Samsung Galaxy A5 2017 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 12 Sep 2017 06:22:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/android-nougat-updates-rolled-out-for-samsung-galaxy-a5-2017-and-galaxy-a7-2017-in-hindi/ Tue, 12 Sep 2017 06:18:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11680 इस नई अपडेट के बाद यह फोन मल्टी विंडो, क्विक सेटिंग्स के साथ ही डुअल मैसेंजर व नुगट के अन्य आधुनिक फीचर्स से लैस हो जाएंगे।

The post जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल की ओर से एंडरॉयड का नया वर्ज़न ओरियो को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन इसे आने में अभी समय लगेगा। अभी कई फोन मार्शमेलो पर रन कर रहे हैं और उन्हें नुगट का अपडेट दिया जा रहा है। सैमसंग भी अपने स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में सैमसंग ने भारत में दो मीड बजट फोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के लिए भी एंडरॉयड नुगट अपडेट जारी कर ​दी है। इस नई अपडेट के बाद यह फोन मल्टी विंडो, क्विक सेटिंग्स के साथ ही डुअल मैसेंजर व अन्य नुगट के आधुनिक फीचर्स से लैस हो जाएंगे

आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

कैसे करें अपडेट

यदि आपके पास भी सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) है तो अपडेट का नोटिफिकेशन आपके फोन में आ जाएगा और उस पर क्लिक करते ही आप अपडेट कर सकते हैं। यदि नोटि​फिकेशन नहीं आया है तो सबसे पहले

1. अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
2. वहां से अबाउट फोन का चुनाव करें।
3. यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

samsung-galaxy-a5 91Mobiles

4. क्लिक करने के बाद ही आपको जानकारी दे दी जाएगी कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं।
5. यदि आपडेट आया है तो डाउनलोड अपडेट कर उसे इंस्टॉल करें।
6. इंस्टॉल होने के बाद फोन को रिस्टार्ट कर दें और इसी के साथ आपका फोन अपडेट हो गया।

शाओमी मी मिक्स की 5 खूबियां और 5 खामियां, जानें क्या है हिट और क्या किया मिस

जरूरी सावधानी
अपने सैमसंंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं तो सबसे पहले बैटरी पर ध्यान दें। बैटरी 50 फीसदी से ज्यादा चार्ज होना चाहिए। वहीं 80 फीसदी हो तो ज्यादा बेहतर है।

इसी तरह आप यह भी देखें कि मोबाइल नेटवर्क पर अपडेट करना चाहते हैं या फिर वाईफाई पर। वाईफाई पर करेंगे तो ज्यादा बेहतर है। क्योंकि यह अपडेट 1.4जीबी का है और इसमें काफी समय और डाटा लगेगा।

samsung-galaxy-a5-2016

The post जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने अपने फोन की कीमत में की 5,000 रुपये की कटौती, गैलेक्सी सीरीज़ के 4 फोन है इस छूट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cut-the-price-of-galaxy-series-smartphone-in-hindi/ Fri, 18 Aug 2017 13:12:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10835 कंपनी की ओर से गैलेक्सी 'ए' सीरीज़ के 4 स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद सैमसंग के फोन को 5,000 रुपये तक की कमी के साथ खरीदा जा सकता है।

The post सैमसंग ने अपने फोन की कीमत में की 5,000 रुपये की कटौती, गैलेक्सी सीरीज़ के 4 फोन है इस छूट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

15 अगस्त निकल चुका है लेकिन स्वत्रंता दिवस का खुमार अभी भी बा​की है। आजादी के इस जश्न को सेलिब्रेट करते हुए स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग भी अपने यूजर्स के लिए बेहद ही आर्कषक आॅफर्स लेकर आई है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 4 स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद सैमसंग के फोन को 5,000 रुपये तक की कमी के साथ खरीदा जा सकता है।

5.7-इंंच स्क्रीन पर कूलपैड ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए5 (2017) व गैलेक्सी ए7 (2017) तथा गैलेक्सी ए5 (2016) व गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमतें कम की गई है। इस बदलाव के बाद 30,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए7 (2017) 25,900 रुपये में, 26,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए5 (2017) 22,900 रुपये में मिलेगा तथा 19,400 रुपये वाला गैलेक्सी ए7 (2016) 17,490 रुपये में एवं 18,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए5 (2016) 14,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

samsung-price

सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती तथा गैलेक्सी ए5 (2017) में 4,000 रुपये की कमी की गई है। इसी तरह कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए7 (2016) के मूल्य में 1,910 रुपये तथा गैलेक्सी ए5 (2016) में 4,410 रुपये की भारी कमी की गई है।

रिटेलर्स बादल घई के अनुसार फ्रीडम सेलिब्रेशन के तहत सैमसंग के ये चारों फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी प्रभावी कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post सैमसंग ने अपने फोन की कीमत में की 5,000 रुपये की कटौती, गैलेक्सी सीरीज़ के 4 फोन है इस छूट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a5-and-a7-goes-on-sale-in-hindi/ Wed, 15 Mar 2017 13:07:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5951 गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह भारत में भी लॉन्च कर दिया गया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स सैमसंग ने साल की शुरूवात में सीईएस 2017 में दौरान अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) जोड़े थे। इनमें से गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह भारत में भी लॉन्च कर दिया गया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

सैमसंग की आॅफि​शिसल साइट के साथ ही ये दोनों फोन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत जहां 28,990 रुपये रखी गई है वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) 33,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद है।

samsung-galaxy-a-2017

सैमसंग के इन दोनों फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो ए5 (2017) में जहां 5.2-इंच की फुलएचडी ऐमोलेड स्क्रीन दी गई है वहीं ए7 (2017) को 5.7-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गय है। सैमसंग के ये दोनों एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करते हैं।

20 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी 4ए

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन दोनों फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के ​लिए इनमें एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

अप्रैल में बनेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन, सितंबर में आ सकता है सामने

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो दोनो ही फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। ए5 (2017) में जहां 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है वहीं ए7 (2017) में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ने दोनों फोन को वाटर प्रूफिंग तकनीक के साथ पेश किया है। 4जी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम के सा​थ ही सैमसंग के इन फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के साथ ही बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-pay-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 07 Mar 2017 11:45:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5748 अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है। सैमसंग पे लिए कंपनी ने देश के कुछ बड़े बैंकों से समझौता किया है जिसके बाद सैमसंग यूजर्स अपने डेबिट व क्रेडिड कार्ड को ऐप से जोड़ कर डिजिटल पेमेंट व अन्य ट्रांजेक्शन्स कर पाएंगे।

जानें कौन कर रहा है आपके वाईफाई की चोरी

सैमसंग द्वारा सैमसंग पे ऐप की सफल ट्रायल के बाद इसे देश में उपलब्ध कर दिया है, जिसके बाद सैमसंग यूजर्स इस ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर अपने स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल बैंकिंग कर सकते हैं। भारत में यह सर्विस मेग्नेटिक ट्रांसमिशन और एनएफसी आधारित है। कैशलैस इकोनॉमी की ओर बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के चलते सैमसंग को उम्मीद है कि अधिकाधिक सैमसंग यूजर्स इसे अपनाएगे।

samsung-pay-1

सैमसंग पे का प्रयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले इस लिंक पर जाकर खुद को ​रजिस्टर करना होगा। जिसमें सैमसंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर, बैंक डिटेल्स और नीजि जानकारी भरनी होगी। इसके बाद यूजर्स को ईमेल आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

इस वूमंस डे पर महिलाओं के लिए आर्कषक आॅफर लाया है असूस

सैमसंग पे उन स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव है जिनमें एनएफसी सपोर्ट क्षमता रखते है। इस सूची में गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 ऐज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 ऐज प्लस, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 शामिल है। कंपनी की ओर से सैमसंग पे के साथ पेटीएम अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी दी गई है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a5-and-a7-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 06 Mar 2017 09:40:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5689 जनवरी में मलेशिया से सेल की शुरूवात करने के ​बाद अब सैमसंग ने गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को भारत में भी लॉन्च कर दिया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स सैमसंग ने साल की शुरूवात में अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) जोड़े थे। जनवरी में मलेशिया से सेल की शुरूवात करने के ​बाद अब सैमसंग ने गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को भारत में भी लॉन्च कर दिया है।

एप्पल आईफोन 8 में होगी बड़ी स्क्रीन

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को सैमसंग ने भारत में सेल के लिए लिस्ट कर दिया है। देश में गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत जहां 28,490 रुपये रखी गई है वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) का मूल्य 33,490 रुपये है। सैमसंग से दोनों फोन आगामी 15 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगे।

samsung-galaxy-a-2017

सैमसंग के इन दोनों फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो ए5 (2017) में जहां 5.2-इंच की फुलएचडी ऐमोलेड स्क्रीन दी गई है वहीं ए7 (2017) को 5.7-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गय है। सैमसंग के ये दोनों एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करते हैं।

बेहद ही आर्कषक लुक वाला होगा शाओमी मी मिक्स 2, जानकारी आई सामने

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन दोनों फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के ​लिए इनमें एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

samsung-galaxy-a5 91Mobiles

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो दोनो ही फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। ए5 (2017) में जहां 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है वहीं ए7 (2017) में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ने दोनों फोन को वाटर प्रूफिंग तकनीक के साथ पेश किया है।

आईफोन 6 32जीबी वेरिएंट मात्र 28,999 रुपये में

4जी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम के सा​थ ही सैमसंग के इन फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के साथ ही बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) 15 मार्च से क्रमश: 28,490 रुपये तथा 33,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a5-and-galaxy-a7-2017-to-launch-in-india-next-few-week-specification-and-features-in-hindi/ Mon, 20 Feb 2017 05:30:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5077 जानकारी के अनुसार सैमसंग अगले कुछ सप्ताह में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है

The post अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल की शुरुआत में ही सैमंसग ने अपने ‘ए’ सीरीज के फोन का प्रदर्शन कर दिया था। कंपनी ने गैलेक्सीी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की जानकारी दी थी। उसी वक्त यह साफ हो गया था कि जल्द ही इन फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज यह खबर आई है कि अगले कुछ सप्ताह सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) और गैलेक्सी ए5 (2017) को भारत में पेश कर सकती है।

प्राइस बाबा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग अगले कुछ सप्ताह में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017 में लॉन्च होने वाले ‘ए’ सीरीज के फोन पिछले साल लॉन्च फोन से बिल्कुल अलग होंगे।

नोकिया 6 अप्रैल में भारत में होगा लॉन्च

जहां तक इन फोंस के स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी ए3 2017 में आपको 4.7-इंच की एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। एक्सनोस 7870 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.66 गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में फाटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं पॉवर बैकअप के लिए इस फोन में 2,350 एमएएच बैटरी है।

असूस ने 7 फोन में दिया वोएलटीई सपोर्ट, इन फोंस में भी कर सकेंगे ​जियो सिम से लाइफटाइम फ्री कॉलिंग

वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017 की बात करें तो इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करता है और 1.9गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 3,000 एमएएच की बैटरी है। दोनों फोन में आपको 4जी एलटीई सपोर्ट मिलेगा।

The post अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a3-galaxy-a5-galaxy-a7-2017-smartphones-launched-in-hindi/ Mon, 02 Jan 2017 11:15:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3229 इस बार गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 2017 वेरिएंट्स वाले फोन्स को कंपनी ने वॉटर रिज़िस्टेन्ट बनाया है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स में बेहतरीन बदलाव करते हुए इन्हें 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है।

The post सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के बहुप्रतीक्षित फोंस ए3 2017, ए5 2017 तथा ए7 2017 आखिरकार मोबाईल बाज़ार में उतार दिए हैं। हालांकि इसे अभी एशियन देशों में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही यूरोप सहित अन्य देशों में उपलब्ध होगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 2017 वेरिएंट्स वाले फोन्स को कंपनी ने वॉटर रिज़िस्टेन्ट बनाया है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स में बेहतरीन बदलाव करते हुए इन्हें 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है। सैमसंग के ये तीनों फोन एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित है।

बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट

सैमसंग गैलेक्सी ए3 2017
सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 2017 की बात की जाए तो कंपनी ने इसे 720पी डिसप्ले वाली 4.7इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फोन 1.66गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड आॅक्टाकोर पर कार्य करता है। फोन में फाटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ए3 2017 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है तथा साथ ही पॉवर बैकअप के लिए यह फोन 2,350 एमएएच की बैटरी से लैस है।

samsung-a 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017
ए5 का 2017 वेरिएंट 5.2 इंच की फुल एचडी डिसप्ले के साथ उतारा गया है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर इसमें रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतरीन ईमेज़ ऐक्सपीरियंस देगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी तथा यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट जैसे फ़ीचर्स इस फोन में उपलब्ध हैं।

samsung-a-1 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी ए7 2017
गैलेक्सी ए7 2017 इस सीरीज़ में सबसे बड़ी स्क्रीन वाला डिवाईस है। कंपनी की ओर से इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन भी ए5 2017 की तरह ही इसमें 3जीबी रैम तथा 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह फोन भी 1.9 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के इस फोन का रियर तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का रखा गया है। यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट साथ गैलेक्सी ए7 2017 में पावर बैकअप के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

6-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा यू अल्ट्रा

सैमसंग की ओर से तीनों डिवाईस मैटल और ग्लास डिजाईन के साथ लॉन्च किए गए हैं जो ब्लैक स्काई, गोल्ड सेंड, ब्लू मिस्ट तथा पीच क्लाउड रंगों में उपलब्ध हैं। क्नेक्टिविटी ​के लिए ‘ए’ 2017 स्मार्टफोन्स में यूएसबी टाईप-सी के साथ ही ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई इत्यादि शामिल हैं। कंपनी की ओर से अभी इन फोन्स की आधिकारिक कीमत नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फोन्स अलग-अलग बाज़ार में विभिन्न कीमतों पर उतारे जाऐंगे

The post सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हो गया खुलासा जनवरी में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tweet-about-a5-2017-know-the-features-and-specifications-in-hindi/ Wed, 28 Dec 2016 12:12:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3090 सैमसंग ने ट्विटर पेज़ पर एक फोटो शेयर की है जिसमें हैशटेग ए2017 लाईव अनप्लान्ड के सा​थ समथिंग 'ए' वेट्स फॉर यू लिखा हुआ है।

The post हो गया खुलासा जनवरी में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के फोंस की जानकारी दे रहे हैं। खबर के अनुसार कंपनी ए3, ए5 और ए7 का नया वेरियंट लाने वाली है। हालांकि ये खबर अब तक लीक के अनुसार थे लेकिन अब कंपनी अधिकारिक रूप से ‘ए’ सीरीज़ का जानकारी दे दी है। इतना ही नहीं सैमसंग द्वारा फोन के कुछ फीचर्स का खुलासा भी किया गया है।

कल होगा जियो के फ्री सर्विस का फैसला

सैमसंग ने ट्विटर पेज़ पर एक फोटो शेयर की है जिसमें हैशटेग ए2017 लाईव अनप्लान्ड के सा​थ समथिंग ‘ए’ वेट्स फॉर यू लिखा हुआ है। सैमसंग के इस ट्वीट यह बात पुख्ता हो जाती है कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के किसी डिवाइस को नए साल में लॉन्च करने के लिए तैयार है। पोस्ट की गई फोटो में पानी की बूंदें और ‘होल्ड योर ब्रेथ’ टाईटल इस ओर भी ईशारा भी करता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन वाटर प्रूफ हो सकता है।

स्लैश लीक पर गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 2699 युआन यानि 26,390 रुपये तक बताई गई है तथा वेब पर इस फोन को पिंक, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में दिखाया गया है। लीक में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज़ एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर आधारित हो सकता है तथा बॉडी ग्लास से लैस इस फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले होगी।

6 फरवरी को लॉन्च हो सकता है शाओमी का सबसे ताकतवर फोन मी6

फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर इसमें रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतरीन ईमेज़ ऐक्सपीरियंस देगा। ए5 (2017) एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा रही है। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी तथा यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट दिया जा सकता है।

The post हो गया खुलासा जनवरी में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a7-2017-price-reveal-with-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Dec 2016 07:56:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2994 एक ताजा लीक में सैमसंग ‘ए’ सीरीज़ के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन की कीमत भी सामने आई है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन मोबाईल निर्माता कंपनी सैमसंग आने वाले साल में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए3, ए5 और ए5 के 2017 वाले वेरिएंट उतारने वाली है। इन तीनों फोन्स को लेकर लगातार तरह-तरह के लीक सामने आते रहे हैं वहीं एक ताजा लीक में सैमसंग ‘ए’ सीरीज़ के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन की कीमत भी सामने आई है।

जियो की मुफ्त सर्विस पर लग सकता है ग्रहण

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ए5 (2017) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट करने के साथ साथ उनसे रेंडर भी सामने आए थे। वहीं अब इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आने पर यह प्रतीत हो रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना यह स्मार्टफोल मोबाईल वर्ल्ड में पेश कर सकती है।

samsung-a5-1 91Mobiles

वेबसाईट स्लैश लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) 1.9 गीगाहर्ट्ज़ एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले होगी तथा फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर इसमें रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो यूजर्स को बेहरतीन ईमेज़ ऐक्सपीरियंस देगा।

128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च

ए5 (2017) में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा रही है। इस फोन का डायमेन्शन 145 x 71 x 7.8 एमएम का होगा तथा कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी जा रही है।

4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1

स्लैश लीक पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ फोन को चार अलग-अलग रंगों में दिखाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) पिंक, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में लॉन्च हो सकता है। वेब पर इस फोन की कीमत 2699 युआन बताई जा रही है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 26,390 रुपये हो सकती है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स लीक, 16एमपी फ्रंट कैमरे से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-a5-2017-leaked-with-images-and-features-in-hindi/ Fri, 16 Dec 2016 06:57:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2539 ए5 (2017) में गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ 5.2-इंच की 1080पी फुलएचडी डिस्प्ले हो सकती है जिसे 2.5डी की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। ऐलु​मिनियम फ्रैम में 3डी बैक ग्लास होने की उम्मीद है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स लीक, 16एमपी फ्रंट कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग जल्द ही अपनी ‘ए’ सीरीज़ के आगामी फोन गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए5 के नए वेरिएंट मोबाईल वर्ल्ड में उतार सकता है। वैसे तो कंपनी की ओर से इन तीनों फोन्स गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन फिर भी अलग-अलग सूत्रों के हवाले से सैमसंग के इन तीनों फोन को लेकर तरह-तरह के लीक सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में ​​​अब सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के​ डिस्प्ले के साथ अन्य फीचर्स भी लीक हुए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सैमसंग गैलक्सी ए3 (2017) के कुछ रेंडर तथा गैलेक्सी ए7 (2017) का मीडिया इन्वाईट सामने आया था और अब ए5 (2017) के फीचर्स का खुलासा होने से मोबाईल बाजार में सैमसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ए5 (2017) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साईट पर एसएम-ए520एक्स और एसएम-ए520के मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जिसके बाद इस फोन के दो वेरिएंट होने की बात सामने आई थी।

samsung-a5

ताजा लीक के अनुसार ए5 (2017) में गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ 5.2-इंच की 1080पी फुलएचडी डिस्प्ले हो सकती है जिसे 2.5डी की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही लीक हुई फोटो को देखा जाए तो ए5 (2017) को ऐलु​मिनियम फ्रैम में 3डी बैक ग्लास होने की उम्मीद है तथा साथ ही इसके किनारें भी हल्के कर्व्ड हो सकते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि सैमसंग का यह फोन वाटर रिज़िस्टेंट हो सकता है।

गूगल टॉप 10 सर्च ट्रेंड 2016: जानें किसके सिर सजी ताज और किसकी हुई हार

लीक के अनुसार गैलेक्सी ए5 (2017) में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस डिवाईस में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। स्पेसिफिकेशन्स के मामले में गैलेक्सी ए5 (2017) को आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनोस 7880 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोन को एंडरॉयड 7.0 नुगट पर भी पेश किया जा सकता है।

samsung-a5-1

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) में डुअल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाईप-सी जैसे ​फीचर्स भी हो सकते हैं।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स लीक, 16एमपी फ्रंट कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>