Samsung Galaxy A81 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Dec 2019 03:54:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Exclusive: देखें Samsung Galaxy Note 10 lite का रेंडर इमेज, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-lite-render-image/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-lite-render-image/#respond Thu, 05 Dec 2019 03:38:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38526 Samsung Galaxy Note 10 Lite इस साल लॉन्च नोट 10 का ही छोटा वेरियंट होगा जो कि कम कीमत के साथ आएगा।

The post Exclusive: देखें Samsung Galaxy Note 10 lite का रेंडर इमेज, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी कल ही हमने ऑनलिक्स के साथ मिलकर Samsung Gaslaxy A91 की रेंडर इमेज प्रस्तुत की थी। वहीं आज हम एक बार फिर से बड़े फोन को लेकर आपके साथ आ चुके हैं। हमारे पास Samsung Galaxy Note 10 lite की रेंडर इमेज है जो जल्द ही भारत सहित दूसरे देशों में दस्तक देने वाला है। 91मोबाइल्स ने ऑनलिक्स के सहयोग से इस रेंडर को बनाया है और साथ ही हमने फोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई खास जानकारियां दी हैं। Samsung Galaxy Note 10 lite में भी आपको Note 10 की तरह पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। हालांकि सैमसंग द्वारा इसे इनफिनिटी ओ डिसप्ले का नाम दिया गया है। इस तरह का डिजाइन आपको सैमसंग के आने वाले दूसरे फोन जैसे Galaxy A91, Galaxy S10 Lite और Galaxy S11 में भी देखने को मिलेगा। सबसे खास बात जो कही जा सकती है कि यह फोन भी अपने नोट लैगेसी या​नी कि S Pen के साथ आएगा। इसके साथ ही डिजाइन में जो नयापन है यह कि इसमें आपको 3.5 एमएम ऑडियो जैक देखने को मिलेगा जो कि गैलेक्सी नोट 10 से हटा दिया गया था।

Samsung Galaxy Note 10 lite रेंडर डिजाइन
हालांकि तस्वीर थोड़ी डार्क है लेकिन इसमें आप डिटेल्स देख सकते हैं। फ्रंट में कर्व्ड डिसप्ले के साथ आपको उपर में पंच होल देखने को मिलेगा। वहीं पीछे की ओर जब आप रुख करते हैं तो पाएंगे कि एप्पल आईफोन 11 की तरह स्क्वायर शेप में रियर कैमरा फंक्शन दिया गया है। पिछले पैनल में आपको तीन कैमरा सेंसर मिलेगा। फोन के बैक पैनल में भी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जैसा कि गैलेक्सी नोट 10 में था। हालांकि यहां बताना जरूरी है कि हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कुछ बाजार में Samsung Galaxy Note 10 lite को Galaxy A81 नाम से पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio ने भी पेश किए नए प्लान्स, देखें Airtel Vodafone से कितना सस्ता

samsung-galaxy-note-10-lite-render-image

फोन में रियर पैनल फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। इसके अलावा नीचले पैनल में ​3.5एमएम ऑडियो जैक, चार्जिग स्लॉट, लाउडस्पीकर ग्रिल और S Pen डॉक मिलेगा।

Samsung Galaxy Note 10 lite के स्पेसिफिकेशन
जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में आपको 6.5 इंच या 6.7 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इस फोन को आकार 163.9 x 76 x 8.6mm हो सकता है। वहीं हाल में इसे ​गीकबेंच पर देखा गया था जहां चिपसेट की जानकारी उपलब्ध थी। इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट को 6GB रैम और एंडरॉयड 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

हालांकि फोन के कैमरा डिटेल्स के बार में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन खबर है कि इस फोन को दिसंबर या जनवरी में भारत सहित दूसरे देशों में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Exclusive: देखें Samsung Galaxy Note 10 lite का रेंडर इमेज, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-lite-render-image/feed/ 0
क्या सैमसंग गैलेक्सी ए81 में होगा नोट की तरह एस पेन? https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a81-to-launch-with-s-pen-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a81-to-launch-with-s-pen-feature/#respond Mon, 25 Nov 2019 08:32:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38175 सैमसंग गैलेक्सी ए81 को S-Pen फीचर के साथ पेश कर कंपनी यूजर्स को कम रेंज में नोट सर्विस मुहैया कराने की योजना बना रही है।

The post क्या सैमसंग गैलेक्सी ए81 में होगा नोट की तरह एस पेन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में सैमसंग के कई नए डिवाइस को लेकर खुलासा किया गया है। खबर है कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी नोट10 का छोटा संस्करण लाने की तैयारी कर रही है। इन फोंस को Galaxy S10 Lite, Galaxy Note10 Lite नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं हाल में 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार ये फोन दिसंबर में ही लॉन्च किए जा सकते हैं। इनके अलावा भी Samsung Galaxy S11, Galaxy Fold 2 और A51 जैसे डिवाइस को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं आज कंपनी के एक और फोन की खबर आई है जो लोगों को थोड़ी चौंका सकती है। प्राप्त सूचना के अनुसार Samsung Galaxy A81 मॉडल को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है और इस फोन में आपको स्टायलस के साथ पेश किया जा सकता है। आमतौर पर सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज में स्टायलस देखने को मिलता है जिसे S-Pen का नाम दिया गया है। अब कंपनी Samsung Galaxy A8 में भी S-Pen फीचर को पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: Redmi K30 में होगी 120हर्ट्ज़ वाली 6.66 इंच की डिसप्ले और डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा, रियल फोटो आई सामने

हाल में यह फोन Samsung SM-AN815F नाम से सर्टिफिकेशन से साइट पर लिस्ट हुआ था। इस खबर को सबसे पहले सैममोबाइल वेबसाइट ने किया है। उन्हीं के रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। इससे पहले ए सीरीज के फोन SM-AXXXX नाम से लिस्ट होते थे। वहीं गैलेक्सी एस सीरीज के फोन SM-GXXXX नाम से और नोट सीरीज के फोन SM-NXXXX नाम से इस बार कंपनी ने SM-AN815F नाम मॉडल को लिस्ट किया है जो Samsung Galaxy A81 के लिए है। ऐसे में आशा की जा सकती है कि A सीरीज के फोन में नोट फीचर होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 होगा कंपनी का सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन रिपोर्ट में इस बार का खुलासा किया गया है कि इस फोन में 128जीबी की मैमोरी होगी।

सैमसंग S-Pen
सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट सीरीज के फोन में एस पेन फीचर को पेश करता है। हालांकि नोट फोन काफी महंगे होते हैं ऐसे में कंपनी ने कभी-कभी इसे थोड़े कम बजट में लाने की कोशिश की है। इससे पहले सैमसंग ने 2015 में गैलेक्सी नोट 5 एक्टिव को ​पेश किया था जिसमें बड़ी बैटरी के साथ S-Pen फीचर दिया गया था। वहीं कंपनी अब गैलेक्सी ए81 के साथ इसे फिर से दोहराना चाहती है।

The post क्या सैमसंग गैलेक्सी ए81 में होगा नोट की तरह एस पेन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a81-to-launch-with-s-pen-feature/feed/ 0