Samsung Galaxy C10 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Jun 2017 11:48:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c10-leak-with-dual-rear-camera-and-8gb-ram-in-hindi/ Fri, 09 Jun 2017 11:48:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8393 कोरियन वेबसाइट ने खबर पब्लिश करते हुए दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जो 6जीबी और 8जीबी रैम से लैस होंगे।

The post सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी सीरीज़ के पहले डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन सी10 को लेकर लगातार सामनें आ रहे लीक्स के बीच आज इस फोन की नई जानकारी सामनें आई है। कोरियन वेबसाइट ने खबर पब्लिश करते हुए दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जो 6जीबी और 8जीबी रैम से लैस होंगे।

सीएनएमओ डॉट कॉम के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी स्मार्टफोन को सी10 और सी10 प्लस वेरिएंट में लॉन्च करेगी। गैलेक्सी सी10 को जहां 6जीबी रैम पर पेश किया जाएगा वहीं सी10 प्लस में 8जीबी की रैम देखने को मिलेगी। वेबसाइट का दावा है कि ये दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करेंगे।

sansung-galaxy-c10-leak

सैमसंग गैलेक्सी सी10 को लेकर प्राप्त हुई अन्य जानकारियों के अनुसार यह फोन 6-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किए जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

यदि यह काम करेंगे तो गारंटी से मिलेंगे आपको शाओमी रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फोन के जरिये सैमसंग डुअल रियर कैमरा सेग्मेंट में अपना हाथ मजबूत करना चाहेगी। वहीं फोन की कीमत को लेकर जानकारी मिली है कि सैमसंग की ओर से इसे 3499 युआन की शुरूआती कीमत पर पेश किया जाएगा, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 33,000 रुपये होगी।

The post सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>