Samsung Galaxy A2 Core | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 Apr 2019 09:58:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,290 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, शाओमी रेडमी गो को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-android-go-launched-in-india-specifications-price-5290/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-android-go-launched-in-india-specifications-price-5290/#respond Mon, 15 Apr 2019 09:58:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29712 सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर देश के सभी रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

The post 5,290 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, शाओमी रेडमी गो को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung को लेकर पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो गैलेक्सी ए2 कोर नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी ए2 कोर को लेकर कहा जा रहा था कि यह एक एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा जो सस्ते बजट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब तमाम लीक्स पर रोक लगाते हुए सैमसंग ने इस फोन के पर्दा उठा दिया है। सैमसंग की ओर से Galaxy A2 Core स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है।

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए2 कोर को 5,290 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने गैलेक्सी ए2 कोर को भारत में खास तौर पर आफलाईन बाजार के लिए बनाया है जो देश के सभी रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A2 Core को ब्लैक और वाईट कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि गैलेक्सी ए2 कोर की सीधी टक्कर शाओमी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन रेडमी गो से होगी। शाओमी रेडमी गो फिलहाल सिर्फ आनलाईन प्लेटफॉर्म पर ही सेल के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर डिजाईन

Galaxy A2 Core को पुराने मोटो बेजल्स वाले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम आडियो जैक भी दिया गया है।

samsung galaxy a2 core android go launched in india specifications price 5290

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर स्पेसिफिकेशन्स

Samsung की ओर से Galaxy A2 Core को 540 X 960 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.0-इंच की क्यूएचडी टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन है जो एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए गैलेक्सी ए2 कोर 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Galaxy A2 Core सैमसंग के एक्सनॉस 7870 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल कैमरा और 8जीबी रैम के साथ इंडिया साइट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy A70

Galaxy A2 Core को कंपनी द्वारा 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग ने बेहतर ग्राफिक्स के लिए अपने इस फोन को माली टी830 जीपीयू से लैस कर बाजार में उतारा है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A2 Core के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : 5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपर रियर कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Vivo Y17

Samsung Galaxy A2 Core एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई व 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 5,290 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, शाओमी रेडमी गो को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-android-go-launched-in-india-specifications-price-5290/feed/ 0
एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-a2-core-to-launch-in-india-soon-know-price-and-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-a2-core-to-launch-in-india-soon-know-price-and-specification/#respond Thu, 11 Apr 2019 05:38:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29604 91मोबाइल्स को Samsung Galaxy A2 Core की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

The post एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर को कुछ समय पहले ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट और वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को Samsung Galaxy A2 Core की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

इस कीमत में होगा लॉन्च
गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित फोन होगा जो कि भारतीय मार्केट में मौजूद रेडमी गो को कड़ी टक्कर देगा। वहीं, हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Galaxy A2 Core को कंपनी 5,290 रुपए में लॉन्च करेगी। फोन को रेड, डार्क ग्रे और ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, शाओमी ने अपने रेडमी गो स्मार्टफोन को भारत में 4,499 रुपए में लॉन्च किया था।
samsung-galaxy-a2-core-specs-sheet
Galaxy A2 Core की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार अगर बात करें गैलेक्सी ए2 कोर की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.0-इंच की क्यूएचडी एलसीडी डिसप्ले है। इसके साथ ही फोन में प्रोसेसिंग के लिए 1.6गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर एक्सनॉस 7870 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर में 1जीबी रैम मैमोरी से और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।
samsung-galaxy-a2-core-price
वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में रियर और फ्रंट पर एक जैसा कैमरा सेंसर होगा। फोन के रियर और फ्रंट में एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा जो एंडरॉयड के 9 पाई ओएस पर पेश किया जाएगा।
सामने आई डिटेल के अनुसार गैलेक्सी ए2 कोर 141.5 x 70.9 x 9.1एमएम डायमेंशन वाला होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

सैमसंग Galaxy A2 Core का डिजाइन
सामने आई स्पेसिफिकेशन में गैलेक्सी ए2 कोर की तस्वीर भी दिखाई दी है। जिसके अनुसार इस फोन के डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है। फोन को पुराने मोटो बेजल्स वाले डिजाइन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इससे पहले सामने आई फोटो से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है।

The post एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-a2-core-to-launch-in-india-soon-know-price-and-specification/feed/ 0
शाओमी रेडमी गो की टक्कर में आया सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, जल्द देगा बाजार में दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-android-go-full-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-android-go-full-specifications-leaked/#respond Wed, 27 Mar 2019 13:01:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29033 गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा

The post शाओमी रेडमी गो की टक्कर में आया सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, जल्द देगा बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने आज ही सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर की ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन की जानकारी दी थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि गैलेक्सी ए2 कोर को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट के साथ ही ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर सर्टिफाइड कर दिया गया है। वहीं अब एक लीक के माध्यम से गैलेक्सी ए2 कोर की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। इस लीक में जहां एक ओर यह साफ हो गया है कि गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित फोन होगा वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने से इसके जल्द लॉन्च की उम्मीदें भी बढ़ गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई डिटेल्स के अनुसार सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए2 कोर को 540 X 960 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.0-इंच की क्यूएचडी एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट में साफ हो गया है कि गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा जो एंडरॉयड के 8.1 ओरियो ओएस पर पेश किया जाएगा। वहीं लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में सैमसंग का ही एक्सनॉस 7870 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर को इस लीक में 1जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज कितनी होगी यह जानकारी हालांकि अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग इस फोन को 8जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। वहीं इस लीक में फोटोग्राफी सेग्मेंट के रियर कैमरा सेंसर की ही जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एलईडी फ्लैश लाईट से लैस होगा। यह भी पढ़ें : चार रियर कैमरे और बिना किसी बटन के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10

गैलेक्सी ए2 कोर के इस लीक में ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई, 3.5एमएम जैक और यूएसबी 2.0 पोर्ट की पुष्टि हुई है। सामने आई डिटेल के अनुसार गैलेक्सी ए2 कोर 141.6 x 71 x 9.1एमएम डायमेंशन वाला होगा तथा फोन का वज़न 142ग्राम होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी इस लीक में कही गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर डिजाईन

गैलेक्सी ए2 कोर को पुराने मोटो बेजल्स वाले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। सामने आई फोटो से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इस फोन को सिर्फ फेस अनलॉक फीचर से लैस कर बाजार में उतारे।

samsung galaxy a2 core android go full specifications leaked

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट नज़र आ रहा है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम आडियो जैक भी दिया गया है। गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के अंदर नेटवर्क सिग्नल भी दिखाया गया है, जो सिर्फ एक है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अपने फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ भी लॉन्च कर सकती है।

The post शाओमी रेडमी गो की टक्कर में आया सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, जल्द देगा बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-android-go-full-specifications-leaked/feed/ 0
सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, शाओमी रेडमी गो की टक्कर में लॉन्च हो सकता है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-a2-core-listed-on-bluetooth-certification-site-might-launch-as-android-go-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-a2-core-listed-on-bluetooth-certification-site-might-launch-as-android-go-phone/#respond Wed, 27 Mar 2019 06:09:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28977 सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर को एंडरॉयड गो वर्ज़न पर पेश कर सकती है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, शाओमी रेडमी गो की टक्कर में लॉन्च हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक लीक सामने आया था जिसमें बताया गया था कि यह कोरियन कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर पर काम कर रही है। पिछले दिनों गैलेक्सी ए2 कोर को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे इस बात की भी पुष्टि हो गई थी कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी ए2 कोर को टेक मंच पर पेश कर सकती है। वहीं आज एक बार फिर यह फोन खबर में छाया है। गैलेक्सी ए2 कोर को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के चार नए वेरिएंट सामने आए हैं। ये चार वेरिएंट फोन के अलग-अलग मॉडल हैं जो बेहद जल्द बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

सर्टिफिकेशन डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 26 मार्च की है। एसआईजी वेबसाइट पर गैलेक्सी ए2 कोर को 4 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। ये मॉडल नंबर एसएम-ए260एफ, एसएम-ए260एफ_डीएस, एसएम-ए260जी और एसएम-ए260जी_डीएस हैं। एसआईजी की सर्टिफिकेशन मेंएंडर पता चला है कि गैलेक्सी ए2 कोर ब्लूटूथ 4.2 से लैस होगा। लगे हाथ आपको फोन की वाई-फाई सर्टिफिकेशन की डिटेल भी बता दें कि गैलेक्सी ए2 कोर को 2.4गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त हो चुकी है जो सिंगल-बैंड पर काम करेगी। इस सर्टिफिकेशन में सामने आया थ कि सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा।

samsung-a2-core-listed-on-bluetooth-certification-site-might-launch-as-android-go-phone

गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर की फोटो को स्लैश लीक द्वारा शेयर भी किया जा चुका है। इन फोटोज़ में फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। गैलेक्सी ए2 कोर की फोटो से पता चला था कि यह फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा जाएगा। वहीं उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर को एंडरॉयड गो वर्ज़न पर पेश कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर डिजाईन

गैलेक्सी ए2 कोर को सैमसंग द्वारा नॉच से दूर रखा गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है तथा गैलेक्सी ए2 कोर वही पुराना डिजाईन सपोर्ट करता है जिसमें मोटो बेजल्स मौजूद है। फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां डिसप्ले के उपर और नीचे दोनों ओर बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के नीचे की ओर जहां सैमसंग का लोगो लगा हुआ है वहीं उपरी की ओर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है।

samsung-a2-core-listed-on-bluetooth-certification-site-might-launch-as-android-go-phone

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश लाईट भी दी गई है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर भी ब्रांड का लोगो लगा हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इस फोन को सिर्फ फेस अनलॉक फीचर से लैस कर बाजार में उतारे। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आई सैमसंग गैलेक्सी ए60 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, देखें कितना धाकड़ होगा यह फोन

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट नज़र आ रहा है। इस स्लॉट के चलते यह उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी ए2 कोर को यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा और इसका बैक पैनल खुल कर अलग नहीं होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम आडियो जैक भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : सैमसंग को पछाड़ने आए हुआवई पी30 और पी30 प्रो

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के अंदर नेटवर्क सिग्नल भी दिखाया गया है, जो सिर्फ एक है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अपने फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ भी लॉन्च कर सकती है। बहरहाल सैमसंग की ओर से अभी तक गैलेक्सी ए2 कोर को लेकर कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई फोटो को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि फोन की यह फोटो सही साबित होती है तो यह कहना गलत नहीं होगी कि यह गैलेक्सी ए2 कोर सैमसंग के सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक साबित हो सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, शाओमी रेडमी गो की टक्कर में लॉन्च हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-a2-core-listed-on-bluetooth-certification-site-might-launch-as-android-go-phone/feed/ 0
शाओमी रेडमी गो को टक्कर देने आ रहा है सैमसंग का बेहद सस्ता फोन गैलेक्सी ए2 कोर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-photo-leak-design-look-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-photo-leak-design-look-revealed/#respond Fri, 15 Mar 2019 11:37:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28522 गैलेक्सी ए2 कोर को सैमसंग एंडरॉयड गो फोन के रुप में पेश कर सकती है।

The post शाओमी रेडमी गो को टक्कर देने आ रहा है सैमसंग का बेहद सस्ता फोन गैलेक्सी ए2 कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर हर दिन कोई न कोई लीक सामने आ रहा है। लगातार आ रहे इन लीक्स में सैमसंग का कोई एक नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन शामिल हैं। सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए10, ए30 और ए50 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं जो अपने अपने बजट सेग्मेंट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसने अलावा सैमसंग के गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70, गैलेक्सी ए60, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई जैसे फोन से जुड़ी कोई न कोई खबर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। वहीं आज सैमसंग के एक और नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर की खबर सामने आई है जिसमें फोन की फोटो शेयर की गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर की फोटो को प्रसिद्ध टिप्सटर स्लैश लीक द्वारा शेयर किया गया है। फोटो शेयर करने के अलावा इस लीक में हालांकि गैलेक्सी ए2 कोर की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फोटो के सामने आने से सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन की लुक व डिजाईन के साथ ही कई अहम फीचर्स का भी पता चला है। गैलेक्सी ए2 कोर की फोटो से ही पता चल गया है कि यह फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा जाएगा। वहीं हो सकता है कि गैलेक्सी ए2 कोर को सैमसंग एंडरॉयड गो फोन के रुप में पेश करे।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर डिजाईन

गैलेक्सी ए2 कोर को सैमसंग द्वारा नॉच से दूर रखा गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है तथा गैलेक्सी ए2 कोर वही पुराना डिजाईन सपोर्ट करता है जिसमें मोटो बेजल्स मौजूद है। फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां डिसप्ले के उपर और नीचे दोनों ओर बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के नीचे की ओर जहां सैमसंग का लोगो लगा हुआ है वहीं उपरी की ओर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है।

samsung-galaxy-m20-review-in-hindi
Samsung Galaxy M20

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश लाईट भी दी गई है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर भी ब्रांड का लोगो लगा हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इस फोन को सिर्फ फेस अनलॉक फीचर से लैस कर बाजार में उतारे। यह भी पढ़ें : ओपो ए5एस और ए1के की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, दोनों फोन जल्द देंगे बाजार में दस्तक

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट नज़र आ रहा है। इस स्लॉट के चलते यह उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी ए2 कोर को यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा और इसका बैक पैनल खुल कर अलग नहीं होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम आडियो जैक भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा भारत में सबसे सस्ता फोन, 4,000 भी हो सकती है कीमत

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के अंदर नेटवर्क सिग्नल भी दिखाया गया है, जो सिर्फ एक है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अपने फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ भी लॉन्च कर सकती है। बहरहाल सैमसंग की ओर से अभी तक गैलेक्सी ए2 कोर को लेकर कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई फोटो को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि फोन की यह फोटो सही साबित होती है तो यह कहना गलत नहीं होगी कि यह गैलेक्सी ए2 कोर सैमसंग के सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक साबित हो सकता है।

The post शाओमी रेडमी गो को टक्कर देने आ रहा है सैमसंग का बेहद सस्ता फोन गैलेक्सी ए2 कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a2-core-photo-leak-design-look-revealed/feed/ 0