Samsung Galaxy A9 Pro 2018 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Sep 2018 08:45:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2018), स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर करेगा रन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a9-pro-2018-snapdragon-710-to-launch-on-11-october-in-hindi/ Mon, 17 Sep 2018 08:45:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22835 सैमसंग ने एक ट्वीट में यूजर को रिप्लाई करते हुए फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दे दी है।

The post 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2018), स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

11 अक्टूबर को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2018), स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट की हुई पुष्टिपिछले हफ्ते ही सैमसंग ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। सैमसंग ने अपने ट्वीट में ‘4एक्स’ का जि​क्र किया था जिसके बाद टेग जगत में इस बात को लेकर हलचल मची थी कि यह कोरियन कंपनी अब 4 कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लाने वाली है। सैमसंग ने ट्वीट के साथ ही आॅफिशियल कर दिया था कि यह फोन गैलेक्सी ए सीरीज़ का होगा और आने वाली 11 अक्टूबर को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। वहीं अब ताजा लीक में सैमसंग का यह आगामी फोन गैलेक्सी ए9 प्रो नाम से सामनें आया है और साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

सैमसंग ने यह तो पहले ही बता दिया है कि कपंनी आने वाली 11 अक्टूबर को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। खबर आ रही है कि यह फोन गैलेक्सी ए9 प्रो (2018) नाम के साथ टेक बाजार में दस्तक देगा। वहीं अब सैमसंग ने एक ट्वीट में यूजर को रिप्लाई करते हुए फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दे दी है। दरअसल ट्वीटर पर एक यूजर से सवाल किया कि क्या गैलेक्सी ए सीरीज़ के इस नए फोन में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जाएगा। इस ट्वीट के रिप्लाई में सैमसंग ने लिखा कि फोन में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट होगा।

सैमसंग के इस जवाब के बाद यह पुख्ता हो गया है कि गैलेक्सी ए9 प्रो (2018) क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ बाजार में कदम रखेगा। गौरतलब है कि क्वालकॉम का यह चिपसेट हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन और मीडरेंज स्मार्टफोन के बीच की प्रोसेसिंग के अंतर को पूरा करता है। यानि कम कीमत पर यह चिपसेट सीमित स्पेसिफिकेशन्स में फास्ट व लैगफ्री प्रोसेसिंग उपलब्ध कराता है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में होंगे 4 कैमरा सेंसर, 4,000एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले पर होगा लॉन्च

लीक्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2018) में ​इनफिनिटी डिसप्ले दी जाएगी जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करेगी। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस डुअल रियर कैमरा के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल जब तक सैमसंग की ओर से अन्य कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जाती तब तक इस आगामी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है तथा 11 अक्टूबर का इंतजार किया जा रहा है।

The post 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2018), स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>