Samsung Galaxy A60 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2023 06:33:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे पावरफुल फोन, जानें कैसे देखें बैंकॉक में होने वाला यह ईवेंट लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a80-a60-a90-launch-live-how-to-watch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a80-a60-a90-launch-live-how-to-watch/#respond Tue, 09 Apr 2019 11:34:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29511 सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के ईवेंट को लाईव देखने के लिए यहां क्लिक करें

The post लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे पावरफुल फोन, जानें कैसे देखें बैंकॉक में होने वाला यह ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल के तीन महीने बीत चुके हैं और इस दौरान सैमसंग भारत समेत वैश्विक मंच पर भी खुद को हिट साबित कर चुकी है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को पेश कर जहां हाईएंड​ डिवाइस वाले फ्लैगशिप सेग्मेंट में खुद का सिक्का मजबूत किया है वहीं गैलेक्सी एम सीरीज़ को लाकर सैमसंग ने लो बजट सेग्मेंट में भी सफलता पाई है। इनके साथ साथ सैमसंग ने साल 2019 की शुरूआत से ही अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ को मजबूत रखा है और इसमें गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30, गैलेक्सी ए20 और गैलेक्सी ए10 जैसे फोन लॉन्च किए हैं। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ को और भी मजबूत करने जा रही है। कल यानि 10 अप्रैल को सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ से जुड़ा एक बड़ा ईवेंट आयोजित कर रही है और इस ईवेंट के मंच से सैमसंग के एक से ज्यादा स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक दे सकते हैं।

सैमसंग विश्व के तीन शहरों में एक ही दिन इस ईवेंट को आयोजित कर रही है। यह ईवेंट बैंकॉक, मिलान और साओ पॉलो में होगा। सैमसंग ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इस ईवेंट में गैलेक्सी ए सीरीज़ का कौन सा फोन लॉन्च किया जाएगा लेकिन चर्चा है कि कंपनी गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए80 या गैलेक्सी ए60 नाम से कोई फोन मार्केट में ला सकती है। अपने इंडियन फैन्स के लिए सैमसंग इस ईवेंट के लाईव दिखाने वाली है जो सीधे बैंकॉक से प्रसारित होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के इस लॉन्च को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के इस ईवेंट को लाईव देखने के लिए यहां क्लिक करें : सैमसंग गैलेक्सी ईवेंट लाईव

Samsung galaxy a80 a60 a90 launch live how to watch

सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हो सकता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर और सैमसंग के ही एक्सनॉस चिपसेट पर रन करेगा। लीक्स के अनुसार यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है।

गैलेक्सी ए60 में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो पंच-होल ​में मौजूद होगा। टेना पर बताया गया है कि गैलेक्सी ए60 में पावर बैकअप के लिए 3,410एमएएच की बैटरी ​दी जा सकती है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को ब्लैक, ब्लू और आरेंज कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा जा सकता है।

Samsung galaxy a80 a60 a90 launch live how to watch

सैमसंग गैलेक्सी ए90 स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी ए90 को लेकर कहा जा रहा है कि यह सैमसंग का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए90 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ एक कैमरा सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा तथा तीसरा सेंसर डेफ्थ सेंसिंग तकनीक या टेलीफोटो लेंस के रूप में सामने आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि सैमसंग अपने आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए90 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7150 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। आपको जानकार हैरानी होगी कि चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम ने अभी स्नैपड्रैगन 7150 चिपसेट को लॉन्च तक नहीं किया है।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए90 को सैमसंग 8जीबी की रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस फोन वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसी तरह गैलेक्सी ए90 के दूसरे वे​रिएंट को 6जीबी रैम मैमोरी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक्स की मानें तो गैलेक्सी ए90 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी। गौरतलब है कि यह भी माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन गैलेक्सी ए80 नाम के साथ भी लॉन्च हो सकता है।

ध्यान रहें उपरोक्त सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक्स के आधार पर ही बताई गई है। सैमसंग ने अभी तक फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।

The post लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे पावरफुल फोन, जानें कैसे देखें बैंकॉक में होने वाला यह ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a80-a60-a90-launch-live-how-to-watch/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आई सैमसंग गैलेक्सी ए60 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, देखें कितना धाकड़ होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-full-specifications-listed-on-tenaa-32mp-selfie-camera-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-full-specifications-listed-on-tenaa-32mp-selfie-camera-8gb-ram/#respond Tue, 26 Mar 2019 12:40:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28934 गैलेक्सी ए60 में 8जीबी रैम और 32-एमपी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई सैमसंग गैलेक्सी ए60 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, देखें कितना धाकड़ होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी डिवाईस गैलेक्सी ए60 का पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए60 के साथ ही गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन भी लिस्ट किया गया था। स्मार्टफोन लिस्टिंग में जहां दोनों फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी वहीं टेना लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने गैलेक्सी ए70 से पर्दा उठाते हुए उसे टेक मंच पर पेश दिया था। गैलेक्सी ए70 के लॉन्च के बाद अब एक बार फिर गैलेक्सी ए60 को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है। लेकिन इस बार टेना ने गैलेक्सी ए60 को फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ लिस्ट किया है।

टेना लिस्टिंग

सैमसंग गैलेक्सी ए60 को एक बार फिर चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए60 को एसएम-ए6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना की पुरानी लिस्टिंग में जहां फोन की ईमेज दिखाई गई थी, जिससे गैलेक्सी ए60 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी वहीं अब टेना पर यह लिस्टिंग पूरी हो गई है। अर्थात् टेना की लिस्टिंग में अब गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स को भी देखा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए60 लुक

टेना की इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए60 को पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। इसी तरह की डिसप्ले गैलेक्सी ए10 सीरीज़ के स्मार्टफोंस में देखने को मिली थी। हालांकि गैलेक्सी ए70 को इनफिनिटी-वी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, ऐसे में गैलेक्सी ए60 की डिसप्ले लुक पर थोड़ा संदेह बन रहा है। वहीं टेना पर दिखाई गई फोटोज़ में गैलेक्सी ए60 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आ गया सैमसंग का धमाकेदार गैलेक्सी ए70 फोन, जानें इसके शानदार फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के मुताबिक यह स्मार्टफोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। गैलेक्सी ए60 में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई देखने को मिल सकता है जिसके साथ यह फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर और सैमसंग के ही एक्सनॉस चिपसेट पर रन करेगा। टेना लिस्टिंग में हालांकि चिपसेट मॉडल की जानकारी नहीं मिली है।

samsung galaxy a60 full specifications listed on tenaa 32mp selfie camera 8gb ram

टेना के मुताबिक सैमसंग की ओर से इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन वेरिएंट्स में 6जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी रैम मैमोरी शामिल हो सकती है जिन्हें 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। सर्टिफिकेशन्स साइट की लिस्टिंग में गैलेक्सी ए60 की कैमरा डिटेल्स भी बताई गई है। टेना के अनुसार गैलेक्सी ए60 के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह फोन में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम वाला ऑनर 20 प्रो सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा लॉन्च

गैलेक्सी ए60 में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो पंच-होल ​में मौजूद होगा। टेना पर बताया गया है कि गैलेक्सी ए60 में पावर बैकअप के लिए 3,410एमएएच की बैटरी ​दी जा सकती है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को ब्लैक, ब्लू और आरेंज कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाली 10 अप्रैल को सैमसंग गैलेक्सी ए90 के साथ ही गैलेक्सी ए60 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई सैमसंग गैलेक्सी ए60 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, देखें कितना धाकड़ होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-full-specifications-listed-on-tenaa-32mp-selfie-camera-8gb-ram/feed/ 0
बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आ गया सैमसंग का धमाकेदार गैलेक्सी ए70 फोन, जानें इसके शानदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a70-official-with-32mp-cameras/ https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a70-official-with-32mp-cameras/#respond Tue, 26 Mar 2019 05:48:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28901 सैमसंग गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन को कुछ समय पहले यूके में कंपनी की आफिशियल वेबसाइट पर देखा गया था।

The post बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आ गया सैमसंग का धमाकेदार गैलेक्सी ए70 फोन, जानें इसके शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। हालांकि, इस इवेंट में किन डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, अब कंपनी ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंदर एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए70 को पेश कर दिया है।

साल 2019 में गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंदर कंपनी ने अबतक गैलेक्सी ए40, गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को पेश कर दिया है। वहीं, एक दिन पहले गैलेक्सी ए60 के साथ गैलेक्सी ए70 को टेना पर स्पॉट किया गया था। टेना लिस्टिंग बाद ही कंपनी ने दोनों फोन में से गैलेक्सी ए70 को ऑफिशियली तौर पर पेश कर दिया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए70 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए70 की तो इसमें 6.7-इंच फुल एचडी+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी-यू डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसी तरह के ऑप्टिकल सेंसर को कंपनी ने गैलेक्सी ए50 में दिया था। वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किए गए इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6जीबी व 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।

पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए70 में 4,500एमएएच की बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस दी गई है। इस तरह की तकनीक को कंपनी पहले गैलेक्सी एस10 5जी मेंं पेश कर चुकी है। कहा जा रहा है कि सैमसंग इस साल के आखिर तक यह तकनीक अपनी सभी नए फोन में उपलब्ध कराएगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए70 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा रियर पर 32-मेगापिक्सल सेंसर प्राइमरी है जो कि 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग कैमरा के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए20ई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

फिलहाल कंपनी ने गैलेक्सी ए70 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, कंपनी 10 अप्रैल को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसे लेकर कुछ समय पहल ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया था। हालांकि, इवेंट कहां होगा इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में गैलेक्सी ए सीरीज़ को ग्लोबली पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग चिपसेट पर लॉन्च होगा मोटोरोला का यह फोन, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा 48-एमपी कैमरा

याद दिला दें कि गैलेक्सी ए सीरीज के गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन को कुछ समय पहले यूके में कंपनी की आफिशियल वेबसाइट पर देखा गया था। लीक जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में ‘स्लाइडिंग एंड रोटेटिंग कैमरा सिस्टम’ मौजूद हो सकता है। वहीं स्टीव नाम के एक टिप्सटर ने ट्विटर पर बताया कि गैलेक्सी ए90 में ओपो फाइंड एक्स की तरह रोटेटिंग कैंमरा होगा। लेकिन, टिप्सटर ने भी अपने अपने पोस्ट में कहा कि यह खबर कंफर्म नहीं है।

The post बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आ गया सैमसंग का धमाकेदार गैलेक्सी ए70 फोन, जानें इसके शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a70-official-with-32mp-cameras/feed/ 0
बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ सैमसंग ला रहा दो बड़े डिवाइस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-and-a70-come-with-big-display-big-battery-and-triple-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-and-a70-come-with-big-display-big-battery-and-triple-rear-camera/#respond Mon, 25 Mar 2019 05:18:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28835 चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर गैलेक्सी ए60 और ए70 को स्पॉट किया गया है।

The post बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ सैमसंग ला रहा दो बड़े डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इस साल अपनी बिल्कुल नई गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ को बाजार में उतारा था। वहीं, कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज के अंदर भी नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर भी कई लीक्स सामने आते रहे हैं। हाला ही में गैलेक्सी ए70 ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट द्वारा सर्टिफाइड किया गया था। वहीं, अब गैलेक्सी ए60 और ए70 को टेना पर स्पॉट किया गया है।

चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर गैलेक्सी ए60 और ए70 को कुछ स्पेसिफिकेशऩ्स के साथ स्पॉट किया गया है। इन दोनों फोन के अलावा उम्मीद की जा रही है ‘ए’ सीरीज के अंदर आने वाले फोन ए90 को नॉचलैस डिसप्ले के साथ अगले महीने 10 अप्रैल को होने वाले इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है।

टेना पर सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को गैलेक्सी एसएम-ए6060 मॉडल नंबर और गैलेक्सी एसएम-ए7050 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। यह दोनों मॉडल नंबर क्रमश: गैलेक्सी ए60 और गैलेक्सी ए70 बताए जा रहे हैं। अगर बात करें ए60 की तो लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में 6.3-इंच का डिसप्ले होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,410एमएएच होगी।

samsung-galaxy-a70

टेना पर सामने आई तस्वीर के अनुसार ए60 के डिजाइन की जानकारी मिली है। इस फोन में इनफिनिटी-वी डिसप्ले दी जाएगी। वहीं, बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दे रहा है, जिसका मतलब है कि फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। इसे भी पढ़े: सैमसंग करने वाली है बड़ा धमाका, गैलेक्सी ए60 के बाद अब गैलेक्सी ए70 भी हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

अगर बात करें गैलेक्सी ए70 की तो इसे एसएम-ए7050 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 6.7-इंच डिसप्ले और 4,400एमएएच की बैटरी होगी। डिसप्ले साइज की बात करें तो गैलेक्सी ए60 से गैलेक्सी ए70 काफी बड़ा है। वहीं, गैलेक्सी ए60 में इनफिनिटी-ओ डिसप्ले होगा। वहीं, डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 5 अप्रैल को सेल के लिए आएगा सैमसंग का सबसे ताकतवर फोन गैलेक्सी एस10 5जी, जानें इसकी दमदार खूबियां

बता दें कि साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले घोषणा की है कि वह आने वाली 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में किन डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा इस इवेंट में कंपनी ग्लाबोली ए सीरीज के सभी फोन्स को पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि सैंमसंग की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत अबतक गैलेक्सी ए40, गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा इस सीरीज के अंदर आने वाले नए फोन को कंपनी 10 अप्रैल को होने वाले इवेंट के दौरान पेश कर सकती है।

The post बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ सैमसंग ला रहा दो बड़े डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-and-a70-come-with-big-display-big-battery-and-triple-rear-camera/feed/ 0
सैमसंग करने वाली है बड़ा धमाका, गैलेक्सी ए60 के बाद अब गैलेक्सी ए70 भी हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a70-listed-on-bluetooth-certification-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a70-listed-on-bluetooth-certification-specifications/#respond Thu, 14 Mar 2019 08:56:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28450 दोनों फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिल सकता है।

The post सैमसंग करने वाली है बड़ा धमाका, गैलेक्सी ए60 के बाद अब गैलेक्सी ए70 भी हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने साल 2019 की शुरूआत नई स्ट्रेटजी और नई प्लानिंग के साथ की है। कंपनी ने एक ओर जहां बिल्कुल नई गैलेक्सी एम सीरीज़ बाजार में उतारी है वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी ए सीरीज़ के साथ भी सैमसंग ने अपने स्मार्टफोंस की लुक और पहचान बदली है। सैमसंग की यह नई स्ट्रेटजी अभी तक ​सफल ही साबि​त हुई है। कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए10, ए30 और ए50 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं जो अपने अपने बजट सेग्मेंट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर भी कई लीक्स सामने आते रहे हैं जिनमें गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए60, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20 जैसे फोन शामिल हैं। वहीं अब इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी ए70 से जुड़ी नई जानकारी भी सामने आई है जिसमें गैलेक्सी ए70 ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट द्वारा सर्टिफाइड किया गया है।

गैलेक्सी ए70 हुआ ब्लूटूथ सर्टिफाइड

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट ब्लूटथ एसआईजी पर लिस्ट किया गया है। ब्लूटूथ एसआईजी की यह लिस्टिंग आज यानि 14 मार्च की ही है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए70 को एसएम-ए705एफएन और एसएम-ए705जीएम मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट से यह साफ हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ बाजार में कदम रखेगा। ब्लूटूथ एसआई पर गैलेक्सी ए70 को ए705एफएन.001 सॉफ्टवेयर वर्ज़न से लैस बताया गया है।

galaxy-a70

गैलेक्सी ए70 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए70 को लेकर कपंनी की ओर से हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन मीड-रेंज सेग्मेंट में ही लॉन्च होगा। अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए70 भी वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में 6.7-इंच की बड़ी फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। चर्चा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 इन-डिसप्ले फिंग​रप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। यह भी पढ़ें : सैमसंग ला रहा गजब का फोल्डेबल फोन, हाथ में घड़ी की तरह पहना जा सकेगा यह हैंडसेट

गैलेक्सी ए70 को सैमसंग द्वारा फोटोग्राफी सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जाएगा तथा यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए70 में 4,400एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतार सकती है। बहरहाल गैलेक्सी ए70 को लेकर जब तक सैमसंग कोई घोषणा नहीं कर देती, तब तक इस स्पेसिफिकेशन्स को महज़ के लीक ही माना जाएगा।

samsung galaxy a70 listed on bluetooth certification specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए60 को भी मिला ब्लूटूथ स​र्टिफिकेशन

लगे हाथ आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 की तरह इसी हफ्ते गैलेक्सी ए60 को भी ब्लूटूथ सर्टि​फाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए60 को एसएम-ए6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गैलेक्सी ए60 को भी ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी प्राप्त है और यह फोन ए6060.001 सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर काम करेगा। इस लिस्टिंग में यह साफ कर दिया गया है कि गैलेक्सी ए60 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा।

गैलेक्सी ए60 स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स की मानें तो 6.7-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग इस फोन को ग्लॉस ​बॉडी पर पेश कर सकती है जिसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इस फोन को 6जीबी के साथ साथ 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 3 रियर कैमरे और 32एमपी सेल्फी कैमरा के साथ आ रहा हॉनर का धांसू फोन, यह रहे फीचर्स

गैलेक्सी ए60 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है जिसमें 35-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप गैलेक्सी ए50 में भी दिया गया है। लीक में कहा गया है कि गैलेक्सी ए60 को सैमसंग 4,500एमएएच की ताकतवर बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी।

The post सैमसंग करने वाली है बड़ा धमाका, गैलेक्सी ए60 के बाद अब गैलेक्सी ए70 भी हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a70-listed-on-bluetooth-certification-specifications/feed/ 0
8जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए60, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-receives-bluetooth-certification-specifications-8gb-ram-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-receives-bluetooth-certification-specifications-8gb-ram-leaked/#respond Tue, 12 Mar 2019 10:11:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28354 गैलेक्सी ए60 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जाएगा।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए60, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज सुबह ही हमनें खबर पब्लिश की थी जिसमें सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी डिवाईस गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई की जानकारी दी गई थी। इस ​रिपोर्ट में बताया गया था कि उपरोक्त तीनों स्मार्टफोंस का सैमसंग की आधिकारिक यूके साइट पर इनका प्रोडक्ट पेज बनाया गया है। प्रोडक्ट पेज सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि ये तीनों फोन बेहद जल्द बाजार में दस्तक दे सकते हैं। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी ए60 ​की जानकारी भी सामने आई है​​ जिसमें फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाया गया है।

सर्टिफाइट हुआ गैलेक्सी ए60

सैमसंग गैलेक्सी ए60 को अमेरिका की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है जहां इस फोन को ब्लूटूथ सर्टि​फाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए60 को एसएम—ए6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट के अनुसार गैलेक्सी ए60 को ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी प्राप्त है और यह फोन ए6060.001 सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर काम करेगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर हालांकि गैलेक्सी ए60 से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग में यह जरूर साफ कर दिया गया है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा।

samsung-galaxy-a60-receives-bluetooth-certification specifications 8gb ram leaked

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए60 के लॉन्च और इसकी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन सामने आए लीक्स की मानें तो यह फोन पंच होल डिजाईन के साथ 6.7-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतार सकती है। वहीं चर्चा है कि सैमसंग इस फोन को ग्लॉस ​बॉडी पर पेश कर सकती है।30 साल का हुआ वर्ल्ड वाइड वेब, जानें इंटरनेट दुनिया से जुड़ी ये 5 रोचक बातें

लीक के अनुसार गैलेक्सी ए60 सैमसंग का हाईएंड डिवाईस होगा। इस फोन को 6जीबी के साथ साथ 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं प्रोसेसर व चिपसेट की बात करें तो कुछ लीक्स में जहां गैलेक्सी ए60 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है तो कुछ में कहा गया है कि यह फोन सैमसंग के ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा। बहरहाल उम्मीद है कि बाजार में यह फोन किसी लेटेस्ट चिपसेट पर ही लॉन्च होगा।

samsung-galaxy-a60-receives-bluetooth-certification specifications 8gb ram leaked

गैलेक्सी ए60 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है जिसमें 35-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप गैलेक्सी ए50 में भी दिया गया है। वहीं लीक में कहा गया है कि गैलेक्सी ए60 को सैमसंग 4,500एमएएच की ताकतवर बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी।अब ऑनलाइन में रियलमी और शाओमी से टक्कर लेने आ रहा है वीवो एस1

लगे हाथ आपको बता दें कि गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर सैमसंग के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही बता चुके हैं कि, “सैमसंग इस साल अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ को नई योजना के तहत बाजार में उतारेगी। इस सीरीज़ में कंपनी 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है और इन 9 में 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे।

सैमसंग ने हालांकि इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले उन 3 स्मार्टफोन का नाम तो नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है कि गैलेक्सी ए60 भी उनमें से एक होगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन से पर्दा उठा चुकी है और गैलेक्सी ए90, सैमसंग गैलेक्सी ए40 और सैमसंग गैलेक्सी ए20ई के साथ ही अब गैलेक्सी ए60 की जानकारी भी सामने आ गई है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए60, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-receives-bluetooth-certification-specifications-8gb-ram-leaked/feed/ 0
32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-specifications-leaked/#respond Tue, 05 Mar 2019 06:48:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28113 सैमसंग गैलेक्सी ए60 और गैलेक्सी ए50 में बड़े डिसप्ले का फर्क होगा।

The post 32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग इस साल की शुरूआत से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कंपनी अब तक गैलेक्सी एस10 सीरीज़, गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ ही गैलेक्सी ए सीरीज़ में अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं, खबर है कि कंपनी अपनी ए सीरीज़ के अंदर कुल 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अभी तक इस सीरीज़ के अदंर कंपनी गैलेक्सी ए 10, गैलेक्सी 30 और गैलेक्सी ए 50 को लॉन्च कर चुकी है।

वहीं, कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि सैमसंग तीन ऐसे स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिनमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बताया गया था कि ये तीनों फोन गैलेक्सी ए सीरीज़ के होंगे और इन्हें गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70, गैलेक्सी ए60 तथा गैलेक्सी ए50 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब इसी सीरीज़ के अंदर पेश किए जाने वाले गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन की कुछ और जानकारियां सामने आई हैं।

यह लीक श्लैसलीक्स द्वारा सामने आई है, जिसमें गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। सामने आई तस्वीर के अनुसार गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी S60 का डिजाइन लगभग एक जैसा ही होगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए60 की डिसप्ले थोड़ी बड़ी यानी 6.7-इंच की होगी जो कि फुल एचडी+ स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। वहीं, फोन गैलेक्सी ए50 की तरह ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन शीट में सामने आया है कि अपकमिंग ए60 हैंडसेट में 3डी ग्लासस्टिक कंस्ट्रक्शन होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 बनाम गैलेक्सी ए30, जानें कौन है बेस्ट

सैमसंग का आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए60 बेजल लेस पंच-होल नॉच डिसप्ले से लैस होगा। यानि इस फोन के फ्रंट पैनल पर बॉडी पार्ट नहीं दिया जाएगा। फोन में डिसप्ले के अंदर ही एक छेद दिया जाएगा और इस छेद के अंदर ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा तस्वीर के अनुसार कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए60 में एसएम6150 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, हैंडसेट को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 6जीबी और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

पंच-होल डिसप्ले से साथ अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए60, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए60 में फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जैसा कि गैलेक्सी ए50 में देखा गया था।
हालांकि, इसमें प्राइमरी शूटर में बदलाव होंगे। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच की बैटरी होगी।

कीमत की बात करें तो कंपनी गैलेक्सी ए60 को गैलेक्सी 50 और ए 70 के बीच में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस डिवाइस की ऑफिशियल कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन के साथ ही साल की दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। गैलेक्सी ए60 जहां अप्रैल में लॉन्च हो सकता है।

सैमसंग को लेकर कहा गया है कि कंपनी इस साल अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। और इन 9 में 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे। गैलेक्सी ए60 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा यह नहीं इस बात पर अभी संशय जताया जा रहा है। इस सीरीज़ में गैलेक्सी ए90 सबसे बड़ा फ्लैगशिप फोन हो सकता है जिसमें 8जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

The post 32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-specifications-leaked/feed/ 0
पंच-होल डिसप्ले से साथ अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए60, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-to-launch-in-april-with-punch-hole-display-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-to-launch-in-april-with-punch-hole-display-in-hindi/#comments Fri, 18 Jan 2019 06:44:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26356 फोन डिसप्ले में एक छेद दिया जाएगा जिसके अंदर ही सेल्फी कैमरा मौजूद है।

The post पंच-होल डिसप्ले से साथ अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए60, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग साल की शुरूआत से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। कंपनी की गैलेक्सी एस10 सीरीज़, गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ ही गैलेक्सी ए सीरीज़ के खबरें लगातार टेक बाजार में आ रही है। कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि सैमसंग तीन ऐसे स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिनमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बताया गया था कि ये तीनों फोन गैलेक्सी ए सीरीज़ के होंगे और इन्हें गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70 तथा गैलेक्सी ए50 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब इसी सीरीज़ के एक और नए फोन गैलेक्सी ए60 की खबरें ने भी स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है।

सैमसंग को लेकर खबर आई है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए60 पर काम कर रही है। नए लीक में सामने आया है कि सैमसंग का आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए60 बेजल लेस पंच-होल नॉच डिसप्ले से लैस होगा। यानि इस फोन के फ्रंट पैनल पर बॉडी पार्ट नहीं दिया जाएगा। फोन में डिसप्ले के अंदर ही एक छेद दिया जाएगा और इस छेद के अंदर ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी ए60 सैमसंग के एक्सनॉस 9610 चिपसेट से लैस होगा।

samsung galaxy a8s price revealed in hindi

रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन के साथ ही साल की दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। गैलेक्सी ए60 जहां अप्रैल में लॉन्च होगा वहीं अन्य तीन स्मार्टफोन की अप्रैल से लेकर मई महीने के बीच अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बाजारों में लॉन्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी ए60 सैमसंग के गैलेक्सी ए50 से एडवांस होगा तथा गैलेक्सी ए70 से छोटा वर्ज़न होगा।

लॉन्च के करीब पहुंचा डायरी की तरह मुड़ने वाला सैमसंग का फोल्डेबल फोन, फिर नई जानकारी आई सामने

सैमसंग को लेकर कहा गया है कि कंपनी इस साल अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। और इन 9 में 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे। गैलेक्सी ए60 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा यह नहीं इस बात पर अभी संशय जताया जा रहा है। इस सीरीज़ में गैलेक्सी ए90 सबसे बड़ा फ्लैगशिप फोन हो सकता है जिसमें 8जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

The post पंच-होल डिसप्ले से साथ अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए60, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a60-to-launch-in-april-with-punch-hole-display-in-hindi/feed/ 2