Samsung Galaxy A25 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Feb 2025 11:25:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung ने जापान में पेश किया नया Galaxy A25 5G फोन, देखें इंडियन मॉडल से कितना अलग https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-samsung-galaxy-a25-5g-phone-launched-in-japan-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-samsung-galaxy-a25-5g-phone-launched-in-japan-know-price-and-specifications/#respond Mon, 17 Feb 2025 11:25:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167157 इंडिया में लॉन्च किए गए Galaxy A25 5G की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती थी।

The post Samsung ने जापान में पेश किया नया Galaxy A25 5G फोन, देखें इंडियन मॉडल से कितना अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung को लेकर चर्चा चल रही है कि यह आने वाले दिनों में गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के तहत Galaxy A56 5G, A36 5G तथा A26 5G फोन पेश कर सकती है। वहीं आज इस कोरियन कंपनी ने जापान में अपने दो साल पुराने मोबाइल Samsung Galaxy A25 5G को नई अपडेट्स व बदली हुई स्पेसिफिकेशन्स के साथ रि-लॉन्च किया है। नए वाले गैलेक्सी ए25 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A25 5G प्राइस (जापान)

सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन जापान में 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत JPY 29,900 यानी भारतीय करंसी अनुसार 17,000 रुपये के करीब है। बताते चलें कि इंडिया में लॉन्च किए गए Galaxy A25 5G की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती थी। यह सैमसंग फोन जापान में 27 फरवरी से बिकेगा।

Samsung Galaxy A25 5G स्पेसिफिकेशन्स (जापान)

  • 6.7″ HD+ 120Hz display
  • MediaTek Dimensity 6300+
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 6MP Selfie Camera
  • 25W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले टीएफटी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 16मिलियन कलर आउटपुट प्रदान करती है। बता दें कि इंडिया मॉडल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर आया था।

प्रोसेसिंग

नए वाला Samsung Galaxy A25 5G फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक के ​डाइमेंसिटी 6300+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं इंडियन व ग्लोबल मॉडल में 5एनएम फेब्रिकेशन्स वाला सैमसंग एक्सिनोस 1280 प्रोसेसर दिया गया था जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉड स्पीड पर रन कर सकता है।

मेमोरी

जापान में गैलेक्सी ए25 5जी फोन को 4जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं इंडियन मार्केट में Galaxy A25 5G फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बेचा गया था।

कैमरा

नए वाला सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी ए25 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। बताते चलें कि इंडियन मॉडल में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर व 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए वाले गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यही बैटरी व चार्जिंग कपेसिटी हमें इंडियन मॉडल में भी मिली थी।

अन्य फीचर्स

जापान में सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 7 5G Bands के साथ लाया गया है जब्कि इंडियन मॉडल में 12 बैंड थे। इसी तरह नया वर्जन Bluetooth 4 के साथ आया है तथा पुराने वाले में ब्लूटूथ 5.3 मिला था। सैमसंग ने अपने नए फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है जो पहले से बेहतर है। जापानी मॉडल की पूरी डिटेल्स पढ़ने व सैमसंग जापान वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

Samsung Galaxy A25 5G Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post Samsung ने जापान में पेश किया नया Galaxy A25 5G फोन, देखें इंडियन मॉडल से कितना अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-samsung-galaxy-a25-5g-phone-launched-in-japan-know-price-and-specifications/feed/ 0
Samsung कर रही है मिडबजट में Galaxy A26 5G फोन लॉन्च की तैयारी, इंडियन स​र्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a26-5g-launch-in-india-soon-listed-on-bis/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a26-5g-launch-in-india-soon-listed-on-bis/#respond Fri, 17 Jan 2025 06:06:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164667 इससे पहले Galaxy A25 5G फोन दिसंबर 2023 में भारत में लाया गया था

The post Samsung कर रही है मिडबजट में Galaxy A26 5G फोन लॉन्च की तैयारी, इंडियन स​र्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung कंपनी भारत में एक नया 5जी फोन लाने की तैयारी कर दी है जिसे इंडियन सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। यह मिडबजट स्मार्टफोन Galaxy A26 5G होगा जो BIS पर लिस्ट हुआ है। इससे पहले Galaxy A25 5G फोन दिसंबर 2023 में भारत में लाया गया था और एक साल से भी ज्यादा के अंतराल के बाद इसका नेक्स्ट जेन डिवाइस आएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी की सर्टिफिकेशन और लीक डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A26 5G सर्टिफिकेशन्स डिटेल

  • सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी फोन को बीआईएस पर SM-A266B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
  • इस मॉडल नंबर में ‘B’ का मतलब भारतीय मॉडल और ‘DS’ का मतलब डुअल सिम सपोर्ट है।
  • बताते चलें कि बीआईएस के अलावा यह फोन Bluetooth SIG पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
  • यहां फोन के SM-A266U, SM-A266U1 और SM-A266V मॉडल नंबर सामने आए हैं।

Galaxy A25 5G

Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल कंपनी के ही Exynos 2400e प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन लेटेस्ट Android 15 पर लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy A26 5G फोन में 6.64-इंच या 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह FHD+ डिस्प्ले होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के अनुसार यह सैमसंग फोन 4,565mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इस मोबाइल का डायमेंशन 164 x 77.5 x 7.7एमएम और वजन 209ग्राम बताया गया है।

Samsung Galaxy A25 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Exynos 1280
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 6.5″ sAMOLED 120Hz display
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 25W 5,000mAh Battery

स्क्रीन

सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसिंग

यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ था जो वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग एक्सिनोस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉड स्पीड पर रन करने में सक्षम है।

कैमरा

Samsung Galaxy A25 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

Samsung Galaxy A25 5G Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post Samsung कर रही है मिडबजट में Galaxy A26 5G फोन लॉन्च की तैयारी, इंडियन स​र्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a26-5g-launch-in-india-soon-listed-on-bis/feed/ 0
4000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy A25 5G फोन, जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a25-5g-with-4000rs-discount-know-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a25-5g-with-4000rs-discount-know-offer-details/#respond Fri, 13 Sep 2024 05:44:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=153387 सैमसंग ने पिछले साल अपना Galaxy A25 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसे लगातार भारतीय यूजर्स द्वारा पसंद किया गया है। इसी को देखते हुए ब्रांड द्वारा फोन पर पूरे 4,000 रुपये की छूट प्रदान की जा रही है।

The post 4000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy A25 5G फोन, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले साल अपना Galaxy A25 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसे लगातार भारतीय यूजर्स द्वारा पसंद किया गया है। इसी को देखते हुए ब्रांड द्वारा फोन पर पूरे 4,000 रुपये की छूट प्रदान की जा रही है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे लेटेस्ट डिस्काउंट डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A25 5G डिस्काउंट डिटेल्स

  • Galaxy A25 5G मोबाइल दो स्टोरेज ऑप्शन में सेल किया जाता है।
  • फोन के 8GB रैम +128GB वैरियंट और 8GB रैम +256 जीबी मॉडल पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।
  • ऑफर के साथ बेस मॉडल आपको 22,999 और टॉप ऑप्शन 25,999 रुपये में मिल जाएगा।
  • यह दोनों मेमोरी विकल्प लॉन्च के वक्त 26,999 और 29,999 रुपये में आए थे।
  • Samsung Galaxy A25 5G डिवाइस ग्राहकों को ब्लू ब्लैक, ब्लू और येलो जैसे तीन कलर्स में मिलेगा।

कहां से खरीदें Samsung Galaxy A25 5G

  • Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा।
  • कंपनी वेबसाइट पर इसका प्राइस पहले की तरह 26,999 और 29,999 रुपये ही है।
  • यह मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है, लेकिन यहां ऑफर्स ऑफलाइन स्टोर से अलग हैं।

क्या आपको Samsung Galaxy A25 5G लेना चाहिए

सैमसंग की ए-सीरीज लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है। Samsung Galaxy A25 5G फोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। इसलिए इसे लेटेस्ट ही माना जाएगा। जिसकी वजह से 4,000 रुपये कम कीमत में डिवाइस खरीदना बुरा विकल्प नहीं है। इसमें आपको एक्सिनोस 1280 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5,000एमएएच बैटरी और 12 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy A25 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी में 6.5 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 1080 x 2340 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सिनोस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर लगा है।
  • कैमरा: Samsung Galaxy A25 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें एलइडी फ्लैश, ओआईएस के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस दिया गया है।
  • फ्रंट कैमरा: Samsung Galaxy A25 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी: इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बैटरी को फटाफट चार्ज करने के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
  • अन्य: मोबाइल में डुअल सिम 5G,4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Samsung Galaxy A25 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ था। जिसे ओएस और सुरक्षा अपग्रेड मिलते हैं।


Samsung Galaxy A25 5G Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post 4000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy A25 5G फोन, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a25-5g-with-4000rs-discount-know-offer-details/feed/ 0
Samsung ला रहा है एक और सस्ता Galaxy A25 5G फोन! फोटोज़ हुई लीक, डिजाईन आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a25-5g-render-image-leak-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a25-5g-render-image-leak-design-revealed/#respond Thu, 29 Jun 2023 04:18:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108691 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A25 5G नाम के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इस लीक में फोन की रेंडर ईमेज भी शेयर की गई है जिनमें मोबाइल […]

The post Samsung ला रहा है एक और सस्ता Galaxy A25 5G फोन! फोटोज़ हुई लीक, डिजाईन आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A25 5G नाम के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इस लीक में फोन की रेंडर ईमेज भी शेयर की गई है जिनमें मोबाइल की लुक और डिजाईन की जानकारी भी मिली है। ये फोटोज़ और उनकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Samsung Galaxy A25 5G रेंडर ईमेज (लीक)

फ्रंट डिजाईन : फोन के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले दी गई है जिसमें नॉच काफी छोटी और ‘यू’ शेप वाली है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के ठीक उपर स्पीकर दिया गया है। फोन के किनारें कर्व्ड ऐज वाले हैं।

बैक डिजाईन : Samsung Galaxy A25 5G का रियर पैनल पर सपाट दिखाया गया है जिसपर उपरी दाईं ओर तीन कैमरा सेंसर लगे हैं। ये तीनों लेंस वर्टिकली प्लेस्ड हैं तथा इनके साईड में फ्लैश लाईट दी गई है। पैनल पर नीचे की ओर Samsung की ब्रांडिंग मौजूद है। फोटोज़ में फोन फ्लेट फ्रेम पर बना दिखाई दे रहा है।

साईड डिजाईन : फोन के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। यह पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। लेफ्ट पैनल पर सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके बाईं ओर 3.5एमएम जैक मौजूद है तथा दाईं ओर स्पीकर लगा है। लीक में इस फोन का डायमेंशन 162 x 77.5 x 8.3एमएम बताया गया है।

Samsung Galaxy A25 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.44″ LCD Display
  • MediaTek Dimensity 700
  • 64MP Rear Camera
  • 24MP Front Camera
  • 5,100mAh Battery

स्क्रीन : लीक में बताया जा रहा है कि गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले दी जाएगी। यह एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर : माना जा रहा है कि यह सैमसंग फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में एंडरॉयड 13 ओएस के साथ वनयूआई की लेयर देखने को मिलेगी।

फ्रंट कैमरा : फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन कुछ बेहतर हो सकता है। लीक के मुताबिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए25 5जी में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

रियर कैमरा : फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो अन्य लेंस मिल सकती है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A25 5G फोन में 5,100एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आ रही है। इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग भी मिलना लगभग तय ही माना जा रहा है।

The post Samsung ला रहा है एक और सस्ता Galaxy A25 5G फोन! फोटोज़ हुई लीक, डिजाईन आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a25-5g-render-image-leak-design-revealed/feed/ 0