Samsung Galaxy C9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Dec 2016 07:56:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो, जिसमें है 6जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c9-pro-can-launch-in-india-and-world-wide-after-the-certification-in-hindi/ Mon, 12 Dec 2016 06:51:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2318 स्मार्टफोन को सर्टिफाईड करने वाली कंपनी वाईफाई अलाईन्स ने एसएम-सी900एफ मॉडल नंबर वाले सैमसंग के एक फोन को सर्टिफाईड किया है। इसमें खास बात यह है कि इस फोन के सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो का ही इंटरनेशनल वेरिएंट होने की प्रबल उम्मीद है।

The post जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो, जिसमें है 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही सैमसंग ने अपना पहला 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया था। कंपनी ने गैलेक्सी सी9 प्रो को चीन में पेश किया था। हालांकि इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस फोन को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं हाल में सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के इंटरनेशनल वे​रिएंट को वाईफाई सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसे में साफ है कि जल्द ही इसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है।

दरअसल स्मार्टफोन को सर्टिफाईड करने वाली कंपनी वाईफाई अलाईन्स ने एसएम-सी900एफ मॉडल नंबर वाले सैमसंग के एक फोन को सर्टिफाईड किया है। इसमें खास बात यह है कि इस फोन के सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो का ही इंटरनेशनल वेरिएंट होने की प्रबल उम्मीद है।

c9-certification

डब्ल्यूएफए पर सर्टिफाईड मैडल यूनिबॉडी के साथ टचविज यूआई से लैस यह फोन फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी सैमसंग गैले​क्सी सी9 प्रो के समान हैं। एसएम-सी900एफ मॉडल नंबर वाले इस फोन को भी 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6-इंच फुल एचडी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है।

8जीबी रैम और डुअल कैमरे से लैस हो सकता है एचटीसी 11

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 64बिट्स वाला 1.98गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जिसमें एड्रीनो 510जीपीयू भी उपलब्ध है।

असूस जेनफोन 3 जूम की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

6जीबी रैम के साथ पेश किए गए इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा तथा 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

c9-certification-1

4,000 एमएएच की बैटरी के साथ होम पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड बटन तथा बैक पैनल में स्प्लिट ऐंटीना बैंड डिजाइन इस फोन को खास बनाते हैं। आपकों बता दें कि कुछ​ हफ्तों पहले ही गैलेक्सी सी9 प्रो टेस्टिंग के लिए भारत में इंपोर्ट किया गया था। इसलिए कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फोन भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होगा।

चीन में इसे 3,199 यूआन मतलब 32,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी इस फोन की कीमत इस बजट में होगी।

The post जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो, जिसमें है 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द ही लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9, जानें इस फोन में और क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c9-to-launch-with-6gb-ram-and-64gb-memory-and-16mp-front-facing-camera-in-hindi/ Mon, 17 Oct 2016 06:34:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=695 सैमसंग गैलेक्सी सी9 में 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी होने की संभावना है। इस फोन को ​फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध होगा।

The post जल्द ही लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9, जानें इस फोन में और क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल सैमसंग ने चीन में गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन को पेश किया था। उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि कंपनी का सी सीरीज विशेष रूप से चीन में ही उपलब्ध होगा। परंतु अब ऐसा लगता है कि सैमसंग इस सीरीज के फोन को भारत में भी पेश कर सकती है। कुछ माह से गैलेक्सी सी सीरीज के एक नए फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। पिछले दो माह में दो बार सैमसंग गैलेक्सी सी9 स्मार्टफोन को भारत में इंपोर्ट किया गया है। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस बार इस फोन को इंपोर्ट नहीं किया गया है लेकिन टैना और ऐनटूटू पर इसके स्पेसिफिकेश प्रकाशित किए गए हैं। जहां से आप इस फोन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर

टेना फोन लिस्ट किया गया सैमसंग गैलेक्सी सी9 का मॉडल नंबर एसएम-सी9000 है। वहीं मैटल से बने इस फोन को आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। इसे बड़ी सी स्क्रीन के साथ पेश किया गाय है। जहां तक सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 की बात है तो स्पेसिफिकेशन के मामले में ये साधारण कहे जा सकते हैं। परंतु गैलेक्सी सी9 आपको बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलेगा। दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी9 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हैं। ऐनटूटू लिस्ट किया गया यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 6जीबी रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 64जीबी इंटरनल मैमोरी की बात कही गई है।

samsung-galaxy-c9-teena

चीनी स​र्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किए गए इस फोन में जानकारी दी गई है कि इसमें आपको एक्सपेंडेबल मैमोरी मिलेगा। हालांकि लिस्ट किए गए फोन में स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रेजल्यूशन उपलब्ध हैं। यह फोन फुल एचडी स्क्रीन के साथ उपलब्ध होगा। हालां​कि भारत में गैलेक्सी सी9 को 5.7-इंच और 6.0-इंच स्क्रीन के साथ पेश इंपोर्ट किया गया था। ऐसे में स्पष्ट है कि यह फोन बड़ी स्क्रीन में ही उपलब्ध होगा।

धूप से चार्ज होने वाला पहला 6,000 एमएएच पावर बैंक लॉन्च

इतना ही नहीं लिस्ट किए गए गैलेक्सी सी9 में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ दोनों कैमरे के साथ आपको एलईडी ​फ्लैश देखने को मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के साथ वाईफाई मिलेगा। वहीं इस फोन को भी फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जा सकता है। कुछ दिन पहले आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी9 में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9, जानें इस फोन में और क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच स्क्रीन और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी सी9 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c9-to-launch-with-4000-mah-battery-and-6-inch-screen/ Sun, 09 Oct 2016 08:11:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=536 सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम, गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी आॅन8 के बाद कंपनी गैलेक्सी सी9 की तैयारी कर रही है।

The post 6-इंच स्क्रीन और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी सी9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 कपंनी के लिए परेशानी का शबब बना हो लेकिन कंपनी उसे नजर अंदाज कर नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर भी उतनी ही गंभीर नजर आ रही है। हाल में भारत में गैलेक्सी जे5 प्राइम, गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी आॅन8 को लॉन्च किया गया है। वहीं अब कंपनी नए फोन सैमसंग गैलेक्सी सी9 की तैयारी कर रही है। पिछले दो माह में सैमसंग ने इस फोन के कुछ मॉडल को भारत में दो बार इंपोर्ट किया है। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन की जानकारी आई है। हालांकि इस बार जानकारी यूएस से है जहां सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर इसे लिस्ट किया गया है।

एफसीसी पर लिस्ट किए गए मॉडल में फोन के बैटरी की जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। इस फोन की एक स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया गयाा है जिसमें स्पष्ट तौर पर बैटरी को देखा जा सकता है। इससे जाहिर है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया कम रेंज का 4जी वोएलटीई फोन लाइफ फ्लेम 7एस

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो सबसे पहले जब इस फोन को इंपोर्ट किया गया तो सैमसंग गैलेक्सी सी9 में 5.7-इंच स्क्रीन वाले यूनिट को देखा गया था। वहीं पिछले माह इंपोर्ट किए गए यूनिट मेंं 6-इंच स्क्रीन साइज वाला फोन भी उपलब्ध है और दोनों फोन के मॉडल नंबर समान है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में सैमसंग सी9 सीरीज को दो स्क्रीन साइज के साथ पेश कर सकती है।

जानें कौन होगा एचटीसी का पहला एंडरॉयड 7.1 नुगट वाला फोन

इंपोर्ट के लिए लिस्ट किए गए मॉडल का नंबर एसएम-सी9000 है। इसी के साथ फोन का कीमत भी अंकित है। इस फोन की कीमत 17,107 रुपए दी गई है। हालांकि इसे लॉन्च प्राइस नहीं कहा जा सकता। लॉन्च के समय कीमत में अंतर होगा।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी सी9 मको मध्य रेंज में पेश किया जा सकता है। हाल में आई एक ली के अनुसार इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 या 625 चिपसेट पर उपलब्ध होने की उम्मीद हैं सैमसंग गैलेक्सी ए9 की तरह इस फोन में भी आपको सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकता है।

The post 6-इंच स्क्रीन और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी सी9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>