Samsung Galaxy F06 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Feb 2025 04:03:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 6,299 रुपये में बिक रहा है यह सस्ता Samsung Smartphone, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-phone-under-7000-galaxy-f05-sale-with-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-phone-under-7000-galaxy-f05-sale-with-discount/#respond Tue, 11 Feb 2025 04:03:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166575 इसे 1,700 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 6,299 रुपये में बिक रहा है यह सस्ता Samsung Smartphone, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy F06 12 फरवरी को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इस मोबाइल के बाजार में आने से पहले इसी सीरीज के Galaxy F05 को सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एफ05 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे 1,700 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। सस्ते सैमसंग फोन को कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है इसकी पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy F05 प्राइस व ऑफर

  • सैमसंग गैलेक्सी एफ05 4GB RAM+ 64GB Storage सपोर्ट करता है।
  • यह लो बजट मोबाइल फोन 7,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ था।
  • शॉपिंग साइट Flipkart इसे 1,700 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है।
  • इस छूट के बाद Galaxy F05 को केवल 6,299 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
  • फोन पर फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिसके लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
  • कोई भी ग्राहक इस सस्ते सैमसंग फोन गैलेक्सी एफ05 को सस्ते रेट पर खरीद सकता है।

सस्ते Samsung Galaxy F05 को कम रेट पर खरीदने तथा ऑफर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। बताते चलें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की ओर से 29 रुपये की ​पैकेजिंग फीस भी ली जा रही है जो फोन कॉस्ट में शामिल होगी।

Samsung Galaxy F05 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : यह सैमसंग फोन लैदर पैटर्न पर बनाया गया है। गैलेक्सी एफ05 में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसमें नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस : Samsung Galaxy F05 मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें RAM+ फीचर मौजूद है जो 4जीबी ​फिजिकल रैम में 4जीबी वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देता है। वहीं फोन में 64जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 1TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर दिया गया है जो 2MP Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पर 8MP Selfie कैमरा मौजूद है।

बैटरी : Samsung Galaxy F05 पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

अन्य : सैमसंग गैलेक्सी एफ05 एंड्रॉयड 14 के साथ आता है जिसमें 2 साल की ओएस अपग्रेड तथा 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। इसमें डुअल 4G VoLTE, 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर मौजूद है। यह मोबाइल फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post सिर्फ 6,299 रुपये में बिक रहा है यह सस्ता Samsung Smartphone, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-phone-under-7000-galaxy-f05-sale-with-discount/feed/ 0
10 हजार से कम का Samsung 5G Phone होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कम रेट में मिलेंगे बढ़िया फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-5g-phone-under-10000-galaxy-f06-price-in-india-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-5g-phone-under-10000-galaxy-f06-price-in-india-leaked-before-launch/#respond Fri, 07 Feb 2025 06:37:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166399 सैमसंग ने बता दिया गया है कि यह 10 हजार से सस्ता 5जी फोन होगा।

The post 10 हजार से कम का Samsung 5G Phone होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कम रेट में मिलेंगे बढ़िया फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ ही दिनों पहले खबर सामने आई थी कि सैमसंग इंडिया में अपनी गैलेक्सी एफ सीरीज का विस्तार करने जा रही है जिसके तहत Samsung Galaxy F06 5G फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब कंपनी की ओर से फोन की फोटो के साथ ही गैलेक्सी एफ06 5जी फोन की कीमत की जानकारी भी दे दी गई है। सैमसंग ने बता दिया गया है कि यह 10 हजार से सस्ता 5जी फोन होगा।

Samsung Galaxy F06 5G प्राइस इन इंडिया

सैमसंग गैलेकसी एफ06 5जी फोन की कीमत की जानकारी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिये सामने आई है जिसके टेक वेबसाइट फोनएरिना ने स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में फ्लिपकार्ट की एक टीज़र ईमेज शेयर की गई है जिसमें Galaxy F06 का प्राइस 9,xxx रुपये लिखा गया है।

यह फोटो दर्शाती है कि नए सैमसंग गैलेक्सी एफ06 का रेट 10 हजार रुपये से कम ही रहेगा तथा इस 5जी फोन को इंडिया में 9,999 रुपये या फिर 9,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि इस बात के भी पूरे आसार है कि यह फोन का सेलिंग प्राइस भी हो सकता है जो डिस्काउंट्स व ऑफर्स के बाद पड़ेगा। बहरहाल कंफर्म डिटेल के लिए अभी फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Samsung Galaxy F06 5G का डिजाइन

सामने आई फोटो में सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। यहां दो कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में लगाए गए हैं जिनके साईड में एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन का रियर पैनल पूरी तरह से सपाट है।

फोन के राईट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और​ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन भी दिखाई दे रहा है। इस फोटो में Galaxy F06 Blue कलर शेड में दिखाया गया है।

Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा सकती है जिसके साथ मोबाइल में 8GB RAM दिए जाने की उम्मीद है। वहीं इस सस्ते सैमसंग स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 ओएस आधारित One UI 6 के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है

लीक के अनुसार गैलेक्सी एफ06 5जी फोन में 6.7 इंच की FHD+ sAMOLED स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा तथा 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेसर दिया जा सकता है। इस सैमसंग फोन में IP64 रेटिंग दी जा सकती है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है।

The post 10 हजार से कम का Samsung 5G Phone होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कम रेट में मिलेंगे बढ़िया फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-5g-phone-under-10000-galaxy-f06-price-in-india-leaked-before-launch/feed/ 0
Samsung Galaxy F06 5G फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च! फ्लिपकार्ट पर आया विज्ञापन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f06-5g-launch-soon-in-india-flipkart-teaser-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f06-5g-launch-soon-in-india-flipkart-teaser-revealed/#respond Wed, 05 Feb 2025 05:09:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166183 फ्लिपकार्ट पर Galaxy F series smartphone को टीज़ कर दिया गया है।

The post Samsung Galaxy F06 5G फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च! फ्लिपकार्ट पर आया विज्ञापन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन मोबाइल कंपनी सैमसंग भारत में अपनी ‘एफ’ सीरीज का विस्तार करने की योजना बनी रही है जिसके तहत बहुत जल्द Samsung Galaxy F06 5G लाया जा सकता है। ब्रांड की ओर से अभी इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर कंपनी के अपकमिंग Galaxy F series smartphone को टीज़ कर दिया गया है।

Samsung Galaxy F06 5G इंडिया लॉन्च टीज़

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक टीज़र इमेज शेयर की गई है जिसपर Samsung फोन को दर्शाया गया है। इस टीज़र में ‘सैमसंग गोट समथिंग फ्रेश ऑन द वे’ लिखा गया है जिसका मतलब है कि सैमसंग कुछ ताजा लेकर आने वाला है। इस इमेज में ‘F’ वर्ड को हाइलाट किया गया है जो हिंट देता है कि यह नया फोन गैलेक्सी एफ सीरीज में ही आएगा।

बीते दिनों Samsung Galaxy F06 5G फोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट बीआईएस पर लिस्ट हुआ था जिसके बाद यही अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस मोबाइल की बात फ्लिपकार्ट पर हुई है वह गैलेक्सी एफ06 ही है। बहरहाल उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में फोन लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देगी तथा Galaxy F06 की लॉन्च डेट से पर्दा हटा देगी।

Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 8GB RAM मेमोरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार नया Galaxy F06 5G फोन एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ मार्केट में लाया जा सकता है जो One UI 6 के साथ मिलकर काम करेगा। गैलेक्सी एफ06 में 6.7 इंच की FHD+ sAMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।

लीक के अनुसार गैलेक्सी एफ06 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा तथा 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेसर दिया जा सकता है। इस सैमसंग फोन में IP64 रेटिंग दी जा सकती है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy F05 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

प्राइस : सैमसंग गैलेक्सी एफ05 इंडिया में ₹6,499 में बिक रहा है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है।

डिस्प्ले : इस फोन में 6.7 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है जिसमें यू शेप वाली नॉच मौजूद है।

प्रोसेसर : Samsung Galaxy F05 स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर रन करता है।

मेमोरी : यह मोबाइल 4जीबी ​फिजिकल रैम के साथ 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो इसे 8GB RAM की ताकत देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन 50MP डुअल रियर दिया गया है तथा फ्रंट पर 8MP Selfie कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ05 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post Samsung Galaxy F06 5G फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च! फ्लिपकार्ट पर आया विज्ञापन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f06-5g-launch-soon-in-india-flipkart-teaser-revealed/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/#respond Thu, 09 Jan 2025 11:58:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163994 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 कथित तौर पर इस साल की पहली तिमाही में ब्रांड के नए मिड-प्रीमियम मॉडल के रूप में लॉन्च होंगे। हाल ही में सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर फोन के सपोर्ट पेज लाइव हो गए थे। वहीं, अब Samsung Galaxy A36 गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस […]

The post Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy A36 ने गीकबेच पर सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 967 और 2,750 अंक हासिल किए हैं।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा।
  • संभावित गैलेक्सी एम06 और एफ06 फोन डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 कथित तौर पर इस साल की पहली तिमाही में ब्रांड के नए मिड-प्रीमियम मॉडल के रूप में लॉन्च होंगे। हाल ही में सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर फोन के सपोर्ट पेज लाइव हो गए थे। वहीं, अब Samsung Galaxy A36 गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क स्कोर का खुलासा हुआ है। इसके अलावा सैमसंग के दो नए बजट मॉडल संभवतः Galaxy M06 और Galaxy F06 वाई-फाई एलायंस प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं।

Samsung Galaxy A36 गीकबेंच

  • माय स्मार्ट प्राइस द्वारा देखी गई गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A366U दिखाया गया है। अंत में ‘U’ का मतलब यह अमेरिकी बाजार के लिए बनाया गया वैरियंट हो सकता है।
  • सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर सपोर्ट पेज ने मॉडल नंबर SM-A366B/DS का खुलासा किया है।
  • Samsung Galaxy A36 यूएस मॉडल ने सिंगल-कोर राउंड में 967 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 2,750 अंक स्कोर करने में कामयाबी हासिल की है।
  • ये पिछली बार की तुलना में काफी बेहतर स्कोर हैं जब ग्लोबल/यूरोपियन मॉडल (SM-S366B/DS) गीकबेंच v6.2.2 प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया था, जहां इसने केवल 314 और 1279 स्कोर किए थे।
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन एंड्रॉइड 15 ओएस को बूट करेगा। जिसे वन यूआई कस्टम स्किन के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • गीकबेंच पर दिखाई देने वाले वैरियंट में 6GB (सटीक रूप से 5.11GB) रैम है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी होंगे।
  • ऑक्टा-कोर SoC में 1.80GHz पर चार कोर और 2.40GHz पर चार कोर हैं। सोर्स कोड सेक्शन में एड्रेनो 710 GPU का जिक्र है। यह संकेत देता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट हो सकता है। इसकी तुलना में गैलेक्सी ए35 में Exynos 1380 है।
  • आगामी गैलेक्सी ए36 5G की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह मार्च के आसपास भारत में लॉन्च हो सकता है। क्योंकि गैलेक्सी ए35 को उसी समय के आसपास 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
  • अमेरिका में Galaxy A35 5G अप्रैल 2024 में $400 (लगभग 34,400 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy M06 और F06 वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग

  • वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन में सैमसंग के दो नए फोन शामिल हैं, जिनके मॉडल नंबर SM-M066B/DS और SM-E066B/DS हैं।
  • माना जा रहा है कि ये Samsung Galaxy M06 और F06 हैं।
  • दोनों डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट और 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई सपोर्ट होने की बात कही गई है।
  • वाई-फाई अलायंस की ओर से फोन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
  • सैमसंग गैलेक्सी F06 और M06 पूर्व में आए गैलेक्सी एफ05 और गैलेक्सी एम05 4G मॉडल के सक्सेसर होंगे। जिन्हें पिछले साल सितंबर में भारत में 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/feed/ 0