Samsung Galaxy A8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Jul 2020 11:00:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और 6.3-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार, 27 अगस्त से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a8-star-launched-in-india-features-specification-price-in-hindi/ Fri, 24 Aug 2018 07:27:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22223 सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए8 स्टार को देश में 34,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 6जीबी रैम और 6.3-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार, 27 अगस्त से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार को लेकर लगातार लीक्स सामनें आ रहे थे। फोन की स्पेसिफिकेशन्स से लेकर इसकी कीमत तक को मीडिया रिपोर्ट्स में लीक के माध्यम से शेयर किया जा रहा था। वहीं आज सैमसंग ने अपने इस हाईएंड डिवाईस से पर्दा उठाते हुए गैलेक्सी ए8 स्टार को भारतीय बाजार में आॅफिशियली लॉन्च कर दिया है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए8 स्टार को देश में 34,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ग्लास और मैटल फ्रैम पर बना है। इस फोन में 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस सुपर एमोलेड ​इनफिनिटी डिसप्ले दी गई है जो 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ ही इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है।

samsung-galaxy-a8-star

सैमसंग की ओर से इस फोन को 6जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर हुआ लॉन्च, सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर चलता है यह फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार डुअल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करते हैं। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए8 स्टार में एफ/2.0 अपर्चर वाल 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ 3​ रियर कैमरे वाला ओपो आर17 प्रो

सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,700एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार 34,990 रुपये की कीमत पर 27 अगस्त से अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 5 सितंबर से इस फोन को रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

The post 6जीबी रैम और 6.3-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार, 27 अगस्त से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए8 और ए8+ (2018) के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a8-and-a8-plus-2018-to-launch-in-january/ Mon, 11 Dec 2017 09:49:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14649 प्राप्त सूचना के अनुसार गैलेक्सी ए8 (2018) को जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए8 और ए8+ (2018) के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नए साल में सैमसंग अपने स्मार्टफोन की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। साथ ही साथ कंपनी डिजाइन और फीचर्स में भी जबर्दस्त का बदलाव करने वाली है। पहले ही खबर आई थी कि इस बार कंपनी के गैलेक्सी ए सीरीज के फोन भी इनफिनिटी डिसप्ले के साथ उपलब्ध होंगे और गैलेक्सी ए8 (2018) को लेकर कुछ जानकारियां भी उजागर हुई थीं। वहीं आज इस फोन के बारे में एक और नई सूचना आई है जिसके अनुसार कंपनी गैलेक्सी ए8 के साथ ही गैलेक्सी ए8+ (2018) को भी लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसर इन फोंस को कंपनी दिसंबर के अंत या फिर जनवरी के शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है।

खबर है कि साल के शुरुआत में ही इन दोनों फोंस को पेश किया जा सकता है। हालांकि आज जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इस साल ए सीरीज में सिर्फ इन्हीं दो फोन को लॉन्च करने वाली है। दूसरे फोन नहीं आएंगे। सैमसंग के दो फोन को हाल में बेंचमार्क साइट पर देखा गया है जिनका मॉडल नंबर एसएम ए530 और एसएम ए730 है। इन्हें सैमसंग गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8+ कहा जा रहा है। इन फोंस का यूजर मैनुअल कंपनी के साइट से ही लीक हो गया हैशाओमी मी ए1 कीमत में हुई 1,000 रुपये की कटौती
samsung-galaxy-a8-2018-layout

इस फोन एक मैनुअल सामने आया है जिससे कि फोन डिजाइन को आप आसानी से समझ सकते हैं। इसके साथ ही एक हैंड्सआॅन वीडियो लीक किया गया है जिसमें फोन कैमरे की जानकारी दी गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार गैलेक्सी ए8 (2018) को जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलेगा। नोकिया 6 (2018) और भी होगा ताकतवर, जनवरी में हो सकता है लॉन्च

हालांकि मैनुअल से ऐसा लगता है कि दोनों डिवाइस डिजाइन के मामले में एक जैसे होंगे। हो सकता है कि हार्डवेयर में अंतर हो और ​डिसप्ले साइज भी अलग हो। सैमसंग गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8+ में​ डुअल सिम सपोर्ट होगा और इसमें आॅडियो जैक भी मिलेगा। इसके साथ ही कनेक्टिविटी और चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप—सी दिया जा सकता है।

इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को लेकर कुछ जानकारियां आ चुकी हैं जिसके अनुसार गैलेक्सी ए8 (2018) में जहां 5.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है वहीं गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इन दोनों मॉडल्स में 4जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोर दी जा सकती है जो मैमोरी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड हो सकेगी। यह फोन आईरिश स्कैनर के साथ पेश किये जा सकते हैं।

लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ सैमसंग एक्सनोस 7885 चिपसेट या फिर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी ए8 में जहां 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 16-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है वहीं इसके प्लस मॉडल का कंपनी डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। बहरहाल इन दोनों मॉडल्स को लेकर सैमसंग द्वारा कोई जानकारी दिए जाने का इंतजार है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए8 और ए8+ (2018) के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इनफिनिटी डिसप्ले पर सैमसंग लॉन्च करेगी गैलेक्सी ए8 और ए8 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a8-and-a8-plus-leaked-with-infinity-display-in-hindi/ Wed, 06 Dec 2017 10:24:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14518 इस मीड बजट फोन में 6-इंच की एमोलेड स्क्रीन और डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

The post इनफिनिटी डिसप्ले पर सैमसंग लॉन्च करेगी गैलेक्सी ए8 और ए8 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिनों से सैमसंग की ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ को लेकर कई तरह के लीक सामनें आए हैं। इन लीक्स में ए5 (2018) और ए7 (2018) स्मार्टफोन के लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन अब सैमसंग के खेमे से एक और चौंकाने वाली खबर सामनें आई है। ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग ए5 (2018) और ए7 (2018) को लॉन्च न करके इनकी जगह एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 और ए8 प्लस बाजर में उतारेगी। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिसप्ले से लैस होंगे तथा मीड रेंज में दमदार स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध कराएंगे।

एंडरॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8 प्लस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट किया गया है। हालांकि सैमसंग की ओर से इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है नए साल की शुरूआत में ये फोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर दस्तक दे सकते हैं। लीक के अनुसार ये दोनों मॉडल 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किये जा सकते है।

गैलेक्सी ए8 में जहां 5.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है वहीं गैलेक्सी ए8 प्लस में 6-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इन दोनों मॉडल्स में 4जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोर दी जा सकती है जो मैमोरी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड हो सकेगी। यह फोन आईरिश स्कैनर के साथ पेश किये जा सकते हैं।

लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ सैमसंग एक्सनोस 7885 चिपसेट या फिर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी ए8 में जहां 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 16-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है वहीं इसके प्लस मॉडल का कंपनी डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। बहरहाल इन दोनों मॉडल्स को लेकर सैमसंग द्वारा कोई जानकारी दिए जाने का इंतजार है।

The post इनफिनिटी डिसप्ले पर सैमसंग लॉन्च करेगी गैलेक्सी ए8 और ए8 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>