Samsung Galaxy A36 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 31 Mar 2025 05:08:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy A36 को खरीदने और न खरीदने के कारण, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-4-reasons-to-buy-and-2-reasons-to-skip-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-4-reasons-to-buy-and-2-reasons-to-skip-in-hindi/#respond Mon, 31 Mar 2025 04:30:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170324 सैमसंग गैलेक्सी A36 हाल ही में भारत में ब्रांड की A-सीरीज के अंदर नए फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। यह नया स्मार्टफोन ₹32,999 की शुरुआती कीमत में आता है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹38,999 तक जाती है। वहीं, इसमें एक अपडेटेड प्रोसेसर, बेहतर चार्जिंग क्षमता और अपने पुराने मॉडल सैमसंग […]

The post Samsung Galaxy A36 को खरीदने और न खरीदने के कारण, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी A36 हाल ही में भारत में ब्रांड की A-सीरीज के अंदर नए फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। यह नया स्मार्टफोन ₹32,999 की शुरुआती कीमत में आता है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹38,999 तक जाती है। वहीं, इसमें एक अपडेटेड प्रोसेसर, बेहतर चार्जिंग क्षमता और अपने पुराने मॉडल सैमसंग गैलेक्सी A35 की तुलना में बेहतर फ्रंट कैमरा सेटअप मिलता है।

हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी A35 मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक दिलचस्प ऑप्शन है, लेकिन इसमें कुछ कमियां भी हैं। इस लेख में, हम रिव्यू के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी A36 को खरीदने या न खरीदने के सभी कारण आपको बताएंगे।

Samsung Galaxy A36 को खरीदने के कारण

शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस

सैमसंग गैलेक्सी A36 में 6.68 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7+ प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें DHR10+ सपोर्ट भी मिलता है। हमारे उपयोग के अनुसार, डिस्प्ले शार्प और विविड विज़ुअल्स प्रदान करता है। इसके साथ ही, स्टीरियो स्पीकर एक शानदार मल्टीमीडिया अनुभव देते हैं। इसके अलावा, यह डिस्प्ले सीधे सूर्य के प्रकाश में भी स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकता है, जिससे बाहर कंटेंट देखना आसान हो जाता है।

Galaxy A36

अच्छा कैमरा

गैलेक्सी A36 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP मैक्रो लेंस के सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं, हमारे रिव्यू के आधार पर, गैलेक्सी A36 अच्छा डायनामिक रेंज, प्राकृतिक कलर और मजबूत एज डिटेक्शन के साथ शानदार तस्वीरें लेता है। हालांकि, सेल्फी कैमरा हमेशा शानदार परिणाम नहीं देता, लेकिन AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Edit Suggestions और Object Erase यूजर्स को फोटो एडिटिंग के अधिक ऑप्शन देते हैं।

लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट 

गैलेक्सी A36 Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चलता है और इसमें 6 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। यानी, यूजर्स को Android 21 तक के अपडेट्स मिलेंगे। सॉफ्टवेयर सपोर्ट का यह समय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सबसे लंबा है। तुलना के लिए, Vivo V50 (रिव्यू) और Redmi Note 14 Pro+ (रिव्यू) की बात करें तो इसमें केवल 3 साल के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी मिलता है।

Samsun Galaxy A36

स्मूथ One UI 7 इंटरफेस

गैलेक्सी A36 में Android 15-बेस्ड One UI 7 दिया गया है, जो बेहद स्मूद अनुभव प्रदान करता है। यह कॉम्पैक्ट ऐप ड्रावर और कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और इसकी लॉक स्क्रीन ग्लांस में पर्सनलाइज्ड विज्ञापन मिलते हैं, लेकिन इन्हें सेटिंग्स में बदला जा सकता है। वहीं, Google के AI फीचर्स जैसे Circle to Search और AI Select का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy A56 को न खरीदने के कारण

एक्सपेंडेबल स्टोरेज नहीं

गैलेक्सी A36 8GB और 12GB RAM वेरिएंट में आता है, जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है, जो कि इसके पुराने मॉडल Galaxy A35 में था। यह उन यूजर्स के लिए समस्या बन सकता है, जो लंबे समय तक ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं।

औसत परफॉर्मेंस

गैलेक्सी A36 को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है, जो Galaxy A35 के Exynos 1380 चिपसेट की तुलना में एक अपग्रेड है। हमारे अनुभव में, यह फोन डेली टास्क को अच्छे से हैंडल करता है, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस प्रतिस्पर्धियों की तुलना में औसत महसूस होती है।

Samsung Galaxy A36

यदि आपको एक शानदार डिस्प्ले, मजबूत कैमरा, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और स्मूद UI चाहिए, तो Samsung Galaxy A36 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन यदि आप एक्सपैंडेबल स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो आपको अन्य ऑप्शन पर विचार करना चाहिए।

 

 

The post Samsung Galaxy A36 को खरीदने और न खरीदने के कारण, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-4-reasons-to-buy-and-2-reasons-to-skip-in-hindi/feed/ 0
अगले हफ्ते इंडिया में आ रहे हैं तीन नए Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन, ब्रांड ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a-series-phones-india-launch-next-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a-series-phones-india-launch-next-week/#respond Wed, 26 Feb 2025 10:03:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167913 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung भारत में कल Galaxy M16 और M06 5G स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा। जबकि हाल ही में ब्रांड ने देश में Galaxy A-सीरीज की लॉन्चिंग को भी टीज किया था। वहीं, अब कंपनी ने पुष्टि की है कि अगले हफ्ते भारत में Galaxy A-लाइनअप के तीन नए फोन डेब्यू करने वाले हैं। ये फोन पिछले साल […]

The post अगले हफ्ते इंडिया में आ रहे हैं तीन नए Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Galaxy A-सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।
  • इनमें से दो फोन Galaxy A35 और Galaxy A55 के सक्सेसर होंगे।
  • आगामी Galaxy A-सीरीज के फोन 6 साल के OS अपडेट्स के लिए एलिजिबल होने की जानकारी दी गई है।

Samsung भारत में कल Galaxy M16 और M06 5G स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा। जबकि हाल ही में ब्रांड ने देश में Galaxy A-सीरीज की लॉन्चिंग को भी टीज किया था। वहीं, अब कंपनी ने पुष्टि की है कि अगले हफ्ते भारत में Galaxy A-लाइनअप के तीन नए फोन डेब्यू करने वाले हैं। ये फोन पिछले साल के Galaxy A35 और A55 के सक्सेसर होंगे। पिछले हफ्ते भारत में Galaxy A06 5G भी लॉन्च किया था।

अगले हफ्ते भारत में आ रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज फोंस

  • Samsung ने भारत में तीन नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोंस के लॉन्च की घोषणा की है। हालांकि, लॉन्च की सटीक डेट अभी सामने नहीं आई है।
  • इनमें से दो फोन संभवतः Galaxy A36 और Galaxy A56 होंगे, क्योंकि पुष्टि हो चुकी है कि ये Galaxy A35 और Galaxy A55 के सक्सेसर होंगे।
  • आगामी स्मार्टफोंस में नया डिजाइन, बेहतर मजबूती और उन्नत सुरक्षा फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।
  • तीसरे Galaxy A-सीरीज फोन का नाम Samsung ने आधिकारिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन अनुमान है कि यह Galaxy A26 हो सकता है।
  • Samsung द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो से संकेत मिलता है कि ये तीनों स्मार्टफोंस 6 साल के OS अपडेट्स के साथ आएंगे।
  • याद दिला दें कि इनके पूर्व मॉडल्स को 4 साल के अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया था।
  • पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ Galaxy A16 5G पहला A-सीरीज डिवाइस था जिसे 6 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए योग्य घोषित किया गया था।

आगामी गैलेक्सी ए-सीरीज के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

गैलेक्सी ए26, ए36 और ए56 के बारे में जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है।

  • तीनों फोन में बैक पैनल पर पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड होने की उम्मीद है, जबकि साइड फ्रेम पर की आइलैंड बरकरार रहेगा।
  • Galaxy A26, A36 और A56 के बारे में अफवाह है कि ये क्रमशः Exynos 1280, Exynos 1580 और स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।
  • गैलेक्सी A-सीरीज के तीनों फोन में 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरे होने की उम्मीद है।
  • गैलेक्सी ए26 में कथित तौर पर 25W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,565mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस बीच, A56 और A36 में 45W की तेज चार्जिंग हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए25, ए35 और ए55 को क्रमशः 26,999 रुपये, 30,999 रुपये और 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

The post अगले हफ्ते इंडिया में आ रहे हैं तीन नए Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a-series-phones-india-launch-next-week/feed/ 0
Samsung ने टीज किए दो नए A-सीरीज 5G फोन, जल्द हो सकती है Galaxy A36 और Galaxy A56 की एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-teases-two-new-a-series-5g-phones-galaxy-a36-and-galaxy-a56-may-be-launched-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-teases-two-new-a-series-5g-phones-galaxy-a36-and-galaxy-a56-may-be-launched-soon/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:41:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167787 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung की A सीरीज लाइनअप में बजट से मिड-रेंज सेगमेंट तक के डिवाइस शामिल हैं। ब्रांड ने हाल ही में Samsung Galaxy A06 5G को भारत में लॉन्च किया है। इसके अलावा Samsung मिड मार्च तक भारत में Galaxy A36 और Galaxy A56 पेश कर सकता है। ब्रांड ने इसी से जुड़ा टीजर वीडियो YouTube […]

The post Samsung ने टीज किए दो नए A-सीरीज 5G फोन, जल्द हो सकती है Galaxy A36 और Galaxy A56 की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • सैमसंग ने आगामी गैलेक्सी ए सीरीज फोन के लिए एक टीजर वीडियो जारी किया है।
  • इसमें अभी तक फोन का नाम नहीं बताया गया है।
  • सैमसंग जल्द ही भारत में गैलेक्सी M06 और गैलेक्सी M16 भी लॉन्च करने वाला है।

Samsung की A सीरीज लाइनअप में बजट से मिड-रेंज सेगमेंट तक के डिवाइस शामिल हैं। ब्रांड ने हाल ही में Samsung Galaxy A06 5G को भारत में लॉन्च किया है। इसके अलावा Samsung मिड मार्च तक भारत में Galaxy A36 और Galaxy A56 पेश कर सकता है। ब्रांड ने इसी से जुड़ा टीजर वीडियो YouTube और एक्स पर जारी किया है जिसमें आगामी Galaxy A सीरीज डिवाइसेस सामने आए हैं। हालांकि, इस वीडियो में A36 या A56 की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

सैमसंग ए-सीरीज टीजर

  • Samsung द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो से पता चलता है कि Galaxy A सीरीज के 89 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं।
  • वीडियो में A सीरीज के डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और सिक्योरिटी फीचर्स को हाईलाइट करने के साथ “6 OS अपग्रेड्स” का जिक्र किया गया है।
  • Galaxy A16 5G जिसे पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था, ऐसा पहला A सीरीज फोन था जिसे 6 साल के OS अपग्रेड्स मिलते हैं।
  • संभावना है कि आगामी Galaxy A56 और A36 को भी यही सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी मिलेगी। जो Galaxy S और Z सीरीज के प्रीमियम डिवाइसेस से सिर्फ एक अपडेट कम होगी।
  • Samsung Galaxy A series 6 OS upgrades
  • Samsung Galaxy A35 और Samsung Galaxy A55 में 6 OS अपग्रेड्स नहीं दिए गए थे। इन डिवाइसेस में केवल 4 OS अपग्रेड्स की ही सुविधा दी गई थी।
  • टीजर वीडियो में आगामी डिवाइस के डिजाइन या किसी अन्य डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि Samsung जल्द ही और टीजर शेयर करेगा।

Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 डिटेल्स (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी ए36 और गैलेक्सी ए56 गीकबेंच, टीयूवी रीनलैंड, गूगल प्ले कंसोल पर दिखाई दिए हैं और यहां तक ​​कि इन डिवाइसों के लिए आधिकारिक सपोर्ट पेज भी लाइव हो गए हैं।

  • Samsung Galaxy A36 में Snapdragon 6 Gen 3 SoC दिया जा सकता है, जो 6GB RAM के साथ आएगा और Android 15 पर चलेगा।
  • रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 5MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
  • यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की इसी कीमत रेंज में लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत ₹30,999 थी।
  • Samsung Galaxy A56 में Samsung का इन-हाउस Exynos 1580 SoC और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है।
  • डिवाइस में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh या 5,100mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
  • Galaxy A56 की कीमत भी अपने पूर्व मॉडल के समान होने की उम्मीद है, जिसकी भारत में लॉन्च कीमत ₹39,999 थी।

Samsung ने Samsung Galaxy M06 और Galaxy M16 के लॉन्च को भी टीज किया है। ये डिवाइसेस जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद हैं, लेकिन इनकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

The post Samsung ने टीज किए दो नए A-सीरीज 5G फोन, जल्द हो सकती है Galaxy A36 और Galaxy A56 की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-teases-two-new-a-series-5g-phones-galaxy-a36-and-galaxy-a56-may-be-launched-soon/feed/ 0
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A56, Galaxy A36, Galaxy A26 TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-a36-a26-tuv-rheinland-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-a36-a26-tuv-rheinland-listing/#respond Tue, 28 Jan 2025 05:55:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165394 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग की मिड-रेंज A-सीरीज में Galaxy A56 और Galaxy A36 फोंस को मार्च में भारत में लाया जा सकता है। यह वही समय है जब इनके पूर्व मॉडल A55 और A35 2024 में देश में लॉन्च हुए थे। हाल ही में इन मोबाइल्स को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे हमें संभावित फीचर्स […]

The post लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A56, Galaxy A36, Galaxy A26 TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • TUV रीनलैंड लिस्टिंग में कथित तौर पर गैलेक्सी ए26 के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का संकेत मिला है।
  • सर्टिफिकेशन के अनुसार, गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 में 45W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है।

सैमसंग की मिड-रेंज A-सीरीज में Galaxy A56 और Galaxy A36 फोंस को मार्च में भारत में लाया जा सकता है। यह वही समय है जब इनके पूर्व मॉडल A55 और A35 2024 में देश में लॉन्च हुए थे। हाल ही में इन मोबाइल्स को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे हमें संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। वहीं, अब गैलेक्सी ए56, गैलेक्सी ए36 और Galaxy A26 को TUV रीनलैंड लिस्टिंग में जगह मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सैमसंग ए-सीरीज फोन को टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग

  • लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए56, ए36 और गैलेक्सी ए26 को TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन मिला है।
  • गैलेक्सी A56 के मॉडल नंबर SM-A566B/DS, SM-A566B, SM-A566E और SM-A566E/DS बताए गए हैं। हर एक मॉडल संभवतः अलग-अलग रीजन से संबंधित है।
  • गैलेक्सी ए36 के मॉडल नंबर SM-A366E, SM-A366E/DS, SM-A366B, SM-A336B/DS, SM-A366U, SM-A366W, SM-S366V, SM-A366U1 और SM-A3660 हैं।
  • गैलेक्सी A26 के मॉडल नंबर SM-A266B/DS, SM-A266M, SM-A266B और SM-A266M/DS हैं।
  • हम गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 के बारे में सुनते रहे हैं, लेकिन टीयूवी रीनलैंड संकेत देता है कि गैलेक्सी ए26 का लॉन्च भी हो सकता है।
  • टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन के अनुसार गैलेक्सी ए26 कथित तौर पर 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जबकि गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 को 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • पहले के 3C सर्टिफिकेशन ने गैलेक्सी ए56 के लिए 45W चार्जिंग स्पीड की पुष्टि की थी।

Samsung-Galaxy-A26

TUV Rheinland सर्टिफिकेशन पर फोंस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गैलेक्सी A56, गैलेक्सी A36 और गैलेक्सी A26 के रेंडर्स पहले ऑनलाइन सामने आए थे, जिनमें उनके पूर्व मॉडल्स की तुलना में नए डिजाइन वाले कैमरा मॉड्यूल का खुलासा हुआ है।

गैलेक्सी ए26 की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह कुछ दिनों में सामने आ सकता है। कथित तौर पर फोन Exynos 1280 SoC, 6GB रैम और Android 15 OS के साथ गीकबेंच पर दिखाई दिया है। गैलेक्सी A26 की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है। वहीं, पूर्व मॉडल गैलेक्सी A25 को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी ए56 को पहले FCC, TENAA, MIIT और 3C सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं और इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि फोन में Exynos 1580 SoC, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5,000/5,100mAh की बैटरी और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन होगा। अफवाह है कि इस फोन की कीमत ग्लोबल लेवल पर £439 (लगभग 47,400 रुपये) होगी। भारत में इसकी कीमत गैलेक्सी A55 के बराबर यानी 39,999 रुपये हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए36 गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्नैपड्रैगन 6 जेन 3, एंड्रॉइड 15 ओएस और 6GB रैम विकल्प के साथ आ सकता है। कथित तौर पर इस हैंडसेट में 50MP कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो और फ्रंट में 12MP लेंस होगा। हालांकि कीमत लीक नहीं हुई है, लेकिन भारत में पिछला मॉडल 30,999 रुपये में आया था।

The post लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A56, Galaxy A36, Galaxy A26 TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-a36-a26-tuv-rheinland-listing/feed/ 0
Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 5G फोन भारत में कब होंगे लॉन्च, यहां जानें लीक डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-and-galaxy-a36-5g-phone-could-launch-in-india-in-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-and-galaxy-a36-5g-phone-could-launch-in-india-in-march/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:59:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165222 ताजा लीक में Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 की लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है।

The post Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 5G फोन भारत में कब होंगे लॉन्च, यहां जानें लीक डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप ‘Galaxy S25 series‘ लॉन्च कर दी है जो 7 फरवरी से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगी। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स ने लैस गैलेक्सी एस25, एस25+ और एस25 अल्ट्रा के बाद अब कंपनी मिड रेंज वाले सैमसंग मोबाइल लाने की तैयारी है। Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 बेहद जल्द मार्केट में उतारे जा सकते हैं और ताजा लीक में इनकी लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गई है।

Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 कब होंगे लॉन्च

गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के अपकमिंग सैमसंग फोन की जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आई है। ये दोनों मोबाइल साल 2025 की पहली तिमाही खत्म होने से पहले ही बाजार में उतार दिए जाएंगे। लीक में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A56 और Samsung Galaxy A36 मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च होगा तथा गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 भारत सहित अन्य बाजारों में भी इसी दरम्यान सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy A56 5G की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले: लीक के अनुसार यह फोन एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन पर बनाया जाएगा। स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन Samsung Galaxy A56 में FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

परफॉर्मेंस: गैलेक्सी ए56 5जी फोन को सैमसंग के ही Exynos 1580 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता है जिसके साथ वनयूआई 7 मिलने की उम्मीद है।

मेमोरी: लीक की मानें तो Galaxy A56 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इस फोन को 8GB RAM और 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है जो 128GB तथा 256GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP सेकेंडरी सेंसर और 5MP थर्ड लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 12MP फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A56 5G फोन को तगड़ी 5,000mah battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A36 5G की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

गैलेक्सी गैलेक्सी ए36 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जाएगा जिसके साथ वनयूआई 7 दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A36 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP सेकेंडरी सेंसर और 5MP थर्ड लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में भी 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 5G फोन भारत में कब होंगे लॉन्च, यहां जानें लीक डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a56-and-galaxy-a36-5g-phone-could-launch-in-india-in-march/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/#respond Thu, 09 Jan 2025 11:58:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163994 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 कथित तौर पर इस साल की पहली तिमाही में ब्रांड के नए मिड-प्रीमियम मॉडल के रूप में लॉन्च होंगे। हाल ही में सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर फोन के सपोर्ट पेज लाइव हो गए थे। वहीं, अब Samsung Galaxy A36 गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस […]

The post Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy A36 ने गीकबेच पर सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 967 और 2,750 अंक हासिल किए हैं।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा।
  • संभावित गैलेक्सी एम06 और एफ06 फोन डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 कथित तौर पर इस साल की पहली तिमाही में ब्रांड के नए मिड-प्रीमियम मॉडल के रूप में लॉन्च होंगे। हाल ही में सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर फोन के सपोर्ट पेज लाइव हो गए थे। वहीं, अब Samsung Galaxy A36 गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क स्कोर का खुलासा हुआ है। इसके अलावा सैमसंग के दो नए बजट मॉडल संभवतः Galaxy M06 और Galaxy F06 वाई-फाई एलायंस प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं।

Samsung Galaxy A36 गीकबेंच

  • माय स्मार्ट प्राइस द्वारा देखी गई गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A366U दिखाया गया है। अंत में ‘U’ का मतलब यह अमेरिकी बाजार के लिए बनाया गया वैरियंट हो सकता है।
  • सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर सपोर्ट पेज ने मॉडल नंबर SM-A366B/DS का खुलासा किया है।
  • Samsung Galaxy A36 यूएस मॉडल ने सिंगल-कोर राउंड में 967 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 2,750 अंक स्कोर करने में कामयाबी हासिल की है।
  • ये पिछली बार की तुलना में काफी बेहतर स्कोर हैं जब ग्लोबल/यूरोपियन मॉडल (SM-S366B/DS) गीकबेंच v6.2.2 प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया था, जहां इसने केवल 314 और 1279 स्कोर किए थे।
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन एंड्रॉइड 15 ओएस को बूट करेगा। जिसे वन यूआई कस्टम स्किन के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • गीकबेंच पर दिखाई देने वाले वैरियंट में 6GB (सटीक रूप से 5.11GB) रैम है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी होंगे।
  • ऑक्टा-कोर SoC में 1.80GHz पर चार कोर और 2.40GHz पर चार कोर हैं। सोर्स कोड सेक्शन में एड्रेनो 710 GPU का जिक्र है। यह संकेत देता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट हो सकता है। इसकी तुलना में गैलेक्सी ए35 में Exynos 1380 है।
  • आगामी गैलेक्सी ए36 5G की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह मार्च के आसपास भारत में लॉन्च हो सकता है। क्योंकि गैलेक्सी ए35 को उसी समय के आसपास 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
  • अमेरिका में Galaxy A35 5G अप्रैल 2024 में $400 (लगभग 34,400 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy M06 और F06 वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग

  • वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन में सैमसंग के दो नए फोन शामिल हैं, जिनके मॉडल नंबर SM-M066B/DS और SM-E066B/DS हैं।
  • माना जा रहा है कि ये Samsung Galaxy M06 और F06 हैं।
  • दोनों डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट और 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई सपोर्ट होने की बात कही गई है।
  • वाई-फाई अलायंस की ओर से फोन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
  • सैमसंग गैलेक्सी F06 और M06 पूर्व में आए गैलेक्सी एफ05 और गैलेक्सी एम05 4G मॉडल के सक्सेसर होंगे। जिन्हें पिछले साल सितंबर में भारत में 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 और A56 का ग्लोबल सपोर्ट पेज लाइव, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-and-galaxy-a56-france-support-page-live-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-and-galaxy-a56-france-support-page-live-may-launch-soon/#respond Mon, 06 Jan 2025 11:48:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163596 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग आने वाले कुछ हफ्तों में दो नए A-सीरीज डिवाइस Samsung Galaxy A36 और Samsung Galaxy A56 5G लेकर आ सकता है। पिछले कई दिनों से मोबाइल्स की जानकारियां सामने आई रही है। वहीं, अब दोनों स्मार्टफोंस फ्रांस की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर देखे गए हैं। जिससे इनके जल्द ग्लोबली पेश होने की संभावना […]

The post Samsung Galaxy A36 और A56 का ग्लोबल सपोर्ट पेज लाइव, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग आने वाले कुछ हफ्तों में दो नए A-सीरीज डिवाइस Samsung Galaxy A36 और Samsung Galaxy A56 5G लेकर आ सकता है। पिछले कई दिनों से मोबाइल्स की जानकारियां सामने आई रही है। वहीं, अब दोनों स्मार्टफोंस फ्रांस की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर देखे गए हैं। जिससे इनके जल्द ग्लोबली पेश होने की संभावना है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग और संभावित फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A36 और A56 सपोर्ट पेज लाइव (ग्लोबली)

  • टेकआउट लुक के अनुसार फ्रांस में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया गया है।
  • Galaxy A36 डिवाइस को वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A366B/DS के साथ लिस्ट किया गया है।
  • आधिकारिक लिस्टिंग से आने वाले स्मार्टफोन से जुड़ी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
  • मॉडल नंबर SM-A566B/DS (डुअल सिम) के साथ Galaxy A56 सपोर्ट पेज लिस्ट किया गया है।
  • सपोर्ट पेज पर आने से दोनों मोबाइल के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिलता है।

Samsung Galaxy A56 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: पूर्व लीक के अनुसार Samsung Galaxy A56 में FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस नए इन-हाउस Exynos 1580 SoC मिलने की उम्मीद है।
  • मेमोरी: आगामी Galaxy फोन के दो मेमोरी वैरियंट में आ सकता है। जिसमें 8GB,12GB RAM और 128GB, 256GB स्टोरेज शामिल है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Galaxy A56 में रियर पर 50MP प्राइमरी + 12MP सेकेंडरी + 5MP लेंस दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा हो सकता है।
  • बैटरी: Galaxy A56 में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
  • बिल्ड क्वालिटी: लीक में बताया गया था कि आगामी Galaxy A56 में एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन मिल सकता है।

Samsung Galaxy A36 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन एक नए कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। इसमें 6.64 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • मोबाइल में रियर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। वहीं, डिवाइस में आगे की तरफ 12MP का कैमरा सेंसर मिल सकता है।
  • गैलेक्सी ए36 5G क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 या स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित होने की संभावना है।
  • प्रोसेसर की प्राथमिक क्लॉक स्पीड 2.40 गीगाहर्ट्ज होने का पता चला है और डिवाइस के लिए 6GB रैम वाला बेस वैरियंट आने की उम्मीद है।

The post Samsung Galaxy A36 और A56 का ग्लोबल सपोर्ट पेज लाइव, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-and-galaxy-a56-france-support-page-live-may-launch-soon/feed/ 0
5G Samsung Phone गैलेक्सी ए36 की कैमरा डिटेल्स आई सामने, एडवांस लेंस के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5g-samsung-phone-galaxy-a36-camera-details-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-samsung-phone-galaxy-a36-camera-details-leaked-before-launch/#respond Thu, 14 Nov 2024 05:12:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159387 ताजा लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए36 की कैमरा डिटेल्स भी सामने आ गई है।

The post 5G Samsung Phone गैलेक्सी ए36 की कैमरा डिटेल्स आई सामने, एडवांस लेंस के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Samsung Phone Galaxy A35 मार्च महीने में लॉन्च हुआ था जो 30,999 रुपये की कीमत पर 8GB RAM, Exynos 1380 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery लेकर आया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस मोबाइल का नेक्स्ट वर्ज़न Galaxy A36 बना रही है जो जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। ताजा लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए36 की कैमरा डिटेल्स भी सामने आ गई है।

Samsung Galaxy A36 का कैमरा

यह सैमसंग स्मार्टफोन​ ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च होगा। सामने आए लीक के अनुसार मोबाइल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो OIS तकनीक से लैस हो सकता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8MP ultra-wide एंगल लेंस और 5MP macro सेंसर भी दिया जा सकता है। लीक की मानें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 12MP Front Camera सपोर्ट करेगा।

Galaxy A36

यहां गैलेक्सी ए35 के कैमरा डिपार्टमेंट पर नज़र डालें तो इस मोबाइल में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया था जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। वहीं इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन तकनीक से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है।

आप देख सकते हैं कि अपकमिंग गैलेक्सी ए36 का कैमरा डिपार्टमेंट मौजूदा गैलेक्सी ए35 के समान ही है, बल्कि नए वाले का 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पुराने वाले के 13 मेगापिक्सल से कम ही है। लेकिन लीक की मानें तो Samsung अपने नए फोन में एडवांस लेंस का इस्तेमाल करेगी जो बेहतरीन फोटोग्राफी में मदद करेंगे।

Samsung Galaxy A35 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी फोन में 8GB RAM दी गई है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 30,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये में बिक रहा है। यह सैमसंग फोन Awesome Ice Blue, Awesome Navy और Awesome Lilac जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन Super AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिस्प्ले पर 1000nits ब्राइटनेस मिलती है जो धूप में भी फोन का इस्तेमाल आसान बनाती है

प्रोसेसर

Galaxy A35 5G को 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने सैमसंग के ही Exynos 1380 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं गेम खेलने के ​दौरान बेहतरीन ग्राफिक्स प्राप्त हो, इसके लिए फोन में Mali-G68 MP5 GPU दिया गया है।

मैमोरी

सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी फोन को 8GB RAM मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 128GB तथा 256GB Storage के दो विकल्प मिलते हैं। वहीं अधिक स्टोरेज की चाह रखने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए Galaxy A35 5G में 1TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Galaxy A35 5G फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया है जो वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी इस फोन पर 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड तथा 5 साल की सिक्यो​रिटी अपडेट साथ में दे रही है। यानी यह फोन एंड्रॉयड 18 पर अपडेट हो जाएगा।

बैटरी

गैलेक्सी ए35 5जी फोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के लिए बाद इस फोन में 23 घंटे का इंटरनेट यूज या 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाईम या फिर 83 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक टाईम मिल सकता है।

अन्य फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए35 में 12 5G Bands मिलते हैं जो Jio और Airtel पर बढिया 5जी स्पीड देते हैं। Bluetooth v5.3 और 5GHz Wi-Fi के साथ ही इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है। यह सैमसंग मोबाइल Smart Switch और Samsung Knox Vault जैसे एडवांस सैमसंग फीचर्स से भी लैस किया गया है।

Samsung Galaxy A35 5G Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices

The post 5G Samsung Phone गैलेक्सी ए36 की कैमरा डिटेल्स आई सामने, एडवांस लेंस के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-samsung-phone-galaxy-a36-camera-details-leaked-before-launch/feed/ 0