Samsung Galaxy A70e | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Feb 2020 07:19:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung ला सकती है Galaxy A70e नाम का नया फोन, फोटो और वीडियो आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a70e-render-image-leaked-design-triple-rear-camera-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a70e-render-image-leaked-design-triple-rear-camera-revealed/#respond Mon, 17 Feb 2020 07:19:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40900 Samsung Galaxy A70e के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

The post Samsung ला सकती है Galaxy A70e नाम का नया फोन, फोटो और वीडियो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने इस महीने की शुरूआत में ही अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70s की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद कहा जाने लगा था कि अब सैमसंग जल्द ही Samsung Galaxy A71 को लेकर इंडिया में कोई घोषणा कर सकती है। लेकिन गैलेक्सी ए71 के लॉच से पहले अब सैमसंग का एक ओर नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70e नाम के साथ सामने आया है। इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की फोटोज़ को शेयर किया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy A70e की रेंडर ईमेज को प्रसिद्ध टिप्सटर आनलीक्स की साझेदारी में शेयर किया गया है। सामने आई फोटोज़ में फोन को सभी एंगल से दिखाया गया है जिसमें फोन के सभी पैनल्स, पोर्ट्स और सेंसर्स का खुलासा हो गया है। सीधे फोन के डिजाईन की बात करें तो रेंडर ईमेज के अनुसार गैलेक्सी ए70ई स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से बेजल लेस इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए70एस में भी इसी स्टाईल की नॉच दी गई थी। डिसप्ले के नीचे चिन पार्ट भी मौजूद है।

ऐसा होगा डिजाईन

फोन के डिजाईन की बात करें तो Samsung Galaxy A70e के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एक ही कतार में तीन कैमरा सेंसर्स और नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और नीचे की ओर Samsung की ब्रांडिंग लगी है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह Samsung Galaxy A70e के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक लगा हुआ है तथा नीचले पैनल पर यूएसपी पोर्ट स्थित है। लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर सिम स्लॉट दिया गया है। रेंडर और वीडियो में Samsung Galaxy A70e को सफेद और ब्लैक कलर में ही दिखाया गया है।

Samsung Galaxy A70s

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी मौजूद है। ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट जहां 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं 8 जीबी रैम वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। अब इन दोनों वेरिएंट्स के दाम 2,000 रुपये कम कर दिए हैं। प्राइस कट के बाद Samsung Galaxy A70s के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra इस कीमत के साथ करें प्री-बुक, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

Samsung Galaxy A70s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाल 6.7-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही फोन अनलॉक होता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया था जो क्वॉलकॉम के  स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। Samsung Galaxy A70s डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A70s price cut in india by 2000 sale

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A70s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 8-मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए70एस में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Samsung ला सकती है Galaxy A70e नाम का नया फोन, फोटो और वीडियो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a70e-render-image-leaked-design-triple-rear-camera-revealed/feed/ 0