Samsung Galaxy F02S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2023 06:31:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi और OPPO के बाद Samsung ने नाराज किए ग्राहक, सस्ते फोन की कीमत में किया इजाफा, जानें अब क्या है नया दाम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a12-galaxy-m02s-and-galaxy-f02s-price-hike-in-india-after-xiaomi-oppo/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a12-galaxy-m02s-and-galaxy-f02s-price-hike-in-india-after-xiaomi-oppo/#respond Fri, 09 Jul 2021 02:16:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62385 इन तीनों फोन की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी की गई है।

The post Xiaomi और OPPO के बाद Samsung ने नाराज किए ग्राहक, सस्ते फोन की कीमत में किया इजाफा, जानें अब क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi, Realme और OPPO सहित कई ब्रांड्स ने अपने मिड-रेंज बजट स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। हालांकि, जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद से ही फोन की कीमत में इजाफा होने का यह सिलसिला अप्रैल से चल रहा है। लेकिन, पिछले एक हफ्तों में कई कंपनियों द्वारा फोन्स की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। हाल ही में ओपो ने एक साथ अपने पांच फोन्स की कीमत में इजाफा किया था, जिसके बाद अब Samsung ने अब अपने तीन फोन्स की कीमत बढ़ा दी है। Samsung के जिन फोन के दाम में इजाफा किया गया है उनमें Galaxy A12, Galaxy M02s और Galaxy F02s शामिल हैं। इन फोन की कीमत के लिए अब आपको 500 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे। आइए आगे जानते हैं इन फोन की कीमत अब कितनी हो गई है।

नई कीमत

    1. Galaxy F02s: इस फोन को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। इस डिवाइस के 3GB और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,499 रुपए की कीमत में खरीदा जाएगा। हालांकि, फोन 8,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपए में खरीदा जाएगा, जिसे कंपनी ने 9,999 रुपए में लॉन्च किया था।
    2. Galaxy M02s: इस डिवाइस को सैमसंग ने दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। डिवाइस के 3GB और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,499 रुपए की कीमत में खरीदा जाएगा। हालांकि, फोन 8,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपए में खरीदा जाएगा, जिसे कंपनी ने 9,999 रुपए में लॉन्च किया था।
    3. Galaxy A12: अगर बात करें गैलेक्सी ए12 की तो कंपनी ने इस डिवाइस के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपए में पेश किया था। लेकिन, अब फोन को 13,499 रुपए में बेचा जा रहा है। साथ ही 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपए में खरीदा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन को 13,999 रुपए में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy F02s की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F02s India Launch at Price rs 8999 Specs Sale Offer
इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर सपोर्ट है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस ने एंडरॉयड 10 ओएस आधारित वन यूआई 2.5 पर काम करता है। साथ ही डिवाइस 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एफ02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: महंगे हुए कम कीमत और जबरदस्त फीचर्स वाले Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo के ये स्मार्टफोन, चेक करें पूरी लिस्ट

Samsung Galaxy M02s की स्पेसिफिकेशन्स

samsung galaxy m02s sale in india from 19 january price 8999 know specs offer
फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट है। इसके अलावा Galaxy M02s को एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च किया गया था जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम02एस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung का नया 5G फोन Galaxy A52s का इंडिया लॉन्च रेडी, इन फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल

Samsung Galaxy A12 की स्पेसिफिकेशन्स

samsung-galaxy-a12

फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले है। इसके अलावा फोन गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट को सपोर्ट करता है। वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी है।

The post Xiaomi और OPPO के बाद Samsung ने नाराज किए ग्राहक, सस्ते फोन की कीमत में किया इजाफा, जानें अब क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a12-galaxy-m02s-and-galaxy-f02s-price-hike-in-india-after-xiaomi-oppo/feed/ 0
सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F02s, इसमें है 5,000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 4जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-india-launch-at-price-rs-8999-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-india-launch-at-price-rs-8999-specs-sale-offer/#respond Mon, 05 Apr 2021 07:13:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56464 क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

The post सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F02s, इसमें है 5,000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 4जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप सेग्मेंट में धमाल मचाने वाली टेक कंपनी Samsung इन दिनों लो बजट सेग्मेंट में भी काफी एग्रेसिव नज़र आ रही है। और हो भी क्यों ना, भारत में सबसे ज्यादा डिमांड इसी सेग्मेंट के स्मार्टफोंस की है। सस्ते स्मार्टफोन पसंद करने वाले लोगों के लिए सैमसंग ने आज दो नए फोन बाजार में उतारे हैं जिन्होंने Samsung Galaxy F02s और Samsung Galaxy F12 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। सैमसंग गैलेक्सी एफ12 की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) करके जान सकते हैं तथा सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुए कंपनी के Samsung Galaxy F02s की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

लुक व डिजाईन

Samsung Galaxy F02s का फ्रंट डिजाईन तो गैलेक्सी एफ12 जैसा ही है लेकिन बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाईन पैटर्न बनाया गया है। इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। सैमसंग ने इसे इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं और आयाताकार शेप का रियर कैमरा सेटअप बनाया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में लगे है तथा साईड में फ्लैश लाईट मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां दाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F02s को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस ने एंडरॉयड 10 ओएस आधारित वन यूआई 2.5 के साथ बाजार में एंट्री ली है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

samsung galaxy F12 F02s India Launch Price battery camera display Specs Sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एफ02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F02s India Launch at Price rs 8999 Specs Sale Offer

 

Samsung Galaxy F02s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वेरिएंट व प्राइस

Samsung Galaxy F02s ने दो वेरिंएट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन आने वाली 9 अप्रैल से Diamond Blue, Diamond White और Diamond Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F02s, इसमें है 5,000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 4जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-india-launch-at-price-rs-8999-specs-sale-offer/feed/ 0
लॉन्च हो रहा है Samsung का बेहद सस्ता फोन Galaxy F12 और Galaxy F02s, देखें लॉन्च इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-samsung-galaxy-f12-and-galaxy-f02s-launch-event-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-samsung-galaxy-f12-and-galaxy-f02s-launch-event-live/#respond Sun, 04 Apr 2021 14:14:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56408 Samsung द्वारा Galaxy F12 और Galaxy F02s को एक ऑनलाइन लाइव इवेंट के माध्यम से किया जा रहा है।

The post लॉन्च हो रहा है Samsung का बेहद सस्ता फोन Galaxy F12 और Galaxy F02s, देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s को लेकर कुछ दिन पहले ही लीक आई थी और आज यह फोन लॉन्च भी हो रहा है। कंपनी के इस फोन को लेकर काफी चर्चा भी है। कुछ दिन पहले ही यह फोन ऑनलाइल स्टोर flipkart पर लिस्ट कर दिया गया था जहां फोन के स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध थे। वहीं कंपनी ने पहले ही जानकारी दी थी कि इसे 5 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और आज यह फोन लॉन्च भी हो रहा है। Samsung द्वारा Galaxy F12 और Galaxy F02s को एक ऑनलाइन लाइव इवेंट के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप भी इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।

देखें Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s लॉन्च का लाइव इवेंट

 

Samsung Galaxy F12 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F12 के स्पेसिफिकेशन आ चुके हैं और इस फोन में दमदार कैमरे के अलावा कंपनी ने इसे 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी$ डिसप्ले है जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर काम करता है और इसमें वन यूआई देखने को मिलेगा। फोन में 8 नैनोमीटर फेब्रिकेशन वाले सैमसंग एक्सिनॉस 850 चिपसेट रन करेगा।

वहीं फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ12 में आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। कंपनी का दावा है कि इसमें ट्रू 48 एमपी का कैमरा दिया गया है जो बेहतर फोटोग्राफी का भरोसा देता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी।

The post लॉन्च हो रहा है Samsung का बेहद सस्ता फोन Galaxy F12 और Galaxy F02s, देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-samsung-galaxy-f12-and-galaxy-f02s-launch-event-live/feed/ 0
Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s कल होंगे इंडिया में लॉन्च, बाजार में आने से पहले ही जानें इनके बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f12-f02s-india-launch-price-battery-camera-display-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f12-f02s-india-launch-price-battery-camera-display-specs-sale-offer/#respond Sun, 04 Apr 2021 10:30:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56377 लॉन्च से पहले ही जानें सैमसंग के इन दोनों मोबाइल फोंस में क्या खास होने वाला है।

The post Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s कल होंगे इंडिया में लॉन्च, बाजार में आने से पहले ही जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लो बजट में स्मार्टफोन लेना हो जो ज्यादातर इंडियन Xiaomi और Realme ब्रांड की ओर जाना पसंद करते हैं। और ऐसा सही भी है क्योंकि इन दोनों ब्रांड्स में भारत में अपनी शुरूआत सस्ते स्मार्टफोन मेकर के रूप में ही की थी। लेकिन अब बाजार के रूख को बदलते हुए और कंज्यूमर्स की जरूरत को समझते हुए Samsung भी लो बजट में काफी एक्टिव नज़र आ रही है। इसी कड़ी में सैमसंग कल अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F02s और Samsung Galaxy F12 इंडिया में लॉन्च करने जा रही है जो एंट्री लेवल डिवाईस के रूप में एंट्री लेंगे। यदि आप भी किसी सस्ते फोन की तालाश में है तो आगे हमने लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि सैमसंग के इन दोनों मोबाइल फोंस में क्या खास होने वाला है।

Samsung Galaxy F12

शुरूआत सैमसंग गैलेक्सी एफ12 से करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं और स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें चार कैमरा सेंसर मौजूद रहेंगे। फोन का बैक पैनल थोड़ा रग्ड दिया गया है जिसपर वर्टिकल शेप की लाईन्स का डिजाईन बना हुआ है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट, स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया है।

samsung galaxy F12 F02s India Launch Price battery camera display Specs Sale offer

Samsung Galaxy F12 को 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। सैमसंग ने इसे इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा जिसके साथ वन यूआई मौजूद रहेगा। वहीं दूसरी ओर आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने सैमसंग के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करेगा।

samsung galaxy F12 F02s India Launch Price battery camera display Specs Sale offer

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एक GM2 सेंसर होगा जो ISOCELL Plus टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ12 को 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि सैमसंग का यह एक से अधिक वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : POCO X3 Pro मिल रहा है 8,000 रुपये सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा

Samsung Galaxy F02s

सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस की बात करें तो इस फोन का फ्रंट डिजाईन तो गैलेक्सी एफ12 जैसा ही है लेकिन बैक पैनल पर Realme के डायमंड कट डिजाईन जैसा पैटर्न बनाया गया है। बैक पैनल पर उपरी दाईं और आयाताकार शेप का रियर कैमरा सेटअप बनाया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में लगे है तथा साईड में फ्लैश लाईट मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां दाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

samsung galaxy F12 F02s India Launch Price battery camera display Specs Sale offer

सैमसंग का यह फोन भी 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च होगा। Galaxy F02s स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस आधारित वनयूआई के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च होगा जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का दिया जाएगा तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा।

The post Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s कल होंगे इंडिया में लॉन्च, बाजार में आने से पहले ही जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f12-f02s-india-launch-price-battery-camera-display-specs-sale-offer/feed/ 0
Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 इंडिया में 5 अप्रैल को होंगे लॉन्च, फैब कैमरा और पावरफुल बैटरी होगी फोन्स की जान https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-f12-to-launch-on-april-5-india-specifications-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-f12-to-launch-on-april-5-india-specifications-flipkart/#respond Thu, 01 Apr 2021 04:42:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56253 Samsung Galaxy F-सीरीज के अंदर इन दो फोन्स से पहले कंपनी भारत में दो और फोन पेश कर चुकी है।

The post Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 इंडिया में 5 अप्रैल को होंगे लॉन्च, फैब कैमरा और पावरफुल बैटरी होगी फोन्स की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी लंबे समय लीक्स और चर्चाओं में रहने के बाद Samsung Galaxy F सीरीज के दो नए फोन इंडिया में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। F-सरीजी के अंदर आने वाले दो नए फोन Galaxy F02s और Galaxy F12 होंगे, जिसकी पुष्टी फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से हो गई है। आपको याद दिला दें कि सैमंसग की एफ-सीरीज के अंदर इससे पहले कंपनी गैलेक्सी एफ41 और गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर दोनों नए को लेकर सबसे बड़ी घोषणा भी कर दी गई है कि यह पावरफुल स्मार्टफोन आने वाली 5 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं सामने आए इन फोन के प्रोडक्ट पेज पर फोन्स के कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी दी गई है।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग

Flipkart लिस्टिंग के अनुसार भारत में Galaxy F02s और Galaxy F12 की लॉन्चिंग 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। वहीं, हाल ही में Samsung Galaxy F02s की भारत में होने वाली कीमत का खुलासा हुआ था, जिसके अनुसार फोन की कीमत 10 हजार रुपए से कम होगी।

Samsung Galaxy F02s की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

फ्लिपकार्ट पर लॉन्च डेट और टाइम के साथ ही फोन में आने वाले कुछ फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दे दी है। लिस्टिंग के अनुसार Galaxy F02s में इनफिनिटी-वी नॉच डिजाइन के साथ 6.5-इंच HD+ डिसप्ले होगा। वहीं, रियर पर रेक्टेंगुलर शेप में कैमरा मॉड्यूल होगा। इस मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एईडी फ्लैश लाइट मौजूद होगी। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में Snapdragon 450 चिपसेट दिया जाएगा। इन फीचर्स को देखकर लग रहा है कि यह फोन Galaxy A02s / Galaxy M02s का एक नया एडिशन हो सकता है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy F02s की कीमत

कुछ समय पहले सामने आई लीक में बताया गया था कि सैमसंग के इस कथित फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 8,999 रुपये, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, असली कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होगा।

Samsung Galaxy F12 की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

Galaxy F12 में भी 6.5-इंच डिसप्ले Infinity-V नॉच डिजाइन के साथ आएगा। वहीं, फोन की डिसप्ले HD+ रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा रियर पर फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का सैमसंग GM2 मेन सेंसर और तीन auxiliary कैमरा होंगे।

samsung-galaxy-f12-india-launch-date

साथ ही इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और बॉटम में स्पीकर ग्रिल, यूएसबी-सी पोर्ट व 3.5एमएम ऑडियो जैक होगा। हालांकि, फोन में मिलने वाले प्रोसेसर को लेकर अभी फ्लिपकार्ट पर खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, Galaxy F12 को देखकर लग रहा है कि यह कंपनी के Galaxy A12 / Galaxy M12 हैंडसेट के रिब्रांडेंड वर्जन होंगे।

The post Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 इंडिया में 5 अप्रैल को होंगे लॉन्च, फैब कैमरा और पावरफुल बैटरी होगी फोन्स की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-f12-to-launch-on-april-5-india-specifications-flipkart/feed/ 0
Samsung कर रहा सस्ता फोन लॉन्च करने की बड़ी तैयारी, इस कीमत में Galaxy F02S जल्द करेगा इंडिया में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-india-price-leaks-ahead-of-launch-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-india-price-leaks-ahead-of-launch-specification/#respond Fri, 26 Mar 2021 03:16:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55911 Samsung Galaxy F02S में 64GB तक की स्टोरेज होगी।

The post Samsung कर रहा सस्ता फोन लॉन्च करने की बड़ी तैयारी, इस कीमत में Galaxy F02S जल्द करेगा इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी लेटेस्ट गैलेक्सी F सीरीज के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में जुटी हुई है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी नए 5G स्मार्टफोन Galaxy F52 पर काम कर रही है। वहीं, इस खबर के बाद F-सीरीज के एक और नए फोन Galaxy F02s को गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग के साथ ही NBTC, FCCC और कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया था। अब इंडिया के टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर Galaxy F02s की कीमत का खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। आइए एक नजर डालते हैं गैलेक्सी एफ02एस के प्राइस पर…

Samsung Galaxy F02s की कीमत

टिप्टर Abhishek Yadav के अनुसार Samsung Galaxy F02s को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फोन के बेस वेरिएंट 3GB RAM और 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए और 4GB RAM व 64GB स्टोेरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपए होगी। इसके अलावा टिप्सटर ने एक इमेज भी शेयर की है, जिसमें फोन मॉडल नंबर E025FE व E025FF के साथ देखा जा रहा है। इसके अलावा अभी फोन की लॉन्च डेट को लेकर टिप्सटर ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A72 बनाम Samsung Galaxy A52, जानें कितना अंतर और कितनी समानता

Samsung Galaxy F02s की स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको बताया कि हाल ही में स्मार्टफोन को Google Play कंसोल पर लिस्ट हुआ था, जिसमें पुष्टि की गई थी कि Galaxy F02s क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 GPU के साथ कार्य करेगा। इसके अलावा, हैंडसेट को 1600 x 720 पिक्सल के स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 280ppi के पिक्सेल डेंसिटी के साथ HD + डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लिस्टिंग ने यह भी पुष्टि हुई थी कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
samsung-galaxy-f02s-google-play-console

Samsung Galaxy F02S का डिजाइन

गूगल प्ले की लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर के अनुसारा फोन में पतले बेजल के साथ वॉटर-ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया जाएगा है। हालांकि, यह अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यही फोन अपकमिंग गैलेक्सी F02s होगा। माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी M02s का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE भी होगा इंडिया में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M02S

फोन में 6.5 इंच का TFT LCD इनफिनिटी-V कट डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, 4जीबी तक की रैम और 64जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।

The post Samsung कर रहा सस्ता फोन लॉन्च करने की बड़ी तैयारी, इस कीमत में Galaxy F02S जल्द करेगा इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f02s-india-price-leaks-ahead-of-launch-specification/feed/ 0