The post Samsung Galaxy F36 5G हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें इस 20 हजार से सस्ते स्मार्टफोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy F36 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह 20 हजार रुपये से कम का स्मार्टफोन है जो 8GB RAM और Exynos 1380 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इस सैमसंग 5जी फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 120Hz sAMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस लेटेस्ट सैमसंग स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एफ36 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के 6जीबी रैम वेरिएंट का रेट 17,499 रुपये है और 8जीबी रैम का लॉन्च प्राइस 18,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस सैमसंग 5जी फोन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद Galaxy F36 को 15,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। यह सैमसंग स्मार्टफोन 29 जुलाई Coral Red, Luxe Violet और Onxy Black कलर में बिकेगा।

डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एफ36 5जी फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है। फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है और इसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर चढ़ाई गई है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy F36 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G68 MP5 GPU मिलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एफ36 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F36 5G स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। आज कल के बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ कम लग सकती है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
The post Samsung Galaxy F36 5G हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें इस 20 हजार से सस्ते स्मार्टफोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy F36 5G राउंडअप: लॉन्च से पहले ही जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ये वाला वीकेंड सैमसंग फैंस के लिए कुछ खास साबित होने वाला है। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ’ सीरीज का नया फोन लेकर आ रही है। 19 जुलाई को Samsung Galaxy F36 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह मिडबजट स्मार्टफोन होगा जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आएगा। इस नए सैमसंग 5जी फोन की कीमत कितनी होगी और इसमें कैसी स्पेसिफिकेशन्स मिल सकती है, इसकी डिटेल्स आप आगे लीक बेस्ड ओवरव्यू में पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एफ36 5जी फोन 19 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस दिन कंपनी वचुर्अल ईवेंट के जरिये अपने नए फोन को भारतीय बाजार में उतारेगी। 19 जुलाई की दोपहर 12 बजेे Galaxy F36 5G की कीमत, सेल डिटेल्स और ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। फोन अनाउंसमेंट को आप सैमसंग इंडिया वेबसाइट और ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाइव देख सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एफ36 5जी फोन मिड बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा। फोन प्राइस तो 19 जुलाई को अनाउंस होगा लेकिन, कंपनी ने अभी से यह साफ कर दिया है कि इस सैमसंग 5जी फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। वहीं सैमसंग द्वारा बता दिया गया है कि एफ36 5जी फोन भारतीय बाजार में तीन कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।


डिस्प्ले
सैमसंग द्वारा शेयर किए गए टीज़र से साफ हो गया है कि यह मोबाइल फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक्स व रिपोर्ट की बात करें तो Samsung Galaxy F36 5G फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आ रही है। रोचक बात यह है कि इसे वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले बताया जा रहा है जो आज के समय में काफी पुरानी महसूस होती है। हालांकि इस स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेट दिए जाने की चर्चा है। लीक्स के अनुसार फोन स्क्रीन को कंपनी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ से प्रोटेक्ट करेगी।
परफॉर्मेंस
सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे सैमसंग के ही मोबाइल चिपसेट पर लेकर आएगी। लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताते चलें कि यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। Galaxy F36 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता है जिसके साथ लेटेस्ट One UI 6.1 दिए जाने की उम्मीद है।
मेमोरी
उम्मीद है कि सैमसंग कंपनी गैलेक्सी एम36 स्मार्टफोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लेकर आएगी। 6जीबी रैम के साथ जहां 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए इस स्मार्टफोन को भी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है। इसमें कम से कम 8जीबी वचुर्अल रैम मिल सकती। वहीं मोबाइल की मेमोरी बढ़ाने के लिए Galaxy F36 5G में 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
कैमरा
सैमसंग ने बता दिया है कि Galaxy M36 5G फोन को फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया जाएगा जो OIS तकनीक के साथ काम करेगा। कंपनी की ओर से अभी अन्य सेंसर्स की डिटेल्स शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो बैक कैमरा मॉड्यूल में 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर भी मिलेगा। सैमसंग के मुताबिक फोन का कैमरा एडवांस AI मोड्स के साथ मिलकर काम करेगा और साथ ही Nightography में भी माहिर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग का नया 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।
बैटरी
बड़ी बैटरी वाले फोन का दौर चल रहा है। ऐसा ही ट्रेंड हमें गैलेक्सी एम35 5जी फोन में भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल पुख्ता तो नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह सैमसंग स्मार्टफोन 5,500एमएएच तक की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Galaxy M36 5G फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
The post Samsung Galaxy F36 5G राउंडअप: लॉन्च से पहले ही जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Samsung अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy F36 और Galaxy M36 को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकता है। इनमें से Galaxy F36 को Google Play Console साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और रेंडर इमेज लॉन्च से पहले ही सामने आई है। वहीं, Galaxy M36 और Galaxy Jump 4 […]
The post Samsung Galaxy F36 और Galaxy M36 हुए इस वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy F36 और Galaxy M36 को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकता है। इनमें से Galaxy F36 को Google Play Console साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और रेंडर इमेज लॉन्च से पहले ही सामने आई है। वहीं, Galaxy M36 और Galaxy Jump 4 को भी Google Play Console की Supported Devices लिस्ट में जगह मिली है। आइए, आगे इन मोबाइल्स से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Google Play Console की Supported Devices लिस्ट में तीन मोबाइल्स शामिल किए गए हैं:
Galaxy Jump 4 को खास तौर पर दक्षिण कोरियाई बाजार के लिए तैयार किया गया है, लेकिन Bluetooth SIG डेटाबेस में इसे ‘Galaxy M36’ नाम से लिस्ट किया गया था। यहां केवल इतनी की जानकारी सामने आई है।
आखिर में आपको बताते चलें Galaxy F36 और M36 दोनों को भारत की BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। साथ ही Galaxy M36 को Geekbench डेटाबेस में भी देखा गया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस Galaxy F36 जैसे ही सामने आए थे। इसके साथ ही Galaxy F36 के लिए भारत और बांग्लादेश की सपोर्ट पेज वेबसाइट्स भी पहले से ही लाइव हो चुकी हैं। कुल मिलाकर सभी डिटेल्स से लगता है कि ये हैंडसेट हल्द एंट्री ले सकते हैं।
The post Samsung Galaxy F36 और Galaxy M36 हुए इस वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Samsung जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइसेज Galaxy F36 और Galaxy M36 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह भारतीय मार्केट में जल्द दस्तक दे सकते […]
The post सैमसंग फिर लॉन्च करने वाला है दो दमदार 5G फोन, BIS और गीकबेंच पर आई डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइसेज Galaxy F36 और Galaxy M36 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह भारतीय मार्केट में जल्द दस्तक दे सकते हैं। इसके साथ ही एक मॉडल M36 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे फोंस की लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M36 का साउथ कोरियन वर्जन ‘Galaxy Jump 4’ नाम से लॉन्च हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर SM-M366K होगा। इस नाम से यह लोकल मार्केट में उपलब्ध किया जा सकता है। जबकि भारत में इसे Galaxy M36 के तौर पर पेश किया जा सकता है।
बताते चलें कि जैसे-जैसे लॉन्च डेट नजदीक आएगी। ब्रांड इन मोबाइल्स से जुड़ी और भी जानकारियां शेयर कर सकता है। वहीं, लेटेस्ट BIS और Geekbench लिस्टिंग से इतना तय है कि Galaxy F36 और M36 भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं।
The post सैमसंग फिर लॉन्च करने वाला है दो दमदार 5G फोन, BIS और गीकबेंच पर आई डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>