Samsung Galaxy A73 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 05 Jun 2023 07:09:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-5g-india-price-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-5g-india-price-leak/#respond Fri, 01 Apr 2022 07:02:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78226 Samsung Galaxy A73 का रेट भारत में 41,999 रुपये से शुरू हो सकता है।

The post Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने बीते हफ्ते भारत में मिड रेंज में अपना प्रीमियम Samsung Galaxy A73 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है। सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy A73 5G स्मार्टफोन की कीमत Pricebaba ने टिपस्टर मुकुल शर्मा के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लीक की है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy A73 स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट – 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A73 5G स्मार्टफोन की लीक प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A73 का रेट

सैमसंग Galaxy A73 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट में बिक्री के लिए आएगा। इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी क़ीमत 41,999 रुपये होगी। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए73 स्मार्टफ़ोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत 44,999 रुपये है।

samsung galaxy a73 5g price in india

Samsung Galaxy A73 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग का Galaxy A73 5G स्मार्टफोन 6.7-इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080×2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग के इस फोन का डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A73 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy A73 5G के प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm का Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.1 पर रन करता है। सैमसंग का कहना है कि वह Galaxy A73 5G स्मार्टफोन को चार साल तक एंड्रॉयड का अपडेट देगा। इसके साथ ही इस फोन के लिए पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट जारी करेगा।

Samsung Galaxy A73 5G launched with 108MP camera, Snapdragon 778G processor and 5000mAh battery

Samsung Galaxy A73 5G का कैमरा कैसा है?

सैमसंग Galaxy A73 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री

Samsung Galaxy A73 5G क्या चार्जर मिलेगा?

सैमसंग Galaxy A73 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग का यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। हालांकि फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इस फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। लेटेस्ट Galaxy A73 5G स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G52 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-5g-india-price-leak/feed/ 0
टेक मार्केट में तहलका मचाने आ गए Samsung के तीन धाकड़ 5G फोन, 108MP तक मिलेगा कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-5g-samsung-galaxy-a73-a53-a33-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-5g-samsung-galaxy-a73-a53-a33-launched-price-specifications/#respond Fri, 18 Mar 2022 14:26:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77532 108mp camera 5G Samsung galaxy a73 a53 a33 launched price specifications

The post टेक मार्केट में तहलका मचाने आ गए Samsung के तीन धाकड़ 5G फोन, 108MP तक मिलेगा कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आखिरकार Samsung Galaxy A73, Galaxy A53 और Galaxy A33 मोबाइल फोन को लॉन्च कर दिया है। वहीं, कंपनी द्वारा लाए गए यह हैंडसेट पिछले साल पेश किए गए Galaxy A52, Galaxy A72 और Galaxy A32 मॉडल का ही अपग्रेडेड वर्जन हैं। हालांकि, डिजाइन के हिसाब से नए फोन्स में कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिला है। लेकिन, फोन के कैमरा मॉड्यूल में हल्का सा अंतर है। साथ ही तीनों फोन सुपर AMOLED डिस्प्ले, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, Android 12 आधारित OneUI 4.0 कस्टम स्किन और 5000mAh की बैटरी से लैस हैं। इसके अलावा सैमसंग चार Android OS अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ मार्केट में लाया गया है।

Samsung Galaxy A53 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए53 में 6.5 इंच का एफएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिसप्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर है। इसके अलावा बोर्ड पर चिपसेट Exynos 1280 Soc है जिसे Mali-G68 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह दो मॉडल 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज में आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। यह एंडरॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।

108mp camera 5G Samsung galaxy a73 a53 a33 launched price specifications

कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AKG साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर, वाटर रेजिस्टेंस के लिए Dolby Atmos, IP67 रेटिंग है। इसमें कार्डलेस भुगतान के लिए सैमसंग पे का सपोर्ट है। वहीं, फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

साथ ही सैमसंग गैलेक्सी A53 में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें f / 1.8 अपर्चर के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, OIS, 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है।

Samsung Galaxy A73 specifications

दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी A73 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर के साथ 6.7-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिसप्ले है। वहीं, फोन में एड्रेनो 642L GPU के साथ स्नैपड्रैगन 778G 6nm मोबाइल प्लेटफॉर्म है। यह दो मॉडल में भी आता है, जिसमें 6GB + 128GB और 8GB + 256GB है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोन एंडरॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स काम करता है।

108mp camera 5G Samsung galaxy a73 a53 a33 launched price specifications

सैमसंग गैलेक्सी A73 सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AKG साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर, वाटर रेजिस्टेंस के लिए Dolby Atmos, IP67 रेटिंग है। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए 73 एक बड़े अपग्रेड के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर, OIS, 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है।

Samsung Galaxy A33 specifications

Samsung Galaxy A33 में 6.4-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिसप्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर है। यह Exynos 1280 चिपसेट पर कार्य करता है, जिसे ग्राफिक्स के लिए माली-जी68 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। वहीं, फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। सा थ ही फोन एंडरॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स कार्य करता है।

108mp camera 5G Samsung galaxy a73 a53 a33 launched price specifications

सैमसंग गैलेक्सी A33 में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें f / 1.8 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी सेंसर, OIS, 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 13MP का स्नैपर है।

Samsung Galaxy A33 सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AKG साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर, वाटर रेजिस्टेंस के लिए Dolby Atmos, IP67 रेटिंग से लैस है। इसका डाइमेंशन 159.7×74×8.1 मिलीमीटर और वज़न 186 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy A73, Galaxy A53 और Galaxy A33 की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A53 के 6GB/128GB मॉडल की कीमत USD 450 (लगभग 34,200 रुपये) है, जबकि 8GB/256GB मॉडल की कीमत EUR 509 (करीब 42,800 रुपये) है। इसके अलावा Galaxy A33 के 6GB/128GB मॉडल की कीमत EUR 369 (लगभग Rs 31,000) है।

लेटेस्ट वीडियो

सैमसंग ने गैलेक्सी ए73 की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए73 ग्रे, व्हाइट और मिंट कलर में आता है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए53 और ए33 ब्लैक, व्हाइट, पीच और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

The post टेक मार्केट में तहलका मचाने आ गए Samsung के तीन धाकड़ 5G फोन, 108MP तक मिलेगा कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-5g-samsung-galaxy-a73-a53-a33-launched-price-specifications/feed/ 0
17 मार्च को Samsung ला रहा Galaxy A सीरीज के दो धाकड़ स्मार्टफोन, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a53-a73-launch-india-march-17-event/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a53-a73-launch-india-march-17-event/#respond Tue, 15 Mar 2022 03:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77339 दोनों ही फोन 5G सपोर्ट के साथ आएंगे।

The post 17 मार्च को Samsung ला रहा Galaxy A सीरीज के दो धाकड़ स्मार्टफोन, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग (Samsung) इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि 17 मार्च को एक नए ए-सीरीज़ फोन लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर साफ नहीं है कि आने वाले फोन कौनसे होंगे। लेकिन, लीक व रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 17 मार्च को होने वाले इवेंट के दौरान ए-सीरीज के 5G फोन Samsung Galaxy A73 और Galaxy A53 को पेश किया जाएगा बता दें कि सैमसंग ने पिछले साल अपनी ए-सीरीज़ लॉन्च के दौरान ए72 और ए52 के साथ इसी तरह से एक इवेंट का आयोजन किया था। इसलिए उम्मद है कि गैलेक्सी A73 और A53 को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया जाएगा। कंपनी द्वारा आयोजित ऑनलाइन इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है।

Galaxy A53 5G और A73 5G

गौरतलब है कि Galaxy A53 5G के सपोर्ट पेज भारत में लाइव हो गया है। सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy A53 5G स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A336E/DS साथ स्पॉट किया गया था। इसे भी पढ़ें: Samsung की मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी, भारत में शुरू हुआ सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
Samsung galaxy a53 a73-launch india march 17 event

Samsung Galaxy A53 5G specifications (leaked)

अगर बात करें Galaxy A53 5G स्मार्टफोन की तो अबतक काफी लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। सैमसंग Galaxy A53 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ हो सकता है। सैमसंग का यह फोन Exynos 1200 SoC और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सका है।

Samsung Galaxy A53 (लीक रेंडर)
Samsung Galaxy A53 (लीक रेंडर)

सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। फोन में 8MP या 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 2MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung Galaxy A73 specifications (leaked)

अफवाहों के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी A73 को 6.7-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक पंच-होल कटआउट के साथ आ सकता है। वहीं, सिस्टम को पावर देना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट होगा, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट से लैस आएगा। हालांकि, ऐसी अफवाहें हैं कि यह अधिक शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट भी दिया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो

साथ ही संभावना है कि डिवाइस OneUI 4.1 कस्टम स्किन के साथ Android 12 OS कार्य करेगा। फोन दो कॉन्फ़िगरेशन में आ सकता है, जिसमें 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज शामिल होंगी। इसके अलावा हैंडसेट 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। ऑप्टिक्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A73 में 108MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का सेकेंडरी लेंस, 8MP का तीसरा और 2MP का चौथा लेंस है। कहा जा रहा है कि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर मिल सकता है।

The post 17 मार्च को Samsung ला रहा Galaxy A सीरीज के दो धाकड़ स्मार्टफोन, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a53-a73-launch-india-march-17-event/feed/ 0
Samsung Galaxy A73 का डिजाइन हुआ लीक, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-smartphone-design-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-smartphone-design-and-specifications-leaked/#respond Fri, 03 Dec 2021 05:16:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71356 Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन को 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy A73 का डिजाइन हुआ लीक, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में खबर है कि कंपनी Galaxy A72 के सक्सेसर Galaxy A73 पर काम कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाले 108MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर सैमसंग ने कोई डिटेल शेयर नहीं की है। लेकिन टिपस्टर OnLeaks के हवाले से Zoutons ने अपकमिंग Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर शेयर किए हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A73 डिजाइन

Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन के इन रेंडर से इस स्मार्टफोन का 360-डिग्री लुक देखने को मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी ए73 के रेंडर को देखने से पता चलता है कि यह Galaxy A72 की तरह की दिखाई देता है। इस फोन में एज टू एज डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। सैमसंग के इस फोन में AMOLED पैनल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

रियर पैनल की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें क्वाड कैमार और LED सेंसर दिया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल Galaxy A72 की तरह ही है। इसके साथ ही फोन के दाएं फ्रेम की बात करें तो यहां पावर बटन और बाएं ओर वॉल्यूम रॉकर देखने को मिल रहे हैं। बॉटम एज की बात करें तो यहां USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल हैं।

Samsung Galaxy A73 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें फ्रंट कैमरा के लिए Infinity-O पंच होल दिया जाएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह Snapdragon 750G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। सैमसंग के इस फ़ोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Komaki भारत में लॉन्च करेगा पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Ranger, सिंगल चार्ज में चलेगी 250KM

Samsung Galaxy A73 कीमत

रिपोर्ट्स की माने तो Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन को भारत में 32,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की मार्केट में टक्कर Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo और OnePlus के मिड रेंज स्मार्टफोन से होनी है। यह भी पढ़ें : Motorola भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च करेगा Moto G51 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Samsung Galaxy A73 का डिजाइन हुआ लीक, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-smartphone-design-and-specifications-leaked/feed/ 0
108MP Camera के साथ आएगा Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन, देखें क्यों होगा यह फोन दूसरों से खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-to-launch-with-108mp-rear-camera-ois-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-to-launch-with-108mp-rear-camera-ois-feature/#respond Fri, 17 Sep 2021 07:28:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67194 Samsung Galaxy A73 108 megapixel camera सपोर्ट करेगा।

The post 108MP Camera के साथ आएगा Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन, देखें क्यों होगा यह फोन दूसरों से खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने मार्च महीने में इंडियन मार्केट में अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 8GB RAM के साथ ही 64MP Rear तथा 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। यह फोन भारतीय बाजार में 34,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न Samsung Galaxy A73 भी लेकर आने की तैयारी कर रही है जो 108 megapixel camera सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy A73 की खबर सीधे साउथ कोरियन पब्लिकेशन के जरिये सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए73 को कंपनी द्वारा 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा जो ओआईएस फीचर से लैस होगा। गौरतलब है कि इससे पहले किसी भी गैलेक्सी ए सीरीज़ फोन में इतना बड़ा सेंसर नहीं दिया गया है और गैलेक्सी ए73 इस पूरी सीरीज़ लाईन का पहला मोबाइल फोन होगा जो 108एमपी सेंसर के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A72

सैमसंग गैलेक्सी ए72 को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। एंडरॉयड 11 आधारित सैमसंग वन यूआई पर आया यह फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्चॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M52 5G फोन सितंबर के अंतिम हफ्ते में होगा इंडिया में लॉन्च, अमेज़न पर होगी सेल

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम तकनीक से लैस है। वहीं साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस इस सेटअप में मौजूद है। Samsung Galaxy A72 के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A73 to launch with 108MP rear Camera OIS feature

Samsung Galaxy A72 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ ही इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सिक्योर बाय नोक्स, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और स्मार्टथिंग फाइंट जैसे शानदार फीचर्स भी शामिल है। वहीं पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए72 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इस फोन को Awsome Blue, Awsome White, Awsome Violet और Awsome Black कलर में लॉन्च किया गया है।

The post 108MP Camera के साथ आएगा Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन, देखें क्यों होगा यह फोन दूसरों से खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a73-to-launch-with-108mp-rear-camera-ois-feature/feed/ 0