The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स सैमसंग ने साल की शुरूवात में सीईएस 2017 में दौरान अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) जोड़े थे। इनमें से गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह भारत में भी लॉन्च कर दिया गया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
सैमसंग की आॅफिशिसल साइट के साथ ही ये दोनों फोन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत जहां 28,990 रुपये रखी गई है वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) 33,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद है।

सैमसंग के इन दोनों फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो ए5 (2017) में जहां 5.2-इंच की फुलएचडी ऐमोलेड स्क्रीन दी गई है वहीं ए7 (2017) को 5.7-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गय है। सैमसंग के ये दोनों एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करते हैं।
20 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी 4ए
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन दोनों फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इनमें एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
अप्रैल में बनेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन, सितंबर में आ सकता है सामने
बैटरी बैकअप की बात की जाए तो दोनो ही फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। ए5 (2017) में जहां 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है वहीं ए7 (2017) में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ने दोनों फोन को वाटर प्रूफिंग तकनीक के साथ पेश किया है। 4जी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम के साथ ही सैमसंग के इन फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के साथ ही बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध है।
The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस साल की शुरुआत में ही सैमंसग ने अपने ‘ए’ सीरीज के फोन का प्रदर्शन कर दिया था। कंपनी ने गैलेक्सीी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की जानकारी दी थी। उसी वक्त यह साफ हो गया था कि जल्द ही इन फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज यह खबर आई है कि अगले कुछ सप्ताह सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) और गैलेक्सी ए5 (2017) को भारत में पेश कर सकती है।
प्राइस बाबा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग अगले कुछ सप्ताह में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017 में लॉन्च होने वाले ‘ए’ सीरीज के फोन पिछले साल लॉन्च फोन से बिल्कुल अलग होंगे।
नोकिया 6 अप्रैल में भारत में होगा लॉन्च
जहां तक इन फोंस के स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी ए3 2017 में आपको 4.7-इंच की एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। एक्सनोस 7870 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.66 गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में फाटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं पॉवर बैकअप के लिए इस फोन में 2,350 एमएएच बैटरी है।
असूस ने 7 फोन में दिया वोएलटीई सपोर्ट, इन फोंस में भी कर सकेंगे जियो सिम से लाइफटाइम फ्री कॉलिंग
वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017 की बात करें तो इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करता है और 1.9गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 3,000 एमएएच की बैटरी है। दोनों फोन में आपको 4जी एलटीई सपोर्ट मिलेगा।
The post अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के बहुप्रतीक्षित फोंस ए3 2017, ए5 2017 तथा ए7 2017 आखिरकार मोबाईल बाज़ार में उतार दिए हैं। हालांकि इसे अभी एशियन देशों में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही यूरोप सहित अन्य देशों में उपलब्ध होगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 2017 वेरिएंट्स वाले फोन्स को कंपनी ने वॉटर रिज़िस्टेन्ट बनाया है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स में बेहतरीन बदलाव करते हुए इन्हें 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है। सैमसंग के ये तीनों फोन एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित है।
बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट
सैमसंग गैलेक्सी ए3 2017
सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 2017 की बात की जाए तो कंपनी ने इसे 720पी डिसप्ले वाली 4.7इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फोन 1.66गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड आॅक्टाकोर पर कार्य करता है। फोन में फाटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ए3 2017 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है तथा साथ ही पॉवर बैकअप के लिए यह फोन 2,350 एमएएच की बैटरी से लैस है।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017
ए5 का 2017 वेरिएंट 5.2 इंच की फुल एचडी डिसप्ले के साथ उतारा गया है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर इसमें रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतरीन ईमेज़ ऐक्सपीरियंस देगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी तथा यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट जैसे फ़ीचर्स इस फोन में उपलब्ध हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 2017
गैलेक्सी ए7 2017 इस सीरीज़ में सबसे बड़ी स्क्रीन वाला डिवाईस है। कंपनी की ओर से इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन भी ए5 2017 की तरह ही इसमें 3जीबी रैम तथा 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह फोन भी 1.9 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के इस फोन का रियर तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का रखा गया है। यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट साथ गैलेक्सी ए7 2017 में पावर बैकअप के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है।
6-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा यू अल्ट्रा
सैमसंग की ओर से तीनों डिवाईस मैटल और ग्लास डिजाईन के साथ लॉन्च किए गए हैं जो ब्लैक स्काई, गोल्ड सेंड, ब्लू मिस्ट तथा पीच क्लाउड रंगों में उपलब्ध हैं। क्नेक्टिविटी के लिए ‘ए’ 2017 स्मार्टफोन्स में यूएसबी टाईप-सी के साथ ही ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई इत्यादि शामिल हैं। कंपनी की ओर से अभी इन फोन्स की आधिकारिक कीमत नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फोन्स अलग-अलग बाज़ार में विभिन्न कीमतों पर उतारे जाऐंगे
The post सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए5 वेरिएंट को इस साल उतारा है। वहीं नए साल के लिए भी कंपनी की तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले कुछ महीने से सैमसंग के नए फोन की जानकारियां आ रही है। नए साल में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी (2017) को लॉन्च करेने वाला है और इन फोन की जानकारियां अभी से आने लगी हैं।
हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इनमें से किसी भी फोन की लॉन्चिंग डेट व फीचरस का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ताजा लीक में एक ओर जहां गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट उजागर हो गया है वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी ए3 (2017) के कुछ रेंडर सामने आने से हर जगह सैमसंग की चर्चा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) की लीक हुई विडियो में फोन की स्क्रीन के उपर कर्व्ड ग्लास नज़र आ रहा है। इसके साथ ही फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेसंर इम्बेडिड है। इसके अलावा फोन में नीचे की ओर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और 3.5 एमएम का हैडफोन जैक दिखाई दे रहा है तथा दायीं ओर स्पीकर और उपर की ओर पॉवर की नज़र आ रही है।
वहीं दूसरी तरफ सैमसंग का ही एक नया डिवाइस गैलेक्सी ए7 (2017) गोल्ड कलर में है दिखाया गया है। इसमें फोन का फ्रंट, बैक और साईड पैनल नज़र आ रहा है। फोटो में दिख रहे फोन के फ्रंट पैनल के ऊपर सेल्फी कैमरा के लैंस तथा नीचे की ओर होम बटन दिखाई दे रहा है।

फोन के लेफ्ट साईड पर वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे बना हुई है तथा राईट साईड पर पॉवर बटन लगा हुआ है। बैक पैनल पर सैमसंग लोगो के साथ एलईडी फ्लैश और रियर कैमरा लैंस दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से फोन के डिजाईन को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है परंतु पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार यह फोन गैलेक्सी ए7 (2017) ही माना जा रहा है।
The post सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>