The post Samsung Galaxy A7 और Galaxy A9 की कीमतें फिर हुई कम, 3,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने पिछले साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ का विस्तार करते हुए Galaxy A7 और Galaxy A9 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Galaxy A7 जहां ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च हुआ था वहीं Galaxy A9 इंडिया में लॉन्च हुआ पहला ऐसा फोन था जिसके बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए थे। लॉन्च के बाद सैमसंग इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती कर चुकी है। वहीं आज फिर से सैमसंग ने अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Galaxy A7 और Galaxy A9 की कीमतें कर दी है।
यह है ऑफर
सबसे पहले तो आपको बता दें कि Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) दोनों स्मार्टफोंस को Samsung ने भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। Galaxy A7 की बात करें तो यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 23,990 रुपये और 28,990 रुपये थे। वहीं Galaxy A9 को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर पेश किया गया था तथा दोनों वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते थे जिनकी कीमत 36,999 रुपये और 39,999 रुपये थी।

सैमसंग स्पेशल ऑफर के तहत Galaxy A7 (2018) पर 2,000 और Galaxy A9 (2018) पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद Galaxy A7 (2018) के 4जीबी रैम वेरिएंट को 15,990 रुपये और 6जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह सैमसंग ऑफर के साथ Galaxy A9 (2018) के 6जीबी रैम वेरिएंट को 25,990 रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 28,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। दो दोनों स्मार्टफोन मॉडल 31 मई तक डिस्काउंटेड प्राइज पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Samsung Galaxy A7
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) 6.0-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने इस फोन को एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया था जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : सैमसंग लाने वाला है 64-मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन, शाओमी को मिलेगी टक्कर
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A7 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है । इन 3 कैमरा सेंसर्स में एक कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड सेंसर रियर पैनल पर मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A7 डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर मौजूद पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy A7 3,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy A7 ब्लू, ब्लैक, गोल्ड व पिंक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A9
गैलेक्सी ए9 भारत का पहला क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन है जिसके बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का ओआईएस सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 को एफ/2.0 अपर्चर वाले 24-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा था।

Galaxy A9 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1080×2280 पिक्सल रेजल्यूशन 6.3-इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित एक्सपीरियंस 8.5 यूआई पर पेश किया गया है जो 14एनएम आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रीनो 512 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : Oppo F11 Pro हुआ और भी ताकतवर, लॉन्च हुआ 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट
Samsung Galaxy A9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में वाइफाई, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.0 जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही एनएफसी तथा सैमसंग पे सपोर्ट भी दिया गया है। Galaxy A9 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है वहीं यह फोन अनलॉकिंग के लिए फेस रिकॉग्निशन फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A9 क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट वाली 3,800एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post Samsung Galaxy A7 और Galaxy A9 की कीमतें फिर हुई कम, 3,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6,000 रुपए कम हुआ तीन कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7, जानें क्या होगी नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी जे4+ और गौलेक्सी जे6+ की कीमत में 2,000 रुपए तक की कटौती की थी। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर अपने एक और हैंडसेट की कीमत में कटौती की है, जिसमें गैलेक्सी ए7 शामिल है। इस डिवाइस के दोनो ही वेरिंट की कीमत कम कर कंपनी अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा दे रही है। सैमसंग से पहले शाओमी वीवो, मोटो और असूस भी अपने स्मार्टफोन्स का प्राइस कट कर चुकी हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास अब कई ऑप्शन्स मौजूद हैं। चलिए आगे आपको गैलेक्सी ए7 नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
स्मार्टफोन में कीमत की कटौती की जानकारी दिल्ली बेस्ड मनोज टेलीकॉम के संजय गोस्वामी ने 91मोबाइल्स को दी है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत कीमत क्रमश: 23,990 रुपये और 28,990 रुपये थी। वहीं, अब इन वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपए व 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इससे पहले भी इस डिवाइस को कम कीमत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है। हालांकि, इस बार का प्राइस कट हमेशा के लिए किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 रिव्यू: ट्रिपल कैमरा कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन लेकिन थोड़ा धीमा
गैलेक्सी ए7 फोन की की खासियत इसमें दिए गए रियर पर 3 कैमरा सेंसर्स हैं। एक कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है, दूसरा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड सेंसर है। ग्लास डिजाइन में उपलब्ध इस फोन को कंपनी ने 6.0-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश किया है। वहीं इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड पैनल में पावर बैटन पर दिया गया है। गैलेक्सी ए7 का सेल्फी कैमरा 24-मेगापिक्सल का है।
गैलेक्सी एम10 के बाद एम20 सैमसंग के सपोर्ट पेज पर हुआ लाइव, जल्द लॉन्च हो सकता है ये स्मार्टफोन
इसके अलावा यह फोन एक्सनोस 7885 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी ए7 (2018) डुअल सिम 4जी फोन है जो एनएफसी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 को हम रिव्यू कर चुके हैं, जिस दौरान हमने पाया कि यह फोन देखने में काफी स्टालिश है और इसकी बिल्ट क्वालिटी भी शानदार है। फोन का ट्रिपल कैमरा न सिर्फ न सिर्फ फीचर में एड आॅन करता है बल्कि वाइड एंगल और बोके इफेक्ट को भी बेहतर बनाता है। बैटरी बैकअप भी अच्छा है। यदि आप एक स्टाइलिश फोन और दमदार कैमरा फोन चाहते हैं तो इस फोन को ले सकते हैं।
The post 6,000 रुपए कम हुआ तीन कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7, जानें क्या होगी नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी ए7 रिव्यू: ट्रिपल कैमरा कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन लेकिन थोड़ा धीमा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ माह में सैमसंग ने एक के बाद एक कई फोन लॉन्च किए जिनमें कम रेंज से लेकर उंचे कीमत तक के फोन शामिल है। हालांकि यदि आप कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि कंपनी ने काफी बदलाव किया है। एक ओर जहां कम रेंज के फोन में भी अब ग्लास बॉडी पेश की है। वहीं हरेक फोन इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च हो रहा है। ये डिजाइन पहले सिर्फ कंपनी के महंगे फोन में देखने को मिलते थे। इसके साथ ही सैमसंग कुछ नए इनोवेशन भी लेकर आई है। जैसे साइड फिंगर प्रिंट स्कैनर और 3 कैमरा व 4 कैमरे वाले फोन। संयोग से सैमसंग का 3 कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए7 2018 हमारे पास भी रिव्यू के लिए हमारे पास भी आया।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और हर कोई जानना चाहता है कि यह फोन कैसा है। क्या वास्तव में इसका कैमरा कमाल का है या फिर सिर्फ नाम के लिए तीन सेंसर जड़ दिए गए हैं। लगभग 15 दिनों तक फोन के उपयोग के दौरान हमने इस फोन के बारे में बहुत कुछ जाना और अपने इस रिव्यू में अपने विस्तार से इसका जिक्र भी किया है। वनप्लस 6टी: देखें इसकी पहली झलक और जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब
डिजाइन

डिजाइन के बारे में पहला शब्द यही कहा जा सकता है कि बहुत ही खूबसूरत है। फोन देखने में स्लिम है और काफी हल्का भी। ऐसे में आप हाथ या पॉकेट में डालकर घंटों चल सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए7 की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन फ्रंट के साथ बैक में भी आपको ग्लास देखने को मिलेगा। यही वजह है कि कंपनी ने इसे ऑल-ग्लास बॉडी वाला फोन कहा है। फोन के साइट पैनल्स काफी कर्व्ड हैं जिसकी फिनिशिंग बहुत अच्छी है। ऐसे में जब हाथ में लेंगे तो काफी अच्छा अहसास कराएगा। साइड पैनल में ही एक ओर सिम व कार्ड स्लॉट दिया गया है। वहीं दूसरी ओर वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बैटन है।

फोन में पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस तरह का प्रयोग कंपनी ने हाल में लॉन्च गैलेक्सी जे6 प्लस के साथ की थी। वहीं यह दूसरा फोन है जिसमें पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर सही तरह काम करता है। हालांकि यह काफी छोटा है ऐसे में इसे सेट करने के दौरान आपको थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। जब फिंगरप्रिंट से आप फोन को एक बार में अनलॉक करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा प्रेस करना होगा। अन्यथा पावर बटन पर दो बार टच करेंगे तो यह अनलॉक हो जाएगा। ऐसा करना सही है। क्योंकि पावर बटन पर अक्सर उंगली जाती है। ऐसे में अनचाहे टच से फोन अनलॉक नहीं होगा। फिंगरप्रिंट स्कैन फास्ट है और सही कार्य करता है।

वहीं पिछले पैनल पर जाते हैं तो वर्टिकल डिज़ाइन में तीन कैमरा सेंसर मिलेंगे और उसी के नीचे फ्लैश है। बीच में सैमसंग का लोगो है बाकी पैनल खाली और साफ सुथरा है। बॉडी इतनी चमकदार है कि इसका उपयोग आप आइने की तरह कर सकते हैं। कुल मिलकार डिजाइन हमें काफी पसंद आया।
डिसप्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को कपंनी ने 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में बेज़ल काफी कम हैं साइड में तो बिल्कुल ना के बराबर हैं जबकि उपर और नीचे थोड़े नजर आएंगे। बेहतर डिसप्ले क्वालिटी के लिए कंपनी ने सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है जो कि सैमसंग मध्य और उंचे रेंज के फोन में अक्सर देखने को मिलते हैं। फोन का डिसप्ले काफी वायबरेंट है और इसमें वीडियो व गेमिंग के दौरान काफी अच्छा अहसास भी होता है। गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी एस सीरीज की तरह सैमसंग गैलेक्सी ए7 में भी आपको आॅलवेज़ आॅन डिसप्ले मिलेगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। अर्थात यह छोटे-मोटे खरोंच से बचाएगा। बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन आसानी से हथेली में आ जाता है और सिर्फ उपर के कुछ पार्ट को छोड़ दें तो पूरी स्क्रीन का उपयोग आप एक हाथ से कर पाएंगे। फोन के डिजाइन और डिसप्ले से आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। लेनोवो के9: स्टाइल में दम लेकिन कैमरा है कम
हार्डवेयर

गैलेक्सी ए7 (2018) को कंपनी ने सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में 14 नैनोमीटर फेब्रिकेशन वाला ऑक्टा-कोर (2×2.2 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए73 + 6×1.6 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53) प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 512जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। रही बात परफॉर्मेंस की तो यह अच्छा है बहुत अच्छा नहीं। यह प्रोसेसर थोड़ा पुराना है। इसमें आप पबजी जैसे गैम को आसानी से रन कर जाएंगे लेकिन हाईग्राफिक्स पर नहीं चलेंगे। वही थोड़ी स्मूथनेस की कमी लगी। हालांकि प्रयोग के दौरान यह न धीमा हुआ और न ही हैंग करने की समस्या देखने को मिली जबकि हमने मल्टीटास्किंग भी की और काफी देर तक गेम भी खेला। हालांकि जब कभी थोड़ा लैग जरूर मिला।

यदि आप म्यूजिक लवर हैं तो फिर यह फोन आपको खासा पसंद आएगा। कंपनी ने डॉल्बी एटमॉस इंटीग्रेशन के साथ इसे पेश किया है। इयरफोन पर इसका अहसास बेहतर रूप से ईयरफोन और ब्लूटूथ हेडसेट के साथ होता है। आॅनर 8एक्स की पहली झलक: लुक में नहीं है बराबरी और फीचर में रेडमी नोट 5 प्रो पर पड़ता है भारी
सॉफ्टवेयर

यह फोन एक्सपीरियंस यूआई पर काम करता है तो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो आधारित है। फोन का यूजर एक्सपीरियंस आसान है और आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। फोन में गूगल ऐप्स के अलावा सैमसंग के और कुछ अमेजन ऐप्स भी प्रीलोडेड हैं। इसके अलावा डेली हंट और सिक्योर फोल्डर का भी आॅप्शन दिया गया है। आप चाहें तो थर्ड पार्टी ऐप्स को इनइंस्टॉल कर सकते हैं। यह अच्छी बात कही जा सकती है। फोन में सैमसंग मॉल और सैमसंग पे मिनि है।

हमें सबसे अच्छा इसमें डुअल मैसेंजर जैसी सर्विस लगी जहां फोन में आप एक साथ दो फेसबुक और दो व्हाट्सऐप जैसे ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आप घर और आफिस चैट को अलग कर सकते हैं। वहीं मल्टीविंडोज फीचर भी काफी अच्छा है जहां आप एक साथ दो ऐप पर काम कर सकते हैं। आप वीडियो या यूट्यूब देखते हुए ही किसी से चैट भी कर सकते हैं।
कुल मिलाकर सॉफ्टवेयर के बारे में हमें कोई शिकायत नहीं है। हालांकि यह फोन 9 पाई पर अपडेट होगा या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए7 की सबसे ज्यादा चर्चा इसके कैमरे को लेकर है और होना भी चाहिए। क्योंकि इस बजट में यह पहला फोन है जिसमें 3 कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का मेन कैमरा सेंसर 24-मेगापिक्सल का है। जो एफ/1.7 अपचर्र के साथ आता है। इसमें पीडीएएफ सपोर्ट है। 27एमएम वाला यह सेंसर वाइड एंगल फोटो लेने में भी सक्षम है। वहीं दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। 18एमएम वाला यह सेंसर अल्ट्रावाइड पिक्चर लेने में आपकी मदद करेगा। वहीं बोके इफेक्ट और डेफ्थ सेंसिंग के लिए कंपनी ने 5-एमपी के एफ/2.2 अपर्चर वाला डेफ्थ सेंसर दिया है।

फोन में पैनोरमा, प्रो, लाइव फोकस जैसे आॅप्शन मिलेंगे। लाइव फोकस में ही आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ तस्वीर ले सकते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप फोन में तस्वीर लेने से पहले और तस्वीर लेने के बाद भी ब्लर को अडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा स्लो मोशन, हाइपरलैप्स और एआर इमोजी जैसे आॅप्शन भी हैं। इन फीचर्स को अब तक सैमसंग के फ्लैगशिप फोन में ही देखा जाता था। वाइड एंगल में भी यह फोन काफी डिटेलिंग के साथ फोटो लेता है।
सेल्फी कैमरे की ओर रुख करें तो कंपनी ने इसे 24-मेगापिक्स के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया है। ब्यूटिफिकेशन मोड बाई डिफॉल्ट है। आप सिर्फ आॅप्शन बदल सकते हैं। जैसे: स्मार्ट ब्यूटी के अलावा, स्कीन, फेस, आई और प्रो लाइटिंग जैसे आॅप्शन का चुनाव कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे के साथ ही बोके इफेक्ट का उपयोग किया जा सकता है। सेल्फी भी आपको निराश नहीं करेगा।
कुल मिलाकर यदि देखा जाए तो कैमरा इफेक्टटिव है। हां, 3 सेंसर होने की वजह से आशा ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन फिर भी ठीक है।
डाटा व कनेक्टिविटी

सैमसंग गैलेक्सी ए7 में डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं इसमें डायरेक्ट वीडियो कॉलिंग का भी आॅप्शन मिलेगा। रही बात स्लॉट की तो दो नैनो सिम के साथ आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी भी मिलेगा। डाटा व चर्जिंग के लिए फोन में माइक्रोयूएसबी 2.0 है। यदि यूएसबी टाइप-सी होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।
बैटरी

पावर बैकअप के लिए सैमसग गैलेक्सी ए7 (2018) में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि आज 4,000 एमएएच बैटरी वाले फोन इस बजट में उपलब्ध हैं लेकिन फिर भी कहूंगा कि आपको निराश नहीं करेगा। बैटरी परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी ने बैटरी सेवर ऐप दिया है जो बिना काम के ऐप को बंद कर देता है। फोन के साथ दिए गए चार्जर से यह लगभग डेढ़ घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। वहीं एक बार चार्ज करने पर यह एक पूरा दिन निकालने में सक्षम है।
कीमत

भारतीय बाजार में यह फोन 23,990 रुपये (4जीबी) और 27,990 (6जीबी) है। इसके साथ ही कंपनी 2,000 रुपये तक का कैश बैक दिया जा रहा है। ऐसे में प्राइस को लेकर आप ज्यादा शिकायत नहीं कर सकते।
निष्कर्ष

सैमसंग गैलेक्सी ए7 देखने में काफी स्टालिश है और बिल्ट क्वालिटी भी शानदार है। फोन का ट्रिपल कैमरा न सिर्फ न सिर्फ फीचर में एड आॅन करता है बल्कि वाइड एंगल और बोके इफेक्ट को भी बेहतर बनाता है। बैटरी बैकअप भी अच्छा है। वहीं रैम व मैमोरी से भी आपको कोई खास शिकायत नहीं मिलेगी सिर्फ प्रोसेसर थोड़ा बेहतर होता तो और शानदार कहा जाता। बावजूद इसके यदि आप एक स्टाइलिश फोन और दमदार कैमरा फोन चाहते हैं तो इस फोन को ले सकते हैं
The post सैमसंग गैलेक्सी ए7 रिव्यू: ट्रिपल कैमरा कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन लेकिन थोड़ा धीमा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग का तीन रियर कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए7 (2018) कल होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना धमाका करते हुए कंपनी का पहला ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 (2018) पेेश किया था। सैमसंग के इस फोन के बैक पैनल पर 3 कैमरा सेंसर है और इसने अपनी एंट्री के साथ न सिर्फ अन्य कंपनियों को झटका दिया बल्कि स्मार्टफोन यूजर्स को भी चौंका दिया। ग्लोबल मंच पर पेश हुआ सैमसंग का यह धाकड़ फोन अब भारत आ रहा है। इसे देश में सैमसंग की फैन फॉलोइंग कहे या भारतीय बाजार में सैमसंग का प्लान लेकिन सैमसंग ने घोषणा कर दी है कि कल ही यानि 25 सितंबर को सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) इंडिया में लॉन्च होने जा रही है।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कैमरा सेग्मेंट ही है। स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत फोटोग्राफी डिपार्टमेंट से ही करें तो फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में दाएं ओर स्थित है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। इन 3 कैमरा सेंसर्स में एक कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड सेंसर रियर पैनल पर मौजूद है।
From a smile to LOL in just a snap! Now turn every picture into a story with the revolutionary #TripleCamera of the new #GalaxyA7. Coming to India on 25th September. #ThreesAStory
Know more: https://t.co/vWQ65NMTB8 pic.twitter.com/ZwFFGtw69E— Samsung Mobile India (@SamsungMobileIN) September 23, 2018
गैलेक्सी ए7 (2018) को बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया है। यह फोन 6.0-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा फ्रंट पैनल पर ही 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। उम्मीद है कि कंपनी गैलेक्सी ए7 (2018) को भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसे कल लॉन्च के बात ही पुख्ता कह पाएंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को ग्लोबल मंच पर 6जीबी रैम और 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी स्टोरेज के अलग अलग वेरिएंट में बाजार में लॉन्च होंगे। भारतीय बाजार में यह फोन 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/128जीबी मैमोरी या 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है जो आने वाले दिनों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। हो सकता है कि सैमसंग सिर्फ 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को ही एक्सट्रनल कार्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च करे।

गैलेक्सी ए7 (2018) डुअल सिम 4जी फोन है जो एनएफसी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यहां इस फोन के साईड पैनल पर मौजूद पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने इस धाकड़ फोन को ब्लू, ब्लैक, गोल्ड व पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) के चिपसेट व वेरिएंट की जानकारी कल लॉन्च के साथ ही पुख्ता हो पाएगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जा चुका है, जिससे साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल में बिकेगा। आशा है कि फोन की शु्रूआती कीमत तकरीबन 25,000 रुपये तक होगी।
The post सैमसंग का तीन रियर कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए7 (2018) कल होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए7 लॉन्च, जानें इस धाकड़ फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग को लेकर काफी दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसके बैक पैनल पर 3 कैमरा सेंसर होंगे। वहीं टेक जगत में सबको चौंकाते हुए सैमसंग ने अपने इस फोन के पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने पहली बार ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन पेेश कर दिया है। सैमसंग ने अपने इस शानदार स्मार्टफोन को गैलेक्सी ए7 (2018) नाम के साथ अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया है जो न सिर्फ शानदार डिजाईन से यूजर्स को लुभाएगा बल्कि साथ ही अपनी दमदार स्पेसिफिकेशन्स के दम पर फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को भी कड़ी टक्कर देगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कैमरा सेग्मेंट ही है। स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत फोटोग्राफी डिपार्टमेंट से ही करें तो फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में दाएं ओर स्थित है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। इन 3 कैमरा सेंसर्स में एक कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड सेंसर रियर पैनल पर मौजूद है।

गैलेक्सी ए7 (2018) को बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया है। यह फोन 6.0-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा फ्रंट पैनल पर ही 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। कंपनी गैलेक्सी ए7 (2018) को विभिन्न मार्केट्स में अलग अलग चिपसेट पर लॉन्च करेगी। इनमें सैमसंग का एक्सनॉस या क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिल सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम और 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी स्टोरेज के अलग अलग वेरिएंट में बाजार में लॉन्च होंगे। भारतीय बाजार में यह फोन 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/128जीबी मैमोरी या 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के वेरिएंट में आने वाले दिनों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। हो सकता है कि सैमसंग सिर्फ 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को ही एक्सट्रनल कार्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च करे।
गैलेक्सी ए7 (2018) डुअल सिम 4जी फोन है जो एनएफसी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यहां इस फोन के साईड पैनल पर मौजूद पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने इस धाकड़ फोन को ब्लू, ब्लैक, गोल्ड व पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है। इंडियन मार्केट में यह फोन जल्द ही आॅफिशियली लॉन्च किया जा सकता है तथा उम्मीद है कि देश में सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की शु्रूआती कीमत तकरीबन 28,000 रुपये तक होगी।
The post ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए7 लॉन्च, जानें इस धाकड़ फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4जीबी रैम और इनफिनिटी डिसप्ले वाला गैलेक्सी ए7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
4जीबी रैम वाला गैलेक्सी ए7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, इनफिनिटी डिसप्ले पर जल्द होगा लॉन्चसैमसंग को लेकर ताजा खबर आई कि कंपनी 11 अक्टूबर को नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें चार रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। सैमसंग का यह डिवाईस यकिनन फ्लैगशिप फोन होगा। वहीं दूसरी ओर सैमसंग के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 (2018) को लेकर भी नई जानकारी सामनें आई है। सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस सर्टिफिकेशन्स के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर देगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को वाईफाई सर्टिफाइड किया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को एसएम-ए750 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 8.0 ओरियो से लैस दिखाया गया है तथा गैलेक्सी ए7 (2018) को डुअल बैंड वाईफाई सपोर्टेड बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ के बैंड पर काम करेगा।

लिस्टिंग में हालांकि गैलेक्सी ए7 (2018) की अन्स स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ यह फोन एक्सनॉस के 7885 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं गैलेक्सी ए7 (2018) में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा।
सैमसंग ने की 4 रियर कैमरे वाले फोन की घोषणा, 11 अक्टूबर को होगा लॉन्च
यह फोन 6-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश होगा जो 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार यह फोन आई रेटिड होगा जो इसे पानी व धूल अवरोधक बनाएगा। माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को ग्लास सेंडविच डिजाईन पर पेश करेगी जो फोन को प्रीमियम लुक प्रदान करेगा।
सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए7 (2018) को लेकर कोई भी आॅफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन से पर्दा उठाकर इसे अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर देगी।
The post 4जीबी रैम और इनफिनिटी डिसप्ले वाला गैलेक्सी ए7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में की 5,000 रुपये से ज्यादा की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने बजट स्मार्टफोन्स में कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने में प्रसिद्ध है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए सैमसंग के दो मीड रेंज स्मार्टफोन्स गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमत में कटौती की है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए5 (2016) की कीमत जहां 5,000 रुपये से ज्यादा की कमी की गई है। वहीं गैलेक्सी ए7 (2016) में 1,800 रुपये तक की कटौती की गई है।
यह है जियो का तोड़, कंपनी दे रही है 96 रुपये में 28जीबी और 149 रुपये में 70जीबी डाटा
सैमसंग द्वारा की गई कीमत में कटौती के बाद अब 20,500 रुपये वाले गैलेक्सी ए5 (2016) को 15,500 रुपये तथा 19,800 रुपये वाले गैलेक्सी ए5 (2016) को 18,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रिटेलर बादल घई के अनुसार सैमसंग के ये दोनों ही फोन इसी माह रिटेल स्टोर्स पर प्रभावी कीमतों के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) की बात करें तो इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ ही यह फोन 2,900एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) को कंपनी द्वारा 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज उपलब्ध है तथा यह फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post सैमसंग ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में की 5,000 रुपये से ज्यादा की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>