The post Samsung ला सकती है Galaxy A70e नाम का नया फोन, फोटो और वीडियो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने इस महीने की शुरूआत में ही अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70s की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद कहा जाने लगा था कि अब सैमसंग जल्द ही Samsung Galaxy A71 को लेकर इंडिया में कोई घोषणा कर सकती है। लेकिन गैलेक्सी ए71 के लॉच से पहले अब सैमसंग का एक ओर नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70e नाम के साथ सामने आया है। इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की फोटोज़ को शेयर किया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।
Samsung Galaxy A70e की रेंडर ईमेज को प्रसिद्ध टिप्सटर आनलीक्स की साझेदारी में शेयर किया गया है। सामने आई फोटोज़ में फोन को सभी एंगल से दिखाया गया है जिसमें फोन के सभी पैनल्स, पोर्ट्स और सेंसर्स का खुलासा हो गया है। सीधे फोन के डिजाईन की बात करें तो रेंडर ईमेज के अनुसार गैलेक्सी ए70ई स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से बेजल लेस इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए70एस में भी इसी स्टाईल की नॉच दी गई थी। डिसप्ले के नीचे चिन पार्ट भी मौजूद है।
ऐसा होगा डिजाईन
फोन के डिजाईन की बात करें तो Samsung Galaxy A70e के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एक ही कतार में तीन कैमरा सेंसर्स और नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और नीचे की ओर Samsung की ब्रांडिंग लगी है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह Samsung Galaxy A70e के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक लगा हुआ है तथा नीचले पैनल पर यूएसपी पोर्ट स्थित है। लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर सिम स्लॉट दिया गया है। रेंडर और वीडियो में Samsung Galaxy A70e को सफेद और ब्लैक कलर में ही दिखाया गया है।
Samsung Galaxy A70s
सैमसंग गैलेक्सी ए70एस इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी मौजूद है। ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट जहां 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं 8 जीबी रैम वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। अब इन दोनों वेरिएंट्स के दाम 2,000 रुपये कम कर दिए हैं। प्राइस कट के बाद Samsung Galaxy A70s के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A70s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाल 6.7-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही फोन अनलॉक होता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया था जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। Samsung Galaxy A70s डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A70s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 8-मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए70एस में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post Samsung ला सकती है Galaxy A70e नाम का नया फोन, फोटो और वीडियो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A70s हुआ 2000 रुपये सस्ता, Galaxy A71 लॉन्च की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Galaxy A51 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो 23,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने के साथ ही सैमसंग इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन Galaxy A71 को भी टीज़ कर चुकी है जो आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में दस्तक देगा। लेकिन Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70s की कीमत में कटौती कर दी है। गैलेक्सी ए70एस का प्राइस कट होने के साथ ही सैमसंग फैन्स की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है कि अब जल्द ही Samsung Galaxy A71 को लेकर इंडिया में कोई घोषणा हो सकती है।
सैमसंग ने गैलेक्सी ए70एस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करते हुए फोन के सभी वेरिएंट्स का दाम सीधे 2,000 रुपये कम कर दिया है। यह प्राइस कट ऑनलाईन साइट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर पर भी लागू होगा। Samsung Galaxy A70s स्मार्टफोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी मौजूद है। ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट जहां 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं 8 जीबी रैम वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था।

Samsung ने इन दोनों वेरिएंट्स के दाम 2,000 रुपये कम कर दिए हैं। सबसे पहले बता दें कि कुछ समय पहले भी कंपनी गैलेक्सी ए70एस को 3,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेच चुकी है जिसके बाद फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 25,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट 27,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब 2,000 दाम कम किए जाने के बाद Samsung Galaxy A70s के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A70s
सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाल 6.7-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही फोन अनलॉक होता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया था जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। Samsung Galaxy A70s डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A70s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 8-मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए70एस में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post Samsung Galaxy A70s हुआ 2000 रुपये सस्ता, Galaxy A71 लॉन्च की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 3,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy A50s और Galaxy A70s, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung घोषणा कर चुकी है कि कंपनी भारत में अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और बेहद जल्द इस सीरीज़ के तहत Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज भी सैमसंग इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट पर बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन इन दोनों फोंस के भारतीय बाजार में आने से पहले कंपनी ने इसी सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A70s की कीमत बड़ी कटौती कर दी है। Samsung के इन दोनों स्मार्टफोंस को अब 3,000 रुपये तक की छूट के साथ बेहद सस्ते दामों पर ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A50s और Galaxy A70s की खरीद पर कंपनी 3,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है जिसका फायदा नजदीकी मोबाइल दुकान पर रिटेल स्टोर्स पर उठाया जा सकता है। Galaxy A70s की बात पहले करें तो फोन के 28,999 रुपये की कीमत वाले 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपये के कैशबैक के साथ अब 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह गैलेक्सी ए70एस का 30,999 रुपये की कीमत वाला 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट अब 27,999 रुपये में पाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस की बात करें तो 21,999 रुपये की कीमत वाले फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर कंपनी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है जिसके बाद इस वेरिएंट को 19,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह Galaxy A50s के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यदि व्हाईट कलर में खरीदते हैं जो इसपर भी 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा और फोन को 19,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में ले पाएंगे। वहीं इस वेरिएंट के ब्लैक तथा वॉयलेट कलर मॉडल पर कंपनी 1,000 रुपये का कैशबैक दे रही है जिसके बाद इसे 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A50s
इस स्मार्टफोन को 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश हुआ है जो क्वॉड 2.3गीगाहर्ट्ज़ + क्वॉड 1.7गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट रन करता है। Galaxy A50s को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम और 6जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। ये दोनों ही रैम वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A50s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Galaxy A50s 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए50एस में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A50s में सिक्योरिटी के लिए यहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है।
Samsung Galaxy A70s
सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच की डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन FHD+ (1080×2400) AMOLED दी गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी/8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में F 1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल कैमरा, 5-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल सेंसर है। इसके अलावा फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 164.2×76.7×7.9 मिलीमीटर है।
The post 3,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy A50s और Galaxy A70s, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 31 दिसंबर तक 3,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Samsung के दमदार Galaxy A70s और Galaxy A50s स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने पिछले हफ्ते ही ग्लोबल टेक मंच पर अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Galaxy A71 और Galaxy A51 लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरे के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। नए स्मार्टफोन के बाजार में आते ही Samsung ने अपने इंडियन फैन्स को भी नया तोहफा दिया है। कंपनी ने गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन नए स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में तो कुछ नहीं कहा है लेकिन सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A70s की कीमत में बड़ी कटौती करते हुए इन्हें सेल के लिए उपलब्ध कराया है।
Samsung की ओर से Galaxy A50s और Galaxy A70s स्मार्टफोन भारत में कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। कंपनी की ओर से नए साल के उपलक्ष में यह प्राइस कट अनाउंस किया गया है जो 31 दिसंबर तक चालू रहेगा। बता दें कि यह प्राइस कट कंपनी की ओर से सिर्फ ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर ही पेश किया गया है। यानि रिटेल स्टोर्स पर ये स्मार्टफोन खरीदने पर की उपभोक्ताओं को ऑफर के तहत फोन की कीमत पर डिस्काउंट मिलेगा। Samsung की ओर से फोन खरीद पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Samsung Galaxy A70s
सैमसंग गैलेक्सी ए70एस की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। 6 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वाला फोन का बेस वेरिएंट जहां 28,999 रुपये में लॉन्च हुा था वहीं 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब ऑफर के तहत Samsung इन दोनों वेरिएंट्स को 3,000 रुपये सस्ते में दे रही है। 31 दिसंबर पर Galaxy A70s के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 25,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy A50s
गैलेक्सी ए50एस की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी शामिल है। न्यू ईयर के इस ऑफर में सैमसंग Galaxy A50s के व्हाईट कलर वाले दोनों रैम वेरिएंट को 2,000 रुपये सस्ता दे रही है, जिसके बाद इस कलर वाले 4 जीबी रैम वेरिएंट को 18,999 रुपये और 6 जीबी रैम वाले व्हाईट कलर वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme ने पहले साल में बेचे 150 लाख स्मार्टफोन, अगले साल का लक्ष्य 300 लाख
वहीं व्हाईट कलर के अलावा Samsung Galaxy A50s अन्य सभी कलर वेरिएंट्स पर कपंनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। इस छूट के बाद गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 19,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ध्यान रहे कि यह कीमत Samsung Galaxy A50s के ब्लैक और वायलेट कलर वेरिएंट की है। दोनों स्मार्टफोंस पर यह फोन 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
The post 31 दिसंबर तक 3,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Samsung के दमदार Galaxy A70s और Galaxy A50s स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A20s और A70s की कीमत में हुई कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने अपने लेटेस्ट Galaxy A सीरीज के फोन की कीमत में ऑफलाइन स्टोर्स पर कटौती की है। Galaxy A सीरीज के अंदर Galaxy A20s और Galaxy A70s शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने Galaxy A50s और Galaxy A30s की कीमत में कटौती कर चुकी है। अगर बात करें Galaxy A20s की तो ऑफलाइन स्टोर्स पर इस फोन को 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा Galaxy A70s को 28,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, ऑनलाइन भी इस कीमत में यह फोन खीरदे जा सकते हैं। लेकिन, कितने समय के लिए ऑनलाइन स्टोर्स पर यह फोन सेल किए जा रहे हैं इस बारे में कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिजाइन के साथ आएगा Samsung Galaxy S11e, रेंडर्स हुए लीक
इसके अलावा अमेजन इंडिया पर Samsung Galaxy A10s को कम कीमत पर सेल किया जा रहा है। Samsung Galaxy A10s को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिनमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी दी गई थी। फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट जहां 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ था वहीं 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं अब प्राइज कट किए जाने के बाद Galaxy A10s के 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,499 रुपये में और 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Galaxy A70s की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy A70s एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें 6.7-इंच एफएचडी+ सुपर ऐमोलेड डिसप्ले यू शेप नॉच के साथ दी गई है। फोन के अंदर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्लिम बेजल हैं। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोेरेज वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपए और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,000 रुपए है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 64-मेगापिक्सल सेंसर, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड यूनिट है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल सेंसर है। इतना ही नहीं फोन में 4,500mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 होगा कंपनी का सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
Galaxy A20s की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Galaxy A20s को इसमें स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है। इस डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस है। A20s में 6.5-इंच HD+ डिसप्ले वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है।
वहीं, फोन में 13-मेगापिक्सल सेंसर, 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्राइ वाइड सेंसर दिया गया है। फोन में 4,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।
The post Samsung Galaxy A20s और A70s की कीमत में हुई कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung लाया दिवाली का तोहफा, Galaxy S10e पर 3000 रुपये की छूट और Galaxy A70s के साथ 1999 रुपये वाला हेडफोन फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने कल ही अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन Galaxy A80 की कीमत में कटौती की थी। यह स्मार्टफोन लॉन्च तो 47,990 रुपये की कीमत पर हुआ था लेकिन अब इसे 8,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वहीं आज सैमसंग के एक और फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S10e की कीमत में कटौती की खबर सामने आ गई है। जानकारी मिली है कि Samsung ने Galaxy S10e की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है और इस फोन को 47,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Samsung ब्रांड के नए फोन Galaxy A70s के साथ 1,999 रुपये वाला ब्लूटूथ हेडफोन भी मुफ्त दे रहा है।
Samsung Galaxy S10e
गैलेक्सी एस10ई की बात करें तो यह फोन पंच होल डिजाईन पर बना है तथा 1440 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8 इंच की डायनामिक एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एचडीआर10+ क्वॉलिटी की विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करने में सक्षम है। फोन की डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Galaxy S10e को एंडरॉयड 9 पाई आधारित वन यूआई पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही एक्सनॉस 9820 चिपसेट पर रन करता है।

Samsung Galaxy S10e इंडिया में 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों Galaxy S10e डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर तक की क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए यह फोन एफ/1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S10e में 3100एमएएच की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy A70s
ऑफर के तहत Samsung Galaxy A70s स्मार्टफोन के साथ ITFIT Bluetooth Earphone बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। बता दें कि इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,999 रुपये है। फोन के मूल्य की बात करें तो Galaxy A70s के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये की कीमत पर ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A70s में 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। भारतीय बाजार में गैलेक्सी ए70एस दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध है जो 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं। इस दोनों ही वेरिएंट्स में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
याद दिला दें कि Samsung Galaxy A70s कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इस फोन के बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy A70s 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post Samsung लाया दिवाली का तोहफा, Galaxy S10e पर 3000 रुपये की छूट और Galaxy A70s के साथ 1999 रुपये वाला हेडफोन फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 64MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy A70s, Realme-Xiaomi को होगी परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Galaxy A70s को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से काफी समय पहले से Galaxy A70s लगातार टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ था। इस फोन को लेकर लगातार कोई न कोई लीक या डिटेल सामने आ रहीं थीं। वहीं, अब यह फोन ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो गया है।
कीमत और उलब्धता
Galaxy A70s को 28 सितंबर से सभी ऑफलाइन चैनल, सैमसंग ओपेरा हाउस, सैमसंग ई-शॉप और कई ऑनलाइन पोर्टल पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। गैलेक्सी ए70एस के 6GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपए है। वहीं, 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपए है।
ऑफर्स
इस फोन के साथ कई ऑफर्स की पेशकश भी की गई है। जियो यूजर्स को 198 रुपए और 299 रुपए वाले प्लान में डबल डाटा का लाभ मिलेगा। लेकिन, इसके लिए कम से कम 12 रिचार्ज कराने होंगे। वहीं, एयरटेल यूजर्स को डबल डाटा 249 रुपए, 299 रुपए और 349 रुपए (कम से कम 10 रिचार्ज पर मिलेगा) वहीं, आइडिया यूजर्स को 75 रुपए का कैशबैक माए आइडिया ऐप से कराने पर (255 रुपए का रिचार्ज) मिलेगा।
डिजाइन
Samsung Galaxy A70s की लुक और डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन इनफिनिटी नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। हालांकि फोन की नॉच की शेप ‘यू’ है। Galaxy A70s का बैक पैनल पर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A50s स्मार्टफोन जैसी ही है। कंपनी ने इस फोन को भी प्रिज़म कट डिजाइन पर बनाया है।
Galaxy A70s के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिए जाने की उम्मीद है। डिवाइस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A70s में फोन 6.7-इंच डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन FHD+ (1080×2400) AMOLED दी गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी/8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में F 1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल कैमरा, 5-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल सेंसर है। इसके अलावा फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 164.2×76.7×7.9 मिलीमीटर है।
The post 64MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy A70s, Realme-Xiaomi को होगी परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6GB रैम और स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ आएगा Samsung Galaxy A70s, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A70s को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इन जानकारियों से उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही मार्केट में पेश करेगी। वहीं, हाल ही में इस फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर स्पॉट किया गया था और अब इस फोन को गूगल कंसोल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6GB रैम और डिवाइस में फुल-एचडी+ डिसप्ले 1,080 X 2,400 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ Adreno 612 GPU होगा।
डिजाइन
हाल ही में टेना पर इस फोन की तस्वीर भी सामने आई थी, जिससे Samsung Galaxy A70s के लुक और डिजाइन की जानकारी मिली थी। अगर बात करें इस फोन के डिजाइन की तो यह स्मार्टफोन इनफिनिटी नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि फोन की नॉच की शेप ‘यू’ होगा या ‘वी’ यह अभी फोटो में साफ नहीं हो पाया है। Galaxy A70s का बैक पैनल पर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A50s स्मार्टफोन जैसी ही है। कंपनी ने इस फोन को भी प्रिज़म कट डिजाईन पर बनाया है। टेना पर फोन को ब्लैक या ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है।

Galaxy A70s के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A70s के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है ऐसे में साफ हो जाता है कि यह डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
बता दें कि 91मोबाइल्स पहले ही बता चुका है कि इंडिया में इस स्मार्टफोन को 32,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A70s को 6.7-इंच डिसप्ले लॉन्च किया जा सकता है और फोन में 4400एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं Samsung Galaxy A70s को लेकर यह बात भी लगभग पुख्ता मानी जा रही है कि सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64 MP के रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल का सेंसर लाए हैं, वहीं Samsung Galaxy A70s में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।
The post 6GB रैम और स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ आएगा Samsung Galaxy A70s, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung का पहला 64 MP कैमरे वाला फोन Galaxy A70s आया सामने, डिजाईन का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A70s लगातार टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस फोन को लेकर लगातार कोई न कोई लीक या डिटेल सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते ही Galaxy A70s को Samsung की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर देखा गया था जिसके बाद यह पुख्ता हो गया था कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी ए70एस को भारतीय बाजार में उतारेगी। वहीं अब Samsung Galaxy A70s को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
Samsung Galaxy A70s की टेना लिस्टिंग में हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जिक्र नहीं किया गया है लेकिन इस वेबसाइट ने Galaxy A70s के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही साईड पैनल्स की फोटो शेयर करते हुए इस फोन के डिजाईन का खुलासा भी कर दिया है। टेना लिस्टिंग से यह बात और भी प्रबल हो गई है कि Samsung Galaxy A70s जल्द ही टेक बाजार में एंट्री ले सकता है।

ऐसी होगी लुक
Samsung Galaxy A70s की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन इनफिनिटी नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि फोन की नॉच की शेप ‘यू’ होगा या ‘वी’ यह अभी फोटो में साफ नहीं हो पाया है। Galaxy A70s का बैक पैनल पर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A50s स्मार्टफोन जैसी ही है। कंपनी ने इस फोन को भी प्रिज़म कट डिजाईन पर बनाया है। टेना पर फोन को ब्लैक या ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है।
Galaxy A70s के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A70s के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है ऐसे में साफ हो जाता है कि यह डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स पहले ही बता चुका है कि इंडिया में इस स्मार्टफोन को 32,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A70s को 6.7-इंच डिसप्ले लॉन्च किया जा सकता है और फोन में 4400एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं Samsung Galaxy A70s को लेकर यह बात भी लगभग पुख्ता मानी जा रही है कि सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64 MP के रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल का सेंसर लाए हैं, वहीं Samsung Galaxy A70s में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

बेंचमार्किंग लिस्टिंग
Samsung Galaxy A70s को गीकबेंच पर कल यानि 8 अगस्त को लिस्ट किया गया है जहां फोन का मॉडल नंबर SM-A707F है। गीकबेंच पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन SM6150 यानि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गीकबेंच पर Galaxy A70s में 6जीबी की रैम मैमोरी बताई गई है। वहीं स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A70s को सिंगल-कोर में 2365 स्कोर और मल्टी-कोर में 6372 स्कोर प्राप्त हुआ है।
वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स
वाई-फाई अलायंस पर Samsung Galaxy A70s को SM-A707F/DSM मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 27 अगस्त की ही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी इस स्मार्टफोन को SM-A707F मॉडल नंबर के साथ ही लिस्ट देखा गया था। वाई-फाई अलायंस पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित बताया गया है जो सैमसंग की ही कस्टम वन यूआई स्कीन पर काम करेगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। वहीं लिस्टिंग से फोन में डुअल-बैंड (2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई सपोर्ट दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।
The post Samsung का पहला 64 MP कैमरे वाला फोन Galaxy A70s आया सामने, डिजाईन का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A70s कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, 64 MP कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy A70s को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई लीक्स सामने आए हैं। यह स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच और सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट हुआ था जिसके बाद यह उम्मीद प्रबल हो गई थी कि Samsung जल्द ही Galaxy A70s को टेक मंच पर लाएगी। वहीं अब Galaxy A70s को Samsung की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर देगी।
Samsung इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर Galaxy A70s का सपोर्ट पेज लाईव हो गया है। इस पेज पर गैलेक्सी ए70एस को SM-A707F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग वेबसाइट पर हालांकि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च संबंधित जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इंडियन वेबसाइट पर बने सपोर्ट पेज से यह साफ हो गया है कि Samsung Galaxy A70s भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा और यह अगले महीने ही देश में लॉन्च किया जा सकता है।
91मोबाइल्स ने हाल ही में अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि Samsung Galaxy A70s में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी और इंडिया में इस स्मार्टफोन को 32,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Samsung Galaxy A70s को लेकर यह बात भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ चुकी है कि यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64 MP के रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy A70s
Samsung Galaxy A70 में आपको 1080 X 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7-इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने इसे इनफिनिटी यू डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी और 5 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए सैमसंग Galaxy A70 एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बेंचमार्किंग लिस्टिंग
Samsung Galaxy A70s को गीकबेंच पर कल यानि 8 अगस्त को लिस्ट किया गया है जहां फोन का मॉडल नंबर SM-A707F है। गीकबेंच पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन SM6150 यानि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गीकबेंच पर Galaxy A70s में 6जीबी की रैम मैमोरी बताई गई है। वहीं स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A70s को सिंगल-कोर में 2365 स्कोर और मल्टी-कोर में 6372 स्कोर प्राप्त हुआ है।

वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स
वाई-फाई अलायंस पर Samsung Galaxy A70s को SM-A707F/DSM मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 27 अगस्त की ही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी इस स्मार्टफोन को SM-A707F मॉडल नंबर के साथ ही लिस्ट देखा गया था। वाई-फाई अलायंस पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित बताया गया है जो सैमसंग की ही कस्टम वन यूआई स्कीन पर काम करेगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। वहीं लिस्टिंग से फोन में डुअल-बैंड (2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई सपोर्ट दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।
Samsung Galaxy A70s इंडिया में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post Samsung Galaxy A70s कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, 64 MP कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>