Samsung Galaxy C10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Feb 2018 12:45:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग का डुअल कैमरे वाला फोन गैलेक्सी सी10, 6 जीबी रैम के साथ हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c10-leak-with-6gb-ram-and-dual-rear-camera-in-hindi/ Wed, 07 Feb 2018 12:45:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16664 इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जा सकती है।

The post सैमसंग का डुअल कैमरे वाला फोन गैलेक्सी सी10, 6 जीबी रैम के साथ हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल सैमसंग से जुड़ी खबर आई ​थी कि कंपनी गैलेक्सी सी10 के रूप में अपना पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि बाद में सैमसंग ने गैलेक्सी नोट8 के लॉन्च कर गैलेक्सी सी10 को पीछे खींच लिया था। लेकिन अब एक बार​ फिर टेक बाजार गैलेक्सी सी10 की चर्चा से गर्म है। एक बार फिर गैलेक्सी सी10 को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है जिसके बाद माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 को बेंचमार्किंग साइट एनटूटू पर एसएम-सी9150 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में गैलेक्सी सी10 की स्पेसिफिकेशन्स की शेयर की गई है। इस लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग का यह फोन 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बॉडी पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 1080 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जा सकती है।

galaxy-c10

सैमसंग की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित बताया गया है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी10 में भी एप्पल आईफोन 10 की भांति वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 2 कैमरा सेंसर होंगे।

एक्सक्लूसिव: अप्रैल में लॉन्च होगा इनफिनि​क्स हॉट 6 प्रो

फिंगरप्रिंट सेंसर जहां फोन के फ्रंट पैनल पर ही देखने को मिलेगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दिये जाने की उम्मीद है। बहरहाल कुछ दिनों की चुप्पी के बाद गैलेक्सी सी10 का फिर से चर्चा में आना इसके जल्द लॉन्च की संभावनाओं को और भी प्रबल करता है।

The post सैमसंग का डुअल कैमरे वाला फोन गैलेक्सी सी10, 6 जीबी रैम के साथ हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इमेज हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c10-image-leaks-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Mon, 17 Jul 2017 03:51:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9569 सैमसंग गैलेक्सी सी10 को क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन सी9 प्रो की तरह ही में 6जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।

The post डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इमेज हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से सैमसंग के डुअल कैमरे वाले फोन का जिक्र हो रहा है। पहले खबर थी कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला फोन होगा ​जो दोहरे कैमरे से लैस होगा लेकिन बाद में खबर आई कि कंपनी सबसे पहले गैलेक्सी सी10 को पेश करने वाली है जो डुअल कैमरा फीचर से लैस होगा। इस फोन के बारे में अब तक कई खबरें आ चुकी हैं वहीं आज एक नया लीक आया है जिसमें गैलेक्सी सी10 को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 के इस तस्वीर को एक चीनी ट्विटर हैंडल से लीक किया गया है जिसे सबसे पहले सैममोबाइल ने कवर किया है। फोटो में सपष्ट रूप से फोन का बैक पैनल और फ्रंट पैनल देखा जा सकता है। फोन रियर डुअल कैमरा है तो एक के बाद एक नीचे ही ओर दिया गया है जबकि फ्लैश लाइट कैमरे के बगल में दिया गया है।

जैसा कि पहले से भी देखा गया है सैमसंग के सी सीरीज फोन फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की बनी होती है। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। हालांकि डिसप्ले के बारे में ज्यादा जानकारी इसमें नहीं आई है लेकिन स्क्रीन पर एक टेस्ट दिखाया गया है।

नोकिया 6 की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे नोकिया के इस शानदार फोन को अपना बनाएं

हालांकि इस लीक में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इससे पहले प्रकाशित लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी10 में आपको 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। हालांकि गैलेक्सी सी9 को कंपनी ने 6—इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया था लेकिन जाानकारी के अनुसार यह डिवाइस सी9 से भी पलता हो सकता है।

शाओमी रेडमी 5 में होगी 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी, कीमत होगी बेहद कम

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी सी10 को क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन सी9 प्रो की तरह ही में 6जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।

The post डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इमेज हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c10-leak-with-dual-rear-camera-and-8gb-ram-in-hindi/ Fri, 09 Jun 2017 11:48:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8393 कोरियन वेबसाइट ने खबर पब्लिश करते हुए दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जो 6जीबी और 8जीबी रैम से लैस होंगे।

The post सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी सीरीज़ के पहले डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन सी10 को लेकर लगातार सामनें आ रहे लीक्स के बीच आज इस फोन की नई जानकारी सामनें आई है। कोरियन वेबसाइट ने खबर पब्लिश करते हुए दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जो 6जीबी और 8जीबी रैम से लैस होंगे।

सीएनएमओ डॉट कॉम के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी स्मार्टफोन को सी10 और सी10 प्लस वेरिएंट में लॉन्च करेगी। गैलेक्सी सी10 को जहां 6जीबी रैम पर पेश किया जाएगा वहीं सी10 प्लस में 8जीबी की रैम देखने को मिलेगी। वेबसाइट का दावा है कि ये दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करेंगे।

sansung-galaxy-c10-leak

सैमसंग गैलेक्सी सी10 को लेकर प्राप्त हुई अन्य जानकारियों के अनुसार यह फोन 6-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किए जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

यदि यह काम करेंगे तो गारंटी से मिलेंगे आपको शाओमी रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फोन के जरिये सैमसंग डुअल रियर कैमरा सेग्मेंट में अपना हाथ मजबूत करना चाहेगी। वहीं फोन की कीमत को लेकर जानकारी मिली है कि सैमसंग की ओर से इसे 3499 युआन की शुरूआती कीमत पर पेश किया जाएगा, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 33,000 रुपये होगी।

The post सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रेंडर वीडियो हुआ लीक, देखें एक झलक इस डुअल कैमरे वाले फोन की https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c10-render-photo-leak-in-hindi/ Mon, 29 May 2017 08:21:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7997 सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इस रेंडर फोटो को प्रमुख टिप्सर इवन ब्लॉस द्वारा आॅनलीक्स अकाउंट से लीक किया गया ​है जिसे सबसे पहले प्राइसबाबा वेबसाइट ने प्रकाशित किया है।

The post लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रेंडर वीडियो हुआ लीक, देखें एक झलक इस डुअल कैमरे वाले फोन की first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी सी10 के बारे में पिछले कई माह से जानकारियां आ रही हैं। खबर है कि यह विश्व का पहला फोन होगा जिसे दोहरा कैमरा फीचर से लैस किया जाएगा। पिछले दिनों की इसके एक रोज गेल्ड वेरियंट की जानकारी लीक हुई थी वहीं आज फोन को रेंडर फोटो आया है जिसमें आप स्पष्ट रूप से इसे देख सकते हैं।
c10-04-1024x580
सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इस रेंडर फोटो को प्रमुख टिप्सर इवन ब्लॉस द्वारा आॅनलीक्स अकाउंट से लीक किया गया ​है जिसे सबसे पहले प्राइसबाबा वेबसाइट ने प्रकाशित किया है। इमेज के साथ फोन का वीडियो भी लीक हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी10 में आपको 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। हालांकि गैलेक्सी सी9 में 6—इंच की स्क्रीन दी गई थी। जाानकारी के मुताबिक यह फोन सी9 की अपेक्षा पतला भी होगा।
c10-07-1024x580
फोटो में आप देख सकते हैं कि गैलेक्सी सी10 में पिछला पैनल कर्व्ड है और यह तीन बैंड वाला एंटीना भी दिया गया है। इसमें खास बात यह कही जा सकती है कि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन साथ ही दिया गया है जबकि सौमसंग फोन में दोनों दो पैनल में होते हैं। वहीं इस फोन में यूएसबी टाइप—सी स्लॉट को भी आप स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी सी10 को क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन सी9 प्रो की तरह ही में 6जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।

The post लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रेंडर वीडियो हुआ लीक, देखें एक झलक इस डुअल कैमरे वाले फोन की first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रोज गोल्ड वेरियंट आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-first-dual-camera-setup-smartphone-galaxy-c10-image-leak-in-hindi/ Thu, 18 May 2017 07:41:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7794 आज एक लीक में सैमसंग गैलेक्सी सी10 के रोज गोल्ड मॉडल की जानकारी लीक हुई है जिसमें आप स्पष्ट तौर पर डुअल रियर कैमरे को देख सकते हैं।

The post डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रोज गोल्ड वेरियंट आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सप्ताह में सैमसंग गैलेक्सी सी10 की कई खबरें आई हैं जिसमें जानकारी दी गई है कि यह सैमसंग का पहला फोन होगा जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा। हालांकि अब तक फोन की कोई तस्वीर नहीं आई थी। वहीं आज एक लीक में सैमसंग गैलेक्सी सी10 के रोज गोल्ड मॉडल की जानकारी लीक हुई है जिसमें आप स्पष्ट तौर पर डुअल रियर कैमरे को देख सकते हैं।

इस खबर को सबसे पहले एंडरॉयड हेडलाइन ने प्रकाशित किया है। सैमसंग गैलेक्सी सी10 के फोटोग्राफ को चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर शेयर किया गया है। हालांकि फोटो कहा से प्राप्त हुआ है इस बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोटो में देख सकते हैं कि इसकी बॉडी मैटल की बनी है और दो कैमरे के बीच में फ्लैश दिया गया है।

सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी का यह फोन बना नंबर 1 स्मार्टफोन

हालांकि कैमरे का प्लेसमेंट वहीं है जहां सैमसंग फोन में कैमरे होते हैं। सैमसंग गैलेक्सी सी10 के इस लीक फोटो में एंटीना बैंड के ठीक नीचे कैमरा दिया गया है और उसके नीचे कंपनी का लोगा है। फोन में पाावर बटन दाईं ओर दिया गया है जबकि बाई ओर वॉल्यूम रॉकर है। पिछे से इसकी बॉडी थोड़ी कर्व्ड है। इस तरह का डिजाइन गैलेक्सी सी9 प्रो और सी7 प्रो में भी हम देख चुके हैं।

27 तारीख को लॉन्च होगा 20-एमपी कैमरा और 6जीबी रैम वाला यह फ्लैगशिप फोन

हालांकि फोन के बारे में अभी और ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी10 में आपको 6—इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

The post डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रोज गोल्ड वेरियंट आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c10-will-be-companys-first-dual-rear-camera-smartphone-in-hindi/ Mon, 08 May 2017 06:17:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7467 सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी सी10।

The post सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही हमनें सैमसंग के पहले डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन का जिक्र करते हुए आपको बताया था कि यह फोन सैमसंग की सी सीरीज़ के तहत पेश किया जाएगा और यह गैलेक्सी नोट 8 से पहले लॉन्च होगा। हालांकि उस वक्त फोन के मॉडल की जानकारी नहीं आई थी लेकिन आज मॉडल के बारे में खुलासा हो गया है।

जल्द ही लॉन्च होगा शाओमी का यह दमादार डिवाइस

चीनी टिप्सटर ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से सैमसंग के आगामी डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की जानकारी देते हुए बताया है कि यह फोन सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा। इस लीक में गैलेक्सी सी10 का मॉडल नंबर एसएम-सी9150 बताया गया है। लीक में कहा गया है कि यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट आने वाले चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर रन करेगा।

हालांकि सैमसंग गैलेक्सी सी10 को लेकर ज्यादा कोई जानकारी सामनें नहीं आई है लेकिन कहा गया है कि इसमें बिक्सबे बटन भी दिया जाएगा। इस फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक में डिवाईस का स्कैच शेयर किया गया था जिसमें फोन का बैक पैनल दिखाया गया था। इस बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप साफ नज़र आ रहा है।

एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें एचटीसी यू11 का 360 वीडियो रेंडर और तस्वीर, बेहद ही स्टालिश है यह फोन

फोन के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से पहले सी सीरीज़ के इस स्मार्टफोन के लॉन्च कर सकती है। हालांकि कीमत के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन गैलेक्सी सी सीरीज़ 20-35 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध होते हैं और आशा है कि यह फोन भी इसी बजट में आ सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>