The post ये नए मोबाइल फोन इस हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेंगे मिडबजट में नए ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगस्त का महीना इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए खास साबित हुआ है। OPPO K13 Turbo और Pixel 10 series सहित realme P4 series और Redmi 15 5G सहित कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं। अब महीने का आखिरी सप्ताह भी शानदार मिडबजट स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले नए मोबाइल फोंस के नाम, लॉन्च डेट और उनमें मिलने वाले फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
लॉन्च डेट – 26 अगस्त
वीवो टी4 प्रो 26 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। यह Vivo T4, T4x, T4R, T4 Lite और T4 Ultra के बाद इस सीरीज का छठा मॉडल बनकर आ रहा है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वीवो टी4 प्रो क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। ब्रांड की मानें तो यह 10 लाख से अधिक का AnTuTu score अचीव कर चुका है। भारतीय बाजार में इसे 8GB RAM पर बेचा जा सकता है।

Vivo T4 Pro कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा जिसके बैक पैनल पर दो सेंसर दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट में वीवो का पहला 3x Portrait Zoom वाला फोन बनकर रहा है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony OIS मेन सेंसर के साथ 50MP 3x Portrait + 10x Telephoto लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।
लॉन्च डेट – 29 अगस्त
सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन 29 अगस्त को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB का रेट 23,499 रुपये बताया जा रहा है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें सैमसंग का ही Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 पर लॉन्च होगा जिसके साथ कंपनी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट देगी।

Samsung Galaxy A17 5G फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। सैमसंग ने अपने इस 5जी फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस किया है जो 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
The post ये नए मोबाइल फोन इस हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेंगे मिडबजट में नए ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 29 अगस्त को इंडिया में अनाउंस होगा नया Samsung 5G फोन Galaxy A17! यहां जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A17 5G फोन 29 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में अनाउंस होने के बाद अब यह मोबाइल भारतीय बाजार का रूख कर रहा है। कंपनी वेबसाइट पर गैलेक्सी ए17 की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां फोन को टीज़ किया जा रहा है। हाल ही में जहां इस सैसमंग 5जी फोन का इंडिया प्राइस इंटरनेट पर लीक हुआ था, वहीं अब Samsung Galaxy A17 5G फोन इंडिया में किन कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
रिटेल मार्केट से मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन इंडिया में तीन रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनमें Black (ब्लैक), Blue (ब्लू) और Grey (ग्रे) कलर शामिल रहेंगे। ग्लोबल मार्केट में भी यह फोन इन्हीं रंगों में पेश हुआ है। इंडियन प्राइस की बात करें तो प्राप्त सूचना अनुसार फोन की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होगी जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। वहीं 8GB RAM फोन के 128GB मेमोरी का प्राइस 20,499 रुपये और 256GB का रेट 23,499 रुपये बताया गया है।

Samsung Galaxy A17 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। इंडियन यूजर्स को भी यही मोबाइल चिपसेट मिलेगा। गौरतलब है कि यह एक साल पुराना प्रोसेसर है जो गैलेक्सी ए16 5जी फोन के ग्लोबल मॉडल में भी लगाया गया था। यानी प्रोसेसर के मामले में मोबाइल यूजर्स को निराशा हाथ लगेगी। यहां सैमसंग ने अपग्रेड के नाम पर कुछ नया या एडवांस नहीं किया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए Galaxy A17 5G फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस कर लॉन्च किया जाएगा। आज कल चल रहे बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह काफी महसूस होगी। 10 हजार से कम के मोबाइल फोन भी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। ऐसे में मिड बजट सैमसंग 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी यूजर्स को निराश कर सकती है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Samsung Galaxy A17 5G फोन में हमें ऐसा कुछ नहीं मिला है जिसे देखकर यूजर्स ‘वाह’ कहें। बैटरी छोटी है और प्रोसेसर पुराना है। वहीं 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन भी आउटडेटेड लग सकती है। यह मोबाइल IP54 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो IP69 के जमाने में बेअसर महसूस हो सकती है। फोन का कैमरा भी औसत है।

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 पर लॉन्च होगा। कंपनी इसके साथ 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। यही ऐसी एकमात्र खूबी है जो इस स्मार्टफोन को खास बनाती है। अगर आपको लंबी ओएस अपग्रेड चाहिए तो इस फोन का इंतजार कर सकते हैं, नहीं तो इसे ऐवरेज और ओवरप्राइज्ड स्मार्टफोन ही कहा जाएगा।
18 हजार तक की रेंज में लेटेस्ट realme P4 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी ए17 के सामने तगड़ी चुनौती पेश करता है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलेगी। वहीं मार्केट में पहले से मौजूद Vivo T4R, iQOO 10R और Moto G96 सैमसंग 5जी फोन को सीधी टक्कर दे रहे हैं। ये Curved स्क्रीन वाले मोबाइल फोन हैं जो फास्ट रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं।
The post 29 अगस्त को इंडिया में अनाउंस होगा नया Samsung 5G फोन Galaxy A17! यहां जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A17 5G की सभी स्पेसिफिकेशन्स आ गई सामने! मार्केटिंग मटेरियल हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A17 का लॉन्च जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, इस मोबाइल की उतनी ही डिटेल्स इंटरनेट पर लीक होने लगी है। बीते सप्ताह ईपीटीओ सर्टिफिकेशन पर फोन का ग्लोबल प्राइस सामने आया था। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी ए17 का प्रोमोशनल मार्केटिंग मटेरियल इंटरनेट पर लीक हो गया है। इसे विदेशी वेबसाइट एंड्रॉयड हेडलाइन्स द्वारा शेयर किया गया है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही मोबाइल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी स्मार्टफोन में 6.7-इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार यह सुपर एमोलेड स्क्रीन होगी जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगी। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की लेयर दी जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A17 एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और 6 जेनरेशन की OS अपग्रेड के साथ आएगा। मोबाइल में One UI 7 मिलेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ही 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सनोस 1330 मोबाइल चिपसेट दिया जा सकता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में लाया जाएगा जिसमें 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम शामिल रहेगी। वहीं ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है जिनके साथ 2TB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन में Samsung AI फीचर्स भी मिलेंगे जिनके साथ बिल्ट इन Gemini सपोर्ट भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A17 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करेगा।
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए17 को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है और इसके चार्ज करने के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल IP54 रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा। अंत में बताते चलें कि सैमसंग अपने नए फोन को 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश कर सकती है।
बीते दिनों सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन की कीमत भी इंटरनेट पर सामने आई थी। लीक में इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A176BZKDEUE और प्राइस €319.90 यूरो बताया गया था। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट है जो भारतीय करंसी अनुसार 31,950 रुपये के करीब है। बताते चलें कि आज लीक हुए मार्केटिंग मटेरियल में फोन का Blue मॉडल दिखाई दिया है।
सीरीज के मौजूदा मॉडल गैलेक्सी ए16 की बात करें तो इसके 6GB रैम + 128GB वेरिएंट का रेट 15,999 रुपये है। वहीं फोन के 8GB RAM मॉडल को 128GB स्टोरेज के साथ 17,499 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह मोबाइल भी Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP ट्रिपल रियर और 13MP सेल्फी सेेंसर दिया गया है।
The post Samsung Galaxy A17 5G की सभी स्पेसिफिकेशन्स आ गई सामने! मार्केटिंग मटेरियल हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Samsung Galaxy A17 स्मार्टफोन की खबरें तकरीबन दो महीनों से सामने आ रही है। बीते दिनों इस मोबाइल का सपोर्ट पेज सैमसंग वेबसाइट पर लाइव किया जा चुका है। वहीं आज हमें फोन लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी का प्राइस प्राप्त हो गया है। दरअसल यह स्मार्टफोन EPTO पर स्पॉट हुआ है […]
The post Samsung Galaxy A17 5G और 4G दोनों मॉडल्स में होगा लॉन्च! दोनों की कीमत हो गई लीक, देखें प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A17 स्मार्टफोन की खबरें तकरीबन दो महीनों से सामने आ रही है। बीते दिनों इस मोबाइल का सपोर्ट पेज सैमसंग वेबसाइट पर लाइव किया जा चुका है। वहीं आज हमें फोन लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी का प्राइस प्राप्त हो गया है। दरअसल यह स्मार्टफोन EPTO पर स्पॉट हुआ है जहां गैलेक्सी ए17 5जी के साथ ही Galaxy A17 LTE का ग्लोबल रेट भी सामने आ गया है। इन दोनों सैमसंग फोन मॉडल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
पहले सैमसंग गैलेक्सी ए17 एलटीई यानी 4जी मॉडल की बात करें तो यह स्मार्टफोन ईपीटीओ सर्टिफिकेशन पर 8GB RAM + 256GB Storage के साथ स्पॉट हुआ है। इस फोन वेरिएंट की कीमत €289.90 यूरो बताई है जो इंडियन करंसी अनुसार 28,950 रुपये के करीब है। रोचक बात यह है कि सर्टिफिकेशन में SM-A175FZKEEUE मॉडल नंबर के साथ ही फोन के नाम पर से भी पर्दा उठाते हुए Galaxy A17 LTE लिखा गया है।


ईपीटीओ पर एलटीई मॉडल के साथ ही फोन का 5जी मॉडल भी सामने आया है। यहां डिवाइस नेम Galaxy A17 5G लिखा गया है जिसका मॉडल नंबर SM-A176BZKDEUE बताया गया है। कीमत की बात करें तो यहां सैमसंग का 5जी फोन 8GB RAM + 256GB Storage के साथ सामने आया है जिसका रेट €319.90 यूरो है। यह कीमत भारतीय करंसी में 31,950 रुपये के करीब है।
डिस्प्ले
लीक के अनुसार इस सैमसंग फोन के 5जी और 4जी दोनों मॉडल्स को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन होगी जिसे सुपर एमोलेड डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A17 4G फोन को जहां मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। वहीं Galaxy A17 5G को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह 6एनएम प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी ए17 के नए लीक में इसमें ओआईएस सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं पहले वाले लीक्स का जिक्र करें तो इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A17 5G और 4G स्मार्टफों को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

कीमत : गैलेक्सी ए16 5जी फोन के 6GB रैम + 128GB वेरिएंट का रेट 15,999 रुपये है। फोन के 8GB RAM मॉडल को 128GB स्टोरेज के साथ 17,499 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 20,499 रुपये में पाया जा सकता है।
डिस्प्ले : Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का AMOLED वाटरड्रॉप (इनफिनिटी-यू) नॉच डिस्प्ले है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रिजॉल्यूशन और 800 निट्स (हाई ब्राइटनेस मोड के साथ) मिलता है।
प्रोसेसर : यह मोबाइल फोन सैमसंग के ही Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 2.4GHz पर क्लॉक किए गए दो Cortex A78 परफॉरमेंस कोर और 2.00GHz क्लॉक स्पीड पर चलने वाले छह Cortex A55 दक्षता कोर हैं।
कैमरा : डिवाइस में रियर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड स्नैपर और 2MP का मैक्रो मॉड्यूल है। वहीं, आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा है। आपको दोनों तरफ से FHD 30 FPS वीडियो मिलते हैं।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
The post Samsung Galaxy A17 5G और 4G दोनों मॉडल्स में होगा लॉन्च! दोनों की कीमत हो गई लीक, देखें प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Samsung अपने अगले A-सीरीज के किफायती स्मार्टफोन Galaxy A17 को लेकर चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले नए रेंडर्स लीक किए गए हैं, जिससे इस फोन के डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। बता दें कि यह […]
The post लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A17 की तस्वीरें हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung अपने अगले A-सीरीज के किफायती स्मार्टफोन Galaxy A17 को लेकर चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले नए रेंडर्स लीक किए गए हैं, जिससे इस फोन के डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। बता दें कि यह आने वाला बजट गैलेक्सी फोन 4जी और 5जी दोनों तकनीक के साथ भारत सहित ग्लोबल बाजार में पेश हो सकता है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए17 का यह रेंडर एंड्राइड हेडलाइंस ने शेयर किया है। फोन देखने बहुत बद तक अपने पुराने वेरियेंट गैलेक्सी ए16 के समान लगता है। आप नीचे इमेज में देख सकते हैं कि फोन में फ्लैट स्क्रीन दिया गया है जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा चारों ओर थोड़े बेजल्स भी नजर आ रहै हैं।
फोन के पिछले पैनल में देखें तो सिलेंड्रिकल शेप में कैमरा ब्रैकेट दिया गया है जिस पर तीन कैमरे उपलब्ध हैं। तीनों कैमरों के रिंग में प्लेस किया गया है जो इसे सैमसंंग के प्रीमियम फोन वाला स्टाइल देता है। पिछले पैनल में आपको कैमरा ब्रैकेट के अलावा नीचे में सैमसंग का लोगो दिखाई देता है। काले रंग की इसकी बॉडी बेहतर अहसास करा रही है। वहीं साइड पैनल में आप फोन के हार्डवेयर बटंस देख सकते हैं।

GeekBench पर सामने आए Galaxy A17 4G वैरियंट में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। इसमें 4GB रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। यह मॉडल 4G कनेक्टिविटी के साथ उन यूजर्स के लिए अच्छा होगा जो कम कीमत में एंट्री लेवल अनुभव चाहते हैं।
Galaxy A17 5G वैरियंट पहले Exynos 1330 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ था लेकिन नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें अपग्रेडेड Exynos 1380 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A17 के 5जी वैरियंट में 8GB रैम मिलने की बात सामने आई है।
Galaxy A17 5G और Galaxy A17 4G दोनों वेरिएंट्स में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इस कैमरा में 5MP अल्ट्रा वाइड + 2MP मैक्रो लेंस जोड़ा जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Galaxy A17 5G और Galaxy A17 4G के लॉन्च की तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि सैमसंग जल्द ही इन स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। वहीं, कीमत की बात करें तो Galaxy A17 को 200 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 16,500 रुपये से कम में लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy A16 5G फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज भारत में 15,999 रुपये में बिकता है। जबकि फोन का 8GB RAM +128GB मॉडल 17,499 रुपये और 256GB स्टोरेज 20,499 रुपये में सेल किया जाता है।
The post लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A17 की तस्वीरें हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>