Samsung Galaxy A6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 Feb 2019 07:53:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत​ फिर हुई कम, मिल रहा है लॉन्च प्राइज़ से 6,500 रुपये सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-price-cut-in-india-rs2000-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-price-cut-in-india-rs2000-in-hindi/#respond Fri, 08 Feb 2019 07:53:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27268 आज से ही इस फोन को कम दाम पर खरीदा जा सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत​ फिर हुई कम, मिल रहा है लॉन्च प्राइज़ से 6,500 रुपये सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग कंपनी साल 2019 की शुरूआत से ही एग्रेसिव नज़र आ रही है। कंपनी ने हाल ही में इं​डियन मार्केट में गैलेक्सी एम सीरीज़ की शुरूआत करते हुए गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए सैमसंग इंडिया ने अपने हिट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए6 की कीमत में भी बड़ी कटौती की है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए6 की कीमत सीधे 4,500 रुपये कम कर दी गई है और आज से ही इस फोन को कम दाम पर खरीदा जा सकता है।

शाओमी रेडमी और सैमसंग गैलेक्सी एम10 को टक्कर देने आ रहा है एलजी के12+

सैमसंग की ओर गैलेक्सी ए6 की कीमत में सीधे 4,500 रुपये की कटौती की गई है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए6 का दाम कम किया है। इससे पहले गैलेक्सी ए6 में 2,000 रुपये की कटौती की जा चुकी है। नए प्राइज़ कट के बाद फोन का 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था उसे अब 15,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी ए6 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट का मूल्य सैमसंग द्वारा 4,000 रुपये कम किया गया है और इस वेरिएंट को अब 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

samsung galaxy a6 price cut in india rs2000 in hindi

सैमसंग गैलेक्सी ए6 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन इ​नफिनिटी डिसप्ले के साथ मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया है। इस फोन में 5.6-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा सैमसंग के ही एक्सनॉस 7 सीरीज़ के चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

6जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी से लैस होगा 3 रियर कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी एम30

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए6 के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। बेसिक क्नेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए6 को कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया और पेटीएम, सैमसंग शॉप तथा सैमसंग स्टोर से नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत​ फिर हुई कम, मिल रहा है लॉन्च प्राइज़ से 6,500 रुपये सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-price-cut-in-india-rs2000-in-hindi/feed/ 0
सैमसंग ने किए 6 स्मार्टफोंस के दाम कम, 6,500 रुपये तक सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-galaxy-j4-galaxy-j8-galaxy-j7-prime-price-cut-in-hindi/ Mon, 03 Sep 2018 11:27:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22413 यदि आप भी निम्नलिखित स्मार्टफोंस में से कोई डिवाईस लेने की योजना बना रहे हैं तो यही सबसे शानदार मौका है।

The post सैमसंग ने किए 6 स्मार्टफोंस के दाम कम, 6,500 रुपये तक सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कपंनी वीवो ने कुछ दिनों पहले ही एक साथ अपने तीन स्मार्टफोन के दामों में बड़ी कटौती की थी। वहीं देश की दिग्गज कपंनी सैमसंग भी अपने फैन्स के लिए कुछ ऐसा ही तोहफा लेकर आई है। जन्माष्टमी के मौके पर खबर आई है कि सैमसंग ने एक साथ अपने 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग द्वारा इस डिस्काउंट में गैलेक्सी जे सीरीज़ और गैलेक्सी ए सीरीज़ को जोड़ा गया है। यदि आप भी निम्नलिखित स्मार्टफोंस में से कोई डिवाईस लेने की योजना बना रहे हैं तो यही सबसे शानदार मौका है।

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे2 (2017), गैलेक्सी जे4, गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे7 प्राइम के साथ-साथ गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमतों में कटौती की गई है।

samsung-galaxy-j8-1

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ की बात करें तो 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए 32जीबी वाले गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने जहां सीधे 6,500 रुपये की कटौती की है वहीं फोन के 64जीबी वेरिएंट का मूल्स 6,000 रुपये कम कर दिया गया है। इस प्राइस कट के बाद 32जीबी वेरिएंट को 15,490 रुपये तथा 22,990 रुपये वाले 64जीबी वेरिएंट को 16,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ला रही है गैलेक्सी जे4 प्राइम और गैलेक्सी जे6 प्राइम, आॅफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट

इसी तरह 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन को 4,000 रुपये के प्राइस कट के बाद 21,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

SAMSUNG GALAXY J2 (2018)-2

गैलेक्सी जे2 (2017) की बात करें तो यह स्मार्टफोन पिछले साल 7,990 रुपये की कीमत पर खरीदा गया था लेकिन अब सैमसंग द्वारा प्राइस कट करने के साथ इस स्मार्टफोन को सिर्फ 5,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 2जीबी रैम और 3,000एमएएच बैटरी से लैस गैलेक्सी जे4 को कंपनी ने 9,999 की कीमत पर बाजार में उतारा था। लेकिन अब सैमसंग ने इस फोन का मूल्य भी 1,000 रुपये कम कर दिया है। यानि 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी जे4 को अब सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

रियलमी 2 हो रहा है सेल के लिए उपलब्ध, जानें सभी आॅफर्स और कब, कैसे व कहां से खरीदें

इसी तरह सैमसंग ने 16जीबी स्टोरेज वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत में भी सीधे 500 रुपये की कटौती की है। अभी तक यह स्मार्टफोन 10,490 रुपये की कीमत पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध था लेकिन अब प्राइस कट के बाद इसे 9,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह जून में लॉन्च हुए कंपनी के मीड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी जे8 को भी 1,000 रुपये कम मूल्य पर खरीदा जा सकता है। 18,990 रुपये वाले इस फोन को अब 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post सैमसंग ने किए 6 स्मार्टफोंस के दाम कम, 6,500 रुपये तक सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000 रुपये सस्ता मिलेगा अब सैमसंग गैलेक्सी ए6+ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-plus-price-cut-in-india-in-hindi/ Tue, 21 Aug 2018 05:59:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22127 मसंग गैलेक्सी ए6+ को पेटीएम, सैमसंग शॉप तथा सैमसंग स्टोर से खरीदा जा सकता है।

The post 4,000 रुपये सस्ता मिलेगा अब सैमसंग गैलेक्सी ए6+ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने मई महीने में भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी गैलेक्सी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ गैलेक्सी ए6 तथा गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की ओर से इन​फिनिटी डिसप्ले पर पेश किए गए थे। अपने फैन्स को तोहफा देते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी ए6+ की कीमत में कटौती की है। पहले भी सैमसंग ने अपने इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की थी। यानि सैमसंग के इस शानदार फोन को अब और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग की ओर गैलेक्सी ए6+ की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की गई है। सैमसंग ने पहले भी इस फोन में 2,000 रुपये की कटौती की थी। यानि सैमसंग गैलेक्सी ए6+ को अब 4,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन पहले 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। पहले प्राइस कट के बाद फोन की कीमत 23,990 हो गई थी तथा अब गैलेक्सी ए6+ को 21,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

samsung-galaxy-a6

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो इ​नफिनिटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले

कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए6+ के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही पैनल फ्लैश लाईट से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6+ को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में पेटीएम, सैमसंग शॉप तथा सैमसंग स्टोर से 21,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 4,000 रुपये सस्ता मिलेगा अब सैमसंग गैलेक्सी ए6+ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-price-drop-in-india-new-price-features-specifications-in-hindi/ Fri, 29 Jun 2018 07:26:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20842 सैमसंग ने पिछले महीने ही भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी गैलेक्सी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ गैलेक्सी ए6 तथा गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की ओर से इन​फिनिटी डिसप्ले पर पेश किए गए थे। आॅफिशियल लॉन्च के एक महीने के भीतर ही अपने ग्राहकों को तोहफा देते […]

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले महीने ही भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी गैलेक्सी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ गैलेक्सी ए6 तथा गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की ओर से इन​फिनिटी डिसप्ले पर पेश किए गए थे। आॅफिशियल लॉन्च के एक महीने के भीतर ही अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है जिसके बाद यह शानदार स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग की ओर गैलेक्सी ए6 की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए6 का 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं अब इस स्मार्टफोन को सिर्फ 19,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं गैलेक्सी ए6 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को कंपनी ने 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। जानकारी के मुताबिक यह फोन की कीमत कटौती के बाद 20,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन इ​नफिनिटी डिसप्ले के साथ मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया है। इस फोन में 5.6-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा सैमसंग के ही एक्सनॉस 7 सीरीज़ के चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए6 के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। बेसिक क्नेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए6 को ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव रखा गया है। इसके अलावा सैमसंग के ये नए स्मार्टफोन पेटीएम, सैमसंग शॉप तथा सैमसंग स्टोर पर भी खरीदे जा सकेंगे।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए6 और ए6+ भारत में लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-galaxy-a6-plus-launched-in-india-full-specifications/ Mon, 21 May 2018 08:59:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19901 सैमसंग गैलेक्सी ए6 तथा गैलेक्सी ए6+ को ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव रखा गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 और ए6+ भारत में लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग कंपनी भारतीय मोबाइल बाजार में कई सालों से राज कर रही है। देश में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए इस दिग्गज कंपनी ने नए स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग की ओर से भारत में गैलेक्सी ए6 तथा गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन पेश कर दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे6 सीरीज़ जहां कम बजट में लॉन्च की गई है वहीं गैलेक्सी ए सीरीज़ की रेंज कुछ उंची रखी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6+
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो इ​नफिनिटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए6+ के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही पैनल फ्लैश लाईट से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

samsung-galaxy-a6

सैमसंग गैलेक्सी ए6
गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन को भी कंपनी ने इ​नफिनिटी डिसप्ले के साथ मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया है। इस फोन में 5.6-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा सैमसंग के ही एक्सनॉस 7 सीरीज़ के चिपसेट पर कार्य करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए6 के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। बेसिक क्नेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6 के 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 21,990 रुपये तथा 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं गैलेक्सी ए6+ को 25,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो 4जीबी रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए6 तथा गैलेक्सी ए6+ को ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव रखा गया है। इसके अलावा सैमसंग के ये नए स्मार्टफोन पेटीएम, सैमसंग शॉप तथा सैमसंग स्टोर पर भी खरीदे जा सकेंगे।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 और ए6+ भारत में लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग 21 मई को भारत में कर रही है ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं गैलेक्सी ए6, ए6+ और गैलेक्सी जे4 स्मार्टफोन, शेयर किया मीडिया इन्वाईट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-21-may-event-in-india-galaxy-a6-galaxy-a6-plus-galaxy-j4-galaxy-j6-might-launch-in-hindi/ Wed, 16 May 2018 09:52:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19809 सैमसंग इस ईवेंट में गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी ए6+, गैलेक्सी जे4 तथा गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती है।

The post सैमसंग 21 मई को भारत में कर रही है ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं गैलेक्सी ए6, ए6+ और गैलेक्सी जे4 स्मार्टफोन, शेयर किया मीडिया इन्वाईट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग को लेकर कई दिनों से खबरें सामनें आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में जहां सैमसंग के गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन मॉडल्स की जानकारी मिली है तो कुछ में गैलेक्सी जे4 और गैलेक्सी जे6 के लॉन्च की बात कही गई है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक भारत में किसी फोन के लॉन्च की बात नहीं कही है लेकिन आज सैमसंग इंडिया की ओर से यह घोषणा कर दी गई है कि कंपनी 21 मई को देश में ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। 21 मई के ईवेंट के लिए सैमसंग ने मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए है, जिसमें आने वाले स्मार्टफोन की जानकारी भी मिली है।

सैमसंग इंडिया की ओर से 21 मई को भारत में ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। सैमसंग द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाईट में ‘से हैलो टू, इनफिनिटी एंड मोर’ लिखा गया है। इस टैगलाईन से पता चलता है कि कपंनी इस दिन भारत में जो डिवाईस लॉन्च करने वाली है वही इनफिनिटी डिसप्ले से लैस होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को सैमसंग भारत में एक नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन अनाउंस करेगी।

सैमसंग के लॉन्च किया दो दमदार फोन गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस, इनफिनिटी डिसप्ले, डुअल कैमरा और दमदार सेल्फी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस ईवेंट के मंच से सैमसंग गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी ए6+, गैलेक्सी जे4 तथा गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती है। सैमसंग की ओर से हालांकि लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन्स के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन इतना तय है ​कि कंपनी 21 मई को भारतीय टेक बाजार में नई खेप उतार कर अन्य कंपनियों के समीकरण बदल देगी।

आॅनर 7ए भी होगा 22 मई को लॉन्च, कंपनी लॉन्च करेगी दो नए फोन साथ में होगा आॅनर 7सी

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सैमसंग इंडोनेशियन बाजार में गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6+ को पेश कर चुकी है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गए है। गैलेक्सी ए6 जहां 5.6-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है वहीं गैलेक्सी ए6+ 6-इंच की सुपरएमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है। इसी तरह सैमसंग के कम बजट वाले गैलेक्सी जे6 को भी 5.6-इंच की बेजल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है।

The post सैमसंग 21 मई को भारत में कर रही है ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं गैलेक्सी ए6, ए6+ और गैलेक्सी जे4 स्मार्टफोन, शेयर किया मीडिया इन्वाईट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : सैमसंग गैलेक्सी जे6 होने वाला है लॉन्च, 3जीबी रैम के साथ होगी 5.6-इंच इनफिनिटी डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j6-india-launch-features-specifications-in-hindi/ Mon, 14 May 2018 06:05:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19721 सैमसंग कुछ ​ही दिनों में गैलेक्सी जे6 नाम से नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

The post एक्सक्लूसिव : सैमसंग गैलेक्सी जे6 होने वाला है लॉन्च, 3जीबी रैम के साथ होगी 5.6-इंच इनफिनिटी डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अप्रैल महीने में भारत में अपने दो शानदार स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 डुओ और गैलेक्सी जे2 (2018) लॉन्च कर चुकी है। कुछ दिनों पहले जहां यह भी खबर आई ​थी कि यह टेक दिग्गज कंपनी इस महीने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए6 लॉन्च कर सकती है वहीं 91मोबाइल्स को सैमसंग के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी मिली है। खबर के अनुसार सैमसंग कुछ ​ही दिनों में अपने एक और स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी और गैलेक्सी जे6 नाम से नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार सैमसंग भारत में अपने स्मार्टफोंस की नई खेप उतारना चाहती है और इसकी शुरूआत कंपनी गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन के साथ करेगी। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे6 कम बजट वाला स्मार्टफोन होगा जो बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 5.6-इंच की बड़ी इनफिनिटी डिसप्ले दी जाएगी।

सैमसंग के लॉन्च किया दो दमदार फोन गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस, इनफिनिटी डिसप्ले, डुअल कैमरा और दमदार सेल्फी

सैमसंग गैलेक्सी जे6 को कंपनी द्वारा 3जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के ज​रिये बढ़ाया जा सकेगा। गैलेक्सी जे6 क्वालकॉल चिपसेट पर रन करेगा यह सैमसंग के एक्सनोस पर इस बात की पुख्ता जानकारी तो अभी नहीं है, लेकिन खबर के अनुसार यह फोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

1,000 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लिए बना चुनौती

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग इंडिया गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन को गैलेक्सी ए6 सीरीज़ से पहले देश में लॉन्च कर देगी। फोन की कीमत क्या होगी तथा यह फोन कब भारतीय बाजार के सामनें पेश किया जाएगा उसके लिए अभी पुख्ता खबर का इंतजार किया जा रहा है। बहरहाल यह कहा जा सकता है कि सैमसंग का यह फोन कम कीमत पर ही लॉन्च किया जाएगा।

The post एक्सक्लूसिव : सैमसंग गैलेक्सी जे6 होने वाला है लॉन्च, 3जीबी रैम के साथ होगी 5.6-इंच इनफिनिटी डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के लॉन्च किया दो दमदार फोन गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस, इनफिनिटी डिसप्ले, डुअल कैमरा और दमदार सेल्फी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-and-a6-plus-launched-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 01 May 2018 05:55:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19427 सैमसंग गैलेक्सी ए6+ में आपको 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इसमें एक सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ है

The post सैमसंग के लॉन्च किया दो दमदार फोन गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस, इनफिनिटी डिसप्ले, डुअल कैमरा और दमदार सेल्फी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से सैमसंग के दो नए मॉडल गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6+ को लेकर चर्चा हो रही थी। वहीं हाल में 91मोबाइल्स द्वारा जानकारी दी गई थी कि जल्द ही ये फोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ ही हमने कुछ स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए थे। वहीं आज सैमसंग ने इन फोंस से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपने आॅफिशियल वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6+ को लिस्ट कर दिया है। हालांकि फिलहाल इसे इंडोनेशिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है लेकिन जल्द ही यह भारत में भी लॉन्च होने वाले हैं।

कंपनी ने अब तक कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन इन फोंस के पूरे स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए6 मॉडल है जबकि गैलेक्सी ए6+ थोड़ा महंगा वेरियंट है। स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी ए6 में आपको 5.6-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1480 x 720 पिक्सल है। खास बात यह कही जा सकती है ​कि इस फोन में भी आपको 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाला इनफिनिटी डिसप्ले देखने को मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस के इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए6 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/1.7 अपर्चर के साथ पेश किया है जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का ही है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश देखने को मिलेगा। फोन का फ्रंट कैमर भी कम नहीं है। इसे एफ/1.9 अपर्चर के साथ पेश किया गाय है जो वाइड एंगल सेल्फी लेने में सक्षम है।

यह फोन सैमसंग के ही एक्नोस 7870 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे फेस अनलॉक लैसे फीचर्स से भी लैस किया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस के इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी ए6+ की बात है तो यह फोन काफी अडवांस है। इसमें आपको 6-इंच की सुपरएमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने फुचडी प्लस (2220 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन) के साथ पेश किया है। हालांकि अब तक प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन में भी आपको 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाला इनफिनिटी डिसप्ले देखने को मिलेगी।

फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए6+ में आपको 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इसमें एक सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ है जबकि दूसरा एफ/1.9 अपर्चर के साथ दिया गाय है। सेल्फी के मामले में भी यह आगे है। इसका फ्रंट कैमरा 24—मेगापिक्सल का दिया गया है जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ है। इसमें भी आपको बैक के साथ फ्रंट में भी फ्लैश मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस के इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए6+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन मकें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

ए6 की तरह यह फोन भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही फेस अनलॉक भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सैमसंग के लॉन्च किया दो दमदार फोन गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस, इनफिनिटी डिसप्ले, डुअल कैमरा और दमदार सेल्फी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: विश्व में सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए6, शाओमी और आॅनर को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-india-launch-next-week-with-5-6-inch-infinity-display-and-dual-camera/ Thu, 19 Apr 2018 05:25:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19136 सैमसंग गैलेक्सी ए6 में आपको 4जीबी रैम की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिलेगी। तस्वीर में स्पष्ट रूप से ​अंकित है।

The post एक्सक्लूसिव: विश्व में सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए6, शाओमी और आॅनर को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 डुओज़ को भारत में पेश किया था। मध्य बजट में डुअल कैमरे वाले इस फोन की काफी चर्चा हो रही है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि गैलेक्सी जे सीरीज के बाद सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज पोर्टफोलियो को मजबूत करने वाला है। पिछले कुछ माह में सैमसंग गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6+ की काफी खबरें आ रही हैं और अब तक कई लीक भी आ चुके हैं। हाल में ये फोन वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट किए गए थे। वहीं 91मोबाइल्स के पास इस फोन से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर है। आज हमें फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट के बारे में खास जानकारी मिली है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 के प्राइस और स्पेसिफिकेशन देखें
रिटेल सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस6 को अगले सप्ताह तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि विश्व में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा इसके बाद विश्व के दूसरे देशों में आएगा। 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा हुआवई का 3 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 प्रो

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो हमें जो रिटेल सोर्स से खबर मिली है उसके अनुसार इस फोन में आपको 5.6-इंच की एचडी प्लस स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में बेज़ल लेस ​इनफिनिटी डिसप्ले का उपयोग किया गया है। हालांकि जहां दूसरी कंपनियां 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फोन का उपयोग करती हैं। वहीं सैमसंग के फोन 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध होते हैं। इस फोन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। 4जी स्पीड में एयरटेल रहा सबसे आगे, नेटवर्क कवरेज में जियो ने बाजी मारी

सैमसंग गैलेक्सी ए6 में आपको 4जीबी रैम की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिलेगी। तस्वीर में स्पष्ट रूप से ​अंकित है। हालांकि फिलहाल एक्सपेंडेबल मैमोरी की जानकारी नहीं है। पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

हालांकि सबसे खास इसमें कैमरा होने वाला है। जानकारी के अनुसार गैलेक्सी ए6 को 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फ्रंट में भी आपको 16-मेगापिक्सल का ही कैमरा देखने को मिलेगा। परंतु अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं उसके अनुसार इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

फिलहाल फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हो सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए6 के साथ ही कंपनी गैलेक्सी ए6+ को भी पेश करें। जैसा कि पहले देखा जा चुका है सैमसंग गैलेक्सी ए8+ को कंपनी ने एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर के लिए पेश किया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि गैलेक्सी ए6 आॅफलाइन स्टोर के लिए हो जबकि कंपनी ए6+ को एक्सक्लूसिव आॅनलाइन के लिए रखें।

हालांकि कुछ ही दिनों में यह फोन भारत में लॉन्च होने वाला है और जहां इसके सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया जाएगा।

The post एक्सक्लूसिव: विश्व में सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए6, शाओमी और आॅनर को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, जल्द लॉन्च की उम्मीद https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-plus-wifi-certification-site-with-specifications-in-hindi/ Fri, 13 Apr 2018 10:59:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18989 इस लिस्टिंग में फोन के डुअल सिम वेरिएंट की भी पुष्टि हो गई है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, जल्द लॉन्च की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे6 प्लस को लेकर खबर छापी थी कि इस फोन को एचटीएमएल5टेस्ट डॉट कॉम पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की डाक्यूमेंट फाईल देखी गई थी, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामनें आई थी। वहीं आज इसी स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस को आॅफिशियल कर देगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर एसएम-ए605एफएन/डीएस मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। एसएम-ए605एफएन जहां गैलेक्सी ए6 प्लस का मॉडल नंबर है वहीं डीएस को इस फोन को डुअल सिम वाला वेरिएंट माना जा रहा है। इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए6 प्लस को 8.0 एंंडरॉयड ओरियो आधारित बताया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई बैंड सपोर्ट करता है।

galaxy j6+ list

सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुलव्यू इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 2220 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.0-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। गैलेक्सी ए6+ मॉडल में 4जीबी की रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए6+ को कंपनी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। गैलेक्सी ए6 प्लस के साथ ही एक और मॉडल गैलेक्सी ए6 भी सैमसंग द्वारा जल्द लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल जब तक सैमसंग कंपनी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं करती इन स्पेसिफिकेशन्स को महज एक लीक ही माना जा रहा है और फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, जल्द लॉन्च की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>