Samsung Galaxy A21 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 25 Aug 2021 06:05:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy A21 में लगी भयानक आग, फ्लाइट में भरा धुआं, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-caught-fire/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-caught-fire/#respond Wed, 25 Aug 2021 06:05:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65695 Samsung के बजट स्मार्टफ़ोन Galaxy A21 में कथित आग लगने का मामला सामने आया है। सैमसंग के फ़ोन में आग का यह मामला अलास्का एयरलाइ एयरक्राफ्ट के कार्गो में लगी।

The post Samsung Galaxy A21 में लगी भयानक आग, फ्लाइट में भरा धुआं, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के बजट स्मार्टफ़ोन Galaxy A21 में कथित आग लगने का मामला सामने आया है। सैमसंग के फ़ोन में आग का यह मामला अलास्का एयरलाइ एयरक्राफ्ट के कार्गो में लगी। फोन में आग लगने के बाद कार्गो से यात्रियों को इमरजेंसी में बाहर निकाला गया। खबर के मुताबिक सैमसंग के फोन में आग लगने का यह मामला इस साल की शुरुआत का है। Alaska Airlines फ्लाइट 751 जैसे ही Seattle-Tacoma इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन में आग लग गई। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के स्मार्टफोन में आग लगने से फ्लाइट के अंदर इतना धुआं हो गया था कि यात्रियों को इमरजेंसी एक्जिट करवाया गया।

Galaxy Note 7 स्मार्टफ़ोन में ब्लास्ट की यादें हुईं ताजा

सैमसंग के स्मार्टफ़ोन में आग लगने की यह घटना पुराने दिनों की याद दिलाती है, जिन्हें सैमसंग कभी भी याद नहीं करना चाहेगा। साल 2016 के मध्य में सैमसंग की फ़्लैगशिप Galaxy Note 7 स्मार्टफ़ोन में ब्लास्ट के कई सारे मामले सामने आए। Galaxy Note 7 स्मार्टफ़ोन में ब्लास्ट बैटरी में दिक़्क़त के चलते हुए। इससे सैमसंग की न सिर्फ़ छवि ख़राब हुई बल्कि कंपनी को अरबों डॉलर का नुक़सान भी हुआ।

Samsung Galaxy A21
Samsung Galaxy A21

Galaxy A21 पिछले साल हुआ था लॉन्च

Galaxy Note 7 में आग की एक के बाद एक मामलों के बीच दुनियाभर के एयरलाइंस ने सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफ़ोन को फ़्लाइट में ले जाने की अनुमति नहीं थी थी। इतना ही नहीं सैमसंग की बैटरी फ़ैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिससे कंपनी के घावों को और भी हरे कर दिए थे। सैमसंग का Galaxy A21 स्मार्टफ़ोन एक साल पुराना स्मार्टफ़ोन है। ऐसे में उम्मीद है इस फ़ोन में आग लगने के अन्य मामले सामने नहीं आएंगे। यह भी पढ़ें : Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार

सैमसंग ने जारी नहीं किया बयान

स्मार्टफ़ोन में आग लगने के इक्के-दुक्के मामलों में कंपनियां यूज़र्स के सिर पर भी इसका ठिकरा फोड़ देती हैं। स्मार्टफ़ोन कंपनियां अक्सर, दीवार पर लगे सॉकेट, थर्ड पार्टी चार्जिंग केबल, अडेप्टर के साथ यूज़र्स के डिवाइस चलाने के तरीक़ों को फ़ोन में आग लगने का कारण बताती हैं। सैमसंग के गैलेक्सी ए21 स्मार्टफ़ोन में आग लगने की घटना पर फ़िलहाल कंपनी ने अपना बयान शेयर नहीं किया है। फ़ोन में आग लगने से यह इतना जल गया था कि शुरुआत में इसको पहचाना काफ़ी मुश्किल था। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बना रहे प्लान? यहां जानें चार्जिंग टाइम, खर्च और कितनी मिलती है रेंज

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Samsung Galaxy A21 में लगी भयानक आग, फ्लाइट में भरा धुआं, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-caught-fire/feed/ 0
Samsung Galaxy A21s की प्रोमोशनल वीडियो लीक, जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-promotional-video-features-specs-price-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-promotional-video-features-specs-price-india-launch-soon/#respond Thu, 07 May 2020 12:21:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43829 Galaxy A21s में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

The post Samsung Galaxy A21s की प्रोमोशनल वीडियो लीक, जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung
को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के नए फोन पर काम कर रही है जिसे Galaxy A21s नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने हालांकि अभी तक इस फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को इस फोन की प्रोमोशनल वीडियो प्राप्त हो गई है। इसी वीडियो में साफ तौर पर Samsung Galaxy A21s के नाम को प्रोमोट किया गया है। वी​डियो सामने आ जाने से यह भी क्लियर हो गया है कि सैमसंग अब जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।

91मोबाइल्स को इस फोन की प्रोमोशनल वीडियो पुख्ता सूत्र के हवाले से प्राप्त हुई है। Samsung Galaxy A21s की इस प्रोमोशनल वीडियो में फोन के कैमरा फीचर्स को दिखाया गया है। इनमें लाईव कैमरा फोटोज़ व लाईव वीडियोज़ को सीधे सोशल मीडिया ऐप्स पर अपलोड करते हुए दिखाया गया है। फोन की कैमरा ऐप में एआर डूडल जैसा फीचर भी नज़र आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन Black, White और Blue कलर में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy A21s

विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर गैलेक्सी ए21एस की विभिन्न स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। लीक के मुताबिक इस फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक सैमसंग का यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। वहीं फोन में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का लो बजट फोन Vivo Y30

Samsung Galaxy A21s को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि ये सेंसर्स अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, पोर्टरेट लेंस और डेफ्थ सेंसर होंगे। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

samsung-galaxy-a21s-moniker-confirmed-listed-on-bluetooth-sig-launch-soon
Galaxy A21

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। फोन में FS स्कैनर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एनएफसी कनेक्टिविटी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 जैसे बेसिक कनेक्टिविटी देखने को मिलेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy A21s में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल उम्मीद है कि सैमसंग बेहद जल्द गैलेक्सी ए21एस की लॉन्च डेट से पर्दा उठा देगी।

The post Samsung Galaxy A21s की प्रोमोशनल वीडियो लीक, जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-promotional-video-features-specs-price-india-launch-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy A21s हुआ सर्टिफाइड, जल्द होने वाला है लॉन्च, लो बजट में होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-moniker-confirmed-listed-on-bluetooth-sig-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-moniker-confirmed-listed-on-bluetooth-sig-launch-soon/#respond Fri, 01 May 2020 08:44:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43616 फोन में 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

The post Samsung Galaxy A21s हुआ सर्टिफाइड, जल्द होने वाला है लॉन्च, लो बजट में होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की शुरूआत में ही Samsung से जुड़ी खबर आई थी कि कंपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A21s नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का मॉडल नंबर SM-A217F मॉडल नंबर बताया गया था। इसी मॉडल नंबर के साथ सैमसंग का आगामी फोन एफसीसी और गीकबेंच जैसी साइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है लेकिन आज पहली बार फोन की लिस्टिंग में मॉडल नंबर के साथ ही फोन के Galaxy A21s नाम का खुलासा किया गया है।

Samsung Galaxy A21s को दरअसल ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए21एस नाम का यूज़ किया गया है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब किसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन के नाम का जिक्र हुआ है। इस लिस्टिंग ने पुख्ता कर दिया है कि सैमसंग Galaxy A21s नाम के साथ नया फोन लॉन्च करने वाली है। वेबसाइट पर इस फोन को ब्लूटूथ वी5.0 से लैस बताया गया है तथा साथ ही पांच और मॉडल नंबर SM-A217F_DSN, SM-A217M, SM-A217M_DS, SM-A217F_DS और SM-A217N सामने आए है।

Samsung Galaxy A21s

विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स में गैलेक्सी ए21एस की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। लीक के मुताबिक फोन में 6.55-इंच HD+ IPS डिसप्ले दी जाएगी, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल होगा। वहीं, डिवाइस में 3GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन होगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो गैलेक्सी A21s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेंसर औ 2-मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं, डिवाइस में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा Galaxy A21s में FS स्कैनर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एनएफसी कनेक्टिविटी, डुअल सिम, 3.5mm हैडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 उपलब्ध होगा। कंपनी फोन को Black, Blue और White कलर वेरिएंट में पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy A21

सैमसंग गैलेक्सी ए21 की बात करें तो यह फोन 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दोनों फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं। गैलेक्सी ए21 को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है तथा फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Vivo S1 की कीमत में हुई कटौती, देखें क्या है नया प्राइस

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Samsung Galaxy A21s हुआ सर्टिफाइड, जल्द होने वाला है लॉन्च, लो बजट में होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-moniker-confirmed-listed-on-bluetooth-sig-launch-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy A21s हुआ FCC पर स्पॉट, लॉन्च के नजदीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-spotted-fcc-certification-site-launch-soon-with-exynos-850-soc-3gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-spotted-fcc-certification-site-launch-soon-with-exynos-850-soc-3gb-ram/#respond Thu, 23 Apr 2020 10:06:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43285 Samsung Galaxy A21s FCC सर्टिफिकेशन पर सामने आया है कि फोन में 15W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट होगा।

The post Samsung Galaxy A21s हुआ FCC पर स्पॉट, लॉन्च के नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy A21s को इस महीने की शुरुआत में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थीं। वहीं, अब इस डिवाइस को यूएस की FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां इस बात की जानकारी सामने आई है कि Galaxy A21s इस महीने लॉन्च हो चुके Galaxy A21 रिफाइन वर्जन होगा।

एफसीसी दस्तावेजों से सैमसंग गैलेक्सी ए 21 के डिस्प्ले का साइज, डायमेंशन, विभिन्न नेटवर्क बैंड का सपोर्ट और डुअल बैंड वाई-फाई की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सैमसंग कब इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
samsung-galaxy-a21s
MySmartPrice द्वारा स्पॉट किए गए FCC डाक्यमेंट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी A21 में A21 की तरह 6.4-इंच का डिसप्ले मिलेगा और फोन 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा हैंडसेट GSM1900, LTE2, WCDMA1900, WCDMA1700 LTE66, LTE41 और GSM850 नेटवर्क बैंड को सपोर्ट करेगा। साथ ही यह डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इतना ही नहीं यह स्मार्टफोन 163.7 मिमी x 75.3 मिमी डाइमेंशन के साथ आएगा। दुर्भाग्य से, दस्तावेज़ में गैलेक्सी ए 21 के ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की काई स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं थीं।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन में Exynos 850 SoC होगा। साथ ही यह फोन 3 जीबी रैम के साथ आएगा और शीर्ष पर वन यूआई 2.0 के साथ एंड्रॉइड 10 पर कार्य करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए 21 एस ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर ऑप्शन में और 32 जीबी / 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy A21s इंडियन मार्केट में आएगा या नहीं यह बात अभी पुख्ता नहीं हो पाई है।

Samsung Galaxy A21

सैमसंग गैलेक्सी ए21 फोन 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दोनों फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं। गैलेक्सी ए21 को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है तथा फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Samsung Galaxy A21s हुआ FCC पर स्पॉट, लॉन्च के नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21s-spotted-fcc-certification-site-launch-soon-with-exynos-850-soc-3gb-ram/feed/ 0
25एमपी सेल्फी और 48एमपी ​रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy A41 हुआ ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a41-globally-launched-in-europe-specifications-camera-battery-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a41-globally-launched-in-europe-specifications-camera-battery-price-sale/#respond Thu, 09 Apr 2020 05:45:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42679 यह फोन मीड बजट में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा।

The post 25एमपी सेल्फी और 48एमपी ​रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy A41 हुआ ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आज अमेरिकी बाजार के जरिये टेक मंच पर अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के 5 नए फोन Samsung Galaxy A71 5G, Galaxy A51 5G, Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 पेश किए हैं। इन फोंस को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने एक और अन्य डिवाईस Galaxy A41 को भी अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में लॉन्च कर दिया है। पिछले दिनों यह फोन जापान में उतारा गया था वहीं अब यूरोपियन देशों में एंट्री लेते हुए सैमसंग गैलेक्सी ए41 का ग्लोबल लॉन्च हो गया है। यह फोन मीड बजट में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा।

लुक व डिजाईन

Samsung Galaxy A41 का यह ग्लोबल मॉडल जापान में लॉन्च हुए फोन से अलग है। फोन की लुक की बात करें तो यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है। फोन की डिसप्ले तीन ओर से जहां नैरो बेजल्स वाली है वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में ‘यू’ शेप वाली छोटी सी नॉच दी गई है। नए सैमसंग गैलेक्सी ए41 के बैक पैनल जापानी मॉडल की तुलना में अलग है। यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में है। गौरतलब है कि जापानी मॉडल में यह सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित था। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

Samsung Galaxy A41 globally launched in europe specifications camera battery price sale

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A41 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड होगी। कंपनी ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 को एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो सैमसंग वन यूआई 2.1 पर काम करता है। सैमसंग इस फोन को विभिन्न मार्केट्स में अलग-अलग चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें : Samsung का सरप्राइज़, एक साथ लॉन्च किए Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 स्मार्टफोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A41 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A41 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

Samsung Galaxy A41 globally launched in europe specifications camera battery price sale

सैमसंग गैलेक्सी ए41 को 4 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। भारत में फोन के कितने वेरिएंट आएंगे इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A41 में 15वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 आईपी रेटिड है जो इसके पानी व धूल से सुरक्षित रखता है वहीं जापान में इस फोन को ब्लू, व्हाईट, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। यूरोप में इस फोन की कीमत 299 यूरो यानि तकरीबन 24,500 रुपये है।

The post 25एमपी सेल्फी और 48एमपी ​रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy A41 हुआ ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a41-globally-launched-in-europe-specifications-camera-battery-price-sale/feed/ 0
Samsung का सरप्राइज़, एक साथ लॉन्च किए Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-a11-a01-a71-a51-5g-smartphone-launched-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-a11-a01-a71-a51-5g-smartphone-launched-specs-price-sale/#comments Thu, 09 Apr 2020 04:27:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42671 Samsung ने Galaxy A71 5G और Galaxy A51 5G भी पेश कर दिया है।

The post Samsung का सरप्राइज़, एक साथ लॉन्च किए Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपने यूजर्स को सरप्राइज़ देते हुए ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ में एक साथ पांच नए फोन जोड़ दिए हैं। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 जैसे 5G फोंस के साथ ही Samsung Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 भी पेश कर दिए हैं। सैमसंग ने हालांकि ये सभी नए स्मार्टफोंस अभी यूएस के बाजार में ही उतारे हैं जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आईये नज़र डालते हैं Samsung के इन सस्ते स्मार्टफोंस पर कि क्या है इनका दाम और कैसी है स्पेसिफिकेशन्स।

Samsung Galaxy A21

सैमसंग गैलेक्सी ए21 को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से बेजल लेस है तथा नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाएं हिस्से पर मौजूद है जिसे सैमसंग ने इनफिनिटी-ओ डिसप्ले का नाम दिया है। यह फोन 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दोनों फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं। गैलेक्सी ए21 को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है तथा फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A21 a11 a01 a71 a51 5g smartphone launched specs price sale

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A11

सैमसंग गैलेक्सी ए11 लुक और डिजाईन के मामले में गैलेक्सी ए21 जैसा ही है। यह भी पंच-होल डिसप्ले पर पेश हुआ है जिसमें स्क्रीन तीन किनारों के बेजल लेस है तथा नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को 6.4 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए11 को 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A21 a11 a01 a71 a51 5g smartphone launched specs price sale

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A01

सैमसंग गैलेक्सी ए01 को कंपनी की ओर से बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें नैरो बेजल्स वाले हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 5.7 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी ए01 में 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 16 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A21 a11 a01 a71 a51 5g smartphone launched specs price sale

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए01 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत

Samsung Galaxy A21 = $249.99 ( तकरीबन 19,000 रुपये )
Samsung Galaxy A11 = $179.99 ( तकरीबन 13,500 रुपये )
Samsung Galaxy A01 = $109.99 ( तकरीबन 8,300 रुपये )

The post Samsung का सरप्राइज़, एक साथ लॉन्च किए Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-a11-a01-a71-a51-5g-smartphone-launched-specs-price-sale/feed/ 1
Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए रेंडर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-renders-leak-specification-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-renders-leak-specification-4000mah-battery/#respond Wed, 04 Mar 2020 12:33:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41391 यह डिवाइस लो-बजट कैटगरी में पेश किया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए रेंडर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी Galaxy A सीरीज में एक के बाद एक नए डिवाइस पेश कर रहा है। वहीं, इस सीरीज के अंदर और भी काफी डिवाइस लॉन्च होने के लिए लगभग तैयार लग रहे हैं। इन डिवाइस में से एक Galaxy A31 है, जिसे हाल ही में वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। वहीं, अब एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने ए सीरीज के अंदर Galaxy A21 को भी पेश करने की योजना बना रही है।

गैलेक्सी ए21 को जल्द ही अमेरिका में लॉन्च किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। इसके अलावा आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए21 की स्पेसिफिकेशन भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy A20 के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर गैलेक्सी ए21 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

Android Headlines की रिपोर्ट में गैलेक्सी ए21 के लॉन्च, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा सामने आई तस्वीर में डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है। रिपोर्ट में देखी गई फोटो के अनुसार गैलेक्सी ए21 के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। वहीं, फोन फ्रंट में ऊपर बायीं ओर एक होल-पंच सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, फोन में नीचे की ओर बड़ी चिन देखने को मिल सकती है।

हालांकि, रिपोर्ट में Galaxy A21 में शामिल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के सेंसर की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, कैमरा सेटअप स्मार्टफोन को देखाकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें मेन कैमरा सेंसर के साथ वाइड-एंगल, अल्ट्रा वाइड, टेलीफोटो लेंस और डेप्थ सेंसर होंगे। वहीं, कैमरा सेटअप के बराबर में एक डुअल एलईडी फ्लैश होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस डिवाइस को कंपनी अपने खुद के एक्सिनॉस 7904 चिपसेट पर पेश कर सकती है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इतना ही नहीं गैलेक्सी ए21 में 4,000 एमएएच क्की बैटरी दी जा सकती है।

The post Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए रेंडर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-renders-leak-specification-4000mah-battery/feed/ 0
Samsung Galaxy A21 का रेंडर्स हुए लीक, इस डिजाइन के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-renders-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-renders-leak/#respond Wed, 18 Dec 2019 04:14:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38950 फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

The post Samsung Galaxy A21 का रेंडर्स हुए लीक, इस डिजाइन के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कुछ समय पहले ही वियतनाम में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपनी Galaxy A सीरीज को बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन Galaxy A51 और Galaxy A71 लॉन्च किए थे। वहीं, मंगलवार को ही हमने खबर दी थी कि Samsung Galaxy A51 को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इतना ही नहीं अब A सीरीज के अंदर आने वाले Galaxy A21 का रेंडर सामने आए हैं।

रेंडर्स को स्लैशलीक पर देखा गया है। रेंडर्स के अनुसार Samsung Galaxy A21 में फ्रंट पर टॉप पर नॉच दिया जाएगा, जिसमें सिंगल कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इस तरह का कैमरा सेटअप Galaxy A20s में देखा जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A21 में वाइड और अल्ट्रा कैमरा सेंसर डेप्थ सेंसर के साथ होगा। वहीं, फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च, Xiaomi – Realme को मिलेगी टक्कर

वहीं, Galaxy A01 को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है। वहीं, अगर बात करें Galaxy A सीरीज की तो इसमें और भी कई फोन्स को पेश किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, ऑफिशियल तौर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
galaxy-a21
अगर बात करें Samsung Galaxy A51 की तो हाल ही में इसे सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल सैमसंग सपोर्ट पेज़ पर जगह दी गई है। इस वेबपेज पर Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन SM-A515F/DSN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में हालांकि फोन की फोटो या किसी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं हुआ है लेकिन इस लिस्टिंग ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Samsung Galaxy A51 बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही Samsung ने Galaxy A50s की कीमत भी कम कर दी है, जिसे Galaxy A51 का आगाज ही माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें: L शेप 64MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर

Samsung Galaxy A51

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल स्क्रीन के उपरी ओर पंच-होल दिया गया है जिसे सैमसंग ने इनफिनिटी-O डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की फोन कीे स्क्रीन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है।

सोर्स

The post Samsung Galaxy A21 का रेंडर्स हुए लीक, इस डिजाइन के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a21-renders-leak/feed/ 0