Samsung Galaxy A7 2017 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 26 Oct 2017 12:43:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम के साथ सामनें आया सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a7-2018-leaked-with-6gb-ram-in-hindi/ Thu, 26 Oct 2017 12:43:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13110 बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के इस फोन को लिस्ट किया गया है।

The post 6जीबी रैम के साथ सामनें आया सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी साल भारत में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) का नेक्स्ट मॉडल कंपन जल्द ही बाजार सामनें ला सकती है। एक ताजा लीक में गैलैक्सी ए8 (2017) की जानकारी सामने आई है जहां चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सैमसंग के इस फोन को लिस्ट किया गया है। इस ​लीक में फोन की रेंडर ईमेज़ के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

शाओमी 2 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी नई स्मार्टफोन सीरीज़, सेल्फी के लिए खास होगा शाओमी का यह फोन

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को इस लीक में एसएम-ए730एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सामनें आई रेंडर ईमेंज में इस फोन को बेहद कम बेज़ल्स डिजाईन पर दिखाया गया है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर जहां कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है वहीं फ्रंट कैमरा सेटअप में दो सेंसर दिखाए गए है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ रियर कैमरा दिया गया है।

samsung-galaxy-a7-2018-geek

लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को 6 जीबी रैम पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें 14एनएम आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनोस 7885 चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए सैमसंग के इस फोन में माली-जी71 जीपीयू देखने को मिलेगा। इस लीक में फोन की स्क्रीन साईज़ का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन लीक्स के अनुसार फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी डिसप्ले दी जाएगी।

आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ ओपो आर11एस, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही स्पेसिफि​केशन्स की ​जानकारी मिली

वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल दोनों पर 16-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर बताए गए हैं। बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिलती इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को सिर्फ लीक के तौर पर देखा जा रहा है।

The post 6जीबी रैम के साथ सामनें आया सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/android-nougat-updates-rolled-out-for-samsung-galaxy-a5-2017-and-galaxy-a7-2017-in-hindi/ Tue, 12 Sep 2017 06:18:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11680 इस नई अपडेट के बाद यह फोन मल्टी विंडो, क्विक सेटिंग्स के साथ ही डुअल मैसेंजर व नुगट के अन्य आधुनिक फीचर्स से लैस हो जाएंगे।

The post जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल की ओर से एंडरॉयड का नया वर्ज़न ओरियो को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन इसे आने में अभी समय लगेगा। अभी कई फोन मार्शमेलो पर रन कर रहे हैं और उन्हें नुगट का अपडेट दिया जा रहा है। सैमसंग भी अपने स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में सैमसंग ने भारत में दो मीड बजट फोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के लिए भी एंडरॉयड नुगट अपडेट जारी कर ​दी है। इस नई अपडेट के बाद यह फोन मल्टी विंडो, क्विक सेटिंग्स के साथ ही डुअल मैसेंजर व अन्य नुगट के आधुनिक फीचर्स से लैस हो जाएंगे

आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

कैसे करें अपडेट

यदि आपके पास भी सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) है तो अपडेट का नोटिफिकेशन आपके फोन में आ जाएगा और उस पर क्लिक करते ही आप अपडेट कर सकते हैं। यदि नोटि​फिकेशन नहीं आया है तो सबसे पहले

1. अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
2. वहां से अबाउट फोन का चुनाव करें।
3. यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

samsung-galaxy-a5 91Mobiles

4. क्लिक करने के बाद ही आपको जानकारी दे दी जाएगी कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं।
5. यदि आपडेट आया है तो डाउनलोड अपडेट कर उसे इंस्टॉल करें।
6. इंस्टॉल होने के बाद फोन को रिस्टार्ट कर दें और इसी के साथ आपका फोन अपडेट हो गया।

शाओमी मी मिक्स की 5 खूबियां और 5 खामियां, जानें क्या है हिट और क्या किया मिस

जरूरी सावधानी
अपने सैमसंंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं तो सबसे पहले बैटरी पर ध्यान दें। बैटरी 50 फीसदी से ज्यादा चार्ज होना चाहिए। वहीं 80 फीसदी हो तो ज्यादा बेहतर है।

इसी तरह आप यह भी देखें कि मोबाइल नेटवर्क पर अपडेट करना चाहते हैं या फिर वाईफाई पर। वाईफाई पर करेंगे तो ज्यादा बेहतर है। क्योंकि यह अपडेट 1.4जीबी का है और इसमें काफी समय और डाटा लगेगा।

samsung-galaxy-a5-2016

The post जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने अपने फोन की कीमत में की 5,000 रुपये की कटौती, गैलेक्सी सीरीज़ के 4 फोन है इस छूट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cut-the-price-of-galaxy-series-smartphone-in-hindi/ Fri, 18 Aug 2017 13:12:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10835 कंपनी की ओर से गैलेक्सी 'ए' सीरीज़ के 4 स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद सैमसंग के फोन को 5,000 रुपये तक की कमी के साथ खरीदा जा सकता है।

The post सैमसंग ने अपने फोन की कीमत में की 5,000 रुपये की कटौती, गैलेक्सी सीरीज़ के 4 फोन है इस छूट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

15 अगस्त निकल चुका है लेकिन स्वत्रंता दिवस का खुमार अभी भी बा​की है। आजादी के इस जश्न को सेलिब्रेट करते हुए स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग भी अपने यूजर्स के लिए बेहद ही आर्कषक आॅफर्स लेकर आई है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 4 स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद सैमसंग के फोन को 5,000 रुपये तक की कमी के साथ खरीदा जा सकता है।

5.7-इंंच स्क्रीन पर कूलपैड ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए5 (2017) व गैलेक्सी ए7 (2017) तथा गैलेक्सी ए5 (2016) व गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमतें कम की गई है। इस बदलाव के बाद 30,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए7 (2017) 25,900 रुपये में, 26,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए5 (2017) 22,900 रुपये में मिलेगा तथा 19,400 रुपये वाला गैलेक्सी ए7 (2016) 17,490 रुपये में एवं 18,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए5 (2016) 14,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

samsung-price

सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती तथा गैलेक्सी ए5 (2017) में 4,000 रुपये की कमी की गई है। इसी तरह कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए7 (2016) के मूल्य में 1,910 रुपये तथा गैलेक्सी ए5 (2016) में 4,410 रुपये की भारी कमी की गई है।

रिटेलर्स बादल घई के अनुसार फ्रीडम सेलिब्रेशन के तहत सैमसंग के ये चारों फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी प्रभावी कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post सैमसंग ने अपने फोन की कीमत में की 5,000 रुपये की कटौती, गैलेक्सी सीरीज़ के 4 फोन है इस छूट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a5-and-a7-goes-on-sale-in-hindi/ Wed, 15 Mar 2017 13:07:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5951 गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह भारत में भी लॉन्च कर दिया गया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स सैमसंग ने साल की शुरूवात में सीईएस 2017 में दौरान अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) जोड़े थे। इनमें से गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह भारत में भी लॉन्च कर दिया गया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

सैमसंग की आॅफि​शिसल साइट के साथ ही ये दोनों फोन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत जहां 28,990 रुपये रखी गई है वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) 33,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद है।

samsung-galaxy-a-2017

सैमसंग के इन दोनों फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो ए5 (2017) में जहां 5.2-इंच की फुलएचडी ऐमोलेड स्क्रीन दी गई है वहीं ए7 (2017) को 5.7-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गय है। सैमसंग के ये दोनों एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करते हैं।

20 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी 4ए

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन दोनों फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के ​लिए इनमें एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

अप्रैल में बनेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन, सितंबर में आ सकता है सामने

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो दोनो ही फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। ए5 (2017) में जहां 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है वहीं ए7 (2017) में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ने दोनों फोन को वाटर प्रूफिंग तकनीक के साथ पेश किया है। 4जी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम के सा​थ ही सैमसंग के इन फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के साथ ही बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-pay-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 07 Mar 2017 11:45:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5748 अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है। सैमसंग पे लिए कंपनी ने देश के कुछ बड़े बैंकों से समझौता किया है जिसके बाद सैमसंग यूजर्स अपने डेबिट व क्रेडिड कार्ड को ऐप से जोड़ कर डिजिटल पेमेंट व अन्य ट्रांजेक्शन्स कर पाएंगे।

जानें कौन कर रहा है आपके वाईफाई की चोरी

सैमसंग द्वारा सैमसंग पे ऐप की सफल ट्रायल के बाद इसे देश में उपलब्ध कर दिया है, जिसके बाद सैमसंग यूजर्स इस ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर अपने स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल बैंकिंग कर सकते हैं। भारत में यह सर्विस मेग्नेटिक ट्रांसमिशन और एनएफसी आधारित है। कैशलैस इकोनॉमी की ओर बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के चलते सैमसंग को उम्मीद है कि अधिकाधिक सैमसंग यूजर्स इसे अपनाएगे।

samsung-pay-1

सैमसंग पे का प्रयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले इस लिंक पर जाकर खुद को ​रजिस्टर करना होगा। जिसमें सैमसंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर, बैंक डिटेल्स और नीजि जानकारी भरनी होगी। इसके बाद यूजर्स को ईमेल आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

इस वूमंस डे पर महिलाओं के लिए आर्कषक आॅफर लाया है असूस

सैमसंग पे उन स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव है जिनमें एनएफसी सपोर्ट क्षमता रखते है। इस सूची में गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 ऐज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 ऐज प्लस, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 शामिल है। कंपनी की ओर से सैमसंग पे के साथ पेटीएम अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी दी गई है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a5-and-a7-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 06 Mar 2017 09:40:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5689 जनवरी में मलेशिया से सेल की शुरूवात करने के ​बाद अब सैमसंग ने गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को भारत में भी लॉन्च कर दिया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स सैमसंग ने साल की शुरूवात में अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) जोड़े थे। जनवरी में मलेशिया से सेल की शुरूवात करने के ​बाद अब सैमसंग ने गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को भारत में भी लॉन्च कर दिया है।

एप्पल आईफोन 8 में होगी बड़ी स्क्रीन

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को सैमसंग ने भारत में सेल के लिए लिस्ट कर दिया है। देश में गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत जहां 28,490 रुपये रखी गई है वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) का मूल्य 33,490 रुपये है। सैमसंग से दोनों फोन आगामी 15 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगे।

samsung-galaxy-a-2017

सैमसंग के इन दोनों फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो ए5 (2017) में जहां 5.2-इंच की फुलएचडी ऐमोलेड स्क्रीन दी गई है वहीं ए7 (2017) को 5.7-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गय है। सैमसंग के ये दोनों एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7880 चिपसेट पर कार्य करते हैं।

बेहद ही आर्कषक लुक वाला होगा शाओमी मी मिक्स 2, जानकारी आई सामने

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन दोनों फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के ​लिए इनमें एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

samsung-galaxy-a5 91Mobiles

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो दोनो ही फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। ए5 (2017) में जहां 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है वहीं ए7 (2017) में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ने दोनों फोन को वाटर प्रूफिंग तकनीक के साथ पेश किया है।

आईफोन 6 32जीबी वेरिएंट मात्र 28,999 रुपये में

4जी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम के सा​थ ही सैमसंग के इन फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के साथ ही बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) 15 मार्च से क्रमश: 28,490 रुपये तथा 33,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a3-galaxy-a5-galaxy-a7-2017-smartphones-launched-in-hindi/ Mon, 02 Jan 2017 11:15:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3229 इस बार गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 2017 वेरिएंट्स वाले फोन्स को कंपनी ने वॉटर रिज़िस्टेन्ट बनाया है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स में बेहतरीन बदलाव करते हुए इन्हें 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है।

The post सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के बहुप्रतीक्षित फोंस ए3 2017, ए5 2017 तथा ए7 2017 आखिरकार मोबाईल बाज़ार में उतार दिए हैं। हालांकि इसे अभी एशियन देशों में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही यूरोप सहित अन्य देशों में उपलब्ध होगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 2017 वेरिएंट्स वाले फोन्स को कंपनी ने वॉटर रिज़िस्टेन्ट बनाया है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स में बेहतरीन बदलाव करते हुए इन्हें 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है। सैमसंग के ये तीनों फोन एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित है।

बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट

सैमसंग गैलेक्सी ए3 2017
सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 2017 की बात की जाए तो कंपनी ने इसे 720पी डिसप्ले वाली 4.7इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फोन 1.66गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड आॅक्टाकोर पर कार्य करता है। फोन में फाटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ए3 2017 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है तथा साथ ही पॉवर बैकअप के लिए यह फोन 2,350 एमएएच की बैटरी से लैस है।

samsung-a 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017
ए5 का 2017 वेरिएंट 5.2 इंच की फुल एचडी डिसप्ले के साथ उतारा गया है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर इसमें रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतरीन ईमेज़ ऐक्सपीरियंस देगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी तथा यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट जैसे फ़ीचर्स इस फोन में उपलब्ध हैं।

samsung-a-1 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी ए7 2017
गैलेक्सी ए7 2017 इस सीरीज़ में सबसे बड़ी स्क्रीन वाला डिवाईस है। कंपनी की ओर से इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन भी ए5 2017 की तरह ही इसमें 3जीबी रैम तथा 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह फोन भी 1.9 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्लॉक्ड एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के इस फोन का रियर तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का रखा गया है। यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट साथ गैलेक्सी ए7 2017 में पावर बैकअप के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

6-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा यू अल्ट्रा

सैमसंग की ओर से तीनों डिवाईस मैटल और ग्लास डिजाईन के साथ लॉन्च किए गए हैं जो ब्लैक स्काई, गोल्ड सेंड, ब्लू मिस्ट तथा पीच क्लाउड रंगों में उपलब्ध हैं। क्नेक्टिविटी ​के लिए ‘ए’ 2017 स्मार्टफोन्स में यूएसबी टाईप-सी के साथ ही ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई इत्यादि शामिल हैं। कंपनी की ओर से अभी इन फोन्स की आधिकारिक कीमत नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फोन्स अलग-अलग बाज़ार में विभिन्न कीमतों पर उतारे जाऐंगे

The post सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a7-2017-receives-its-wifi-certification-know-the-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 13 Dec 2016 09:56:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2388 गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट लीक के ज​रिये सामने आए थे और अब वाई फाई अलाईन्स पर इस डिवाईस को वाई फाई सर्टिफाईड बताया है। डब्ल्यूएफए पर सर्टिफिकेट के साथ फोन का मॉडल नंबर एसएम-ए720एक्स दर्शाया गया है।

The post जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत आने वाले नए साल में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। हालांकि कंपनी की ओर से इनमें से किसी भी फोन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया हैं लेकिन एक ताजा लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) को वाईफाई सर्टिफाईड दिखाया है।

गौरतलब है कि हाल ही में गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट लीक के ज​रिये सामने आए थे और अब वाई फाई अलाईन्स पर इस डिवाईस को वाई फाई सर्टिफाईड बताया है। डब्ल्यूएफए पर सर्टिफिकेट के साथ फोन का मॉडल नंबर एसएम-ए720एक्स दर्शाया गया है। आपको बता दें कि पहले सामने आई जान​कारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के इंटरनेशनल वेरिएंट का मॉडल नंबर एसएम-ए720एफ बताया गया था। इसलिए इस बात की प्रबल उम्मीद है कि वेब पर सर्टिफाईड फोन गैलेक्सी सीरीज का ए7 (2017) ही है।

samsung-galaxy-a7-2017

सैमसंग के इस नये डिवाइस को कुछ दिनों पहले गोल्ड कलर में है दिखाया गया था। जिसमें फोन के फ्रंट पैनल के ऊपर सेल्फी कैमरा के लैंस ​तथा नीचे की ओर होम बटन दिखाए गए थे।

गैलेक्सी ए7 (2017) के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 5.5 या 5.7 इंच की 1080 x 1920 रेज्यूलेशन वाली डिस्प्ले हो सकती है। यह एंडरॉयड 6.0.1 पर रन कर सकता है। ए7 (2017) को एक्सनोस 7880 चिपसेट पर पेश किया जा सकत है। फोन में आपको 1.8 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

4जीबी रैम और 32मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ माटो एम, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही इसमें टाईप-सी यूएसबी पोर्ट भी हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा तथा पावर बैक के लिए इसमें 3,600 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। गैलेक्सी ए7 2017 को आईपी68 रेटेड बताया गया है अर्थात यह फोन का वॉटर प्रूफ भी हो सकता हैं।

The post जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a3-a7-2017-renders-in-hindi/ Thu, 08 Dec 2016 12:36:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2220 ताजा लीक में एक ओर जहां गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट उजागर हो गया है वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी ए3 (2017) के कुछ रेंडर सामने आने से हर जगह सैमसंग की चर्चा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए5 वेरिएंट को इस साल उतारा है। वहीं नए साल के लिए भी कंपनी की तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले कुछ महीने से सैमसंग के नए फोन की जानकारियां आ रही है। नए साल में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी (2017) को लॉन्च करेने वाला है और इन फोन की जानकारियां अभी से आने लगी हैं।

हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इनमें से किसी भी फोन की लॉन्चिंग डेट व फीचरस का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ताजा लीक में एक ओर जहां गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट उजागर हो गया है वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी ए3 (2017) के कुछ रेंडर सामने आने से हर जगह सैमसंग की चर्चा है।

सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) की लीक हुई विडियो में फोन की स्क्रीन के उपर कर्व्ड ग्लास नज़र आ रहा है। इसके साथ ही फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेसंर इम्बेडिड है। इसके अलावा फोन में नीचे की ओर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और 3.5 एमएम का हैडफोन जैक दिखाई दे रहा है तथा दायीं ओर स्पीकर और उपर की ओर पॉवर की नज़र आ रही है।

वहीं दूसरी तरफ सैमसंग का ही एक नया डिवाइस गैलेक्सी ए7 (2017) गोल्ड कलर में है दिखाया गया है। इसमें फोन का फ्रंट, बैक और साईड पैनल नज़र आ रहा है। फोटो में दिख रहे फोन के फ्रंट पैनल के ऊपर सेल्फी कैमरा के लैंस ​तथा नीचे की ओर होम बटन दिखाई दे रहा है।

samsung-galaxy-a7-2017

फोन के लेफ्ट साईड पर वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे बना हुई है तथा राईट साईड पर पॉवर बटन लगा हुआ है। बैक पैनल पर सैमसंग लोगो के साथ एलईडी फ्लैश और रियर कैमरा लैंस दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से फोन के ​डिजाईन को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है परंतु पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार यह फोन गैलेक्सी ए7 (2017) ही माना जा रहा है।

साभार

The post सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a7-2017-to-feature-with-16-megapixel-front-camera-fingerprint-scanner-and-ip68-water-resistance-in-hindi/ Thu, 17 Nov 2016 10:49:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1539 गैलेक्सी ए7 (2017) को एक्सनोस चिपसेट 7880 पर पेश किया जा सकता है और फोन में 108गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

The post 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के बारे में अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैंं। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है लेकिन लीक के माघ्यम से फोन के कई स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा हो गया है। वहीं आज इस फोन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार नए सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और साथ ही यह आईपी68 सर्टिफाइड होगा। य​ह सर्टिफिकेशन डिवाइस को पानी और धूल अवरोधक होने पर दिया जाता है। इससे साफ जाहिर है कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) पानी व धूल अवरोधक होगा।

सैममोबाइल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह इस फोन का मॉडल नंबर एसएम-ए720एफ होगा और इसका डायमेनशन 157.69×76.92×7.8 एमएम होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) में 5.68-इंच की फुल एचडी (1080 x 1920 पिक्सल रेजल्यूशन) डिसप्ले देखने को मिल सकता है जो सुपर एमोलेड तकनीक से लैस होगा।

8-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रिलायंस का सस्ता 4जी फोन लाइफ विंड 7आई

गैलेक्सी ए7 (2017) को एक्सनोस चिपसेट 7880 पर पेश किया जा सकता है और फोन में 108गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा।

वीवो ने उतरा डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन जिसमें है 20-एमपी और 8-एमपी का कैमरा

लीक में इस बात का भी दावा किया गया है क सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) में फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलेगा। फोन में दोनों कैमरा आॅटोफोकस फीचर से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,600 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले बेंचमार्क साइट एनटूटू और जीएफएक्सबेंच इस बात का दावा कर चुके हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित होगा।

The post 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>