Samsung Galaxy A36 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Feb 2026 03:04:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung 5G फोन पर आया डिस्काउंट ऑफर! Galaxy A36 पर मिलेगी भारी छूट https://www.91mobiles.com/hindi/2000-discount-offer-on-samsung-5g-phone-galaxy-a36-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-discount-offer-on-samsung-5g-phone-galaxy-a36-details-in-hindi/#respond Sat, 21 Feb 2026 06:00:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190717 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Galaxy A37 5G फोन से जुड़े कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं। यह मोबाइल जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। गैलेक्सी ए37 के बाजार में आने से पहले कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A36 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। इस सैमसंग स्मार्टफोन पर 2 हजार रुपये […]

The post Samsung 5G फोन पर आया डिस्काउंट ऑफर! Galaxy A36 पर मिलेगी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy A37 5G फोन से जुड़े कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं। यह मोबाइल जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। गैलेक्सी ए37 के बाजार में आने से पहले कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A36 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। इस सैमसंग स्मार्टफोन पर 2 हजार रुपये की छूट दी जा रही है जिसके चले गैलेक्सी ए36 5जी को 30,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A36 5G सेलिंग प्राइस  डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹32,499 ₹2,000 ₹30,499
8GB RAM + 256GB Storage ₹35,499 ₹2,000 ₹33,499
12GB RAM + 256GB Storage ₹38,499 ₹2,000 ₹36,499

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का प्राइस 32,499 रुपये है जो डिस्काउंट के बाद 30,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। छूट के साथ इस 12जीबी रैम वाले 5जी फोन के 128जीबी वेरिएंट को 33,499 रुपये में और और 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 36,499 रुपये में परचेज कर सकते हैं।

2000 रुपये का ​डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका लाभ कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर उठाया जा सकता है। बैंक क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट करने या ईएमआई बनवाने पर यह छूट प्राप्त होगी। SBI, Axis, ICICI, HDFC, Bank of Baroda, DBS, IDFC First और Kotak Bank ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड पर यह 2 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट हो 1.8GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 710 GPU दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर बनाया गया है। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Samsung 5G फोन गैलेक्सी ए36 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। हां, मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए यह कुछ छोटी महसूस हो सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy A36 5G फोन को एंड्रॉयड आधारित One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट साथ देती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते है। फोन में USB Type-C audio और Stereo speakers मौजूद हैं।

Samsung Galaxy A36 5G Price
Rs. 30,999
Go To Store
Rs. 32,499
Go To Store
See All Prices

The post Samsung 5G फोन पर आया डिस्काउंट ऑफर! Galaxy A36 पर मिलेगी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-discount-offer-on-samsung-5g-phone-galaxy-a36-details-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 हुए महंगे, भारत में बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-a36-price-hike-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-a36-price-hike-india/#respond Mon, 05 Jan 2026 08:56:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187989 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने भारत में अपनी मिड-रेंज Galaxy A-सीरीज के तहत आने वाले Galaxy A56 और Galaxy A36 स्मार्टफोंस की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इन दोनों मोबाइल्स के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की प्राइस में बढ़ोतरी की गई है। यह आज यानी 5 जनवरी से लागू होगी। जिससे डिवाइस […]

The post Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 हुए महंगे, भारत में बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारत में अपनी मिड-रेंज Galaxy A-सीरीज के तहत आने वाले Galaxy A56 और Galaxy A36 स्मार्टफोंस की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इन दोनों मोबाइल्स के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की प्राइस में बढ़ोतरी की गई है। यह आज यानी 5 जनवरी से लागू होगी। जिससे डिवाइस पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे बिकेंगे। आइए, आगे सभी मॉडल्स की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A56 की कीमत में बढ़ोतरी की बात करें तो इसका टॉप वैरियंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज 46,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 43,999 रुपये में मिल रहा है। जो पहले 41,999 रुपये में उपलब्ध था। इसके अलावा, बेस वैरियंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत भी 2,000 बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है, जो पहले 38,999 रुपये थी।

Samsung Galaxy A36
Galaxy A36

यदि Samsung Galaxy A36 की बात करें तो फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट 38,499 रुपये में सेल होगा। इसकी कीमत पहले 36,999 रुपये थी। जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 35,499 रुपये हो गई है। वहीं, बेस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 32,499 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 30,999 रुपये में उपलब्ध था। इस मॉडल पर 1,500 रुपये कीमत बढ़ाई गई है।

Samsung ने कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह साफ नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इनपुट कॉस्ट, सप्लाई चेन और मार्केट कंडीशंस के चलते यह फैसला लिया गया है। बता दें कि Galaxy A56 और Galaxy A36 दोनों ही फोन अपने सेगमेंट में कैमरा, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कीमत बढ़ने के बाद अब ग्राहकों का रुख क्या होता है यह आने वाले दिनों में पता चल पाएगा।

Samsung Galaxy A56 को OnePlus Nord 5, Motorola Edge 60 Pro और iQOO Neo 10R जैसे स्मार्टफोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। वहीं, Galaxy A36 फोन Redmi Note 14 Pro और Motorola Edge 60 से मुकाबला कर सकता है।

यदि आप Samsung ब्रांड, One UI एक्सपीरियंस और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स को आगे रखते हैं तो Galaxy A56 और Galaxy A36 अब भी अच्छे विकल्प हैं। हालांकि, प्राइस हाइक के बाद बेहतर होगा कि ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट या सेल डील्स का इंतजार करें। वहीं, फोन लेने की जल्दी है तो इसी बजट में मौजूद दूसरे 5G स्मार्टफोंस भी ले सकते हैं।

The post Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 हुए महंगे, भारत में बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-a36-price-hike-india/feed/ 0
Samsung ला रही है नया स्मार्टफोन Galaxy A37 5G, मिड रेंज में मिलेगी प्रीमियम क्वालिटी https://www.91mobiles.com/hindi/5g-samsung-phone-galaxy-a37-detail-surfaced-with-sm-a376u-model-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-samsung-phone-galaxy-a37-detail-surfaced-with-sm-a376u-model-number/#respond Thu, 13 Nov 2025 07:37:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185603 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग ने मार्च महीने में मिडबजट का प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A36 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी गैलेक्सी ए36 के सक्सेसर पर काम शुरू कर चुकी है। ब्रांड द्वारा Samsung Galaxy A37 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। […]

The post Samsung ला रही है नया स्मार्टफोन Galaxy A37 5G, मिड रेंज में मिलेगी प्रीमियम क्वालिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने मार्च महीने में मिडबजट का प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A36 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी गैलेक्सी ए36 के सक्सेसर पर काम शुरू कर चुकी है। ब्रांड द्वारा Samsung Galaxy A37 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर में स्पॉट हुआ है जहां फोन मॉडल नंबर की डिटेल्स सार्वजनिक हो गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन की डिटेल्स अखिलेश नाम के शख्स द्वारा डि​क्रिप्ट की गई है जिसे गिज़मोचाइना वेबसाइट ने पब्लिश किया है। सैमसंग इंटरनल टेस्ट सर्वर में अपकमिंग मोबाइल फोन SM-A376U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां फोन मार्केटिंग नेम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि मोबाइल Galaxy A37 ही है। गौरतलब है कि इससे पहले वाले Galaxy A36 को कंपनी ने SM-A366U मॉडल नंबर दिया था।

बताते चलें कि मॉडल नंबर में मौजूद ‘U’ सफिक्स मोबाइल के अमेरिकी वर्जन को दर्शाता है। वहीं अगर फोन का इंडियन मॉडल होता तो यहां हमें यू की जगह पर ‘E’ सफिक्स देखने को मिलता। उदाहरण के तौर अपकमिंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन अगर भारत में आएगा तो उसे SM-A376E मॉडल नंबर दिया जाएगा। ​बहरहाल Samsung Galaxy A37 5G फोन से जुड़ी अन्य कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नई डिटेल्स मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A36 5G फोन की बात करें तो इसकी कीमत ₹30,999 से शुरू होती है जो मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। इसी तरह 8GB+256GB को 33,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। सबसे बड़ा 12GB RAM वाला गैलेक्सी ए36 फोन 36,999 रुपये है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलती है। यह सैमसंग 5जी फोन Awesome Black, Awesome Lavender और Awesome White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A36

गैलेक्सी ए36 5जी फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित One UI 7 पर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट देती है।

Galaxy A36 स्मार्टफोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A36 5G Price
Rs. 30,999
Go To Store
Rs. 32,499
Go To Store
See All Prices

The post Samsung ला रही है नया स्मार्टफोन Galaxy A37 5G, मिड रेंज में मिलेगी प्रीमियम क्वालिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-samsung-phone-galaxy-a37-detail-surfaced-with-sm-a376u-model-number/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 5G फोन मार्च में हुआ था लॉन्च, कंपनी ने एक महीने में ही घटा दिया इतना दाम! देखें नया रेट https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-price-drop-on-latest-samsung-galaxy-a36-5g-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-price-drop-on-latest-samsung-galaxy-a36-5g-phone-in-india/#respond Fri, 04 Apr 2025 09:00:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171017 अब इस लेटेस्ट सैमसंग 5जी फोन को कम रेट पर खरीदा जा सकता है।

The post Samsung Galaxy A36 5G फोन मार्च में हुआ था लॉन्च, कंपनी ने एक महीने में ही घटा दिया इतना दाम! देखें नया रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोई नया फोन लॉन्च हो और महीने भर में ही उसकी कीमत में कटौती कर दी जाए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। लेकिन टेक कंपनी सैमसंग ने अपने फैंस के लिए यह भी कर दिखाया है। Samsung Galaxy A36 5G फोन इंडिया में मार्च में लॉन्च हुआ था और अब अप्रैल शुरू होते ही इसकी कीमत 2,000 रुपये घटा दी गई है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस ड्रॉप हुआ है और अब इस लेटेस्ट सैमसंग 5जी फोन को कम रेट पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A36 5G प्राइस

Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च प्राइस प्राइस ड्रॉप नया रेट
8GB RAM + 128GB Storage ₹32,999 ₹2,000 ₹30,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹35,999 ₹2,000 ₹33,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹38,999 ₹2,000 ₹36,999

सैमसंग ने गैलेक्सी ए36 5जी फोन की कीमत में 2 हजार रुपये की परमानेंट कटौती कर दी है। यह प्राइस ड्रॉप फोन के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा। फोन का 8जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 30,999 रुपये और 33,999 रुपये में बिकेंगे।

इसी तरह 12GB RAM का रेट 38,999 रुपये से घटकर 36,999 रुपये हो गया है। यह सैमसंग 5जी फोन कम प्राइस पर Awesome Black, Awesome Lavender और Awesome White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसे ऑफलाइन प्लेटफॉर्म, मोबाइल की दुकान के साथ ऑनलाइन शॉपिंग साइट और कंपनी वेबसाइट से भी नए व कम रेट पर परचेज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

प्रोसेसर : यह सैमसंग 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो 1.8GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 710 GPU मिलता है।

मेमोरी : गैलेक्सी ए36 5जी फोन को कुल तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM मॉडल के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं सबसे बड़ा 12GB RAM मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।

ओएस : Samsung Galaxy A36 5G फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग के ही One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ लेकर आई है।

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर बनाया गया है। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी :पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A36 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य फीचर्स : कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते है। वहीं साथ ही USB Type-C audio और Stereo speakers भी मौजूद है।

The post Samsung Galaxy A36 5G फोन मार्च में हुआ था लॉन्च, कंपनी ने एक महीने में ही घटा दिया इतना दाम! देखें नया रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-price-drop-on-latest-samsung-galaxy-a36-5g-phone-in-india/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-5g-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-5g-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Sun, 02 Mar 2025 04:59:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168172 यह सैमसंग 5जी फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है

The post Samsung Galaxy A36 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Galaxy A56 5G के साथ ही नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A36 इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह एक मिड बजट Samsung 5G Phone है जो 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इसमें 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स भी मिलती है। गैलेक्सी ए56 की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है तथा सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे दी गई है।

Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर बनाया गया है। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर मौजूद है।

प्रोसेसर : यह सैमसंग 5जी फोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 1.8GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 710 GPU दिया गया है।

ओएस : Samsung Galaxy A36 5G फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग के ही One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ लेकर आई है।

मेमोरी : गैलेक्सी ए36 5जी फोन भारत में तीन रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। इसका 6GB RAM वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है तथा सबसे बड़ा 12GB RAM मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।

कैमरा : सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : Samsung Galaxy A36 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। सैमसंग का कहना है कि फुल चार्ज में यह फोन 29 घंटे तक चल सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य फीचर्स : कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते है। वहीं साथ ही USB Type-C audio और Stereo speakers भी मौजूद है।

Samsung Galaxy A36 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹32,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹35,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹38,999

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन का स्टार्टिंग प्राइस 32,999 रुपये है तथा 12जीबी रैम वाला टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। सेल के शुरुआती दिनों कंपनी फोन के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 3 हजार रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ 128जीबी मेमोरी वेरिएंट के ही प्राइस पर बेचेगी। पड़ेगा। वहीं Samsung Shop App से यह फोन खरीदने पर कंपनी 2 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। यह सैमसंग 5जी मोबाइल यहां क्लिक कर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A36 5G Price
Rs. 30,999
Go To Store
Rs. 32,499
Go To Store
See All Prices

The post Samsung Galaxy A36 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-5g-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
12GB RAM के साथ प्रीमियम लुक वाला पावरफुल फोन Samsung Galaxy A56 5G हुआ इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-samsung-galaxy-a56-5g-phone-launched-with-exynos-1580-and-super-amoled-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-samsung-galaxy-a56-5g-phone-launched-with-exynos-1580-and-super-amoled-display/#respond Sun, 02 Mar 2025 04:12:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168162 नए सैसमंग 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप पढ़ सकते हैं।

The post 12GB RAM के साथ प्रीमियम लुक वाला पावरफुल फोन Samsung Galaxy A56 5G हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने अपना अफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G पेश कर दिया है। लंबे समय से टेक जगह की सुर्खियां बटोरने के बाद इस मोबाइल ने मार्केट में एंट्री ले ली है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस गैलेक्सी ए56 5जी फोन 12GB RAM और Exynos 1580 प्रोसेसर पर काम करता है। इस नए सैसमंग 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A56 5G डिजाइन

यह सैमसंग फोन काफी हद तक ब्रांड के प्रीमियम डिवाइस Galaxy S25 जैसी लुक देता है। इसमें मैटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है तथा फ्रंट और बैक दोनों जगहों पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की लेयर चढ़ाई गई है। यह सैमसंग फोन IP67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है।

गैलेक्सी ए56 5जी फोन का डायमेंशन 162.2x 77.5 x 7.4एमएम और वजन 198 ग्राम है। मार्केट में इस 5जी सैमसंग फोन को तीन रंगो में लाया गया है तथा इसे Awesome Graphite, Awesome Olive और Awesome Lightgray कलर में परचेज किया जा सकेगा।

Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ Super AMOLED Display
  • Samsung Exynos 1580
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह सुपर एमोलेड ​स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा स्क्रीन को Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A56 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो लेटेस्ट One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में कंपनी का ही 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं बढिया ​ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन AMD Xclipse 540 GPU सपोर्ट करता है। मजे की बात है कि यह फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट के साथ मिलेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A56 5G फोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में ​उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज के बाद 29 घंटे तक काम कर सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

इस फोन में Eye Care स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे तक फोन यूज़ करने पर आंखों को सुरक्षित रखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आपको 3.5एमएम हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा तथा म्यूजिक के लिए USB Type-C audio और Stereo speakers मिलेंगे।

Samsung Galaxy A56 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹41,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹44,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹47,999

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन की कीमत 41,999 रुपये से शुरू होकर 47,999 रुपये तक जाती है। Samsung Shop App से यह फोन खरीदने पर कंपनी 2 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट देगी। वहीं शुरुआती ऑफर में सैमसंग की ओर से फोन के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिससे इस फोन का रेट 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट जितना ही पड़ेगा। यह सैमसंग 5जी फोन कंपनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A36 5G Price
Rs. 30,999
Go To Store
Rs. 32,499
Go To Store
See All Prices

The post 12GB RAM के साथ प्रीमियम लुक वाला पावरफुल फोन Samsung Galaxy A56 5G हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-samsung-galaxy-a56-5g-phone-launched-with-exynos-1580-and-super-amoled-display/feed/ 0
3 नए Samsung 5G Phone होंगे 2 मार्च को इंडिया में लॉन्च, आ रहे हैं गैलेक्सी ए35 और गैलेक्सी ए55 https://www.91mobiles.com/hindi/2-march-samsung-galaxy-a56-5g-and-galaxy-a36-5g-launch-date-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/2-march-samsung-galaxy-a56-5g-and-galaxy-a36-5g-launch-date-in-india-confirmed/#respond Thu, 27 Feb 2025 05:09:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167962 कंपनी वेबसाइट पर अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन का पेज लाइव कर दिया गया है।

The post 3 नए Samsung 5G Phone होंगे 2 मार्च को इंडिया में लॉन्च, आ रहे हैं गैलेक्सी ए35 और गैलेक्सी ए55 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग मोबाइल पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बीते दिनों ही इस कंपनी ने बताया था कि वह भारत में तीन नए स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। वहीं अब फोन लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा गया है। Samsung ने अनाउंस कर दिया है कि वह 2 मार्च को इंडिया में नए Galaxy A Series Smartphones पेश करेगी। इस 5जी मोबाइल फोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ये सैमसंग फोन होंगे इंडिया में लॉन्च

  • Samsung Galaxy A56 5G
  • Samsung Galaxy A36 5G
  • Samsung Galaxy A26 5G

कंपनी की ओर से बताया गया है कि वह गैलेक्सी ए35 और ए55 स्मार्टफोन के सक्सेसर लेकर आ रही है। यानी 2 मार्च को लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन में गैलेक्सी ए36 5जी और गैलेक्सी ए56 5जी शामिल होंगे। इन दोनों मिड बजट मोबाइल फोंस के साथ गैलेक्सी ए26 5जी फोन भी लाए जाने की उम्मीद है। कंपनी वेबसाइट पर अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन का पेज लाइव कर दिया गया है।

Samsung Galaxy A56 5G प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 41,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 44,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 47,999

91मोबाइल्स को सोर्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि गैलेक्सी ए56 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 44,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी जाएगी जिसका रेट 47,999 रुपये होगा।

Samsung Galaxy A36 5G प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 32,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 35,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 38,999

प्राप्त जानकारी अनुसार गैलेक्सी ए36 5जी फोन भी कुल तीन वेरिएंट्स में आएगा जिसकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज का रेट 35,999 रुपये होगा। Galaxy A36 5G के 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 38,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन को कंपनी के ही Exynos 1580 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन एंड्रॉयड 15 के साथ वनयूआई 7 मिलने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। वहीं बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A56 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mah battery दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP और 5MP लेंस मिल सकते हैं तथा फ्रंट पर 12MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह सैमसंग फोन एल्युमीनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है जिसमें Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Samsung teases two new A-series 5G phones, Galaxy A36 and Galaxy A56 may be launched soon

Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन इसी सप्ताह इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लीक्स में दावा किया जा रहा है कि यह सैमसंग 5जी फोेन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता जिसके साथ OneUI 7 दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में भी 12जीबी रैम मिल जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A36 को भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP और 5MP थर्ड लेंस दिए जाएंगे तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में भी 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। गैलेक्सी ए36 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.64-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है।

The post 3 नए Samsung 5G Phone होंगे 2 मार्च को इंडिया में लॉन्च, आ रहे हैं गैलेक्सी ए35 और गैलेक्सी ए55 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2-march-samsung-galaxy-a56-5g-and-galaxy-a36-5g-launch-date-in-india-confirmed/feed/ 0
Samsung Galaxy A06 5G, A36 5G, A56 5G गूगल प्ले सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a06-a36-a56-5g-google-play-console-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a06-a36-a56-5g-google-play-console-listing/#respond Fri, 14 Feb 2025 04:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166939 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung तीन नए फोंस के साथ A-सीरीज को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है, जिनमें Galaxy A06 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G शामिल हैं। A06 5G, पहले से मौजूद एंट्री-लेवल Galaxy A06 (4G) का 5G वैरियंट होगा। वहीं, A36 5G और A56 5G अपनी पिछली पीढ़ी की तरह ही मिड बजट […]

The post Samsung Galaxy A06 5G, A36 5G, A56 5G गूगल प्ले सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • हम मॉडल नंबर SM-M066B भी देख रहे हैं, जिसे Galaxy M06 5G माना जा रहा है।
  • Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G के मिड मार्च 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Galaxy A06 5G में वही चिपसेट होने की संभावना है, जो Galaxy F06 5G में है।

Samsung तीन नए फोंस के साथ A-सीरीज को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है, जिनमें Galaxy A06 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G शामिल हैं। A06 5G, पहले से मौजूद एंट्री-लेवल Galaxy A06 (4G) का 5G वैरियंट होगा। वहीं, A36 5G और A56 5G अपनी पिछली पीढ़ी की तरह ही मिड बजट में आ सकते हैं। 91मोबाइल्स ने गूगल प्ले कंसोल पर इन तीनों आगामी डिवाइस को स्पॉट किया है। यह सर्टिफिकेशन इनके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy A06 5G, A36 5G, A56 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • Galaxy A06 5G कोड a06x के साथ, A36 5G कोड a36xq के साथ और A56 कोड a56x के साथ Google Play कंसोल पर सामने आए हैं।
  • Galaxy A06 5G कई मॉडल नंबरों के साथ सामने आया है, जो इसके विभिन्न बाजारों में लॉन्च होने का संकेत देते हैं।
  • हम SM-M066B और SM-E066B मॉडल नंबर भी देख रहे हैं, जिन्हें क्रमशः Galaxy M06 5G और Galaxy F06 5G की पहचान माना जा रहा है। F06 हाल ही में भारत में लॉन्च हो चुका है।
  • चूंकि इसके पूर्ववर्ती फोन भारत में उपलब्ध हैं, हमें उम्मीद है कि बाकी डिवाइस भी हमारे देश में लॉन्च होंगे। M06 5G पहले ही भारत की BIS लिस्टिंग में दिखाई दे चुका है।

लिस्टिंग में इन फोन के बारे में और कुछ नहीं बताया गया है। तो चलिए अब तक डिवाइस के बारे में लीक और अफवाहों पर नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy A06, A36, A56 5G वैरियंट के बारे में डिटेल्स (संभावित)

  • यह A सीरीज की किफायती रेंज में पहला 5G फोन हो सकता है।
  • Galaxy A06 5G को पहली बार GSMA डेटाबेस में SM-A066B/DS और SM-A066M/DS मॉडल नंबरों के साथ देखा गया था।
  • इसकी Geekbench लिस्टिंग में कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, जिसमें Android 15 OS, 4GB RAM (जो एक विकल्प हो सकता है) और MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट शामिल हैं।
  • यह फोन और Galaxy M06 5G, Galaxy F06 के समान हो सकते हैं।
  • इसका भारत का सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है।

galaxy-a36

  • Galaxy A36 5G और A56 5G दोनों के मार्च 2025 के मिड में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • उनके फ्रांस सपोर्ट पेज से भी ग्लोबल लॉन्च का संकेत मिलता है। A56 5G अमेरिका की FCC वेबसाइट पर भी आ चुका है।
  • A36 5G की गीकबेंच लिस्टिंग से Android 15, 6GB RAM और स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 या स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर जैसे प्रमुख स्पेक्स का पता चला है।
  • इस बीच A56 5G 120Hz डिस्प्ले, 45W चार्जिंग, 5,000 या 5,100mAh की बैटरी, Exynos 1580 SoC, 50MP+12MP+5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12MP सेल्फी लेंस के साथ आ सकता है।

तीनों फोन की कीमत उनके पूर्व मॉडल के समान हो सकती है। गैलेक्सी ए05 को 9,999 रुपये, A06 (4G) को 9,999 रुपये, A35 5G को 30,999 रुपये और A55 5G को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

The post Samsung Galaxy A06 5G, A36 5G, A56 5G गूगल प्ले सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a06-a36-a56-5g-google-play-console-listing/feed/ 0