The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ माह से सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के नए फोंस की चर्चा हो रही थी। खबर थी कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को लॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो से पर्दा उठा दिया है। इस फोन को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया गया है जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। वहीं सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो सैमसंग पे सर्विस के साथ कार्य करने में सक्षम है। हाल में सैमसंग पे सर्विस को कंपनी ने भारत में भी लॉन्च किया है।
’ग्रेट’ होगा सैमसंग का नया गैलेक्सी नोट 8
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.2-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है। गैलेक्सी सी5 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीडवाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/1.9 फोकस अपर्चर के साथ उपलब्ध है। यह फोन फुलएचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। जैसा कि मालूम है कंपनी की सीरीज विशेष तौर से सेल्फी कैमरे के लिए जानी जाती है, इसी तरह यह फोन भी आपको निराश नहीं करेगा। गैलेक्सी सी5 प्रो का फ्रंट कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का है।
सैमसंग ने पेश की फोटोग्राफी की अनूठी तकनीक, आईफोन 7 प्लस को देगा टक्कर
कनेक्टिविटी की बात करें तो दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई के साथ ब्लूटूथ और एनएफसी भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में इस फोन को 2,499 यूआन में लॉन्च किया गया है जो भारत में लगभग 24,000 रुपये के बराबर है।
The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो प्रदर्शित, देखें फोटोग्राफ्स व स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन में आयोजित सैमसंग फोरम के 2017 संस्करण के दौरान कंपनी की ओर से गैलेक्सी सी5 प्रो का प्रदर्शन किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को लेकर लगातार सामने आ रहे लीक्स के बाद अब कंपनी द्वारा फोन का प्रदर्शन किए जाने से फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पुख्ता हो गई है।
जियो के जवाब में आईडिया भी दे रहा है 14जीबी फ्री डाटा और वोडाफोन 1जीबी हर रोज
सैमसंग फोरम 2017 में गैलेक्सी सी5 प्रो को ब्लैक, शेपेंन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू कलर में दिखाया गया है। कंपनी द्वारा चीन में इस फोन की कीमत 2,499 चीनी युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,200 रुपये होगी। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल है कि क्या भारत में गैलेक्सी सी5 प्रो इन्हीं कलर वेरिएंट और कीमत पर उपलब्ध होगा।
फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तों सैमसंग ने इस फोन को न्यू एंटिना डिजाईन वाली मेटल बॉडी पर पेश किया है। इस फोन में 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है।
धमाका आॅफर: एयरटेल और वोडाफोन दे रहे हैं 345 में 28जीबी डाटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग
गैलेक्सी सी5 प्रो में 4जीबी रैम दी गई है तथा यह फोन स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है जिसे कार्ड सपोर्ट के जरिये बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग ने इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है तथा सेल्फी के लिए भी इतने मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो प्रदर्शित, देखें फोटोग्राफ्स व स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की फोटोज़ लीक, 4जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग के अपकमिंग डिवाईस गैलेक्सी सी5 प्रो को लेकर कुछ हफ्तों पहले एक वीडियो सामने आई थी, जिसने टेक वर्ल्ड का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं अब एक ताजा लीक में सैमसंग के इसी स्मार्टफोन की कुछ फोटोज़ सामने आई हैं। लीक हुई फोटोज़ में सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को तीन आर्कषक रंगों में दिखाया गया है।
पत्थर से भी मजबूत है सैमसंग का यह स्मार्टफोन
टेक इस्टेट द्वारा सैमसंग के नए स्मार्टफोन की फोटोज़ को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि यह कंपनी का आगामी फोन गैलेक्सी सी5 प्रो है। इन फोटोज़ में फोन को शेपेंन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू कलर में दिखाया गया है तथा साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। इन फोटोज़ में देखा जा सकता है कि गैलेक्सी सी5 प्रो को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा।

फोटोज़ पर गौर किया जाए फोन थ्री-लाईन स्पलीट ऐंटिना डिजाईन बना हुआ है तथा इसके फ्रंट पैनल पर होम बटन स्थित है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 5.2 या 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले हो सकती है।

गैलेक्सी सी5 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है तथ इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होने की उम्मीद है। फोटोग्राफी सेक्शन की बात की जाए तो फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।
अब सिर्फ 20 मिनट में चार्ज होगा 3,000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन
हालांकि इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन सैमसंग द्वारा कम बजट की रेंज में जल्द की लॉन्च किया जाएगा।
The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की फोटोज़ लीक, 4जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी आई थी। उसी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस फोन को साल के पहले माह में ही लॉन्च किया जा सकता है। परंतु अब तक कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है। वहीं आज सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस फोन का प्रमोशनल वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो से आप फोन के बारे में सबकुछ जान सकते हैं।
गैलेक्सी सी5 प्रो का यह वीडियो रिटेल सैमसंग वेबसाइट के रिटेल डेमो मोड एप्लिकेशन से लीक हुआ है। जिसे एंडरॉयड हेडलाइंस् द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि इसकी बॉडी फुल मैटल की बनी है। इसके साथ ही पिछले पैनल में स्प्लिट एंटीना को भी देखा जा सकता है। सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी फिजिकल होम बटन देखने को मिलेगा जिस पर फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है। फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बारे में नया खुलासा, 5.7-इंच और 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगा लॉन्च
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 5.2-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी सी5 प्रो को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इस माह लॉन्च हो सकता है सोनी का यह ताकतवर फोन
प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी द्वारा सैगसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को इस माह फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में जानकारियां आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज इस फोन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया है और वहां से इसका मॉडल नंबर देखा जा सकता है।
16 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का दमदार फोन
दरअसल सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 प्रो को वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट वाई-फाई अलायन्स पर देखा गया है जहां इसे एसएम-सी501एक्स मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। आपको बता दें कि अबतक इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर एसएम-सी5010 से ही सर्टिफाइड किया जा रहा था।

सैमसंग के इस डिवाईस के इंटरनेशनल वेरिएंट का वाई-फाई सर्टिफाइड होना इस बात की ओर ईशारा करता है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में उतार सकती है इस फोन को लेकर अबतक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 2.21गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करेगा।
स्मार्टफोन ऐक्सेसरीज़ जो देंगी आपकी सेल्फी को नया लुक
गैलेक्सी सी5 प्रो के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी स्कीन दी जा सकती है तथा यह 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस हो सकता है फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा इतने का ही रियर कैमरा हो सकता है। हालांकि गैलेक्सी सी5 प्रो को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाईट की लिस्टिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में कदम रख सकता है।
The post 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग का 4जीबी रैम वाला फोन हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन साइट टेना पर सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को देखे जाने के साथ ही यह डिवाईस स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्चिंग डेट को लेकर अनेंको लीक सामने आते रहे है वहीं अब एक बार फिर सैमसंग के इस आगामी फोन को बेंचमार्क साइट पर देखा गया है।
जियो को एयरटेल की टक्कर, समान कीमत पर मिल रहा है डबल डाटा
गीकबेंच पर सैमसंग के गैलेक्सी सी5 प्रो को मॉडल नंबर सैमसंग एसएम-सी5010 से लिस्ट किया गया है। साइट पर गैलेक्सी सी5 प्रो को वाई-फाई सर्टिफाईड होने के साथ ही एफसीसी सर्टिफिकेशन दिया गया है। गीकबेंच पर लिस्ट सैमसंग के इस फोन को 2.21गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित बताया गया है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करेगा

गैलेक्सी सी5 प्रो के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो साइट के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम से लैस होगा तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की होगी। यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी स्कीन से लैस हो सकता है।
मी मिक्स की तरह सेरामिक बॉडी के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6
फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा इतने का ही रियर कैमरा हो सकता है। गैलेक्सी सी5 प्रो को लेकर कंपनी की ओर से तो कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाईट की लिस्टिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में कदम रख सकता है।
The post सैमसंग का 4जीबी रैम वाला फोन हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग अपनी ‘सी’ सीरीज़ में पेश करेगा तीन नए स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लगातार चर्चा का विषय बन रहे सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 प्रो तथा गैलेक्सी सी7 प्रो की नई फोटो लीक होने से सैमसंग एक बार फिर मोबाईल की सुर्खियों में छाया है। लेकिर इस बार इस लीक में सिर्फ ये दो फोन ही नहीं बल्कि सैमसंग की ‘सी’ सीरीज़ के एक और फोन को प्रदर्शित किया गया है।
4जीबी रैम और 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो पी2, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक टिपस्टर द्वारा सैमसंग ‘सी’ सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन्स की ग्रुप फोटो शेयर की गई है जिसमें सी5 प्रो, सी7 प्रो तथा सी9 प्रो को दिखाया गया है। फोटोज़ में तीनों फोन को नीले रंग की अलग-अलग शेड्स में दिखाया गया है जिनमें फोन का फ्रंट उपर पैनर तथा लेफ्ट पैनल साफ नज़र आ रहा है।

लीक फोटो में तीनों फोन का साईज़ अलग-अलग दिखाया गया है जिनमें सी7 प्रो की डिसप्ले सबसे बड़ी है। फोटोज़ में दायें पैनल पर एंटीना बैंड के साथ वाल्यूम बटन दिखाए गए हैं तथा फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा दिखाई दे रहा है।
स्कूल और कॉलेजों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ेगा रिलायंस जियो
बेशक सैमसंग की ओर से किसी भी आगामी फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन तमाम लीक्स पर गौर करें तो गैलेक्सी सी5 प्रो तथा सी7 प्रो 4जीबी रैम से लैस होंगे जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित हो सकते हैं तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर पेश किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए ये स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे से लैस हो सकते हैं। सी5 प्रो में जहां 1080 पिक्सल वाली 5.2 या 5.5 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है वहीं सी7 प्रो में 5.7 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पॉवर बैकअप के लिए सी5 प्रो में 3,000 एएमएच तथा सी7 प्रो में 3,300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
7,000 रुपये के बजट में 7 फोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा
कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार सी5 प्रो तकरीबन 24,000 रुपये तथा सी7 प्रो अंदाज़न 27,000 रुपये में लॉन्च किए जा सकते हैं।
The post सैमसंग अपनी ‘सी’ सीरीज़ में पेश करेगा तीन नए स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 21 जनवरी को लॉन्च हो सकता है सैमसग गैलेक्सी सी7 प्रो और सी5 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने पिछले महीने ही अपना 6जीबी वाला डिवाइस गैलेक्सी सी9 प्रो चीन में लॉन्च किया था। जिसके बाद सैमसंग की गैलेक्सी सी सीरीज़ के ही दो अन्य फोन सी5 प्रो और सी7 प्रो को लेकर भी अलग-अलग खबरें सामने आती रही हैं। इन फोन्स की लॉन्चिंग डेट को लेकर भी पिछले पूरे महीने गहमागहमी रही है। वहीं अब सैमसंग के से दोनों डिवाइस चीनी सर्टिफिकेशन साइट गिज़मोचाईना पर लिस्ट किए गए है जहां इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी गई है।
5,000 रुपये के बजट में 10 दमदार स्मार्टफोन
गिज़मोचाईना के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो तथा सी7 प्रो जनवरी 2017 की 21 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि ये दोनों डिवाईस सैमसंग के गैलेक्सी सी5 व सी7 के ही अपग्रेडे वर्ज़न हैं जिन्हें कुछ समय पहले ही वेब पर एसएम-सी5010 और एसएम-सी7010 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। वहीं अब चीनी साइट गिज़मोचाईना पर अब इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन और रिलीज़ डेट सामने आई है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो
जानकारी के अनुसार सी5 प्रो में 1920×1080 पिक्सल वाली 5.2-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है। एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी हो सकती है। सी5 प्रो एड्रेनो 506 जीपीयू के साथ 2.2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 14एनएम प्रोसेसर पर कार्य करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिये जाने की उम्मीद है।
पूरी तरह बटन लेस हो सकता है आईफोन 8
डिजाइन के अनुरूप यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है जिसमें कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस तथा एनएफसी जैसे फीचर्स होने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी सी5 प्रो में फोन में 3,000 एमएएच बैटरी हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
स्पेसिफिकेशन्स के मामले में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो कुछ दमदार नज़र आ रहा है। टेना के अनुसार इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है। सी7 प्रो 2.2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 एनएम प्रोसेसर पर रन करेगा जिसमें बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इनबिल्ट है। यह फोन भी सैमसंग द्वारा एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर पेश किया जाएगा जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
असूस जेनफोन गो 4.5 एलटीई लॉन्च, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत
फोटोग्राफी के लिए सी7 प्रो को भी 16 मेगापिक्सल रियर तथा इतने एमपी के ही फ्रंट कैमरे से लैस बताया जा रहा है। इसके साथ ही टेना की लिस्टिंग के अुनसार यह फोन भी फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्टिड तथा 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स से लैस है। बैटरी के मामले में यह 3300एमएएच की क्षमता रखता है।
The post 21 जनवरी को लॉन्च हो सकता है सैमसग गैलेक्सी सी7 प्रो और सी5 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जनवरी में सामने आ सकते है सैमसंग के सी5 प्रो और सी7 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग की ‘सी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 की सफलता के बाद कपंनी द्वारा इन फोन्स के दो नए वेरिएंट निकालने की खबर पुख्ता होती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 के अपडेटिड वर्जन गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो लॉन्च कर सकती है। हालांकि इनकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन इन दोनों फोन के जनवरी में चीन में लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है।
लेनोवो के6 नोट लॉन्च, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशंस और कीमत
गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो सैमसंग द्वारा इसी साल लॉन्च गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 के ही एडवांस संस्करण हैं। अभी हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को मॉडल नंबर एसएम-सी7010 के साथ सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जहां डिवाइस को 2.21गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर आधारित बताया गया है।
गीकबेंच पर जहां इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी की बात कही गई थी वहीं अब ताजा लीक में इस फोन को 6जीबी रैम से लैस बताया जा रहा है। लीक पर गौर किया जाए तो इस फोन में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

आपको बता दें कि कुछ हफ्तों पहले सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को भारत में इंपोर्ट/एक्सपोर्ट ट्रैक करने वाली वेबसाइट जाउबा पर देखा गया था। जहां इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित बताया गया है। इसी के साथ इसमें 1080पी वाला सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ 5.7-इंच डिसप्ले होने की जानकारी दी गई थी।
गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को भी एसएम-सी5010 मॉडल नंबर के साथ भारत में इंपोर्ट किया गया था। जिसके बाद यह बात सामने आई थी कि सी5 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित हो सकता है। गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो में मुख्य रूप से स्क्रीन का अंतर हो सकता है।
जानें कैसे खेलें वर्चुअल रियालिटी गेम ‘पोकेमॉन गो’
हालांकि अब तक सैमसंग के इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इसी साल लॉन्च हुए गैलेक्सी सी5 और सी7 को आधार माना जाए तो गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो स्क्रीन साईज़ और इंटरनल स्टोरेज के मामले में एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं।
The post जनवरी में सामने आ सकते है सैमसंग के सी5 प्रो और सी7 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अगले माह लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस साल मध्य में सैमसंग ने मैटल डिजाइन वाले सी सीरीज के स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को उतारा था। वहीं हाल में सैमसंग ने अपना पहला 6जीबी रैम वाला फोन गैलेक्सी सी9 प्रो को दिखाया है। हालांकि ये सभी फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध हैं लेकिन कंपनी सी सीरीज में दो नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो भारत में उपलब्ध हो सकते हैं। कंपनी सैमसंग गैलेकसी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को भारत में पेश कर सकती है। हाल में इन दोनों मॉडल को भारत में इंपोर्ट किया गया है और आशा है कि अगले महीने ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को भारत में इंपोर्ट/एक्सपोर्ट ट्रैक करने वाली वेबसाइट जाउबा पर देखा गया है। हालांकि इससे पहले चीनी वेबसाइट दी एंडरॉयड सोल पर इस फोन के बारे में कुछ जानकारियां दी गई थीं जिसके अनुसार इसी साल दिसंबर तक दोनों फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस पोस्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी थोड़ी सूचना दी गई थी।
16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017)
प्राप्त सूचना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को एसएम-सी5010 मॉडल नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित होगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो का मॉडल नंबर एसएम-सी7010 हो सकता है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसके अलावा फोन की कोई अन्य जानकारी नहीं है।
शाओमी मेरी की जानकारी हुई लीक, कंपनी कर रही है खास तैयारी
जहां तक भारत की बात है तो अब तक सी सीरीज का कोई भी फोन भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन इस बार दोनों फोन को जाउबा पर लिस्ट किया गया है इसलिए कहा जा सकता है कि ये भारत में लॉन्च हो सकते हैं। लिस्ट किए गए फोन में सिर्फ स्क्रीन साइज उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में आपको 5.7-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है और यह फोन 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि इस पहले जो गैलेकसी सी5 और गैलेक्सी सी7 लॉन्च किया गय है उनमें सिर्फ स्क्रीन का ही अंतर है अन्य स्पेसिफिकेशन समान हैं। इनमें भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।
The post अगले माह लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>