The post शाओमी के मैन्युफेक्चर ने बनाया सैमसंग के लिए फोन, 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी ए6एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग को इंडिया में शाओमी से कड़ी टक्कर मिल रही है। शाओमी को उसी के घर में पटकनी देते हुए सैमसंग ने आज चीन में दो नए फोन गैलेक्सी ए6एस और गैलेक्सी ए9एस लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए9एस जहां कंपनी द्वारा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका गैलेक्सी ए9 का ही बदला हुआ नाम है वहीं गैलेक्सी ए6एस के साथ सैमसंग ने चीन में नया दांव खेला है। गैलेक्सी ए9एस इसलिए सैमसंग का अहम डिवाईस हो जाता है क्योंकि इस स्मार्टफोन का निर्माण सैमसंग ने नहीं बल्कि उस मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी ने किया है जो शाओमी के स्मार्टफोन बनाती है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6-इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। बेहतर अनुभव के लिए कंपनी ने फोन में एक्सपीरियंस यूआई भी दिया है।

गैलेक्सी ए6एस को सैमसंग ने 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। चीन में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें 64जीबी मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरे दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए6एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी ए6एस को ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।
10जीबी रैम और स्लाइड आउट कैमरे वाला शाओमी मी मिक्स 3 लॉन्च
कीमत की बात करें तो गैलेक्सी ए6एस के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1799 युआन तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2199 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,990 रुपये और 23,200 रुपये है। वहीं सैमसंग के गैलेक्सी ए9एस को चीन में 3499 युआन यानि तकरीबन 37,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9एस की स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
The post शाओमी के मैन्युफेक्चर ने बनाया सैमसंग के लिए फोन, 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी ए6एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग चला शाओमी की राह: शाओमी का फोन निर्माता अब बनाएगा सैमसंग के लिए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कहते हैं न बिजनेस में कोई भी दोस्त और कोई भी दुश्मन नहीं होता। आपस में आगे बढ़ने की होड़ होती है लेकिन जरूरत पड़ने पर एक दूसरे का सहारा भी बनते हैं। ऐसे किस्से मोबाइल जगत में सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है। एक समय डूबते एप्पल को माइक्रोसॉफ्ट ने सहारा दिया था। वहीं सैमसंग और एप्पल की खींचतान सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है बावजूद इसके दोनों कंपनियां एक दूसरे की तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। वहीं हाल में खबर सैमसंग शाओमी की है। खबर है कि सैमसंग अब उस निर्माता से अपने फोन का निर्माण कराने वाला है जो अब तक शाओमी के लिए फोन बनाता था।
कोरियन हेराल्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग चीन की प्रमुख ओडीएम (आॅरिजनल डिजाइन मैन्यूफैक्चर्र) विनटेक से बात कर रहा है। यह वहीं कंपनी है तो शाओमी के लिए फोन डिजाइन करती है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि विंटेक सैमसंग के लिए सबसे पहले गैलेक्सी ए6एस का निर्माण करने वाली है और यह मॉडल सिर्फ चीन में ही उपलब्ध होगा। 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर
Yes, the first one is A6s.Which dont produce in Samsung factory in Huizhou or Tianjin. https://t.co/UX46VVDy47
— 萌萌的电教 (@MMDDJ_) October 2, 2018
हाल में सैमसंग का गैलेक्सी ए6एस काफी सुर्खियों में रहा है। सबसे पहले खबर थी कि कंपनी इस फोन को गैलेक्सी पी30 नाम से लॉन्च कर सकती है जिसमें स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। परंतु बाद में कहा गया कि यह मॉडल पी30 नहीं होगा और इसे बाजार में गैलेक्सी ए6एस नाम से पेश किया जाएगा। यह फोन फुल स्क्रीन डिजाइन में होगा लेकिन आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की जानकार नहीं दी गई है। ओपो-वीवो को टक्कर देने आ रहा है नोकिया का नॉच वाला फोन, 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया 7.1 प्लस
खबरों की मानें तो सैमसंग अब अपने फोन निर्माण के कॉस्ट में कटौती करना चाहता है इसी वजह से कंपनी नए ओडिएम विनटेक के साथ समझौता कर रही है। हाल में चीनी मोबाइल फोन निर्माताओं के आने से चीन में सैमसंग का मार्केट शेयर काफी कम हुआ और कंपनी इसे ज्यादा छोड़ना नहीं चाहती। इससे स्पष्ट है कि सैमसंग नए ओडिएम के साथ मिलकर निर्माण कॉस्ट को कम करते हुए प्रतियोगी प्राइस में अपने फोन लॉन्च करना चाहती है। हालांकि अब तक इस बारे में सैमसंग की ओर से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
samsung galaxy a6s price specifications and features
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी ए6एस के फीचर्स की बात है तो इस फोन के अब तक कई लीक्स आ चुके हैं जिनमें फीचर्स का खुलासा हो गया है। जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस6एस में आपको 5.99 इंच का एलसीडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी इसे 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ पेश कर सकती है और जो 2160×1080 पिक्सल का रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध हो सकता है।
इसके साथ ही गैलेक्सी ए6एस में 6 जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की मैमोरी हो सकती है। कंपनी इस फोन को एक्सनोस 7885 चिपसेट पर पेश कर सकती है। कैमरे की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 12एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 5एमपी कैमरा सेटअप हो सकता है।
The post सैमसंग चला शाओमी की राह: शाओमी का फोन निर्माता अब बनाएगा सैमसंग के लिए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए6एस, 11 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग को लेकर कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि कंपनी अपने पहले इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी पी30 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब सैमसंग के स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामन आ रही है कि कंपनी इसे पी30 नाम के साथ न लॉन्च करते हुए इसे गैलेक्सी ए6एस नाम के साथ बाजार में उतारेगी। वहीं दूसरी ओर चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी सैमसंग के आगामी फोन को लिस्ट कर दिया गया है।
सैमसंग पी30 को लेकर फोनएरिना ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एसएम-जी6200 मॉडल नंबर वाला सैमसंग का फोन पी30 नाम से नहीं बल्कि गैलेक्सी ए6एस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पहले जहां यह बात कही जा रही थी कि गैलेक्सी पी30 सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च होगा वहीं नई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन को चीनी के बाहर भारत समेत एशिया के अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर भी एसएम-जी6200 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से एक और जहां फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। टेना के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए6एस को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.98-इंच की इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।
लेनोवो ला रही है एस5 प्रो, कम बजट वाला यह फोन देगा रेडमी फोंस को टक्कर
टेना पर लीक हुई फोटो में फोन के बैक पर पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जिसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। गैलेक्सी पी30 को लेकर कहा गया था कि इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। टेना के मुताबिक इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा, जो 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी इंटरनल मैमोरी के वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
ओपो-वीवो को टक्कर देने आ रहा है नोकिया का नॉच वाला फोन, 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया 7.1 प्लस
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस में दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिखाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोनएरिना की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए6एस आने वाली 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता जब तक स्वयं सैमसंग इसे आॅफिशियल न करदे।
The post 6जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए6एस, 11 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>