Samsung Galaxy A58 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Aug 2026 10:54:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy A58 और Galaxy Xcover FR की एंट्री जल्द, IMEI डेटाबेस में दिखे मॉडल नंबर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a58-xcover-fr-imei-database/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a58-xcover-fr-imei-database/#respond Sat, 22 Aug 2026 04:00:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202548 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung अपनी Galaxy स्मार्टफोन सीरीज में दो नए मॉडल पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A58 और Galaxy Xcover FR के मॉडल नंबर GSMA IMEI डेटाबेस में सामने आए हैं। इससे लगता है कि दोनों जल्द बाजार में आ सकते हैं। जहां Galaxy A58 कंपनी का अगला मिड-रेंज मॉडल होगा। वहीं, […]

The post Samsung Galaxy A58 और Galaxy Xcover FR की एंट्री जल्द, IMEI डेटाबेस में दिखे मॉडल नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी Galaxy स्मार्टफोन सीरीज में दो नए मॉडल पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A58 और Galaxy Xcover FR के मॉडल नंबर GSMA IMEI डेटाबेस में सामने आए हैं। इससे लगता है कि दोनों जल्द बाजार में आ सकते हैं। जहां Galaxy A58 कंपनी का अगला मिड-रेंज मॉडल होगा। वहीं, Galaxy Xcover FR रग्ड फोन के तौर आएगा। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy A58 और Xcover FR IMEI लिस्टिंग

GSMA IMEI डेटाबेस में Galaxy A58 का मॉडल नंबर SM-A5860 बताया गया है। Samsung ने मौजूदा Galaxy A57 को 25 मार्च 2026 को लॉन्च किया था। कंपनी के पिछले लॉन्च पैटर्न को देखते हुए Galaxy A58 को अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।

Samsung Galaxy Xcover FR का मॉडल नंबर SM-G778B सामने आया है। Xcover सीरीज Samsung के रग्ड स्मार्टफोन लाइनअप का हिस्सा है, जिन्हें खासतौर पर इंडस्ट्रियल वातावरण, आउटडोर वाले काम और कठिन परिस्थितियों में उपयोग के लिए बनाया जाता है। हालांकि, IMEI डेटाबेस में इन दोनों डिवाइस के मॉडल नंबर के अलावा कुछ भी सामने नहीं आया है।

Galaxy A57 के स्पेसिफिकेशन

Galaxy A58 से पहले आए Samsung Galaxy A57 में 6.7 इंच का Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Exynos 1680 चिपसेट मिलता है। इसमें 12GB तक RAM दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A57 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। जो OIS सपोर्ट करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ऐसे में Galaxy A58 में इन्हीं फीचर्स को बेहतर बनाने पर कंपनी का फोकस हो सकता है।

Galaxy Xcover FR होगा रग्ड स्मार्टफोन

Galaxy Xcover FR ब्रांड की रग्ड Xcover लाइनअप का नया मॉडल हो सकता है। यह सीरीज ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई जाती है जिन्हें स्मार्टफोन का इस्तेमाल धूल, पानी, गिरने या कठिन परिस्थितियों में करना पड़ता है। इसलिए आगामी Xcover फोन भी बेहतर ड्यूरेबिलिटी और मजबूत बॉडी के साथ आ सकता है।

आखिर में बताते चलें कि Galaxy A58 और Galaxy Xcover FR का GSMA IMEI डेटाबेस में आना इस बात का संकेत है कि Samsung दोनों डिवाइस को जल्द ला सकता है। हालांकि अभी लॉन्च के ऐलान का वेट करना होगा। हम आपको लगातार इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy A58 और Galaxy Xcover FR की एंट्री जल्द, IMEI डेटाबेस में दिखे मॉडल नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a58-xcover-fr-imei-database/feed/ 0