Samsung Galaxy C8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 Sep 2017 06:00:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 गैलेक्सी नोट 8 के बाद सैमसंग ने लॉन्च किया कंपनी का दूसरा डुअल कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c8-launched-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Fri, 08 Sep 2017 05:27:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11570 कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है।

The post गैलेक्सी नोट 8 के बाद सैमसंग ने लॉन्च किया कंपनी का दूसरा डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 के लॉन्च से पहले ही गहमागहमी बनी हुई थी कि कंपनी अपना पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी सी8 के रुप में लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी ने पहले गैलेक्सी नोट 8 को बाजार में उतारा परंतु अब सैमसंग की ओर से गैलेक्सी सी8 को आॅफिशियल कर दिया गया है। चीनी में लॉन्च ईवेंट के माध्यम से सैमसंग गैलेक्सी सी8 विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है।

सेल्फी लवर्स के लिए वीवो ने लॉन्च किया 24-एमपी फ्रंट कैमरे वाला वी7 प्लस

सैमसंग गैलेक्सी सी8 की मुख्य यूएसपी इसका डुअल रियर कैमरा है। सैमसंग की ओर से फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का आरजीबी कैमरा सेंसर तथा एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए भी यह फोन कुछ खास है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेंल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के रियर तथा फ्रंट दोनों पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दी गई है।

samsung-galaxy-c8-1

सैमसंग गैलेक्सी सी8 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन प्रीमियम मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इसमें 5.5-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.1 नुगट आधारित है तथा 2.39गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के सा​थ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung-galaxy-c8

गैलेक्सी सी8 के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेशियल रेकिग्निशन फीचर के जरिये भी डिवाईस अनलॉक करता है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कम कीमत आॅनर ने लॉन्च किया 4जी वोएलटीई फोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल यह फोन चीनी बाजार में पेश किया गया है जहां यह ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इस फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

The post गैलेक्सी नोट 8 के बाद सैमसंग ने लॉन्च किया कंपनी का दूसरा डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ला रहा है दमदार डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c8-specifications-leak-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Fri, 01 Sep 2017 12:17:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11334 खबरों में कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने इस फोन को 7 सिंतबर को लॉन्च कर सकती है।

The post सैमसंग ला रहा है दमदार डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सी सीरीज में दो बेहतरीन फोन पेश किए थे। वहीं अब कंपनी एक और डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी8 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार फोन डुअल कैमरे से लैस हो सकता है। कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने इस फोन को सबसे पहले चीनी बाजार में उतारेगी जहां यह 7 सिंतबर को लॉन्च होगा। वहीं अब इस फोन के कुछ लीक्स सामनें आए हैं जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

इस तरह आप कर सकते हैं नकली शाओमी फोन की पहचान

सैममोबाईल की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी8 को 5.5-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित होगा तथा 2.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

samsung-galaxy-c8

सैमसंग के इस फोन को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा जो 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल का हो सकता है।

6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ यह दमदार फोन

रिपोर्ट में जानकारी मिली है ​कि इस फोन के फ्रंट पैनल पर स्थित होम बटन में ही फिंगरप्रिंट ​दिया जाएगा तथा सैमसंग के हाईएंड स्मार्टफोन्स की तरह यह फोन भी ​’बिक्सबे’ सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,850एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से अब तक इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

The post सैमसंग ला रहा है दमदार डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>