजेता: Realme 13

गेमिंग टेस्ट (lower is better)

हमारे गेमिंग टेस्ट में दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30-30 मिनट तक खेला गया, जिसमें ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 80 प्रतिशत पर रखा गया ताकि तुलना समान रूप से हो सके। 90 मिनट की गेमिंग के दौरान Samsung Galaxy A16 ने कुल 25 प्रतिशत बैटरी ड्रेन दिखाया, जबकि Realme 13 ने इसी अवधि में कुल 17 प्रतिशत बैटरी ड्रेन दर्ज किया।

यह गेमिंग टेस्ट साफ तौर पर दिखाता है कि Realme 13 demanding tasks को संभालते समय अपनी बैटरी लाइफ को अधिक बेहतर तरीके से बचा पाता है। अगर आप अपने फोन पर अक्सर गेम खेलते हैं, तो इन दोनों में से Realme का डिवाइस आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।

Samsung Galaxy A16 Realme 13
बैटरी ड्रॉप (90mins gaming)  25 percent 17 percent

विजेता: Realme 13

चार्जिंग टाइम (lower is better)

Samsung Galaxy A16 केवल 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Realme 13 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इन दोनों की चार्जिंग क्षमता में बड़ा अंतर है, जो इनकी चार्जिंग में लगने वाले समय से साफ झलकता है। Samsung Galaxy A16 को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 79 मिनट लगते हैं, जबकि Realme का डिवाइस यही काम 63 मिनट में पूरा कर लेता है, जो यूजर फास्ट चार्जिंग को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए Realme 13 स्पष्ट रूप से बेहतर विकल्प है।

Samsung Galaxy A16 Realme 13
चार्जिंग टाइम (20-100%) 79 minutes 63 minutes

विजेता: Realme 13

निष्कर्ष

इस समय तक आपके मन में शायद ही कोई संदेह रह गया होगा कि Realme 13 बैटरी लाइफ के मामले में Galaxy A16 से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। बेंचमार्क रिजल्ट और रियल यूज उपयोग के अनुसार, Realme 13 ने न केवल बेंचमार्क में अधिक स्कोर किया, बल्कि गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान कम बैटरी ड्रेन हुआ और यह Samsung Galaxy A16 की तुलना में तेजी से चार्ज भी होता है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो मजबूत बैटरी लाइफ चाहते हैं।

स्मार्टफोन टेस्टः उज्ज्वल शर्मा, आदित्य पांडे और गौरव शर्मा।

The post Samsung Galaxy A16 vs Realme 13 बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-realme-13-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-battery-comparison-in-hindi/#respond Wed, 13 Nov 2024 04:30:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159304 हमने हाल ही हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट के बीच परफॉर्मेंस की तुलना की, क्योंकि दोनों की कीमत 20,000 रुपये के अंदर है, ताकि यह पता चल सके कि इनमें से कौन-सा बेहतर वैल्यू प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के अलावा, बैटरी लाइफ भी फोन के ओवलऑल मूल्यांकन में एक महत्वपूर्ण मापदंड […]

The post Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने हाल ही हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट के बीच परफॉर्मेंस की तुलना की, क्योंकि दोनों की कीमत 20,000 रुपये के अंदर है, ताकि यह पता चल सके कि इनमें से कौन-सा बेहतर वैल्यू प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के अलावा, बैटरी लाइफ भी फोन के ओवलऑल मूल्यांकन में एक महत्वपूर्ण मापदंड है। इसलिए हमने दोनों डिवाइसों के बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की, ताकि यह पता चल सके कि इनमें से किसकी बैटरी लाइफ लंबी है और चार्जिंग स्पीड फास्ट है। हमारे टेस्ट के आधार पर वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट ने बढ़िया परफॉर्मेंस दिखाया, क्योंकि इसकी बैटरी लाइफ ज्यादा और चार्जिंग स्पीड तेज थी।

हमारी बैटरी कंपैरिजन प्रक्रिया में बेंचमार्क टेस्ट और रियल लाइफ परफॉर्मेंस को शामिल किया गया है, ताकि हम कुल मिलाकर विजेता का निर्धारण कर सकें। हम स्टैंडबाय टाइम का अनुमान लगाने के लिए PCMark बैटरी बेंचमार्किंग टूल का उपयोग करते हैं, जबकि बैटरी ड्रेन को रियल टेस्ट जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के माध्यम से आंका जाता है।

पीसीमार्ट टेस्ट  (higher is better)

PCMark बैटरी टेस्ट यह मापता है कि एक फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत तक कम होने में कितना समय लेती है। दोनों फोन के लिए हमने स्क्रीन ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर सेट की और रिजल्ट का समय मापा। हाई स्कोर आमतौर पर अधिक स्क्रीन-ऑन टाइम को दर्शाता है। टेस्ट रिजल्ट फोन के स्टैंडबाय टाइम को भी बताती है।

Samsung Galaxy A16 (L) vs OnePlus Nord CE4 Lite (R)

सैमसंग गैलेक्सी A16 का स्कोर इस टेस्ट में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट के मुकाबले थोड़ा कम है, जो कि समझ में आता है, क्योंकि फोन की बैटरी की क्षमता 10 प्रतिशत कम है। बेंचमार्क रिजल्ट के आधार पर वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट रोजाना उपयोग में अपनी प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
PCMark score  9 hours, 42 minutes 11 hours, 32 minutes


विजेता:
OnePlus Nord CE4 Lite

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट (lower is better)

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोन पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर 30 मिनट तक वही हाई-रिजॉल्यूशन यूट्यूब वीडियो प्ले किया, ताकि हम उनकी बैटरी ड्रेन को नोट कर सकें। सैमसंग गैलेक्सी A16 में बैटरी ड्रेन 4 प्रतिशत था, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट में टेस्ट के दौरान 3 प्रतिशत की ड्रेन हुई।

दोनों के बीच अंतर इतना बड़ा नहीं है और रियल उपयोग में दोनों फोन में लगभग समान लेवल की बैटरी ड्रेन देखने को मिलेगी। हालांकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट को थोड़ी-सी बढ़त है और यह आपको थोड़ा अधिक स्ट्रीमिंग टाइम प्रदान करेगा।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
Battery drop (30 mins of YouTube) 4 percent (200mAh) 3 percent (165mAh)


विजेता:
OnePlus Nord CE4 Lite

गेमिंग टेस्ट (lower is better)

हमारे गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर 30-30 मिनट तक COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI खेला और तुलना को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 80 प्रतिशत पर बनाए रखा। सैमसंग गैलेक्सी A16 ने 90 मिनट की गेमिंग में कुल 25 प्रतिशत बैटरी ड्रेन दिखाई, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट ने इसी अवधि में कुल 18 प्रतिशत बैटरी ड्रेन दर्ज की।

यह गेमिंग टेस्ट वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट की अधिक मजबूत बैटरी लाइफ को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जो हैवी उपयोग के दौरान बहुत कम बैटरी ड्रेन प्रदान करता है। यदि आप अपने फोन पर अक्सर गेम खेलते हैं, तो वनप्लस डिवाइस दोनों में से बेहतर विकल्प है।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
Battery drop (90mins gaming)  25 percent (1250mAh) 18 percent (990mAh)


विजेता:
OnePlus Nord CE4 Lite

चार्जिंग टाइम (lower is better)

सैमसंग गैलेक्सी A16 केवल 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इन दोनों के फास्ट चार्जिंग क्षमताओं में एक बड़ा अंतर है और यह इन फोन के चार्ज होने के समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सैमसंग गैलेक्सी A16 को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 80 मिनट लगते हैं, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट को वही काम करने में केवल 50 मिनट का समय लगता है। जो यूजर्स फास्ट चार्जिंग को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट स्पष्ट रूप से बेहतर विकल्प है।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
Charging time (20-100%) 80 minutes 50 minutes


विजेता:
OnePlus Nord CE4 Lite

निष्कर्ष 

रिजल्ट को देखें, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट इस तुलना में विजेता है। फोन ने बेंचमार्क्स में हाई स्कोर किया, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान कम बैटरी ड्रेन हुई। इतना ही नहीं, सैमसंग गैलेक्सी A16 से तेज चार्ज भी हुआ। यह इसे इन दोनों फोन के बीच मजबूत बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।

स्मार्टफोन्स टेस्टः उज्जवल शर्मा और आदित्य पांडे

The post Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन सा है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-performance-comparison-in-hindi/#respond Wed, 06 Nov 2024 12:10:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158849 Samsung Galaxy A16 ब्रांड का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत ₹18,999 है। वहीं, OnePlus Nord CE4 Lite एक और लोकप्रिय डिवाइस है, जिसकी कीमत भी लगभग समान यानी ₹19,999 है। ये दोनों फोन कुछ समानताएँ शेयर करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए16 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट स्नैपड्रैगन 695 […]

The post Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन सा है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy A16 ब्रांड का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत ₹18,999 है। वहीं, OnePlus Nord CE4 Lite एक और लोकप्रिय डिवाइस है, जिसकी कीमत भी लगभग समान यानी ₹19,999 है। ये दोनों फोन कुछ समानताएँ शेयर करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए16 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है।

इन दोनों फोनों के परफॉर्मेंस का कंपैरिजन करने के लिए हमने कई टेस्ट किए हैं, जिसमें बेंचमार्क और रियल प्रदर्शन टेस्टिंग शामिल हैं। बेंचमार्क टेस्टिंग के लिए हमने AnTuTu और Geekbench जैसे लोकप्रिय टूल्स का उपयोग करके सही रिजल्ट निकालने की कोशिश की है। इसके साथ ही हमने Burnout बेंचमार्क ऐप का उपयोग करके हर फोन का पीक परफॉर्मेंस भी चेक किया है। इसके अलावा हमने दोनों मोबाइल्स का गेमिंग परफॉर्मेंस जांचा है। जिसमें औसत FPS और टेम्प्रेचर में आई बढ़ोतरी को ट्रैक किया गया है। आइए, पूरा रिजल्ट आगे जानते हैं।

गीकबेंच

गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट स्मार्टफोन के CPU परफॉर्मेंस का आकलन करने का एक बढ़िया तरीका है। टेस्टिंग को दो भागों में विभाजित किया गया है जिसमें सिंगल-कोर और मल्टी-कोर शामिल हैं। सिंगल-कोर परफॉर्मेंस वेब ब्राउजिंग और ऐप लोडिंग जैसे रोजमर्रा के कामों को चेक करता है। जबकि मल्टी-कोर परफॉर्मेंस गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग जैसे हैवी टास्क पर आधारित होते हैं।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
Geekbench single-core 735 914
Geekbench multi-core 1948 2056

वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट ने सिंगल-कोर टेस्ट में सैमसंग गैलेक्सी A16 की तुलना में बेहतर स्कोर दर्ज किया है और मल्टी-कोर टेस्ट में लगभग बराबर स्कोर किया है। हालांकि स्कोर में थोड़ा अंतर है, लेकिन आपको दोनों फोन के वास्तविक प्रदर्शन में बहुत ज्यादा अंतर नजर नहीं आएगा। फिर भी यहाँ नॉर्ड CE4 लाइट को इसके बेहतर सिंगल-कोर प्रदर्शन के कारण आगे रखा जा रहा है।

Samsung Galaxy A16 (L) vs OnePlus Nord CE4 Lite (R)

विजेता: OnePlus Nord CE4 Lite

अंतुतु

अंतुतु बेंचमार्क टूल CPU, GPU, मेमोरी और यूजर एक्सपीरियंस जैसे कई पहलुओं का टेस्ट करके स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को मापने के लिए उपयोग किया जाता है। यह प्रत्येक श्रेणी को अलग-अलग स्कोर प्रदान करता है और उन्हें समग्र स्कोर के लिए संयोजित करता है।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
AnTuTu score 411561 475981

दोनों फोन के AnTuTu स्कोर एक दूसरे के काफी करीब हैं, जिसमें वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट एक बार फिर थोड़ा आगे है। स्कोर में असमानता काफी हद तक इसलिए है क्योंकि नॉर्ड CE4 लाइट CPU प्रदर्शन, GPU प्रदर्शन और मेमोरी स्कोर जैसे लगभग सभी पहलुओं में गैलेक्सी 16 से बेहतर स्कोर करता है। इन स्कोर के आधार पर यहां भी वनप्लस फोन आगे है।

Samsung Galaxy A16 (L) vs OnePlus Nord CE4 Lite (R)

विजेता: OnePlus Nord CE4 Lite

सीपीयू थ्रॉटल

CPU थ्रॉटल टेस्ट हमें यह निर्धारित करने में मदद करता है कि निरंतर लोड के तहत कोई डिवाइस कितना अच्छा परफॉर्मेंस करता है इसके साथ ही यह भी बताता है कि क्या उच्च तापमान के साथ कोई प्रदर्शन थ्रॉटलिंग है। यह अपने नाम के अनुसार फोन के प्रोसेसर का टेस्ट करता है और थ्रॉटलिंग के तहत इसके परफॉर्मेंस आउटपुट को दर्शाता है।

Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
Burnout score (higher is better) 62.2 percent 55.4 percent

सैमसंग गैलेक्सी A16, वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट की तुलना में स्ट्रेस टेस्ट में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करता है। हालांकि, अंतर बहुत ज्यादा नहीं है और वास्तविक दुनिया के इस्तेमाल में दोनों फोन स्ट्रेस में लगभग बराबर प्रदर्शन देते हैं। तुलना के लिए यहां गैलेक्सी A16 विजेता है।

Samsung Galaxy A16 (L) vs OnePlus Nord CE4 Lite (R)

विजेता: Samsung Galaxy A16

गेमिंग टेस्ट: FPS और थर्मल्स

किसी फोन के रियल टाइम के परफॉर्मेंस को आंकने के लिए सबसे अच्छे मेट्रिक्स में से एक है गेम खेलना। हमने दोनों फोन पर समान ग्राफिकल सेटिंग पर 30 मिनट तक तीन मध्यम रूप से चुनौतीपूर्ण गेम खेले हैं। ताकि यह देखा जा सके कि कौन सा डिवाइस बेहतर काम करता है। यहाँ कुछ औसत FPS संख्याएँ दी गई हैं जो प्रत्येक गेम में प्रदर्शन को दर्शाती हैं:

Games Graphical settings Samsung Galaxy A16 OnePlus Nord CE4 Lite
COD: Mobile Medium graphics + High frames 51.5 FPS average 53.6 FPS average
Real Racing 3 Standard 79.47 FPS average 56.27 FPS average
BGMI HD graphics + High frames 27.09 FPS average 28.9 FPS average

यहां एक और महत्वपूर्ण कारक गेमिंग के दौरान फोन का कूलिंग मैकेनिज्म है। हमने दोनों फोन पर प्रत्येक गेम खेलते समय टेम्प्रेचर में वृद्धि देखी गई है। सैमसंग गैलेक्सी A16 ने गेमिंग के दौरान तापमान में भारी बढ़त दिखाई है। दूसरी ओर वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट का टेम्प्रेचर सामान्य मापदंडों के भीतर था। यानी बाद वाला औसत FPS और थर्मल विनियमन दोनों के मामले में बेहतर काम करता है।

Temperature increase in Celsius 
COD: Mobile Real Racing 3 BGMI 
Samsung Galaxy A16 13.6 degrees
10.3 degrees
9.7 degrees
OnePlus Nord CE4 Lite 7.9 degrees 6.6 degrees 6.4 degrees

विजेता: OnePlus Nord CE4 Lite

नतीजा

हमारे परफॉर्मेंस कंपैरिजन में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट बेंचमार्क और वास्तविक दुनिया में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण स्पष्ट विजेता है। फोन AnTuTu और Geekbench टेस्टिंग में बेहतर स्कोर करता है। गेम में थोड़ा बेहतर FPS देता है और सैमसंग गैलेक्सी A16 की तुलना में अधिक कुशल थर्मल प्रबंधन दिखाता है। यदि आप 20,000 रुपये से कम कीमत में इन दोनों में से किसी एक को चुन रहे हैं और प्रदर्शन को प्राथमिकता देते हैं, तो नॉर्ड CE4 लाइट बेहतर विकल्प है। वहीं, जिन लोगों को इस रेंज में टॉप परफॉर्मेंस की आवश्यकता है, वे iQOO Z9 या CMF Phone 1 जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

स्मार्टफोन टेस्टिंग: उज्ज्वल शर्मा और आदित्य पांडे

The post Samsung Galaxy A16 vs OnePlus Nord CE4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन सा है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-oneplus-nord-ce4-lite-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-battery-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-battery-comparison/#respond Wed, 06 Nov 2024 09:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158807 सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में बराबरी पर हैं। हालांकि, अन्य सभी टेस्ट में मोटोरोला स्मार्टफोन सैमसंग से आगे निकलता है। इसके अलावा मोटो G85 को चार्ज करने में लगभग 10 घंटे कम समय लगता है और यह बॉक्स में एक चार्जर के साथ आता है, जिससे यूजर्स को अधिक […]

The post Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में बराबरी पर हैं। हालांकि, अन्य सभी टेस्ट में मोटोरोला स्मार्टफोन सैमसंग से आगे निकलता है। इसके अलावा मोटो G85 को चार्ज करने में लगभग 10 घंटे कम समय लगता है और यह बॉक्स में एक चार्जर के साथ आता है, जिससे यूजर्स को अधिक सुविधा मिलती है।

हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 को विभिन्न बेंचमार्क्स पर टेस्ट किया, जिसमें PCMark (बैटरी लाइफ टेस्ट), YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन), गेमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) और चार्जिंग (20-100%) शामिल थे। नीचे रिजल्ट दिए गए हैं:

टेस्ट Samsung Galaxy A16 Moto G85
पीसीमार्क बैटरी टेस्ट 9 घंटे 42 मिनट्स 11 घंटे 33 मिनट्स
यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) 4 प्रतिशत 4 प्रतिशत
गेमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) 25 प्रतिशत 20 प्रतिशत
चार्जिंग स्पीड (20-100%) 79 मिनट्स 62 मिनट्स

निष्कर्ष

  • पीसी मार्क बैटरी टेस्ट: दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी होने के बावजूद मोटो G85 PCMark बैटरी टेस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी A16 से दो घंटे अधिक स्क्रीन समय प्रदान करता है। इस टेस्टिंग में दोनों डिवाइस पर विभिन्न कार्य किए गए थे जब तक उनकी बैटरी 20 प्रतिशत से नीचे नहीं आ गई। दोनों स्मार्टफोन की टेस्टिंग शुरू होने पर 100 प्रतिशत चार्ज किया गया था और उनकी ब्राइटनेस और वॉल्यूम स्तर को क्रमशः 80 प्रतिशत और 50 प्रतिशत पर सेट किया गया था।
  • यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग: PCMark टेस्टिंग को छोड़कर रियल लाइफ में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दोनों स्मार्टफोनों में समान रहता है। हमने मोटो G85 और सैमसंग गैलेक्सी A16 पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर FHD-रिजोल्यूशन YouTube वीडियो स्ट्रीम किया है। वहीं, 30 मिनट बाद दोनों स्मार्टफोनों की बैटरी में 4 प्रतिशत की कमी आई जो लगभग 200mAh के बराबर है।
  • गेमिंग: सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 पावर यूजर्स के लिए शायद आदर्श नहीं हैं, लेकिन वे BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 जैसे ग्राफिकली मांग वाले गेम्स को संभाल सकते हैं। हमने प्रत्येक गेम को 30 मिनट तक समान ग्राफिक्स सेटिंग्स, ब्राइटनेस लेवल और वॉल्यूम के साथ खेला। मोटोरोला स्मार्टफोन थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करता है, जिसमें इसकी बैटरी औसतन 20 प्रतिशत तक गिरी, जबकि गैलेक्सी A16 की बैटरी 25 प्रतिशत तक गिरी।
  • चार्जिंग टेस्ट: मोटो G85 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइस को 20 से 100 प्रतिशत तक 62 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। यह सैमसंग गैलेक्सी A16 से फास्ट है, जिसे 25W चार्जर का उपयोग करके 79 मिनट लगते हैं। इसके अलावा मोटोरोला के विपरीत सैमसंग गैलेक्सी A16 के साथ चार्जर नहीं आता।

रिजल्ट स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि मोटोरोला स्मार्टफोन बेंचमार्क और हमारे गेमिंग टेस्टिंग दोनों में बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है। हालांकि, यदि आप इस सेगमेंट में बेस्ट बैटरी वाले स्मार्टफोनों की तलाश कर रहे हैं तो हमारे 20,000 रुपये के तहत बेस्ट बैटरी फोन की लिस्ट देख सकते हैं।

 

The post Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-battery-comparison/feed/ 0