Samsung Galaxy A22 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Jul 2021 07:16:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy A22 इंडिया में लॉन्च, चीनी ब्रांड्स की बढ़ी मुसीबत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cheapest-5g-phone-galaxy-a22-5g-launched-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cheapest-5g-phone-galaxy-a22-5g-launched-in-india-price-specs-sale-offer/#respond Fri, 23 Jul 2021 07:16:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63328 Samsung Galaxy A22 5G फोन 19,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है।

The post Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy A22 इंडिया में लॉन्च, चीनी ब्रांड्स की बढ़ी मुसीबत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कुछ समय पहले ही इंटरनेशनल टेक मार्केट में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन Samsung Galaxy A22 4G और Samsung Galaxy A22 5G दो मॉडल्स में आया था। कंपनी बीते दिनों इनमें से एक मॉडल गैलेक्सी ए22 4जी को भारतीय बाजार में उतार चुकी है वहीं आज इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कंपनी ने गैलेक्सी ए22 5जी फोन को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A22 5G फोन इंडिया में सैमसंग का Cheapest 5G Phone बनकर आया है।

Samsung Galaxy A22 5G फोन का प्राइस

सैमसंग ने अपने इस 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की ही मैमोरी दी गई है। Samsung Galaxy A22 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट को इंडिया में 19,999 रुपये तथा 8GB + 128GB वेरिएंट को 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा तथा कंपनी एचडीएफसी कार्ड यूजर्स को 1,500 रुपये का कैशबैक भी प्रदान कर रही है।

Samsung Cheapest 5G Phone Galaxy A22 5G launched in india price specs sale offer

Samsung Galaxy A22 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग ने अपने नए 5जी फोन गैलेक्सी ए22 को 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। यह स्क्रीन टीएफटी पैनल पर बनी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। 16एम कलर डेफ्थ के साथ ही फोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Samsung Galaxy A22 5G फोन एंडरॉयड 11 आधारित वनयूआई कोर 3.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 700 चिपसेट सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया सैमसंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A22 5G फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A22 5G फोन को कंपनी की ओर डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

The post Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy A22 इंडिया में लॉन्च, चीनी ब्रांड्स की बढ़ी मुसीबत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cheapest-5g-phone-galaxy-a22-5g-launched-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 0
Exclusive: Samsung Galaxy A22 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 5,000mAh की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-smartphone-launch-in-india-exclusive-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-smartphone-launch-in-india-exclusive-price-specification/#respond Sat, 26 Jun 2021 06:08:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61633 Samsung Galaxy A22 को कंपनी ने सिर्फ 4G वर्जन में पेश किया है।

The post Exclusive: Samsung Galaxy A22 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 5,000mAh की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung के Galaxy A22 स्मार्टफोन्स के बारे में पिछले काफी समय से लीक में जानकारी सामने आ रही थी, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। दरअसल, सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में इस फोन को लॉन्च करने के बाद गैलेक्सी ए22 4G स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़े ही गुपचुप तरीके से पेश किया है। दरअसल, 91मोबाइल्स को इस फोन के लॉन्च की जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स द्वारा एक्सक्लूसिव तौर पर मिली है। न्यूज लिखते समय हमें सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर डिवाइस की कोई लिस्टिंग नहीं मिली। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Samsung Galaxy A22 का डिजाइन

Samsung Galaxy A22 4G में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है जो कि U-नॉच शेप में है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में बैक पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इस सेटअप में क्वाड रियर कैमरा है। इसके साथ ही गैलेक्सी ए22 4G में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप होने के कारण फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। सके अलावा फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल है।

samsung-galaxy-a22-launch-in-india

Samsung Galaxy A22 4G के स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए22 4G वेरिएंट की तो इसमें 6.4-इंच AMOLED HD+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, 4G वेरिएंट मेंMediaTek Helio G80 SoC दिया गया है। इस प्रोसेसर को पावर देने के लिए कंपनी ने फोन में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आपको फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।

samsung-galaxy-f42-5g-phone-india-launch-specs-details-bis-listing

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर F/2.4 के साथ दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

वहीं, फोन का वजन 186 ग्राम और थिकनेस 8.4mm है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G LTE, GPS, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, USB Type-C port और 3.5mm हेडफोन जैक है। इतना ही नहीं डिवाइस एंडरॉयड 11 बेस्ड वन यूआई 3.0 पर काम करता है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A22 की कीमत

फिलहाल इंडिया में सैमसंग Galaxy A22 को सिर्फ 4G वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपए है। इसके अलावा डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- Violet, Mint और Black में आता है।

The post Exclusive: Samsung Galaxy A22 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 5,000mAh की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-smartphone-launch-in-india-exclusive-price-specification/feed/ 0
Samsung का सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन Galaxy A22 भारत में जल्द होगा लॉन्च, Realme को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-smartphone-listed-on-official-india-website-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-smartphone-listed-on-official-india-website-launch-soon/#respond Wed, 23 Jun 2021 09:36:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61396 Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भले ही इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट हो गया हो लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स रिवील नहीं हुए हैं। हालांकि सैमसंग का यह स्मार्टफोन कुछ महीने पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

The post Samsung का सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन Galaxy A22 भारत में जल्द होगा लॉन्च, Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A226B/DS के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को इसी मॉडल नंबर के साथ पिछले महीने BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड) पर स्पॉट किया गया था। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इस फोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि Samsung Galaxy A22 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भले ही इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट हो गया हो लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स रिवील नहीं हुए हैं। हालांकि सैमसंग का यह स्मार्टफोन कुछ महीने पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट भी ग्लोबल वेरिएंट्स जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A22 5G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.6-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है जिसमें Infinity-V नॉच दी गई है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसे साथ ही सैमसंग के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो कैमरा सेंसर 2MP के दिए गए हैं। इसके साथ ही फ़्रंट में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A22

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो कि Dimensity 700 SoC हो सकता है। इस फोन को 8GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OneUI 3.1 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फ़ोन में 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, और USB-C पोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : Poco M3 Pro 5G vs OPPO A53s 5G: स्पीड टेस्ट

The post Samsung का सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन Galaxy A22 भारत में जल्द होगा लॉन्च, Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-smartphone-listed-on-official-india-website-launch-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy F22 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी की साइट पर सपोर्ट पेज हुआ लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f22-support-page-live-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f22-support-page-live-india-launch-soon/#respond Fri, 18 Jun 2021 04:35:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61086 सैमसंग गैलेक्सी एफ22 जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

The post Samsung Galaxy F22 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी की साइट पर सपोर्ट पेज हुआ लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy F22 काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब तक सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फोन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च हुए गैलेक्सी A22 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आएगा। वहीं, इसी बीच टेक वेबसाइट Mysmartprice ने खुलासा किया है कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। सपोर्ट पेज के लाइव होने से माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy F22 सपोर्ट पेज

सैमसंग इंडिया के सपोर्ट पेज के अनुसार गैलेक्सी F22 का मॉडल नंबर SM-E225F/DS है। सपोर्ट पेज पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में सैमसंग का यह फोन ब्लूटूथ SIG पर भी स्पॉट हुआ था। इस लिस्टिंग के आधार पर माना जा रहा है कि फोन में मिलने फीचर और स्पेसिफिकेशन काफी हद तक गैलेक्सी A22 वाले ही होंगे। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च
samsung-galaxy-f22-sm-e225f-india

Samsung Galaxy A22 4G और 5G की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Samsung Galaxy A22 4G वेरिएंट की तो इसमें 6.4-इंच AMOLED HD+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी A22 5G वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.6-इंच IPS एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, 4G वेरिएंट में MediaTek Helio G80 SoC और 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 700 5G SoC है।

samsung-galaxy-a22-5g-4g-launched

फोटोग्राफी के लिए फोन के 4G वेरिएंट के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर F/2.4 के साथ दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसे भी पढ़ें: इंडिया आ रहा है सैमसंग का कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A02, Xiaomi – Realme को देगा चुनौती

फोटोग्राफी के लिए फोन के 5G वेरिएंट के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और अपर्चर F/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में 5,000एमएएच की बैटरी है।

The post Samsung Galaxy F22 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी की साइट पर सपोर्ट पेज हुआ लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f22-support-page-live-india-launch-soon/feed/ 0
Samsung ला रहा नया एंट्री लेवल फोन Galaxy F22, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f22-listed-bluetooth-certification-rebranded-version-of-galaxy-a22/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f22-listed-bluetooth-certification-rebranded-version-of-galaxy-a22/#respond Wed, 16 Jun 2021 06:48:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60961 माना जा रहा है कि इस फोन पर काम चल रहा है जिस वजह से इसकी लॉन्च तारीख फिलहाल ज़ारी नहीं की गई है।

The post Samsung ला रहा नया एंट्री लेवल फोन Galaxy F22, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह फोन कंपनी की नई Galaxy F सीरीज़ का नया फोन हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन पर काम चल रहा है जिस वजह से इसकी लॉन्च तारीख फिलहाल ज़ारी नहीं की गई है। इतना ही नहीं फोन Samsung Galaxy A22 या फिर Galaxy A22 5G का रिब्रांडेड होगा। वहीं, अब Galaxy F22 को Bluetooth सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि Galaxy A22 और Galaxy F22 दोनों ही एक जैसे डिवाइस होंगे।

Samsung Galaxy F22

आपको याद दिला दें कि सैमसंग ने कुछ समय पहले ही टेक मंच पर गैलेक्सी ए-सीरीज के अंदर अपने Galaxy A22 स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन के 4G के साथ ही 5G वेरिएंट में टेक मार्केट में उतारा गया था। डिवाइस के दोनों मॉडल लुक और स्पेसिफिकेशन के मामले में थोड़े अलग हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी कैंसिल कर सकती है Galaxy S21 FE स्मार्टफोन का लॉन्च, जानें क्या है मजबूरी

samsung-galaxy-f22-bluetooth

Samsung Galaxy A22 4G और 5G की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Samsung Galaxy A22 4G वेरिएंट की तो इसमें 6.4-इंच AMOLED HD+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी A22 5G वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.6-इंच IPS एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, 4G वेरिएंट में MediaTek Helio G80 SoC और 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 700 5G SoC है।

samsung-galaxy-a22-4g
फोटोग्राफी के लिए फोन के 4G वेरिएंट के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर F/2.4 के साथ दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

galaxy-a22-5g-2

फोटोग्राफी के लिए फोन के 5G वेरिएंट के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और अपर्चर F/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में 5,000एमएएच की बैटरी है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च

Galaxy F-सीरीज

गौरतलब है कि Samsung ने अपनी Galaxy F सीरीज़ की शुरुआत भारत में पिछले साल सितंबर महीने से की थी। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने अपना पहला फोन Galaxy F41 अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। इसके अलावा Galaxy F62 स्मार्टफोन को अगले फोन के तौर पर फरवरी महीने में लॉन्च किया गया और Galaxy F12 व Galaxy F02s स्मार्टफोन्स को अप्रैल में लॉन्च किया गया है।

Via

The post Samsung ला रहा नया एंट्री लेवल फोन Galaxy F22, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f22-listed-bluetooth-certification-rebranded-version-of-galaxy-a22/feed/ 0
Samsung ला रहा Galaxy F22 स्मार्टफोन, हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-working-on-galaxy-f22-it-may-be-cheaper-5g-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-working-on-galaxy-f22-it-may-be-cheaper-5g-smartphone/#respond Wed, 05 May 2021 05:25:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58368 सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy F22 स्मार्टफोन Galaxy A22 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है जो अभी लॉन्च होना है। माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन एक साथ दस्तक दे सकते हैं।

The post Samsung ला रहा Galaxy F22 स्मार्टफोन, हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी Galaxy F series का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन सैमसंग की इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा। सैमसंग की यह स्मार्टफोन सीरीज सिर्फ भारत में पेश की गई है। इस सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy F22 है। सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ट्विटर पर @_the_tech_guy अकाउंट के जरिए सामने आई है। इसके साथ ही SamMobile ने भी सैमसंग के गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन को कंफर्म किया है। SamMobile ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन Galaxy A22 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है जो अभी लॉन्च होना है। यह पहली बार नहीं है कि कि सैमसंग का Galaxy F सीरीज का फोन Galaxy A और Galaxy M का रिब्रांड वर्जन है।


अपकमिंग Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 4G और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट के बारे में बताया जा रहा है कि यह मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन के 4G वेरिएंट के बारे में बताया जा रहा है कि Galaxy F22 जैसा हो है। अटकलें है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग अपने मिडरेंज और बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन्स को बड़ी बैटरी के साथ पेश करता है। यह भी पढ़ें : 5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर

सैमसंग का अपकमिंग Galaxy F22 और Galaxy A22 दोनों लॉन्च नहीं हुए हैं। संभव है कि कंपनी भारत में Galaxy F22 को लॉन्च करे। वहीं Galaxy A22 स्मार्टफोन को दूसरे मार्केट में पेश करें। कंपनी दोनों स्मार्टफोन को एक साथ मार्केट में पेश कर सकती है। सैमसंग के इन स्मार्टफोन के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि ये कंपनी ने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन के बारे इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है।

The post Samsung ला रहा Galaxy F22 स्मार्टफोन, हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-working-on-galaxy-f22-it-may-be-cheaper-5g-smartphone/feed/ 0
Samsung Galaxy A22 4G इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-4g-bis-listing-launch-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-4g-bis-listing-launch-india-soon/#respond Sat, 17 Apr 2021 07:16:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57334 Samsung Galaxy A22 इंडिया में 5G और 4G के साथ हो सकता है लॉन्च।

The post Samsung Galaxy A22 4G इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से खबर सामने आ रही है कि Samsung अपनी ए-सीरीज के नए फोन Galaxy A22 पर काम कर रही है जो कि 5G और 4G सपोर्ट के साथ भारत में पेश किया जाएगा। वहीं, कुछ समय पहले जानकारी मिली थी कि इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को कथित रूप से इंडियन मार्केट इस साल के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में भी दस्तक दे सकता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन Samsung Galaxy A21 का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। अब Galaxy A22 4G मॉडल को Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस सर्टिफिकेशन पर फोन का मॉडल नंबर SM-A225F है। सर्टिफिकेशन से साफ है कि फोन का इंडिया लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

Samsung Galaxy A22 BIS लिस्टिंग

BIS सर्टिफिकेशन पर फोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सर्टिफिकेशन से साफ है कि फोन का इंडिया लॉन्च जल्द देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक फोन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि आने वाले समय में फोन के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपये तक का डिस्काउंट, डिटेल में जानें ऑफर

Samsung Galaxy A22 का कैमरा

Samsung Galaxy A22 से जुड़ी खबर कुछ समय पहले साउथ कोरियन पब्लिकेशन के जरिये सामने आई थी। इस रिपोर्ट में फोन के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी दी गई थी, जिसके अनुसार गैलेक्सी ए22 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में चार बैक कैमरे के साथ सिंगल सेल्फी कैमरा ही दिया जाएगा जो 13 मेगापिक्सल का होगा।

वहीं रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के क्वॉड रियर कैमर सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही गैलेक्सी ए22 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो अन्य सेंसर 2 मेगापिक्सल के होंगे। ये सेंसर्स कौन से होंगे यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि इसमें मैक्रो लेंस और डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M42 5G फोन 28 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी आ गई सामने

Samsung Galaxy A22 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A22 को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन के दो मॉडल बाजार में उतारे जा सकते हैं जिसमें एक मॉडल जहां 5G होगा वहीं दूसरा मॉडल 4G होगा। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी ए22 के 5जी मॉडल को मीडियाटेक के डायमनसिटी 720 या फिर डायमनसिटी 700 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 229 यूरो यानि तकरीबन 19,000 रुपये होगी।

सोर्स

The post Samsung Galaxy A22 4G इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-4g-bis-listing-launch-india-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy A22 होगा सैमसंग का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-5g-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-5g-specifications-price/#respond Tue, 16 Mar 2021 14:57:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55340 रिपोर्ट में फोन के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी मिली है

The post Samsung Galaxy A22 होगा सैमसंग का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के बारे में दिसंबर में खबर आई थी कि यह टेक कंपनी एक सस्ते 5G फोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A22 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन को लेकर बताया गया था कि यह साल 2021 के सेकेंड हाफ में बाजार में एंट्री ले सकता है और इसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब होगी। वहीं अब फिर से इस फोन की चर्चा उठी है और इस बार सैमसंग गैलेक्सी ए22 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

Samsung Galaxy A22 से जुड़ी यह खबर साउथ कोरियन पब्लिकेशन के जरिये सामने आई है। इस रिपोर्ट में फोन के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी मिली है जिसके अनुसार गैलेक्सी ए22 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में चार बैक कैमरे के साथ सिंगल सेल्फी कैमरा ही दिया जाएगा जो 13 मेगापिक्सल का होगा।

Samsung Galaxy A22 5G Specifications Price

वहीं रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के क्वॉड रियर कैमर सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही गैलेक्सी ए22 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो अन्य सेंसर 2 मेगापिक्सल के होंगे। ये सेंसर्स कौन से होंगे यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि इसमें मैक्रो लेंस और डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेंगे। यह भी पढ़ें : 23 मार्च को लॉन्च होगा Realme C25, इस सस्ते स्मार्टफोन में मिलेगी 6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा

Samsung Galaxy A22 को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन के दो मॉडल बाजार में उतारे जा सकते हैं जिसमें एक मॉडल जहां 5G होगा वहीं दूसरा मॉडल 4G होगा। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी ए22 के 5जी मॉडल को मीडियाटेक के डायमनसिटी 720 या फिर डायमनसिटी 700 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 229 यूरो यानि तकरीबन 19,000 रुपये होगी।

Samsung Galaxy A32

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए32 की बात करें तो फोन में 6.4-इंच FHD+ AMOLED इनफिनिटी-U डिसप्ले दिया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट, 800nits ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Helio G80 SoC के साथ Mali-G52 2EEMC2 GPU है। वहीं, हैंडसेट में 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत 21,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A22 5G Specifications Price

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A32 में क्वाड कैमरा रियर पर दिया गया है। अगर बात करें इस सेटअप की तो इसमें 64MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी सेंसर, 8MP (f/2.2 अपर्चर) अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP (f/2.2 अपर्चर) डेप्थ सेंसर और 5MP (f/2.4 अपर्चर) मैक्रो लेंस है। इसके अलावा फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम करेगा। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

The post Samsung Galaxy A22 होगा सैमसंग का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a22-5g-specifications-price/feed/ 0