The post शाओमी के मैन्युफेक्चर ने बनाया सैमसंग के लिए फोन, 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी ए6एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग को इंडिया में शाओमी से कड़ी टक्कर मिल रही है। शाओमी को उसी के घर में पटकनी देते हुए सैमसंग ने आज चीन में दो नए फोन गैलेक्सी ए6एस और गैलेक्सी ए9एस लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए9एस जहां कंपनी द्वारा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका गैलेक्सी ए9 का ही बदला हुआ नाम है वहीं गैलेक्सी ए6एस के साथ सैमसंग ने चीन में नया दांव खेला है। गैलेक्सी ए9एस इसलिए सैमसंग का अहम डिवाईस हो जाता है क्योंकि इस स्मार्टफोन का निर्माण सैमसंग ने नहीं बल्कि उस मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी ने किया है जो शाओमी के स्मार्टफोन बनाती है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6-इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। बेहतर अनुभव के लिए कंपनी ने फोन में एक्सपीरियंस यूआई भी दिया है।

गैलेक्सी ए6एस को सैमसंग ने 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। चीन में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें 64जीबी मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरे दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए6एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी ए6एस को ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।
10जीबी रैम और स्लाइड आउट कैमरे वाला शाओमी मी मिक्स 3 लॉन्च
कीमत की बात करें तो गैलेक्सी ए6एस के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1799 युआन तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2199 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,990 रुपये और 23,200 रुपये है। वहीं सैमसंग के गैलेक्सी ए9एस को चीन में 3499 युआन यानि तकरीबन 37,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9एस की स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
The post शाओमी के मैन्युफेक्चर ने बनाया सैमसंग के लिए फोन, 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी ए6एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी ए9एस 24 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का अनूठा नमूना पेश करते हुए विश्व का पहला चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 पेश किया था। यह स्मार्टफोन फिलहाल मलेलिशा में ही लॉन्च हुआ है। वहीं अब सामने आई ताजा खबर के अनुसार सैमसंग जल्द ही अपनी ए9 स्मार्टफोन सीरीज़ चीन में लाने वाली है। खबर मिली है कि सैमसंग आने वाली 24 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से गैलेक्सी ए9एस स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए9एस से जुड़ी एक टीज़र ईमेज इंटरनेट पर शेयर की गई है जिसमें फोन की लॉन्च डेट व टाईम की जानकारी दी गई है। इस आॅफिशियल ईमेज के अनुसार गैलेक्सी ए9एस आने वाली 24 अक्टूबर को दोपहर 4:30 बजे चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि चीन में लॉन्च होने वाला गैलेक्सी ए9एस सैमसंग द्वारा मलेशिया में लॉन्च किए गैलेक्सी ए9 का ही दूसरा वर्ज़न है। गैलेक्सी ए9एस रैम व प्रोसेसर में मलेशिया में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए9 के कुद हद तक अलग हो सकता है।

गैलेक्सी ए9 की बात करें तो फोन के मौजूद 4 कैमरा सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। फोन के बैक पैनल पर 24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो पर 1080×2280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.3-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
भारत में 3जीबी मैमोरी के साथ भी लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
सैमसंग गैलेक्सी ए9 एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ एक्सपीरियंस 8.5 यूआई पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 512 जीपीयू दिया गया है। मलेशिया में गैलेक्सी ए9 6जीबी रैम और 8जीबी की रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं जिसे 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी ए9 डुअल सिम, एनएफसी और सैमसंग पे के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट वाली 3,800एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 मलेशिया में 512 डॉलर कीमत पर लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 43,000 रुपये के करीब है। बहरहाल गैलेक्सी ए9 के इंडिया लॉन्च और इसकी कीमत के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post सैमसंग गैलेक्सी ए9एस 24 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>